सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर (नवंबर 17 - दिसंबर 16, 2015)
नवंबर 17, 2015 को सूर्य का होगा वृश्चिक राशि में गोचर। इस गोचर के होंगे सभी राशियों पर विभिन्न प्रभाव। पर क्या असर डालेगा यह आपकी राशि पर? जानने के लिए पढ़ें यह लेख “सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर”।

17 नवम्बर को सूर्य अपनी नीच राशि से निकल कर मित्र राशि वृश्चिक में प्रवेश करेगा। यहाँ आने पर सूर्य वापस अपने तेज को प्राप्त करेगा और उसके नीचत्व में हुई कई घटनाओं में सुधार आएगा। सूर्य वृश्चिक में बहुत अच्छे परिणाम तो नहीं देता, किन्तु सभी जातकों के लिए खराब होगा ऐसा भी नहीं है। अपने भावाधिपत्य के अनुसार प्रत्येक लग्न के लिए यह भिन्न भिन्न होगा। यदि आपकी सूर्य की प्रत्यंतर दशा चल रही है तो आपको इसके प्रभाव सर्वाधिक प्रतीत होंगे।
Click here to read in English…
आइये जानते हैं कि किस लग्न के जातक पर क्या असर पड़ेगा:
मेष

आपको स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर समस्या हो सकती है, अतः स्वास्थ्य का ध्यान रखना आपके लिए अतिआवश्यक है। शत्रु आपके कार्य ख़राब करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके कार्य व्यवसाय में नुक्सान होने की सम्भावना बनी हुई है। प्रेम सम्बन्ध भी आपको निराश कर सकते हैं। संतान पक्ष से भी परेशानी संभव है। आपको भाग्य के रूखेपन से भी दो चार होना पड़ सकता है , अतः सावधान रहना ही आपके लिए सबसे हितकारी रहेगा।
वृषभ

सामान्य ज्वर आपको परेशान कर सकता है। खर्चे अधिक होंगे और परिवार पर होंगे, अतः कोई बुराई नहीं है। प्रेम संबंधों में ग़लतफ़हमियाँ हो सकती हैं। संतान पक्ष से आपको अधिक प्रसन्नता नहीं मिलेगी। आपको भाग्य से अधिक आशा तो नहीं करनी चाहिए किन्तु फिर भी आपके कुछ रुके हुए कार्य पूर्ण होने की बहुत सम्भावना है। मित्रों से सहायता लेना अच्छा रहेगा और आपको उनसे प्रसन्नता भी प्राप्त होगी। विपरीत लिंग के मित्र अधिक सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
मिथुन

आपको अपनी नौकरी आदि में लाभ होगा, यदि बदलना चाह रहे हैं तो समय अच्छा है प्रयास कीजिये। आपके कार्यों को सराहा भी जाएगा, व्यापारी लोगों को भी लाभ होगा और मुनाफ़ा अधिक होगा। आपके सम्बन्ध आपके घर के सदस्यों से भी कुछ बिगड़ सकते हैं जिसको रोकने की कोशिश करनी चाहिए। जीवन-साथी के साथ भी आपकी नोंक-झोंक हो सकती है अतः आपको अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। आपको अपने अहंकार को भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है।
कर्क

तप्त ग्रह जिस भी भाव में जाता है वहाँ कुछ तो नुक्सान करता है। प्रेम सम्बन्ध आपको उतना सुखी नहीं कर पाएंगे संतान से भी आपको अधिक आशा नहीं करनी चाहिए और उसकी सेहत पर भी दुष्प्रभाव हो सकता है। आपको पेट से सम्बंधित रोग हो सकते हैं और आँतों में जलन की शिकायत हो सकती है। आप लम्बी यात्रा पे जा सकते हैं जिसका आनंद भी लेंगे। कार्य-क्षेत्र में प्रगति बनी रहेगी। यदि अपने प्रयासों में शिथिलता नहीं आने देंगे तो आपको पदोन्नति अथवा प्रशंसा अथवा दोनों ही मिल सकते हैं।
सिंह

सूर्य की सीधी दृष्टि आपके दशम भाव पर है, सूर्य दशम में हो अथवा दशम को देखे, दोनों ही स्थितियों में जातक का भला होता ही है। अतः आपको भी अपने कार्य-क्षेत्र में लाभ होना है, अधिकारियों का सहयोग मिलना है किन्तु प्रेम सम्बन्ध में उतना लाभ नहीं दिखता है। संपत्ति और वसीयत के कुछ मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। घर के सदस्यों में कुछ मन-मुटाव हो सकता है, घर की पूरी तरह से मरम्मत अथवा सफाई करवा सकते हैं। आपकी ख्याति बढ़ना संभव है।
कन्या

आपकी संचार सम्प्रेषण आदि गतिविधियों में तेज़ी और स्फूर्ति आएगी। आपसे बात करके लोगों को अच्छा एहसास होगा तथा आप प्रेरणास्पद संवाद में आनंद लेंगे। आपमें आत्मबल की अधिकता होगी और आपके प्रयासों में नयी ऊर्जा का संचार होगा। भाग्य थोड़ा सा दिक्कत करेगा किन्तु आपकी कार्य-कुशलता से बात बनती जायेगी। कोई नए समझौते आप शुरू कर सकते हैं अथवा पूर्ण कर सकते हैं। कई छोटी यात्रा आदि आप संपन्न कर सकते हैं।
तुला

