शुक्र का सिंह में गोचर (अगस्त 1, 2016) - जानें कैसा रहेगा ये गोचर आपके लिए!
अगस्त 1, 2016 को शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहा है। कैसा रहेगा यह गोचर देश, दुनिया, और आपकी राशि के लिए? पढ़िए और जानिए कैसा रहेगा शुक्र का सिंह में गोचर आपके लिए।
अगस्त 1 को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि का स्वामी सूर्य इसका मित्र नहीं है और यह अग्नि तत्व राशि है। शुक्र लगभग 20 दिन एक राशि में रहता है और यह सूर्य से कभी भी 2 राशि से ज़्यादा पीछे नहीं होता। सामान्यतः हम शुक्र को सूर्य से एक घर ही दूर पाते हैं। शुक्र का सौंदर्य, काम-वासना, तरीके, ऐश्वर्य, महँगी वस्तुएँ, नशा आदि पर प्रभाव रहता है और जिस घर में यह जाता है उस घर के प्रभावों में अपना योगदान देता है।
विभिन्न जातकों पर इस गोचर के संभावित निम्न परिणाम हो सकते हैं -
मेष
हमेशा जीवन की आपाधापी में अपने आप को भूलती जा रही दुनिया में थोड़े प्यार थोड़े अपनेपन की भी बहुत ज़रुरत होती है। आखिर कब तक इंसान मशीन बना रहेगा, कभी न कभी तो अकेलापन उसे घेर ही लेगा। इस भाव के अधिकतर कार्यकत्व शुक्र के लिए बहुत अच्छे हैं। तो यह आपके लिए भी अच्छे ही होंगे। इस समय फ़ेसबुक, व्हॉट्स ऐप, और डेटिंग साइट्स के साथ डेटिंग का आनंद लीजिये। आपके लिए भी कुदरत ने ख़ास अंतरंग क्षण रख छोड़े हैं - उसका लाभ लीजिये।
वृषभ
हम सुन्दर दिखें यह तो सभी चाहते हैं मगर जब कोई हमारे घर आता है तब भी हमको सुन्दर दिखना चाहिए और हमारे घर को भी, तभी तो प्रभाव जमता है। आजकल के लोगों को दूसरों की बुराई करने के लिए कुछ भी मौका मिल जाए तो वे उसे नहीं छोड़ते , कुछ नहीं तो कह देंगे की परदे कितने बेकार थे!! तो समय है घर की और अपने वाहन की सजावट में खर्च करने का। घर के परदे, कालीन, गिलाफ़, सीट कवर्स, इत्र, आदि को रिफ्रेश करने का। आपको भी अच्छा लगेगा और आगंतुक को भी। दुनिया तो चलती ही रहनी है, सब काम काज होते ही रहते हैं - आपको लाभ भी होता रहेगा, उसकी चिंता मत कीजिये।
मिथुन
प्यार का इज़हार बहुत ज़रूरी होता है, दिल की दिल में रह जाती है तो कई सालों बाद एहसास होता है कि तब बोल दिया होता तो अच्छा रहता - पता तो चल जाता कि उसके दिल में था क्या आखिर। जी हाँ, अगर आप किसी के लिए प्यार भरे जज़्बात छुपा कर रखे हैं तो ये समय है उनको किसी न किसी तरह से बोल डालने का, चाहे आमने सामने या मैसेज से या वाट्स अप्प से - यकीन रखिये अधिकतर लोगों को बदले में खुशख़बरी ही मिलेगी। नहीं भी मिली तो कम से कम पता तो रहेगा कि अब किसी और को ढूंढना है या नहीं। दोनों ही तरफ़ से फ़ायदा आपका है। बाकी लोगों की छोड़िये, वह तो सब आपसे अच्छे से ही मिलने-जुलने वाले हैं और पैसा भी आएगा ही। इन सब के चक्कर में आपके दिल की बात अधूरी न रह जाए - यह सबसे ज़रूरी है।
कर्क
आप चाहे कहीं कार्य व्यवसाय में लगे हुए हों या कुछ भी नहीं कर रहे हों, आपकी आमदनी के मार्ग बनेंगे। ज़रूरी थोड़ी है कि कुछ करेंगे तभी पैसा आएगा, उपहार स्वरुप भी मिल सकता है। और जो लोग कमा रहे हैं उनको तो बरकत होनी ही है। तो धन की चिंता मन से हटाइये और अपने नज़दीक के सम्बन्धियों, दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना जुलना कीजिये, लोगों की सुनिए और अपनी सुनाइए। अगर आप मोहब्बत में गिरफ्तार हैं, तब तो बहुत लुत्फ़ उठाने वाले हैं दिलों के दरमियान होने वाली गुफ्तगू का।
सिंह
