बुध मकर राशि में मार्गी 2015 - फरवरी 11, 2015
बुध गृह 11 फरवरी को मार्गी होगा। यह अभी मकर राशि में गोचर कर रहा है। विभिन्न लग्नों के जातकों पर इसके निम्न प्रभाव होंगे:
Click here to read in English...

मेष
मेष लग्न के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। यदि किसी कानूनी मसले में आपका कोई काम चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आपकी लेखनी और बेहतर होगी। पत्रकारिता से जुड़े अथवा खेल कूद से जुड़े जातकों के लिए काफी ख्याति अथवा महत्त्व की घटनाएँ होनी संभव हैं। पारिवारिक जीवन थोड़ा क्लेश पूर्ण होगा किन्तु अधिक चिंता की बात नहीं है। लम्बी यात्रा आदि में लाभ के योग हैं। सेवकों अथवा कर्मचारियों का बर्ताव सहयोगपूर्ण रहेगा।
वृषभ
आपके लिए बुध द्वितीयेश और पंचमेश है अतः जब यह मार्गी होगा तो यह उत्तमफलदायी हो जाएगा। आपको सट्टे अथवा शेयर बाज़ार से धनागमन होने के योग बनेंगे। आपको पारिवारिक जीवन में अच्छा समय व्यतीत करने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। आपकी प्रेमिका अथवा प्रेमी के लिए आप काफी धन का व्यय भी करेंगे। आपमें काफी हृदयस्पर्शी भावनाएं भी जन्मेंगी। मित्रों से आपको बहुत लाभ होगा। किसी वृद्ध व्यक्ति से आपका कोई रुका हुआ काम बन सकता है।
मिथुन
आपके अनिर्णय की स्थिति अब समाप्त हो जायेगी किन्तु फिर भी आपके जीवन में उहापोह बानी रहेगी। आपको संयम से व्यवहार करना है। आपको मान सम्मान की हानि का खतरा बना ही रहेगा और स्वास्थ को लेकर भी चिंता उपज सकती है। भाइयों से आपका विवाद हो सकता है।कार्य क्षेत्र से आपका अच्छा लाभ बन रहा है। आप इस समय में कीमती सामान आदि भी क्रय कर सकते हैं।
कर्क
कर्क लग्न के जातकों के लिए बुध अच्छा नहीं होता, इसका स्वामित्व बारहवें घर पर होता है जोकि ख़र्चे का घर है, सप्तम में आने से यह आपके ख़र्चों को आपके साथी अथवा साझेदारी की तरफ मोड़ देगा और शनि की कुदृष्टि के कारण आपको लाभ भी नहीं मिलेगा। निजी जीवन में समस्या बानी ही रहेगी। आपके मन में थोड़ी खिन्नता बानी रहेगी और आप स्वयं को संतुष्ट महसूस नहीं करेंगे। छोटी यात्रा आदि पर भी धन का अपव्यय करना पड़ेगा।
सिंह
लाभेश और धनेश के छठे भाव में गोचर के कारण आपको धन से समबन्धित समस्या आ सकती है। आपको अपने मित्रों से भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके मन में द्वेष की भावना जन्म ले सकती है। शत्रु पक्ष आपको हानि पहुंचाने की प्रबल कोशिश कर सकता है। आपको स्वस्थ्य रहने के लिए सतत व्यायाम करते रहने की आवश्यकता है। धूम्रपान और शराब से दूरी बनाये रखना आपके लिए उत्त्तम रहेगा।आपके मामाजी को धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं।
कन्या
नौकरी में आपका मन नहीं लगेगा। आपको वर्तमान नौकरी से अच्छा कोई विकल्प मिलने का भी योग बना हुआ है। आपका मन काम में नहीं लगेगा बल्कि आमोद- प्रमोद में आपकी रूचि अधिक बढ़ जाएगी। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप लोगों को अपने सुझाव देने में अधिक रूचि लेंगे। आपके जीवन साथी के लिए भी यह अच्छा समय रहेगा और उनकी आय भी बढ़ेगी। उनकी मित्रता नए लोगों से होगी। आपके व्यवसायी साझेदारों के लिए भी यह अच्छा समय है।
तुला
बुध आपका भाग्येश भी है और द्वादशेश भी। चतुर्थ भाव में घूमता हुआ बुध आपको लोगों के अधिक निकट ला सकता है और आपकी सामाजिक सक्रियता को बढ़ा सकता है। आपको दूरस्थ मित्रों से संवाद का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहने के योग हैं। पिता का स्वास्थ ख़राब रह सकता। माता की धार्मिकता बढ़ सकती है।
वृश्चिक
आपके अपने भाई बहनों से किसी छोटे मोटे विवाद की सम्भावना है। आपको अपनी सेहत पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अनजान लोगों की संगती से भी बचना चाहिए और छुआ छूत की जगहों से भी दूर रहना चाहिए। आपकी अचानक धन प्राप्ति के योग भी बने हुए हैं। आपके घर बिना बुलाये मेहमान भी दस्तक दे सकते हैं। पिता के ख़र्चे अधिक हो जाएंगे।