द्वितीय भाव में सूर्य आपको नेत्रों में तकलीफ दे सकता है और सिरदर्द भी आपको बना रह सकता है। भाई बहनों से आपको उपहार अथवा धन प्राप्त हो सकता है। आप स्वर्ण आदि महंगे मद पर खर्च कर सकते हैं। ससुराल में आपका विवाद संभव है। मित्रों से आपको यथा शक्ति सहयोग भी मिलेगा और आप भी उनके लिए अपनी ऊर्जा का सदुपयोग करेंगे। आपके कामकाज में आपको तरक्की प्राप्त होने के भी अच्छे योग हैं।
वृश्चिक

प्रेम सम्बन्ध कुछ हताश कर सकते हैं जिसकी वजह आप स्वयं होंगे। अहंकार और क्रोध से आपको दूर रहना है। मित्र लोगों की सहायता करने को आप तत्पर रहेंगे। आप किसी बड़े कार्य को करने से पीछे हट सकते हैं। आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्षमता अच्छी रहेगी किन्तु आपका व्यवहार आपके लिए समस्या बन सकता है। अतः स्वयं पर नियंत्रण करके चलना ही सबसे अच्छा रहेगा। जीवन साथी से भी आपको सामनजस्य बना कर रखना होगा अन्यथा कोई बड़ा विवाद हो सकता है।
धनु

द्वादश भाव में सूर्य बहुत अच्छा फलदायी नहीं होता, फिर भी इसने आपके मंगल राहु और गुरु के नक्षत्रों में भ्रमण करना है अतः यह आपको लाभ ही देकर जाएगा। मन में हताशा निराशा को घर मत करने दीजिये और अपने प्रयासों में शिथिलता को नहीं आने दीजिये। घर के सदस्यों का आपस में तालमेल कुछ कम रह सकता है। प्रेम सम्बन्ध भी कुछ हताशा-जनक रह सकते हैं। खर्च अधिक होंगे और आपका मन स्थिर नहीं रहेगा।
मकर

आपको किसी पुराने सौदे, शेयर, वसीयत, फण्ड आदि से लाभ संभव है। आप किसी के प्रति दुष्कर्म करके भी लाभार्जन कर सकते हैं, किन्तु यह आगे के लिए अच्छा नहीं होगा। आपको अपने सत्मार्ग से कभी विचलित नहीं होना चाहिए। यदि आप भू-व्यवसायी हैं तो आपको लाभ होने के अच्छे संकेत हैं। लम्बी यात्रा भी आप करते दीखते हैं, धार्मिक दृष्टिकोण भी आपका अच्छा विकसित हो सकता है। खर्चे आपके कुछ बढ़ सकते हैं अतः स्वनियंत्रण आवश्यक है।
कुम्भ

सूर्य दशम भाव में बहुत ही प्रभावकारी माना जाता है, और अगर उसका भावधिपत्य ख़राब नहीं है तो जातक को लाभ अवश्य देता है। आपको भी आपके कार्य क्षेत्र में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी, धन प्राप्ति भी होनी है और सम्मान में भी वृद्धि होनी है। आपको दूसरों पर ज़बरदस्ती अपनी बात थोपने से बचना चाहिए। यदि आप सतभिषा -२ में जन्मे हैं तो इस बात का ख़ास ख़याल रखना चाहिए।
मीन

नवम भाव में सूर्य शुभ होता है और आपकी लग्न के लिए छठे भाव का स्वामी भी है, आपको यह फ़ायदा तो देगा ही आपके पिता को भी लाभ होगा। आपको आपके कार्य-क्षेत्र में आगे बढ़ने को मिलेगा और आपकी मित्रता दूर दूर के लोगों से होना संभव है। आपकी आय के एक से अधिक स्तोत्र बनेंगे और यदि नहीं भी हुए तो इस माह आपको अतिरिक्त आय अवश्य होनी चाहिए जो कि धन मान-सम्मान किसी भी रूप में हो सकती है। निजी जीवन भी आमतौर पर ठीक ही रहेगा। अतः यह आपके लिए लाभकारी गोचर है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Venus Combust In Pisces: Date, Impact, & More!
- Weekly Lucky Zodiac Signs: 17 To 23 March 2025 Predictions
- Kharmas 2025: No Auspicious Marriage Dates Till April 13
- Mercury Combust In Pisces: Impact & Alerts!
- Powerful Gajkesari Rajyoga 2025 After 50 Years – 3 Lucky Zodiac Signs!
- Weekly Horoscope From 17 March To 23 March, 2025
- Tarot Weekly Horoscope From 16 March To 22 March, 2025
- Numerology Weekly Horoscope From 16 March To 22 March, 2025
- Mercury Retrograde In Pisces: Jobs Of These Natives Are In Danger
- Sun Transit In Pisces: These Zodiacs Will Prosper
- बुध की अस्त अवस्था इन राशि वालों के जीवन में लेकर आ सकती है भूचाल, हो जाएं सावधान!
- इस सप्ताह दो बड़े ग्रह करेंगे अपनी स्थिति में परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ-अशुभ?
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (16 मार्च से 22 मार्च, 2025): इन राशियों को रहना होगा सावधान
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 16 मार्च से 22 मार्च, 2025
- मीन राशि में वक्री बुध इन राशि वालों की छीन सकता है नौकरी, जानें कौन सी हैं वह राशियां!
- गुरु की राशि में आएंगे सूर्य, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत; धन-संपदा का मिलेगा आशीर्वाद!
- होली 2025 पर बनेंगे 4 बेहद शुभ योग, राशि अनुसार लगाएं ये रंग; धन-समृद्धि की होगी वर्षा!
- होली के शुभ दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अपने जीवन पर इसका प्रभाव!
- होलिका दहन पर अग्नि में अर्पित करें ये चीज़ें, जीवन से नकारात्मकता का हो जाएगा अंत!
- शुक्र मीन राशि में अस्त: जानें 12 राशियों समेत देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट पर क्या पड़ेगा प्रभाव!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025