वृषभ राशिफल 2015 - वृषभ भविष्यफल 2015 - वृषभ 2015 राशिफल
वृषभ राशिफल 2015 लाया है आपके कार्य-क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ। वृषभ जातकों को 2015 का यह वार्षिक राशिफल हर स्थिति से अवगत कराएगा। तो आइए जानें पं.हनुमान मिश्रा जी द्वारा 2015 में होने वाली घटनाएँ और साथ ही समस्याओं के उपाय और अपने आने वाले वर्ष को संवारें...
वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार इस साल शनि आपके सातवें भाव में , राहु पंचम भाव में तथा केतु लाभ भाव में रहेगा। रही बात देवगुरु बृहस्पति की तो वह साल के पहले भाग में आपके तीसरे भाव में रहेगा जबकि साल के दूसरे भाग में आपके चतुर्थ भाव में रहेगा। इन ग्रहों का आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
Click here to read Taurus Horoscope 2015 in English
वृषभ राशिफल 2015 - पारिवारिक जीवन भविष्यफल
वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार, पारिवारिक मामलों के लिए साल 2015 मिश्रित फल देने वाला रहेगा। साल के पहले भाग में भाग दौड़ अधिक रह सकती है। फलस्वरूप आप अपने परिजनों को उनकी जरूरत के अनुसार समय नहीं दे पाएंगे। साथ ही सप्तम भाव में स्थित शनि निजी जीवन में कुछ हद तक कटुता घोलने का प्रयास कर सकता है। अत:, वृषभ 2015 राशिफल यह दर्शाता है कि इन मामलों को पहले जान कर आपका प्रयास यही होना चाहिए कि घर परिवार के लिए पूरा समय निकाला जाए। संयम और समझदारी से काम लेकर आप परेशानियों को टालें। यदि आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय कोई और परिजन ले रहा है तो भी शांत रहें। समय के साथ सबको पता चल जाएगा कि वह कार्य आपने किया था। इस समय आत्म निर्भरता बहुत जरूरी होगी क्योंकि मित्र और सहयोगी आपकी उम्मीद के अनुरूप आपको सहयोग नहीं दे पाएंगे।
वृषभ राशिफल 2015 - स्वास्थ्य भविष्यफल
प्रथम भाव में शनि की दृष्टि के कारण बीच-बीच में आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। 2015 वृषभ राशिफल संकेत दे रहा है कि राहु की पंचम भाव में उपस्थिति से आपको पेट से सम्बंधित परेशानियाँ हो सकती हैं। अत: खान-पान पर संयम व वाहन सावधानी से चलाकर स्वास्थ्य को बेहतर रखें। जहां तक सम्भव हो गैर जरूरी यात्राओं से बचें। घर परिवार में स्वच्छता का भी बेहद ख्याल रखें। इससे राहु के दुष्प्रभाव में कमी आएगी और सब स्वस्थ्य रहेंगे।
वृषभ राशिफल 2015 - प्रेम व वैवाहिक जीवन भविष्यफल
यह वर्ष सामान्यत: प्रेम प्रसंगों के लिए बेहतर रहेगा। नए-नए युवा हो रहे लोगों को उनकी तलाश में कामयाबी मिलेगी। वृषभ राशिफल 2015 इंगित करता है कि आपका प्रेम संबध किसी उच्च कुलीन या धनवान वर्ग से हो सकता है। लेकिन पंचम में राहु के कारण ध्यान यह रखना है कि आधुनिकता की चकाचौंध में या अपने आपको बढ़ा चढ़ा कर दिखाने के चक्कर में झूठ न बोलें अन्यथा आने वाले दिनों में न केवल ब्रेक अप हो सकता है बल्कि बेइज्जती भी हो सकती है। वृषभ 2015 भविष्यफल के अनुसार, सप्तम का शनि कह रहा है कि जीवनसाथी के साथ जिद से पेश आने से बचें। छोटी मोटी बात का बतंगड़ न बनाएं। जीवन साथी के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें।
वृषभ राशिफल 2015 - कार्यक्षेत्र भविष्यफल
वृषभ 2015 राशिफल के अनुसार, आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। वर्ष के दूसरे भाग में कुछ बडें कामों में सफलता मिल सकती है। राहु के पंचम में होने के कारण कोई गलत मंत्रणा नुकसान दे सकती है अत: किसी भी बड़े काम की शुरुआत करने से पहले एक से अधिक व्यक्तियों से सलाह लेना बिल्कुल न भूलें। वृषभ भविष्यफल 2015 कहता है कि बड़े निर्णय लेने या विकास की योजनाओं पर अमल करने से पहले पूरी तरह से जांच परख कर लेना जरूरी होगा। कोई सोची हुई यात्रा पूरी करने से बड़ा लाभ होगा।
वृषभ राशिफल 2015 - आर्थिक स्थिति भविष्यफल
वृषभ राशिफल 2015 के हिसाब से सामान्य तौर पर इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। बचत करने में भी आप सफल रहेंगे। इस वर्ष लाभ दिलाने में छोटे भाई या मित्र सहायक बन सकते हैं। अप्रत्याशित ढंग से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन यदि आप जुआं, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बडा निवेश करने से बचें। साथ ही पैसों की सुरक्षा को लेकर चिंतन करें अन्यथा कुछ धन व्यर्थ में खर्च हो सकता है या खो सकता है। वृषभ भविष्यफल 2015 के अनुसार, साल के दूसरे भाग में कुछ घरेलू सामानों की खरीददारी में भी धन खर्च हो सकता है। घर या वाहन खरीदने में भी खर्चे हो सकते हैं। फ़िर भी आर्थिक मामलों के लिए साल शुभ रहेगा।
वृषभ राशिफल 2015 - शिक्षा भविष्यफल
वृषभ राशिफल 2015 के अनुसार, इस वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति आपके तीसरे भाव में उच्चावस्था में रहेगा अत: आपका आंतरिक ज्ञान कमाल का रहेगा। जरूरत है तो अपनी योग्यता को बाहर प्रदर्शित करने की। अत: अपने ज्ञान और योग्यता को बाहर निकालने और निखारने की कोशिश करें। साल का दूसरा भाग खासकर उन लोगों के लिए और अच्छा रहेगा जो विदेश में जाकर शिक्षा लेना चाहते हैं। यानी कुल मिलाकर साल 2015 विद्यार्थिओं के लिए अच्छे फल देने वाला रहेगा।
वृषभ राशिफल 2015 - उपाय
- एक काली गाय पाल लें और उसकी सेवा करें।
- शराब, मांसाहार, अण्डे के सेवन और व्यभिचार से स्वयं को बचाए रखें।
आशा करते हैं कि वृषभ राशिफल 2015 आपको इस वर्ष होने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा और आपके आने वाले कल को बेहतर बनाने में योगदान देगा।
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