यह राजसी राशि है, इसके जातक इर्दगिर्द लोगों में काफी मशहूर रहते हैं। जब करामाती शुक्र लग्न में आ जाएगा तो आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देगा। लोगों से प्रशंसा मिलेगी और लोग आपके कामों की ही नहीं बल्कि आपके कपड़ों, इत्र चश्में, टाई आदि को भी पसंद करेंगे। मोहब्बत की तलाश भी समझिए की खत्म ही होने वाली है, बस थोड़ा सा लोगों से बताना भर है कि आपका दिल खाली खाली सा महसूस करता है - और देखिएगा कि कैसे वक़्त आपकी इस हसरत को भी पूरा करता है।
कन्या
बहुत बार ज़रुरत होती है कि हम किसी दूर जगह पर चले जाएँ, जहाँ सिर्फ हम हों और हमारी आत्मा। शुक्र के साथ ऐसा है कि आत्मा हो न हो, वह जिसे हम इतना गहरा चाहते हैं वह ज़रूर होना चाहिए। इसके फायदे भी हैं, लोगों की नज़रों में नहीं आते, मन की करते हैं - ख़ुशी को अंदर तक महसूस करते हैं। मगर घूमते समय छोटी-मोटी चोरी का ध्यान रखें। उस से बच के रहिये। आप अकेले भी हों, कोई मन का मीत न भी हो तो भी आपको कहीं घूम आना चाहिए - क्या पता वहीं मिलना लिखा हुआ हो? बस खर्चे कम रखिये और नशा करते हों तो छोड़ दीजिये।
तुला
लाभ भाव में शुक्र आपके लिए कई फ़ायदे देने वाला है - नए दोस्त, नए नए सम्बन्ध, खुशियाँ ही आपको देखने को मिलेंगी। अच्छा ही है, खुशियाँ और पैसा ही तो हर इंसान चाहता है अपने जीवन में। लेकिन ऐसा इंसान को हर समय नहीं मिलता इसलिए ज़रूरी है कि समय का भरपूर फ़ायदा उठाया जाए और कोई कमी न रखी जाए। आपको अपना सामजिक सरोकार भी पूरा बनाये रखना है और लोगों से जितना हो सके लाभ उठाने का प्रयत्न करना है - ख़ास तौर पर विपरीत लिंग के जातकों से आपको बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा। इसलिए खुश हो जाइए, अच्छे दिन आ गए हैं।
वृश्चिक
दुनिया में ज़रूरी नहीं है कि सभी के साथ अच्छा ही हो, हमेशा अच्छे दिन ही चलते रहें और बुरे दिन कभी आये ही नहीं - ये नामुमकिन है। लेकिन आपके अच्छे दिन आ गए हैं, आपके सहकर्मी और अधिकारी दोनों ही आपसे खुश होने वाले हैं। इतना ही नहीं है - आपको कोई रिवॉर्ड भी मिल सकता है - वह रिवॉर्ड एक अच्छा सा प्रशंसात्मक वाक्य भी हो सकता है जिसे आप बहुत समय से सुनना चाह रहे थे। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप ख़ुशी के मारे भूल ही जाओ कि दुनिए में कुछ भी स्थायी नहीं है न अच्छा न बुरा, इसलिए जब आपको अच्छा मिले तब घमंड में मत आइये और जब बुरा हो तो दुखी मत होइए। ये सब तो चलता ही रहता है।
धनु
नवम भाव जिन चीज़ों के लिए होता है उनमें से दूर की यात्रा - विदेश, विदेशियों से सम्बन्ध - कारोबार - आयत निर्यात की क्रियाएँ आदि आती हैं। तो जो लोग इन सब चीज़ों में लगे हुए हैं उनको तो फ़ायदा होगा ही साथ ही जो अन्य हैं वे भी खुश रहेंगे - उनको दूर देश से कोई साथी मिल सकता है, जो दूर तक उनका साथ दे सकता है या जीवन भर का साथी भी बन सकता है। धन की चिंता मत कीजिये, वह आता ही रहेगा। प्यार बहुत परवान चढ़ चूका है तो समय है इस रिश्ते को पक्का कर लेने का, विवाह बंधन में बंध जाने का। लोगों में आपकी प्रतिष्ठा में भी इज़ाफ़ा होगा।
मकर
अष्टम भाव अधिकतर खराब फल के लिए ही जाना जाता है किन्तु शुक्र के आने से कुछ फ़ायदे भी हैं। धन जो कि आपसे दूर जा रहा था वह आपको मिल सकता है। जीवनसाथी की तरफ से आपको उपहार मिल सकता है। यदि आपका तलाक का कोई मसला चल रहा है तो आपको उसमें काफी अच्छी रकम भी मिल सकती है। कोई पुरानी पॉलिसी में आपको लाभ हो सकता है। आपको इस समय में गुप्त आय भी हो सकती है। लेकिन खराब बात यह है कि यहाँ शुक्र आपमें अत्यधिक कामेच्छा दे सकता है और आपको गलत मार्ग पर डाल सकता है। इन सब बुराइयों से बच के ही आपको चलना चाहिए।
