सिंह राशिफल 2015 - सिंह भविष्यफल 2015 - सिंह 2015 राशिफल
सिंह राशिफल 2015 लाया है आपके कार्य-क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ। सिंह जातकों को 2015 का यह वार्षिक राशिफल हर स्थिति से अवगत कराएगा। तो आइए जानें पं.हनुमान मिश्रा जी द्वारा 2015 में होने वाली घटनाएँ और साथ ही समस्याओं के उपाय और अपने आने वाले वर्ष को संवारें...
सिंह राशिफल 2015 के अनुसार इस साल शनि चौथे भाव में , राहु दूसरे भाव में तथा केतु आठवें भाव में रहेगा। जबकि देवगुरु बृहस्पति साल के पहले भाग में आपके द्वादश भाव में रहेंगे वहीं साल के दूसरे भाग में आपकी राशि यानी प्रथम भाव में रहेंगे। इन ग्रहों का आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
Click here to read Leo Horoscope 2015 in English
सिंह राशिफल 2015 : पारिवारिक भविष्यफल
सिंह भविष्यफल 2015 के मुताबिक़ पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष कम अनुकूल है। चतुर्थ भाव में स्थित शनि आपको घरेलू जीवन में कुछ चिंताएं दे सकता है, वहीं दूसरे स्थान का राहु परिजनों से सामंजस्य बिठाने में कठिनाई पैदा करेगा। परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में विपरीत परिस्थितियों से निबटने के लिए आपको अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करनी होगी। हालांकि सिंह 2015 राशिफल के अनुरूप, वर्ष के दूसरे भाग में बृहस्पति की स्थिति बेहतर होने के कारण स्थितियां बेहतर होंगी।
सिंह राशिफल 2015 : स्वास्थ्य भविष्यफल
सिंह राशिफल 2015 कहता है कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष कम अनुकूल है। ऐसे में संयमित दिनचर्या व जीवनशैली अपना कर आप अपने आपको बेहतर रखने की कोशिश करते रहें। किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव न पालें। खान-पान पर संयम रखें। किसी भी मुद्दे में जरूरत से ज्यादा जिद न करें, चिड़चिड़े न बनें अन्यथा इन सबका आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। सिंह 2015 राशिफल कहता हैं कि इस साल वाहन सावधानी से चलाएं और गैर जरूरी यात्राओं से बचें।
सिंह राशिफल 2015 : प्रेम व वैवाहिक भविष्यफल
इस वर्ष आपका पंचमेश गुरु उच्चावस्था में रहेगा अत:, सिंह राशिफल 2015 के अनुसार, प्रेम संबंधों में अनुकूलता का आना स्वाभाविक है लेकिन साल के पहले भाग में द्वादश भाव में गुरु के गोचर के कारण आपको अपने प्रिय जन से दूर जाना पड़ सकता है। अथवा किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से आपको प्रेम हो सकता है। युवा वर्ग को सोशल साइट्स आदि के माध्यम से किसी से प्रेम हो सकता है। साल का दूसरा भाग भी प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूलता लिए हुए है। यह समय प्रेम, सगाई व विवाह के लिए अनुकूल रहेगा।
सिंह राशिफल 2015 : कार्यक्षेत्र भविष्यफल
सिंह राशिफल 2015 कहता है कि शनि की दृष्टि पूरे वर्ष आपके कर्म स्थान पर रहेगी वहीं साल के पहले भाव में बृहस्पति का गोचर भी अनुकूल नहीं है अत: इस समय आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी रहेगी। आप अपने कामों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के कुछ प्रतिद्वंदियों के द्वारा भी रुकावट डाली जा सकती है। इस समय किसी भी व्यसायिक यात्रा को करने से पहले भली भांति जांच करलें कि वह यात्रा आपके लिए लाभकारी है या नहीं। हालांकि सिंह भविष्यफल 2015 के मुताबिक, साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होंगी और आपको पदोन्नति के योग मजबूत होंगे।
सिंह राशिफल 2015 :आर्थिक भविष्यफल
दूसरे भाव में राहु और शनि की ढैय्या को देखते हुए यही कहना उचित रहेगा कि इस वर्ष आपको आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी से काम लेना होगा। कुछ खर्चे तो अचानक आ सकते हैं और आपके आर्थिक बैलेंस को बिगाड़ सकते हैं अत: पहले से इस मामले को जानकर आप अभी से कुछ अतिरिक्त धन संचय कर सकते हैं। हालांकि साल के दूसरे भाग में स्थितियां थोड़ी सी बेहतर होंगी लेकिन सावधानी की जरूरत तो उस समय भी रहेगी। सिंह राशिफल 2015 कहता है कि आपको गुजारे लायक धन मिलता रहेगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी होगा।
सिंह राशिफल 2015 :शैक्षिक भविष्यफल
सिंह राशिफल 2015 के अनुसार, विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष मिला जुला रहेगा। जो लोग विदेश या दूर जाकर पढ़ाई करना चाह रहे हैं उनके लिए साल का पहला भाग अधिक अनुकूल रहेगा। सिंह भविष्यफल 2015 इंगित करता है कि उच्च शिक्षा के लिए साल का पहला भाग अधिक अनुकूल है लेकिन शनि की चतुर्थ में स्थिति को देखते हुए मेहनत से जी नहीं चुराना है। यदि आप ऐसा कर पाए तो नि:शंदेह अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं साल का दूसरा भाग प्रारम्भिक शिक्षा के लिए अधिक अनुकूल रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।
सिंह 2015 राशिफल:उपाय
- हर शनिवार कुएं में 100 ग्राम दूध डालें और रात में दूध न पियें।
- माथे पर केशर का तिलक लगाएं।
आशा है कि आप इस सिंह 2015 राशिफल द्वारा अपने आने वाले वर्ष को स्वास्थ्य, कार्यक्षेत्र आदि के लिहाज़ से नियोजित करेंगे और आने वाली विपत्तियों का उपाय भी जान सकेंगे।
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






