कन्या 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Kanya Rashi 2013 (Moon Sign)
कन्या राशि में जन्म लेने के कारण आप मूल रूप से बौद्धिकता और ज्ञान से परिपूर्ण है। राशि स्वामी बुध है जो बुद्धि व ज्ञान का प्रतीक है। अत: आपकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है। आप विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन आप व्यवहारिक प्रकृति के भेदभाव करने वाले, आवेगी और भावुक हो सकते हैं। आपको भले-बुरे की पहचान है तथा स्वभाव से आप अन्तर्मुखी है। आप एक अच्छे लेखक, संगीत और ललित कला से प्यार करने वाले हो सकते हैं।
परिवार:यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। हांलाकि आपको परिवारिक माहौल से सहारा मिलेगा। परिवार के साथ आप तीर्थाटन पर जा सकते हैं अथवा परिवार के किसी सदस्य के लिए लम्बी यात्रा सफलदायक सिद्ध होगी। परिवार में नये सदस्य की बढोत्तरी होगी। जिन लोगों ने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से कोई वसीयत प्राप्त करने की उम्मीद लगा रखी है तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन राहू और शनि का गोचर अनुकूल न होने के कारण परिवारजनों की सभी अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण कुछ विवाद हो सकता है और घरलू वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है। आप घर के मामलों में असुरक्षा की भावना से आक्रान्त रहेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। लेकिन बीच बीच में छोटी मोटी बीमारियां मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। कुछ घरलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट और थकावट रह सकती है। अपने माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा। इस अवधि में आंख की पीड़ा भी हो सकती है।
प्रेम: प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। जिन लोगों के जीवन में किसी प्रेम पात्र का अभाव था उन्हें उनके प्रेम पात्र की प्राप्ति होगी। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। उस विवाह से आपको खूब लाभ होना चाहिए अथवा विवाह किसी कुलीन से हो सकता है। यदि संतान को लेकर आपके दिल में कोई उथल-पुथल हो रही थी तो खुश हो जाएं। सन्तान को लेकर चली आ रही चिंताओं का सिलसिला खत्म हो रहा है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा।
कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। लेकिन राहू और शनि की प्रतिकूलता के कारण रोजमर्रा के कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नए उद्यमों से इस अवधि में सम्बंद्ध न हों यदि होना बहुत जरूरी हो तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे दस्तखत न करें और जोखिम उठाने की प्रवृति पर भी अंकुश लगाए।
धन: धन की आमदनी की निरंतरता में कुछ व्यवधान आ सकता है। लेकिन इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति होने के योग जरूर बन रहे हैं। इस अवधि में यदि कहीं से वसीयत प्राप्त होने की उम्मीद होगी या आप उसको प्राप्त करने के लिये इच्छुक होंगे तो वह आपको इस वर्ष आपको मिल सकती है। वसीयत प्राप्त करने की संभावना है तो आप उसे प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन किसी नए काम को शुरु करने के लिए बडा निवेश करने से बचना जरूरी है। यदि ऐसा करना जरूरी ही हो तो बहुत ही सावधानी पूर्वक निवेश करें।
विद्या: इस वर्ष का प्रथम भाग आपकी शिक्षा के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लेकिन दूसरे भाग में आपकों कुछ व्यवधान मिल सकते हैं। इस वर्ष यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहें हैं तो आपको सावधानी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अन्यथा शिक्षा और आर्थिक स्थिति दोनो ही प्रभावित हो सकती हैं। नए पाठ्यक्रम और नए शिक्षण संस्थान दोनो के बारे में विधिवत जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश लेना ठीक रहेगा। दूर देश जाकर शिक्षा लेने के इच्छुक लोगों के लिए वर्ष अनुकूल है। परम्परागत शिक्षार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।
उपाय:
- माथे पर दही या दूध का तिलक लगाएं।
- चांदी की एक ठोस गोली अपनी जेब में रखें।
- भगवान गणेश की पूजा करें।
- मांशाहार और शराब से बचें।
- बुध मंत्र "ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:" का जप करें।
|
2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्योतिष के सिद्धान्तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं। 2013 Rashifal in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free. |
» अपनी राशि चुनिए
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






