मकर 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Makar Rashi 2013 (Moon Sign)

आप स्वभाव से सहानुभूति, उदार भाव लिए, संकोची, तामसिक प्रवृत्ति के लेकिन चालाक हो सकते हैं। आपका जीवन महान आकांक्षाओं से भरा होता है लेकिन आप इसके लिए बचत नहीं कर पाते। सामन्यत: आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं लेकिन कुछ मामलों में आप बातूनी भी हैं। कुछ मामलों आप दिखावा पसंद भी हो सकते हैं। आप हर किसी को प्रोत्साहित करने की योग्यता रखते हैं लेकिन अपने जीवन साथी के साथ समायोजन करने में आपको बडी मेहनत करनी पडती और कई युक्तियां अपनानी पडती हैं।
परिवार:चतुर्थ भाव में केतू का गोचर आपके घरेलू और पारिवारिक जीवन के लिए ठीक नहीं है। इसलिए घर परिवार के लोगों से कुछ वैचारिक मतभेद रह सकता है। सामान्य तौर पर पारिवारिक जीवन को लेकर मन अप्रसन्न रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद हो सकते हैं। परिवारजनों की बीमारी चिन्तित रखेगी। इसकारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। इसका सकारात्मक पहलू यह हो सकता है कि आप अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं अथवा आपका झुकाव धार्मिक क्रिया कलापों की ओर होना चाहिए। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा।
स्वास्थ्य:वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर अनुकूल होने के कारण और लग्न पर बृहस्पति की दॄष्टि होने के कारण स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अनुकूल है। कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोडकर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं। लेकिन जीवन साथी का स्वास्थ्य आपको मानसिक रूप से चिन्तित रख सकता है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में वाहनादि सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। कुल मिलाकर इस वर्ष आपको स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने जैसी स्थिति नहीं हैं।
प्रेम:पंचम भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी और अनुकूल रहेगा। नए प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। आपका प्रेम संबध किसी उच्च कुलीन या धनवान से हो सकता है। नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें। पुराने प्रेम संबंधों में और प्रगाढता आएगी लेकिन घरेलू समस्याओं को प्रेम के बीच में लाने से बचें। इस वर्ष आपकी सगाई होने और विवाह होने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।
कार्यक्षेत्र:आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार/व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन शनि-राहू की दशम में स्थिति आपसे कडी मेहनत करवाएगी। परिणाम आशाजनक रहेंगे लेकिन काम विलम्ब से पूरा होगा। इसलिए कोई बडा परिवर्तन करने से बचें और धैर्य से काम लें। फिर भी वरिष्ठ और सत्ताधारी व्यक्तियों से संबंध मधुर होंगे और आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। किसी सोची हुई यात्रा पूरी करने से असीमित लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय कम ठीक है।
धन:इस वर्ष आपकी आमदनी के श्रोतों में बढोत्तरी होगी आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से भी आप अच्छी बचत कर पाएंगे। यात्राओं से जुडी नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में बहुत ही सावधानी से निवेश करें। किसी बडी परियोजना में निवेश करना भी उचित नहीं रहेगा। फिर भी अन्य माध्यमों से आप अच्छा धन कमा सकेंगे और बचत भी कर पाएंगे।
विद्या:विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप इस वर्ष बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे और अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के कारण अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। इस काम में आपके सहपाठी भी आपका सहयोग करेंगे। अध्यापको/प्राध्यापकों के साथ आपके सम्बंध मजबूत होंगे। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। लेकिन चतुर्थ भाव मे केतू का गोचर होने के कारण आपको अपनी विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। अत: चिंताओं से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।
उपाय:
- प्रतिदिन मंदिर जाएं। शराब, मांस और अंडे से परहेज करें।
- यदि सम्भव हो तो दस अंधे लोगों को भोजन कराएं।
- किसी मंदिर में 4 किलो या 400 ग्राम 'खांड' चढाएं अथवा पानी में बहाएं।
- कभी-कभी मिठाई और लाल रंग के सूती कपडे का दान करें।
- मन की शांति के लिए चांदी पहनें और ब्राह्मण, पुजारियों और साधुओं की सेवा करें।
2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्योतिष के सिद्धान्तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं। 2013 Rashifal in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free. |
» अपनी राशि चुनिए
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Mercury & Saturn Retrograde 2025 – Start Of Golden Period For 3 Zodiac Signs!
- Ketu Transit In Leo: A Time For Awakening & Ego Release!
- Mercury Transit In Gemini – Twisted Turn Of Faith For These Zodiac Signs!
- Vrishabha Sankranti 2025: Date, Time, & More!
- Jupiter Transit In Gemini, These Zodiac Could Get Into Huge Troubles
- Saturn Transit 2025: Cosmic Shift Of Shani & The Ripple Effect On Your Destiny!
- Shani Sade Sati: Which Phase Really Tests You The Most?
- Dual Transit Of Mercury In June: A Beginning Of The Golden Period
- Sun Transit In Taurus: Gains & Challenges For All 12 Zodiac Signs!
- Multiple Transits This Week: Major Planetary Movements Blessing 3 Zodiacs
- केतु का सिंह राशि में गोचर: राशि सहित देश-दुनिया पर देखने को मिलेगा इसका प्रभाव
- बुध का मिथुन राशि में गोचर इन राशि वालों पर पड़ेगा भारी, गुरु के सान्निध्य से मिल सकती है राहत!
- वृषभ संक्रांति पर इन उपायों से मिल सकता है प्रमोशन, डबल होगी सैलरी!
- देवताओं के गुरु करेंगे अपने शत्रु की राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों पर टूट सकता है मुसीबत का पहाड़!
- सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, धन लाभ और वेतन वृद्धि के बनेंगे योग!
- ज्येष्ठ मास में मनाए जाएंगे निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा जैसे बड़े त्योहार, जानें दान-स्नान का महत्व!
- राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से खुल जाएगा इन राशियों का भाग्य, देखें शेयर मार्केट का हाल
- गुरु, राहु-केतु जैसे बड़े ग्रह करेंगे इस सप्ताह राशि परिवर्तन, शुभ-अशुभ कैसे देंगे आपको परिणाम? जानें
- बुद्ध पूर्णिमा पर इन शुभ योगों में करें भगवान बुद्ध की पूजा, करियर-व्यापार से हर समस्या होगी दूर!
- इस मदर्स डे 2025 पर अपनी मां को राशि अनुसार दें तोहफा, खुश हो जाएगा उनका दिल
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025