कुम्भ
सप्तम में शुक्र आपके लिए बहुत भाग्यशाली है, शुक्र की वजह से आपके निजी क्रिया-कलाप और भी आनंदपूर्ण हो जाएंगे, आपमें अपने जीवनसाथी के प्रति वासना की अधिक इच्छा रहेगी जो कि आपके वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा ही है। मन काफी प्रफुल्लित और तरंगित रहेगा। प्रेम सम्बन्ध से आपको बहुत शांति मिलेगी। आपका धन अत्यधिक व्यय होगा लेकिन आपके सुखुपभोग आदि पर, व्यर्थ नहीं जाएगा। आपको मित्रों, जान-पहचान वालों से लाभ होगा और वे आपके काम आएंगे।
मीन
सहकर्मियों से आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। सबके साथ हास परिहास करेंगे। आपको सभी पसंद करेंगे। आपके सेवकों द्वारा आपका अच्छा ध्यान रखा जाएगा। आप अपने पालतू जानवरों की देखभाल पर खर्च करेंगे। प्रेम सम्बन्ध में कुछ परेशानियाँ हो सकती है। आपको अपने वाहन पर व्यय करना पड़ सकता है। लेकिन इस दौरान आपको अपने शत्रुओं से बच के रहना चाहिए। आपको ध्यान रखना चाहिए कि मूर्ख मित्र से बुद्धिमान शत्रु भला होता है और ऐसे परिचित जिनके बारे में आप जानते हैं कि वे आपसे जलते हैं उनसे दूर ही रहिये। कौन कब आपके विरुद्ध क्या कदम उठा ले कौन कह सकता है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Tarot Weekly Horoscope From 6 July To 12 July, 2025
- Mercury Combust In Cancer: Big Boost In Fortunes Of These Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: 6 July, 2025 To 12 July, 2025
- Venus Transit In Gemini Sign: Turn Of Fortunes For These Zodiac Signs!
- Mars Transit In Purvaphalguni Nakshatra: Power, Passion, and Prosperity For 3 Zodiacs!
- Jupiter Rise In Gemini: An Influence On The Power Of Words!
- Venus Transit 2025: Love, Success & Luxury For 3 Zodiac Signs!
- Sun Transit July 2025: Huge Profits & Career Success For 3 Zodiac Signs!
- Mercury Retrograde In Cancer: Success Awaits 3 Zodiacs At Every Step
- Saturn Retrograde In Pisces: This Aspect Deserves The Most Attention!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025): ये सप्ताह इन जातकों के लिए लाएगा बड़ी सौगात!
- बुध के अस्त होते ही इन 6 राशि वालों के खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाज़े!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025
- प्रेम के देवता शुक्र इन राशि वालों को दे सकते हैं प्यार का उपहार, खुशियों से खिल जाएगा जीवन!
- बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय मेष सहित इन 6 राशियों के लिए साबित होगा शुभ!
- सूर्य देव संवारने वाले हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार-पैसा सब कुछ मिलेगा!
- इन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं बुध, कदम-कदम पर मिलेगी सफलता!
- शनि मीन राशि में वक्री: कौन-सी राशि होगी प्रभावित, क्या होगा विश्व पर असर?
- ज्योतिष की दृष्टि से जुलाई का महीना होगा बेहद ख़ास, बक मून से लेकर उल्का पिंडों की होगी बौछार!
- कर्क राशि में बुध के वक्री होने से इन राशि वालों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025