मकर राशिफल 2015 - मकर भविष्यफल 2015 - मकर 2015 राशिफल
मकर राशिफल 2015 लाया है आपके कार्य-क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ। मकर जातकों को 2015 का यह वार्षिक राशिफल हर स्थिति से अवगत कराएगा। तो आइए जानें पं.हनुमान मिश्रा जी द्वारा 2015 में होने वाली घटनाएँ और साथ ही समस्याओं के उपाय और अपने आने वाले वर्ष को संवारें...
मकर राशिफल 2015 के अनुसार इस साल शनि आपके ग्यारहवें भाव में है, यदि राहु की बात की जाय तो वह आपके भाग्य स्थान में रहेगा जबकि केतु आपके तृतीय भाव में रहने वाला है। वहीं बृहस्पति साल के पहले भाग में आपके सप्तम स्थान में रहेगा जबकि साल के दूसरे भाग में आपके अष्टम स्थान पर रहेगा। इन ग्रहों का आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
Click here to read Capricorn Horoscope 2015 in English

मकर राशिफल 2015 : पारिवारिक भविष्यफल
मकर भविष्यफल 2015 के अनुसार पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। इस साल राहु आपके धर्म स्थान पर है अत: धार्मिक यात्रा के योग बने हुए हैं। यदि आप चाहें तो मकर राशिफल 2015 का सुझाव है कि अपने परिजनों को भी साथ ले जा सकते हैं। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा। लेकिन साल के दूसरे भाग में बृहस्पति आपके आठवें भाव में रहेगा अत: पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है अथवा किसी परिजन को लेकर चिंताएं रह सकती हैं।
मकर राशिफल 2015 : स्वास्थ्य भविष्यफल
वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति आपके सातवें भाव में रहेगा। अत: बृहस्पति की दॄष्टि लग्न पर होगी। फलस्वरूप स्वास्थ्य के लिहाज़ से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल है। अत: कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोड़ दिया जाय तो अन्य किसी विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं। लेकिन मकर राशिफल 2015 आपको सचेत करता है कि वर्ष के दूसरे भाग में किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। खान पान पर भी संयम रखें तो सब ठीक रहेगा। अत: स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहनादि सावधानी से चलाएं।
मकर राशिफल 2015 : प्रेम व वैवाहिक भविष्यफल
मकर 2015 राशिफल के लिहाज़ से प्रेम प्रसंग के लिए साल का पहला भाग शुभ फलदायी और अनुकूल रहेगा। आपका लगाव किसी उच्च कुलीन या धनवान से हो सकता है। लेकिन पंचम भाव में पड़ने वाली शनि की सप्तम दृष्टि ये इशारा कर रही है कि नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें अन्यथा मामला बिगड़ सकता है। मकर राशिफल 2015 इंगित करता है कि सगाई होने और विवाह होने के योग भी बन रहे हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में आपको निजी संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा। किसी भी प्रकार का अप्रिय संभाषण न करें व एक दूसरे का खयाल रखें।
मकर राशिफल 2015 : कार्यक्षेत्र भविष्यफल
मकर भविष्यफल 2015 कहता है कि आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल का पहला भाग काफी अच्छा रहेगा। इस समय व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। इस अवधि में आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। लेकिन मकर राशिफल 2015 के हिसाब से साल के दूसरे भाग में काम विलम्ब से पूरे होंगें। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। हालांकि इस अवधि में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
मकर राशिफल 2015 :आर्थिक भविष्यफल
इस वर्ष आपकी आमदनी के श्रोतों में इजाफा होता नजर आ रहा है। धन स्थान का स्वामी शनि लाभ भाव मेम रहेगा अत: लाभ की सम्भावनाएं काफी मजबूत रहेंगीं।आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मीद है। कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। वर्ष के पहले भाग में व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से भी आप अच्छी बचत कर पाएंगे। साल के दूसरे भाग में बृहस्पति के आठवें भाव में चले जाने के कारण आमदनी की गति कुछ हद तक धीमी रह सकती है। इस समय मकर राशिफल 2015 के दृष्टिकोण से निवेश के मामले में सावधानी की जरूरत रहेगी।
मकर राशिफल 2015 :शैक्षिक भविष्यफल
मकर भविष्यफल 2015 के नज़रिए से विद्यार्थियों के लिए साल का पहला भाग अनुकूल रहेगा। इस समय बृहस्पति की कृपा दृष्टि आप पर रहेगी अत: आपका ज्ञान आपके मार्ग को सहज बनाता रहेगा। इस समय आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। आप अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। शिक्षकों के साथ आपके सम्बंध मजबूत होंगे। जबकि साल के दूसरे भाग में आपको अपने अध्ययन में पूरा ध्यान लगाना होगा। हालांकि मकर 2015 राशिफल के अनुसार शोध के विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन अन्य विद्यार्थियों को मेहनत करने की जरूरत रहेगी।
मकर 2015 राशिफल:उपाय
- हर तीसरे महीने एक निश्चित मात्रा में गेहूं, जौ, नारियल, पानी में बहाएं।
- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं।
आशा है कि इस राशिफल से आप जरूर
लाभान्वित होंगे। वर्ष 2015 आपके जीवन में बहुत सारी खुशियां लाए।
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Weekly Horoscope From 7 July To 13 July, 2025
- Devshayani Ekadashi 2025: Know About Fast, Puja And Rituals
- Tarot Weekly Horoscope From 6 July To 12 July, 2025
- Mercury Combust In Cancer: Big Boost In Fortunes Of These Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: 6 July, 2025 To 12 July, 2025
- Venus Transit In Gemini Sign: Turn Of Fortunes For These Zodiac Signs!
- Mars Transit In Purvaphalguni Nakshatra: Power, Passion, and Prosperity For 3 Zodiacs!
- Jupiter Rise In Gemini: An Influence On The Power Of Words!
- Venus Transit 2025: Love, Success & Luxury For 3 Zodiac Signs!
- Sun Transit July 2025: Huge Profits & Career Success For 3 Zodiac Signs!
- जुलाई के इस सप्ताह से शुरू हो जाएगा सावन का महीना, नोट कर लें सावन सोमवार की तिथियां!
- क्यों है देवशयनी एकादशी 2025 का दिन विशेष? जानिए व्रत, पूजा और महत्व
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025): ये सप्ताह इन जातकों के लिए लाएगा बड़ी सौगात!
- बुध के अस्त होते ही इन 6 राशि वालों के खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाज़े!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025
- प्रेम के देवता शुक्र इन राशि वालों को दे सकते हैं प्यार का उपहार, खुशियों से खिल जाएगा जीवन!
- बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय मेष सहित इन 6 राशियों के लिए साबित होगा शुभ!
- सूर्य देव संवारने वाले हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार-पैसा सब कुछ मिलेगा!
- इन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं बुध, कदम-कदम पर मिलेगी सफलता!
- शनि मीन राशि में वक्री: कौन-सी राशि होगी प्रभावित, क्या होगा विश्व पर असर?
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025