वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014 - नवम्बर 27, 2014
27 नवम्बर 2014 को शुक्र वृश्चिक राशि में उदय होने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र के उदय होने से शुक्र के कारकतत्वों की कमी और सुखों की रुकावट दूर हो होंगी। अधिक जानकारी के लिए पं. हनुमान मिश्रा द्वारा लिखित यह राशिफल पढ़ें
शुक्र को विवाह,
वैवाहिक जीवन और वैवाहिक सुख का कारक माना गया है। यानी शुक्र के अस्त होने की स्थिति
में इन सुखों में रुकावट आती है। तो यह रुकावट अब दूर होने वाली है, शुक्र ग्रह उदय
होने वाले हैं। जी हाँ, 27 नवम्बर 2014 को शुक्र
वृश्चिक राशि में उदय होने वाले हैं। शुक्र के वृश्चिक राशि में उदय होने से
आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।
सूचना : यह राशिफल आपकी चन्द्र राशि के आधार पर है। अपनी चन्द्र राशि जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कीजिए
आइए जानते हैं की वृश्चिक राशि में शुक्र का उदय हमारी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा:
मेष राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
एक और सप्तमेश के उदय होने से बेहतरी आएगी लेकिन राशिफल कहता है की अष्टम में होने के कारण कठिनाइयों का प्रतिशत बढ़ भी सकता है। इस समय आत्म निर्भर रहें और ख़र्चों पर नियंत्रण के साथ ही वासनात्मक विचारों पर भी नियंत्रण रखें।
वृषभ राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
राशिफल के अनुसार यह शुक्रोदय आपके निजी जीवन के लिए काफ़ी अनुकूल रहेगा। यदि विवाहित हैं तो वैवाहिक सुख मिलेगा अन्यथा कहीं प्रेम होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
मिथुन राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
लाभ के प्रतिशत में कुछ कमी संभावित है। काम अधिक रह सकता है। थोड़ी थकान भी संभावित है। राशिफल समझाता है की निजी जीवन में शांति रखें। दूर की यात्राओं के समय सावधानी से काम लेना उचित रहेगा।
कर्क राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
स्वजनों से दिल की बात शेयर करके खुशी मिलेगी। प्रेम प्रसंग के लिए समय अनुकूल है। मित्र व भाई बंधु से सहयोग मिलेगा। बहु प्रतीक्षित अभिलाषाएँ पूरी होंगी। कला संगीत इत्यादि के प्रति रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
राशिफल के मुताबिक आपका आत्मविश्वास मज़बूत होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। मान सम्मान के बढ़ने के भी योग हैं। मनोरंजन करने के कई अवसर मिलेंगे। घरेलू जीवन में बेहतरी आने के भी योग हैं।
कन्या राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
आपका आत्मविश्वास बेहतर होगा। आप उत्साही और स्फूर्तिवान होंगे। पड़ोसी से आत्मीयता बढ़ने की भी सम्भावनाएँ हैं। कार्यक्षेत्र बेहतर होगा। नौकरी के हालात में भी सुधार होगा।
तुला राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
राशिफल के अनुसार आर्थिक मामलों में सुधार आने के योग बन रहे हैं। इस समय आप संचय करने का भी सोचेंगे। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। घर परिवार में कोई शुभ आयोजन हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
जीवन में आनंदानुभूति का प्रतिशत बढ़ सकता है। राशिफल के अनुसार आपके स्वभाव में शालीनता की अधिकता रहेगी। लेकिन इस समय स्वास्थ्य का ख़याल रखना होगा। वैवाहिक या प्रणय सम्बन्ध बेहतर होंगे।
धनु राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
आप सुख सुविधाओं पर अधिक ख़र्च कर सकते हैं। इस समय अपने विचारों में पवित्रता रखने की कोशिश करें। समय पर और पूरी नींद लें। अनावश्यक दूर की यात्राएँ करने से भी बचें।
मकर राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
बहु प्रतीक्षित अभिलाषाएँ और इच्छाएँ पूरी होंगी। मित्र और सहयोगी आपके मददगार होंगे। राशिफल कहता है की प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। पारिवारिक सुख का स्तर भी बढ़ेगा।
कुम्भ राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
भाग्य साथ है अतः दिल लगाकर काम करें और सफलता पाएँ। राशिफल के मुताबिक काम धंधे के लिए समय अनुकूल है। प्रतिष्ठा और सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। इस समय आप संग्रहशील भी होंगे।
मीन राशिफल: वृश्चिक राशि में शुक्र उदय 2014
आपके भीतर धैर्य की कमी देखने को मिल सकती है। कामों में कुछ अड़चनें रह सकती हैं। इस समय दूर की यात्रा संभावित है। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों से जुड़ाव भी संभव है।
पं हनुमान मिश्रा
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






