गुरु कर्क राशि में मार्गी (अप्रैल 08, 2015)
अप्रैल 8, 2015 को गुरु कर्क राशि में मार्गी हो रहे हैं। गुरु का मार्गी होना कुछ लोगों के लिए शुभ होगा तो कुछ के लिए अशुभ। लेकिन आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव होगा यह जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष ‘’आचार्य रमन’’ द्वारा बनाया गया राशिफल।

अप्रैल 8, 2015 को रात्रि में गुरु अश्लेषा के पहले पद में कर्क राशि में मार्गी हो जाएगा। गुरु अपनी उच्च राशि में भ्रमण कर रहा है। इसके मार्गी होने से बहुत सारे ज्योतिषियों को भी लाभ होगा। वे सभी लोग जिनके लिए गुरु शुभ है, उनके लिए बेहतरी का समय आएगा और जिनके लिए गुरु अशुभ है उनके लिए अशुभता बढ़ेगी।
Click here to read in English...
सभी जातकों पर इस गोचर के निम्न प्रभाव हो सकते हैं:
मेष

कानूनी मसले आपके पक्ष में हो सकते हैं। भाग्य साथ देगा। कार्य-क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। आपके इंटरनेट मोबाइल फेसबुक वाट्स अप्प के ख़र्चे बहुत बढ़ेंगे। काफी समय इसमें जाएगा। आपके पारिवारिक जीवन में शुभता आएगी। लोगों से मनमुटाव गलतफ़हमियाँ दूर होंगी। प्रेम सम्बन्ध अच्छे चलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में जाने के लिए ठीक समय है।
वृषभ

आपकी रूचि अपने आप में बढ़ेगी, स्वार्थ की मात्रा अधिक होगी। आपमें उपभोग की प्रवृत्ति अधिक होगी। भाग्य में शुरू में रुकावट सी प्रतीत होगी किन्तु अंततः आपका काम हो जाएगा। प्रेम सम्बन्ध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाहित जीवन में शुभता बनी रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति होगी। धर्म-कर्म में खर्च करेंगे। यात्रा बहुत करनी पड़ सकती है। आपका मोबाइल का खर्च बढ़ जायेगा। आपकी बहुत सारी बातचीत इसी पर हो जायेगी।
मिथुन

धन लाभ के बढ़िया योग बने हुए हैं। आपको नयी वस्तुएँ भी खरीदने का मन करेगा और काफी इंटरनेट की साइट्स पर आप सर्फिंग करेंगें। कार्य स्थल पर अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिलेगा। ससुराल से भी सम्मान मिल सकता है या उपहार मिल सकता है। खाने में गरिष्ठ भोजन की मात्रा अधिक होगी। उच्च अधिकारीयों का सहयोग भी मिलेगा। शिक्षा में कोई अच्छा मुकाम प्राप्त कर सकते हैं।
कर्क

निजी जीवन में बनी हुए असमंजस की स्थिति से मुक्ति मिलेगी। संतान का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपके प्रेम सम्बन्ध में प्रगति होगी और यदि कोई गलतफहमी बन गयी थी तो वह दूर होगी। आपका भाग्य आपके साथ रहेगा। आपको दैवीय सहयोग मिलेगा। आपको स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है किन्तु वह अधिक परेशान नहीं करेगी। आपको समस्या के साथ ही समाधान भी मिलेगा बशर्ते आप उसे समझ पाएं।
सिंह

कोई महँगा सेलफोन खरीद सकते हैं या लेपटोप ले सकते हैं। स्वर्ण में भी निवेश हो सकता है। प्रेम संबंधों में कुछ खिन्नता महसूस कर सकते हैं। स्वयं का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। शिक्षा में उन्नति होगी। अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं। किसी पुराने कर्ज़ की किश्त चुका सकते हैं। मित्र लोगों से हानि हो सकती है। भाग्य बहुत समर्थन नहीं करेगा। धर्म-अद्यात्म आदि के प्रति थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं।
कन्या

शादीशुदा जीवन बहुत सुधरेगा और आपको शैय्या सुख भी बहुत प्राप्त होगा। संतान प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। प्रेम सम्बन्ध में कमी पेशी बनी रहेगी। किसी परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने के योग हैं। आपका मन अच्छा बना रहेगा। आप लोगों को सलाह मश्वरा देने में दूसरों से आगे हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन उत्तम रहेगा। व्यवसाइयों को लाभ मिलेगा।
तुला

आपका कामकाज अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने के लिए अच्छा समय है। पुराने मित्रों और जान पहचान वालों से मुलाक़ात बहुत संभव है। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। आपके वाहन में कुछ सुधार का कार्य करवा सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। आपका खानपान जितना हल्का हो आपके लिए उतना अच्छा है। आपकी लम्बी दूरी (विदेश) के मित्रों से बहुत बातचीत होगी। किसी मित्र की मदद करने में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। अध्यात्म में रूचि अधिक होगी।
वृश्चिक

