तुला 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Tula Rashi 2013 (Moon Sign)
आपकी राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। आप आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप सदाचारी प्रकृति के व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से चतुर और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। आप गहरी दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी और अधिक से अधिक आदर्शवादी भी हैं। आप स्वभाव से न्यायप्रिय, संतुलित और समता पूर्ण व्यवहार करने वाले व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से थोडे चंचल भी हो सकते हैं। आप दूसरों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है। आपके स्वभाव में संतोष का भाव निहित रहता है।
परिवार: यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। अत: परिवार से जुडे हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड सकते हैं। इन तमाम कारणों से आपके मन में घर-परिवार को लेकर एक असुरक्षा की भावना पनप सकती है। आपको भी अपनी कुछ आदतों पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी जाती है। अन्यथा परिवार में वैमनस्य हो सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। प्रथम भाव में राहु और शनि का गोचर आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है। छोटी-मोटी बीमारी का प्रभाव हमेशा रह सकता है। बीच-बीच स्वास्थ्य ज्यादा प्रतिकूल रह सकता है। शारीरिक के अलावा मानसिक कष्ट भी रह सकते हैं। दिमाग को शांति नहीं मिलेगी। मानसिक चिन्ताओं के कारण तकलीफ होगी। कोई गुप्त रोग भी आपको परेशान कर सकता है। रिश्तेदारों के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं।
प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं रहेगा। यदि आपने जरा भी लापरवाही दिखाई या छोटी बात को बडा मुद्दा बनाने की कोशिश की तो आपके सम्बंध बिखर सकते हैं। आपकी चाहत या प्रेम पात्र आपसे झूठ बोल सकता है या बेवफाई कर सकता है। प्रेमी/ प्रेमिका से झगड़े और विवाद होने की पूरी संभावना है। विपरीत लिंगी से सम्बंध अच्छे नहीं रहेंगे। किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी या हड़बड़ी से बातें बिगड सकती हैं अत: कोई भी निर्णय ठंडे दिमाग से ही लें। आपके कुछ अपने लोग आपको बार बार धोखा दे सकते हैं अत: अपने दिलोदिमाग को खुला रखना जरूरी होगा।
कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि आप का व्यापार भागीदारी में है तो आप अपने भागीदार से असंतुष्ट रह सकते हैं। यदि आपकी भागीदारी किसी स्त्री के साथ है तो उसमें दरार आ सकती है। यदि किसी ऐसे काम का प्रस्ताव आ रहा है जिसमें फटाफट पैसे बनने की बात कही जा रही हो तो सावधान हो जाएं यह धोखा भी हो सकता है। लेकिन बीच-बीच में अचानक कुछ काम बनते भी रहेंगे। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। इनसे काम बनने की उम्मीद कम ही है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है।
धन: धन को लेकर इस वर्ष निरंतरता नहीं बन पाएगी। लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। निवेश के मालमे में सावधान रहना जरूरी होगा क्योंकि जोखिम भरे कामों में धन फंसने की संभावना है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है। अत: इस समय तथ्यजीवी रहें स्मृतिजीवी न बने क्योंकि इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त करने में परेशानियां रह सकती हैं।
विद्या: विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कडी मेहनत करने पर थोडी सफलता लेकर आया है। यदि आप कोई परीक्षा दे रहे हैं तो आपकी मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम नहीं मिलेंगे। लेकिन यदि गूढ़ विज्ञान और परामनोविज्ञान में आपकी रूचि है तो उसके लिए समय अनुकूल है। सामान्य व्यक्ति को भी इन क्षेत्रों के कुछ अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई लुभावना प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। किसी उल्टे-सीधे पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें। इन सबके बावजूद आशावादी होना निराशावादी होने से सदैव अच्छा है।
उपाय:
- नौकरी और व्यवसाय में लाभ के लिए जमीन में सुरमा दफनायें।
- सुख और समृद्धि के लिए बंदरों की सेवा करें।
- शिक्षा और स्वास्थ्य में सकारात्मक परिणाम के लिए बरगद के पेड़ की जड़ों पर मीठा दूध चढांएं।
- बहते पानी में नारियल बहाएं तथा झूठे वादे, घमंड व गाली देने से बचे और माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
- शुक्र मंत्र "ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:" का जप करें।
|
2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्योतिष के सिद्धान्तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं। 2013 Rashifal in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free. |
» अपनी राशि चुनिए
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Jupiter Retrograde In Cancer: Impacts & Remedies
- Jupiter Retrograde In Cancer: Rethinking Growth From Inside Out
- Mercury Retrograde In Scorpio: Embrace The Unexpected Benefits
- Weekly Horoscope November 10 to 16, 2025: Predictions & More!
- Tarot Weekly Horoscope From 9 November To 15 November, 2025
- Numerology Weekly Horoscope: 9 November To 15 November, 2025
- Mars Combust In Scorpio: Caution For These Zodiacs!
- Margashirsha Month 2025: Discover Festivals, Predictions & More
- Dev Diwali 2025: Shivvaas Yoga Will Bring Fortune!
- November 2025: A Quick Glance Into November 2025
- बृहस्पति कर्क राशि में वक्री-क्या होगा 12 राशियों का हाल?
- गुरु कर्क राशि में वक्री, इन 4 राशियों की रुक सकती है तरक्की; करनी पड़ेगी मेहनत!
- बुध वृश्चिक राशि में वक्री से इन राशियों को मिलेगा अप्रत्याशित लाभ और सफलता के अवसर!
- इस सप्ताह दो बड़े ग्रह होंगे अस्त, जानें किन राशियों को रखना होगा फूंक-फूंक कर कदम!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (09 से 15 नवंबर, 2025): इन राशि वालों के लिए खुलने वाले हैं किस्मत के दरवाज़े!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 09 नवंबर से 15 नवंबर, 2025
- मंगल वृश्चिक राशि में अस्त, इन राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, रहें सतर्क!
- मार्गशीर्ष माह में पड़ेंगे कई बड़े व्रत त्योहार, राशि अनुसार उपाय से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार!
- देव दिवाली 2025: शिववास योग से खुलेंगे सौभाग्य के द्वार, एक उपाय बदल देगा किस्मत!
- नवंबर 2025 में है देवउठनी एकादशी, देखें और भी बड़े व्रत-त्योहारों की लिस्ट!
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






