शुक्र का वृश्चिक में गोचर 2014 - नवम्बर 12, 2014
सौंदर्य का कारक ग्रह शुक्र 12 नवम्बर 2014 को तुला तुला राशि छोड़कर वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। दूसरे गोचरों की ही तरह यह गोचर भी आपके जीवन में बदलाव लाएगा। जानिए क्या हैं ये बदलाव पं.हनुमान मिश्रा द्वारा लिखित इस राशिफल से।

विशेष: यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि के आधार पर है। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: चन्द्र राशि कैल्क्युलेटर
शुक्र के इस गोचर से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा , आइए जानते हैं :
मेष राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
शुक्र का यह गोचर अधिक अनुकूल नहीं कहा जाएगा। राशिफल के अनुसार कठिनाइयों का प्रतिशत बढ़ सकता है। यदि आप किसी काम को मित्र या परिजनों के भरोसे करने के विचार में हैं तो यह उचित नहीं होगा। जहाँ तक संभव हो आत्मनिर्भर रहें। ख़र्चों को रोकें और वासनात्मक विचारों को मन में घर न करने दें।
वृषभ राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
राशि स्वामी का सप्तम भाव में गोचर निजी जीवन के लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। राशिफल कहता है की यदि विवाहित हैं तो यह समय जीवन को खूब आनंदित करेगा, परन्तु किसी अन्य स्त्री के प्रति जुड़ाव जीवन में परेशानियाँ ला सकता है; अत: ऐसे मामलों से दूर रहें। आपका पारिवारिक जीवन भी सुखद रहने के योग बनेंगे।
मिथुन राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
शुक्र के इस गोचर से आपके लाभ के प्रतिशत में कुछ कमी आ सकती है। काम अधिक रह सकता है और काम की इस अधिकता के कारण आप स्वयं को थोड़ा सा थका हुआ अनुभव कर सकते हैं। राशिफल समझाता है की निजी जीवन में विवाद न पनपने दें। हालांकि कार्यक्षेत्र में बेहतरी आएगी, लेकिन दूर की यात्राओं के समय सावधानी से काम लेना होगा।
कर्क राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
शुक्र का गोचर आपके पंचम भाव में रहेगा; अतः आप अपने मन की बात स्वजनों से शेयर कर खुश रहेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए समय बहुत ही अनुकूल है मित्र व भाई बंधु सहयोगी बनेंगे। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं की आपूर्ति होगी। कला संगीत इत्यादि के प्रति रुचि बढ़ेगी। राशिफल के मुताबिक लाभ का प्रतिशत भी बढ़ सकता है।
सिंह राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
आपका आत्मविश्वास मज़बूत होगा। भाई बंधुओं के साथ मिलकर आप अपने घरेलू जीवन को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। राशिफल के अनुसार कार्यक्षेत्र में प्रगति होने के योग बन रहे हैं। मान सम्मान के बढ़ने के भी योग हैं। शुक्र का गोचर आपको मनोरंजन करने के भी कई मौके देगा।
कन्या राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
सामान्य तौर पर शुक्र का यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप का आत्मविश्वास बेहतर रहेगा। राशिफल के मुताबिक आप उत्साही और स्फूर्तिवान रहेंगे। आप कुछ मनोरंजक यात्राएँ भी कर सकते हैं। किसी पड़ोसी से आत्मीयता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और नौकरी के हालात में सुधार होगा।
तुला राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
शुक्र का यह गोचर आपके आर्थिक मामलों में सुधार ला सकता है। आप बचत के बारे में सोचेंगे। राशिफल के मुताबिक अचानक से भी कुछ धन कहीं से मिल सकता है अथवा रुका हुआ पैसा मिल सकता है। घर परिवार में किसी शुभ कृत्य के होने के भी योग हैं। इस समय नियमित रूप से रुचिकर भोजन का स्वाद मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