स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के उत्तम योग हैं। आपको किसी सौदे से कमीशन प्राप्त हो सकता है। आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि किसी कारणवश आपको मानहानि का पात्र बनना पड़ सकता है। प्रेम सम्बन्ध में अच्छी प्रगति होगी तथा आपको आनंद की प्राप्ति होगी। शैय्या शुख प्राप्त होने के योग भी हैं। शादीशुदा जीवन में सामान्य चर्या रहेगी। ईश्वर की भक्ति में बहुत अच्छा लगेगा। आपकी साधना अच्छी बनी रहेगी।
धनु

आत्मबल की कमी महसूस करेंगे। गुप्त आय होने की सम्भावना है। निजी जीवन में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं। प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। शिक्षा में कुछ कमी आ सकती है। अध्यात्म से कुछ अरुचि हो सकती है। आपको दफ्तर में भी कुछ असहज स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में शांति का अभाव रह सकता है।
मकर

अध्यात्म और प्रार्थना में आपकी अच्छी प्रगति होगी। विवाहित लोगों को बहुत शांति पूर्ण जीवन सुलभ होगा। प्रेम सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे। आपका मन सत्कार्यों की ओर अधिक उत्प्रेरित होगा। पत्नी/ पति का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ रह सकता है। भाग्य आपके साथ रहेगा। आपका मन अधिकतर अच्छा बना रहेगा। कार्यस्थल पर सामान्य प्रगति रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।
कुम्भ

अच्छी नौकरी मिलने के बहुत योग बने हुए हैं। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। मनपसंद जगह आपको रखा जा सकता है। खानपान में तेल, मिर्ची, अधिक मीठा बंद कर दीजिये। धूम्रपान और मदिरा से दूर रहिये। आपको मधुमेह की शिकायत हो सकती है। प्रेम सम्बन्ध में कड़वाहट आएगी। विवाहित जीवन ठीक बना रहेगा। शिक्षा में सामान्य प्रगति है। भाग्य सामान्य बना रहेगा। धन प्राप्ति के योग कमज़ोर हैं।
मीन

प्रेम समबन्ध बेहतर होंगे। शादी-शुदा जीवन अच्छा रहेगा। धर्म अध्यात्म मंत्र साधन में रूचि गहरी होगी। नौकरी बदलने के विचार मन में आ सकते हैं। जीवनशैली अच्छी बनी रहेगी। मन अच्छा बना रहेगा। शिक्षा में कोई विशेष उन्नति हो सकती है। मन प्रसन्न बना रहेगा। लोगों के साथ आपका व्यवहार मिलनसार बना रहेगा। आपका सामाजिक दायरा अधिक विकसित होगा और प्रभावशाली लोगों से आपका सम्बन्ध बनेंगे।
By आचार्य रमन
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Venus Combust In Pisces: Date, Impact, & More!
- Weekly Lucky Zodiac Signs: 17 To 23 March 2025 Predictions
- Kharmas 2025: No Auspicious Marriage Dates Till April 13
- Mercury Combust In Pisces: Impact & Alerts!
- Powerful Gajkesari Rajyoga 2025 After 50 Years – 3 Lucky Zodiac Signs!
- Weekly Horoscope From 17 March To 23 March, 2025
- Tarot Weekly Horoscope From 16 March To 22 March, 2025
- Numerology Weekly Horoscope From 16 March To 22 March, 2025
- Mercury Retrograde In Pisces: Jobs Of These Natives Are In Danger
- Sun Transit In Pisces: These Zodiacs Will Prosper
- बुध की अस्त अवस्था इन राशि वालों के जीवन में लेकर आ सकती है भूचाल, हो जाएं सावधान!
- इस सप्ताह दो बड़े ग्रह करेंगे अपनी स्थिति में परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ-अशुभ?
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (16 मार्च से 22 मार्च, 2025): इन राशियों को रहना होगा सावधान
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 16 मार्च से 22 मार्च, 2025
- मीन राशि में वक्री बुध इन राशि वालों की छीन सकता है नौकरी, जानें कौन सी हैं वह राशियां!
- गुरु की राशि में आएंगे सूर्य, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत; धन-संपदा का मिलेगा आशीर्वाद!
- होली 2025 पर बनेंगे 4 बेहद शुभ योग, राशि अनुसार लगाएं ये रंग; धन-समृद्धि की होगी वर्षा!
- होली के शुभ दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अपने जीवन पर इसका प्रभाव!
- होलिका दहन पर अग्नि में अर्पित करें ये चीज़ें, जीवन से नकारात्मकता का हो जाएगा अंत!
- शुक्र मीन राशि में अस्त: जानें 12 राशियों समेत देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट पर क्या पड़ेगा प्रभाव!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025