कन्या राशिफल 2015 - कन्या भविष्यफल 2015 - कन्या 2015 राशिफल
कन्या राशिफल 2015 लाया है आपके कार्य-क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ। कन्या जातकों को 2015 का यह वार्षिक राशिफल हर स्थिति से अवगत कराएगा। तो आइए जानें पं.हनुमान मिश्रा जी द्वारा 2015 में होने वाली घटनाएँ और साथ ही समस्याओं के उपाय और अपने आने वाले वर्ष को संवारें...
कन्या राशिफल 2015 के अनुसार इस साल शनि आपके तीसरे भाव में है, वहीं राहु आपकी राशि यानी कि पहले भाव में है जबकि केतु आपके सप्तम भाव में स्थित रहेगा। अगर बात की जाए देवगुरु बृहस्पति की तो वह साल के पहले भाग में आपके लाभ भाव में रहेंगे वहीं साल के दूसरे भाग में गुरु आपके द्वादश भाव में रहेंगे। इन ग्रहों का आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
Click here to read Virgo Horoscope 2015 in English

कन्या राशिफल 2015 : पारिवारिक भविष्यफल
यदि घर परिवार की बात की जाए तो कन्या 2015 राशिफल के अनुसार, साल के पहले भाव में स्थिति बेहतर रहने की उम्मीद है। यदि आप भाई बन्धुओं से अच्छे संबंध कायम रखने में कामयाब रहे तो उनकी मदद से विषमताएं बहुत हद तक नियंत्रित रहेंगी। साल के पहले भाग में घर में कुछ मांगलिक कार्यों के होने की भी सम्भावनाएं है। ध्यान रहे कि पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से मतभेद होने के योग बन रहे हैं, जहां तक सम्भव हो इससे बचें। कुछ अन्य पारिवारिक सदस्यों के बीच भी मतभेद हो सकता है या संतान को लेकर कुछ चिंताए रह सकती हैं।
कन्या राशिफल 2015 : स्वास्थ्य भविष्यफल
वर्ष 2015 में राहु की प्रथम भाव में उपस्थिति को देखते हुए आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहना होगा। नियमित रूप से चिकित्सक के सम्पर्क में रहना होगा। कई बार तो बीमारी न होने के बावजूद भी बीमारी होने का भ्रम भी हो सकता है। ऐसे में दवा के साथ-साथ दुआ लेना बिल्कुल न भूलें। 2015 कन्या राशिफल कहता है कि जो लोग पहले से किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं है उन्हें साल के पहले भाग में कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन राहु केतु के साथ-साथ बृहस्पति के गोचर के प्रतिकूल होने के कारण साल के दूसरे भाग में कुछ कष्ट सम्भव है। हालांकि संयमित दिनचर्या अपना कर स्वस्थ रहा जा सकता है।
कन्या राशिफल 2015 : प्रेम व वैवाहिक भविष्यफल
सामान्य तौर पर प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए रहेगा। पंचमेश शनि पंचम भाव को देखेगा अत: कोई विशेष नकारात्मक फल नहीं मिलेगा लेकिन प्रेम सम्बंधों में अनावश्यक जिद या ईगो के चक्कर में सम्बंधों को बिगड़ने से बचाना होगा। यदि आप विवाह योग्य हैं तो कन्या 2015 राशिफल के अनुसार, सगाई के भी योग निर्मित हो रहे हैं। और यदि आप शादीशुदा हैं तो जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा। लेकिन केतु की सप्तम में उपस्थिति को देखते हुए जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा और किसी भी प्रकार के विवाद से बचना होना। साल के दूसरे भाग में तो अधिक संयम की आवश्यकता रहेगी।
कन्या राशिफल 2015 : कार्यक्षेत्र भविष्यफल
कन्या राशिफल 2015 कहता है कि साल के पहले भाग में आप नौकरी या धन्धे में कुछ अच्छा करने के प्रयास में रहेंगे। नए उद्यमों या व्यवसायों से जुड़ने का मौका मिलेगा। नौकरी की स्थिति बेहतर होगी। नए परिवर्तन अथवा नए काम की शुरुआत होगी। यदि आप नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो यह साल इस काम में आपके लिए अच्छा मददगार होगा। साल के दूसरे भाग में विदेशियों या सुदूर स्थलों पर रहने वाले लोगों से आपके व्यवसायिक संबंध मजबूत होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। हालांकि साल के दूसरे भाग में समझदारी से काम निकालने की आवश्यकता रहेगी। कन्या भविष्यफल 2015 आपको सचेत करता है कि इस समय जल्दबाजी से काम बिल्कुल न लें। किसी भी बहस में न उलझें। कोशिश करें कि अपना काम सलीके से करें।