शुक्र का यह गोचर जीवन को आनंदित करने वाला है। आपके स्वभाव में शालीनता का प्रतिशत बढ़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है लेकिन आपके व्यक्तित्त्व में एक विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। स्त्री वर्ग की ओर आपका विशेष झुकाव बढ़ सकता है। वैवाहिक या प्रणय सुख में अनुकूलता आएगी।
धनु राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
शुक्र के इस गोचर के कारण आप सुख सुविधाओं पर अधिक ख़र्च कर सकते हैं। यदि विवाहित हैं तो ठीक है अन्यथा वासनात्मक विचारों की अधिकता रह सकती है। अत: बेहतर होगा कि इस समय भोग-वृत्ति पर अंकुश लगायें। आर्थिक रूप से समय सामान्य रहेगा लेकिन राशिफल के अनुसार ख़र्चों को कम करना होगा।
मकर राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
कर्मेश लाभ भाव में रहेगा; अत: स्वाभाविक है कि आपके काम बनेंगे। राशिफल के मुताबिक लाभप्रद सौदे आपके हाथ लगेंगे। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्रेम प्रसंग के लिए भी समय काफ़ी अनुकूल रहेगा। मित्र और सहयोगी आपके मददगार होंगे। पारिवारिक सुख का स्तर भी संतोषजनक रहेगा।
कुम्भ राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
भाग्येश के कर्म भाव में होने के कारण दिल लगाकर काम करने पर भाग्य पूरी तरह आपका साथ देगा। राशिफल के अनुसार गोचर काम धंधे के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। इस अवधि में प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ने के योग हैं। आप अपने घर को सजाने-संवारने का भी मौक़ा निकालेंगे। इस समय आप संग्रहशील भी होंगे।
मीन राशिफल: शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर 2014
इस समय आपके भीतर धैर्य की कमी रह सकती है। कामों में भी अड़चनें आ सकती हैं लेकिन ये अड़चनें प्रयास करने पर दूर भी हो जाएँगी। अतः कोशिश करने पर काम बनेंगे। इस समय आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। राशिफल के मुताबिक इस समय धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों से जुड़ाव होगा जिससे संतुष्टि मिलेगी।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Mercury Rise In Pisces: Bringing Golden Times Ahead For Zodiacs
- Chaitra Navratri 2025 Day 3: Puja Vidhi & More
- Chaitra Navratri Day 2: Worship Maa Brahmacharini!
- Weekly Horoscope From 31 March To 6 April, 2025
- Saturn Rise In Pisces: These Zodiacs Will Hit The Jackpot
- Chaitra Navratri 2025 Begins: Note Ghatasthapna & More!
- Numerology Weekly Horoscope From 30 March To 5 April, 2025
- Chaitra & Shani Amavasya On The Same Day; Do This To Get Rid Of Shani Dosha
- Solar Eclipse & Saturn Transit 2025 On Same Day; Detailed Impacts
- Mars’ Movement In Chaitra Navratri: Cosmic Blessings For 3 Zodiac Signs!
- बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!
- चैत्र नवरात्रि 2025 का तीसरा दिन: आज मां चंद्रघंटा की इस विधि से होती है पूजा!
- चैत्र नवरात्रि 2025 के दूसरे दिन मां दुर्गा के इस रूप की होती है पूजा!
- मार्च का आख़िरी सप्ताह रहेगा बेहद शुभ, नवरात्रि और राम नवमी जैसे मनाए जाएंगे त्योहार!
- मीन राशि में उदित होकर शनि इन राशियों के करेंगे वारे-न्यारे!
- चैत्र नवरात्रि 2025 में नोट कर लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और तिथि!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 30 मार्च से 05 अप्रैल, 2025
- एकसाथ पड़ रही है चैत्र और शनि अमावस्या, आज कर लिया ये काम तो फिर कभी नहीं सताएंगे शनि महाराज!
- शनि गोचर के साथ ही लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन राशियों को भुगतने पड़ेंगे भयंकर परिणाम
- हिन्दू नववर्ष 2025: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रमी संवत् 2082) की विशेष भविष्यवाणी
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025