वृश्चिक राशिफल 2015 - वृश्चिक भविष्यफल 2015 - वृश्चिक 2015 राशिफल
वृश्चिक राशिफल 2015 लाया है आपके कार्य-क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ। वृश्चिक जातकों को 2015 का यह वार्षिक राशिफल हर स्थिति से अवगत कराएगा। तो आइए जानें पं.हनुमान मिश्रा जी द्वारा 2015 में होने वाली घटनाएँ और साथ ही समस्याओं के उपाय और अपने आने वाले वर्ष को संवारें...
वृश्चिक राशिफल 2015 के अनुसार इस साल शनि आपकी राशि यानी कि पहले भाव में है, यदि राहु की बात की जाय तो वह आपके लाभ भाव में रहेगा जबकि केतु आपके पंचम भाव में रहने वाला है। वहीं बृहस्पति साल के पहले भाग में आपके भाग्य स्थान में रहेगा जबकि साल के दूसरे भाग में आपके कर्म स्थान पर रहेगा। इन ग्रहों का आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
Click here to read Scorpio Horoscope 2015 in English
वृश्चिक राशिफल 2015 : पारिवारिक भविष्यफल
पारिवारिक मामलों में यह साल अच्छे परिणाम देने का संकेत कर रहा है। वृश्चिक राशिफल 2015 के मुताबिक़ पारिवारिक सुख समृद्धि के बेहतर रहने की उम्मीद है। आप अपने परिजनों को प्रसन्न रखने का प्रयास करेगें। परिवार के सदस्यों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के योग है। वृश्चिक भविष्यफल 2015 संकेत करता है कि संतान को लेकर भी अच्छी खबर मिलेगी। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान और आदर करेंगे। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल 2015 : स्वास्थ्य भविष्यफल
शनि के पहले भाव में उपस्थिति के कारण आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखनी होगी। वैसे यदि कोई पुरानी बीमारी नहीं है तो सामान्यत: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन यदि कोई पुरानी बीमारी है तो साल के दूसरे भाग में अपने स्वास्थ्य का विशेष खयाल रखें। वृश्चिक राशिफल 2015 संकेत कर रहा है कि साल के पहले भाग में बृहस्पति की दृष्टि आपकी राशि पर रहेगी, अत: पहले भाग में किसी तरह की परेशानी के योग कम हैं। वृश्चिक 2015 राशिफल आपको सचेत करता है कि शनि के प्रभाव के कारण यदि कोई परेशानी हो रही है तो आयुर्वेद, जड़ी-बूटी और योगाभ्यास आदि से अच्छा लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 2015 : प्रेम व वैवाहिक भविष्यफल
प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग बड़ी अनुकूलता लिए हुए है। वृश्चिक भविष्यफल 2015 इंगित करता है कि आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। नवम भाव में स्थित बृहस्पति आपके प्रेम में और प्रगाढ़ता लाएगा। प्रेम पात्र के साथ कही घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। सगाई के लिए भी समय काफी अनुकूल है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, उनका विवाह होने सम्भावनाएं मजबूत हो रही हैं। विवाहित लोगों के लिए भी समय अनुकूल है। साल के दूसरे भाग में काम की व्यस्तता के चलते आप अपने सम्बंधों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। वृश्चिक राशिफल 2015 के हिसाब से केतु की पंचम में उपस्थिति को देखते हुए छोटी-छोटी बात पर उलझने से बचें।
वृश्चिक राशिफल 2015 : कार्यक्षेत्र भविष्यफल
यह साल व्यापार व्यवसाय के लिए काफी अनुकूल है। यदि आपका स्वास्थ अच्छा है और आप मेहनत करने में समर्थ हैं तो मेहनत करने वालों की हार नहीं होगी बल्कि अच्छे परिणाम मिलेंगे। साल के पहले भाग में काम धंधे को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आप बहु प्रतीक्षित व्यवसायिक यात्रा करेंगे। अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढेंगे। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। यदि विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं तो इस काम में सफलता मिलेगी। साल के दूसरे भाग में भी आप पूरे मन से काम में लग जाएंगे। और जब मन से काम करेंगे तो अच्छे परिणामों का मिलना स्वाभाविक है। वृश्चिक राशिफल 2015 कहता है कि अगर नौकरी पेशा हैं तो आपकी पदोन्नति सम्भव है, नौकरी की हालतों में सुधार होगा।
वृश्चिक राशिफल 2015 :आर्थिक भविष्यफल
वृश्चिक राशिफल 2015 के अनुसार धन के लिहाज से यह साल अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में यदि आपके पैसे कहीं फसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इस अवधि में की गई यात्राएं आर्थिक समृद्धि में सहायक होंगी। साल के दूसरे भाग में आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। लेकिन अगर आपने स्वास्थ को नजरअंदाज करके काम किया तो कुछ पैसे दवाओं पर भी खर्च करने पड़ सकते हैं। वृश्चिक 2015 राशिफल आपको सजग करता है कि किसी स्वजन के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 2015 :शैक्षिक भविष्यफल
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। घर परिवार के लोग शिक्षा के मामले में यथाशक्ति आपका सहयोग करेंगे। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। वृश्चिक भविष्यफल 2015 के अनुसार यदि आप दर्शन व साहित्य के विद्यार्थी हैं तो आपको विशेष सफलता मिल सकती है। किसी नए विषय में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है।
वृश्चिक 2015 राशिफल:उपाय
- शराब और मांशाहार का त्याग करें और बंदरों की सेवा करें।
- गुरु, साधु और पीपल की पूजा करें।
तो आशा है कि इस वृश्चिक राशिफल 2015 से आप जरूर लाभान्वित होंगे। वर्ष 2015 आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां लाए।
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






