कुम्भ 2013 राशिफल (चंद्र राशिफल)
Hindi Rashifal Kumbha Rashi 2013 (Moon Sign)
आप दार्शनिक, उदार और अत्यधिक सहानुभूति रखने वाले हैं। शारीरिक रूप से आप आकर्षक हैं। आप व्यवहार से शिष्ट हैं। इस कारण से आपके मित्र जल्दी बन जाते हैं। गुस्सा और चिड़चिड़ापन आप पर जल्दी प्रभावी हो जाते हैं लेकिन आप इन पर शीघ्र नियंत्रण भी पा लेते हैं। आप एक अच्छे वक्ता और बातूनी हो सकते हैं। शुरू में आप अपनी प्रतिभा को व्यक्त करने में शरमाते हैं। आप बुद्धिमान, स्मृति में अच्छे और मुद्दे को तथ्यों के साथ निपटने में सक्षम हो सकते हैं। हो सकता है कि आपको अपने परिवार से ज्यादा सुख न मिल पाए।
परिवार:पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण बनेगा। आप पारिवारिक सुख प्राप्त करेंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में गुरूजनों और माता पिता से संबंध बहुत अच्छे नहीं रहेंगे। आपके भीतर कुछ अहंकार युक्त भावनाएं पनप सकती हैं जिससे घर-परिवार में आपकी जनप्रियता घट सकती है। बेहतर होगा आप अपनी अन्तर्दृष्टि से स्वयं को परखें। जरूरत से ज्यादा तर्क वितर्क करने से भी बचें अन्यथा परिवारिक जनों को आपकी निष्ठा और आपके पारिवारिक स्नेह पर संदेह होने लगेगा।
स्वास्थ्य:यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा। साधारण या छोटी-मोटी बीमारियों को छोड दिया जाय तो लगभग पूरा वर्ष ही आपके स्वास्थ्य पर अनुकूलता बनाए रहेगा। मौसम जनित किसी बीमारी से आपको कष्ट होता भी है तो वह जल्द ही दूर भी हो जाएगा।
इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने समाधि और योग क्रियाओं को करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। समय-समय पर आप जलवायु परिवर्तन करने जाते रहेंगे।
प्रेम:प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष मिलाजुला परिणाम देगा। वर्ष के आरम्भिक महीने प्रेम प्रसंगों में मनमुटाव पैदा कर सकते हैं। किसी खास वजह से जीवनसाथी नाराज रह सकता है। अत: किसी भी मुद्दे को लेकर जरूरत से ज्यादा जिद न करें। लेकिन वर्ष का दूसरा भाग बहुत ही अनुकूल रहेगा। यदि छोटे-मोटे मनमुटावों को छोड दिया जाय तो लगभग पूरा साल ही आपको दिली शुकून देने वाला रहेगा। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने के मौके मिलेंगे। दूर देशों की अथवा धर्म स्थलों से जुडी यात्राएं हो सकती हैं।
कार्यक्षेत्र:कार्य-व्यवसाय के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों से मिलकर आप अपनी कार्यशैली को और अधिक सुधार पाएंगे। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। सरकारी अफसरों, वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपको मिल सकता है जिससे आपके कामों में लाभ का इजाफा हो सकता है। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित नहीं होंगे और अपने काम को पूरा करके ही रहेंगे। यदि पदोन्नति होने वाली है तो यह पदोन्नति मनोनुकूल रहेगी।
धन:इस वर्ष आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। लेकिन हो सकता है कि आप कोई बैंक बैलेंस न बना पाएं। क्योंकि इस वर्ष आप कोई सम्पति खरीद सकते हैं। घर की वस्तुओं चल अचल सम्पती आदि पर व्यय हो सकता है। किसी ने व्यापार या व्यवसाय को शुरु करने में खर्चे हो सकते हैं। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। यह भी एक कारण होगा आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो थोडे से प्रयास से उसकी प्राप्ति हो सकती है।
विद्या:अध्ययन के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कडी मेनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन अध्ययन में लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड सकता है। ऐसे विद्यार्थी जो तर्कशास्त्र से संबंध रखते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। अपने अध्यापकों और प्राध्यापकों से उत्तम रिश्ते बनाए रखने का प्रयास करें। उनसे की गई बेवजह बहसबाजी आपको परेशानी में डाल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए वर्ष का दूसरा भाग शुभ और अनुकूल है। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिए समय मध्यम फलदायी है।
उपाय:
- बहते पानी में चावल या बादाम बहाएं।
- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और सोना पहनें।
- यदि आप शादी शुदा हैं तो ससुराल वालों से अच्छे संबंध बनाकर रखें।
- बड़ों का आदर करें, और चरित्र उत्तम रखें।
- शनि मंत्र "ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनये नम:" का जप करें।
|
2013 का यह राशिफल चन्द्र राशि (Moon Sign) आधारित है और वैदिक ज्योतिष के सिद्धान्तों के आधार पर तैयार किया गया है। यदि आपको अपनी चन्द्र राशि का पता नहीं है तो Find your Moon Sign क्लिक करके अपनी चन्द्र राशि ज्ञात कर सकते हैं। 2013 Rashifal in Hindi is based on your moon sign and prepared according to ancient principles of Indian Vedic Astrology. If you do not know your Moon Sign, please click Find your Moon Sign to find out it free. it free. |
» अपनी राशि चुनिए
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