कन्या राशिफल 2015 :आर्थिक भविष्यफल
वर्ष का प्रथम भाग 2015 कन्या राशिफल के दृष्टिकोण से आय के लिए अनुकूल है। यानी कि इस समय आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। निरंतर हो रही आमदनी के कारण आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो साल के पहले भाग में उसे चुकाने की कोशिश करें क्योंकि साल के दूसरे भाग में कुछ नए कामों की शुरुआत करने के कारण आपको अपने संचय किए हुए धन को खर्च करना पड़ सकता है। कन्या राशिफल 2015 के अनुसार, यदि आपका या आपके काम का कोई संबंध विदेश से है तो साल के दूसरे भाग में वहां से कमाई हो सकती है।
कन्या राशिफल 2015 :शैक्षिक भविष्यफल
कन्या भविष्यफल 2015 बताता है कि अध्ययन के लिए साल का पहला भाग अनुकूल है। अत: सीखने सिखाने के लिए साल का पहला भाग अपेक्षाकृत बेहतर रहने वाला है। क्योंकि साल के दूसरे भाग में बृहस्पति आपके बारहवें भाव में रहेगा और पंचम दृष्टि से चतुर्थ भाव को देखेगा फलस्वरूप उच्चा शिक्षा व विदेश में शिक्षा लेने के लिए तो यह अनुकूल रहेगा लेकिन प्रारम्भिक शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के लिए मेहनत थोड़ी अधिक पड़ सकती है। अत: साल के पहले भाग से ही शिक्षा का स्तर इतना बेहतर कर लें कि दूसरे भाग में अधिक परेशानी न हो।
कन्या 2015 राशिफल:उपाय
- माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
- बहते पानी में हर चौथे महीने चार नारियल बहाएं।
आशा है कि आप अपने आने वाले वर्ष को अपनी आर्थिक, पारिवारिक, कार्यक्षेत्र आदि के भविष्यफल के अनुसार नियोजित करेंगे और यहाँ दिए उपाय आपकी इस वर्ष सहायता करेंगे।
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Dhanshakti Rajyoga 2025: Riches & Financial Opportunities For 3 Zodiac Signs!
- Malavya Rajyoga 2025: Gateway To Wealth & Luxury For Zodiac Signs!
- Mercury Transit In Cancer: How It Will Impact Worldwide Events!
- Mercury Transit 2025: Big Breaks & Higher Bucks For 4 Lucky Zodiac Signs!
- Viprita Rajyoga: Turning Turmoil Into Triumph For Success & Riches!
- Weekly Horoscope From 16 June To 22 June, 2025
- Mithun Sankranti 2025: Perform These Auspicious Tasks On This Day
- Sun Transit In Gemini: Good Days Ahead For These Zodiacs
- Chaturgrahi Yoga 2025: Powerful Alignment Brings Fortunes To These 3 Zodiacs!
- Tarot Weekly Horoscope (15 To 21 June): Unlock Weekly Energies Through Tarot!
- बुध का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया पर पड़ेगा प्रभाव!
- योगिनी एकादशी से सजा यह सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद!
- मिथुन संक्रांति 2025 पर करें ये शुभ काम, मिलेगा पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ!
- एक साल बाद ग्रहों के राजा मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (15 जून से 21 जून, 2025): इस राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ!
- साप्ताहिक अंक फल (15 जून से 21 जून, 2025): जानें इस सप्ताह किन जातकों को रहना होगा सावधान!
- इन ग्रहों के प्रकोप से अहमदाबाद में क्रैश हुआ प्लेन, ज्योतिष ने बताया सच!
- सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: राशियों व देश-दुनिया में क्या होगा बदलाव!
- आषाढ़ मास 2025 के व्रत-त्योहार: कब है रथ यात्रा, कब मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, यहां जानें सब कुछ!
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर व्रत रखने से मिलता है अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद, जान लें अचूक उपाय!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025