धनु
पत्नी से विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको अपना अहंकार नियंत्रण में रखना चाहिए और दिखावे की प्रव्रत्ति से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में व्यवधान और समाधान दोनों साथ साथ चलेंगे। आपको लगभग सभी जगह थोड़ी या अधिक निराशा का सामना करना पड़ेगा। आपके पिता की किसी बहुत पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके भाई बहनों में से किसी के स्वास्थ पर प्रतिकूल असर हो सकता है। माताजी इस समय अच्छा महसूस कर सकती हैं।
मकर
पिताजी को कन्धों में समस्या आ सकती है। आपको किसी बड़े काम का न्रेतत्व करने को मिल सकता है। धर्म आदि कार्यों में आपका सहयोग बढ़ेगा। दूर की यात्रा करने के अवसर आएंगे। माताजी को सामान्य ज्वर रह सकता है। आपके मन में अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी। भाई बहनों के जीवन साथी का कार्य अच्छा चलेगा। आपके सेवकों द्वारा आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।आप किसी मंदिर आदि में चंदा दे सकते हैं या निर्माण हेतु राशि दे सकते हैं।
कुम्भ
आपका मन काम में कम लगेगा। आपका लोगों से बिना बात के विवाद बनेगा। आपके घर बदलने के स्थिति बन सकती हैं । पिता लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी मामी को धन प्राप्ति हो सकती है। आपको खुजली होने की समस्या बन सकती है। आँखों में दर्द रह सकता है। आप किसी गलत निर्णय के कारन धन हानि उठा सकते हैं। आपके मित्रों से संवाद में अल्पता बन सकती है। आप किसी बड़े उद्देश्य के लिए काम करने को समर्पित हो सकते हैं।
मीन
आपको कोई अच्छी सूचना प्राप्त हो सकती है या पत्र मिल सकता है। आप नए सामान खरीद सकते हैं। आपके पिता का ख़र्च अधिक बढ़ सकता है। माता का स्वास्थ बिगड़ सकता है। पिताजी को नौकरी में शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।आपके दादा दादी के स्वास्थ में भी किंचित गिरावट आ सकती है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Venus Combust In Pisces: Date, Impact, & More!
- Weekly Lucky Zodiac Signs: 17 To 23 March 2025 Predictions
- Kharmas 2025: No Auspicious Marriage Dates Till April 13
- Mercury Combust In Pisces: Impact & Alerts!
- Powerful Gajkesari Rajyoga 2025 After 50 Years – 3 Lucky Zodiac Signs!
- Weekly Horoscope From 17 March To 23 March, 2025
- Tarot Weekly Horoscope From 16 March To 22 March, 2025
- Numerology Weekly Horoscope From 16 March To 22 March, 2025
- Mercury Retrograde In Pisces: Jobs Of These Natives Are In Danger
- Sun Transit In Pisces: These Zodiacs Will Prosper
- बुध की अस्त अवस्था इन राशि वालों के जीवन में लेकर आ सकती है भूचाल, हो जाएं सावधान!
- इस सप्ताह दो बड़े ग्रह करेंगे अपनी स्थिति में परिवर्तन, जानें किन राशियों के लिए रहेंगे शुभ-अशुभ?
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (16 मार्च से 22 मार्च, 2025): इन राशियों को रहना होगा सावधान
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 16 मार्च से 22 मार्च, 2025
- मीन राशि में वक्री बुध इन राशि वालों की छीन सकता है नौकरी, जानें कौन सी हैं वह राशियां!
- गुरु की राशि में आएंगे सूर्य, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत; धन-संपदा का मिलेगा आशीर्वाद!
- होली 2025 पर बनेंगे 4 बेहद शुभ योग, राशि अनुसार लगाएं ये रंग; धन-समृद्धि की होगी वर्षा!
- होली के शुभ दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें अपने जीवन पर इसका प्रभाव!
- होलिका दहन पर अग्नि में अर्पित करें ये चीज़ें, जीवन से नकारात्मकता का हो जाएगा अंत!
- शुक्र मीन राशि में अस्त: जानें 12 राशियों समेत देश-दुनिया और स्टॉक मार्केट पर क्या पड़ेगा प्रभाव!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025