वृष राशिफल 2017 - Vrishabha Rashifal 2017 in Hindi
नौकरी और व्यवसाय
यह समय आपके लिए काफी मेहनत करने वाला रहेगा क्योंकि शनि के आठवें भाव में गोचर करने
से आपके अनेक कार्य धीमी किंतु निश्चित गति से आगे बढ़ेंगे। आप मानसिक तौर पर मजबूत
बनें। वृषभ का 2017 राशिफल संकेत कर रहा है कि नौकरी या व्यावसायिक कार्यों
के चलते आपको निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार वृद्धि के लिए नयी सोच पैदा
करें या किसी नयी योजना के बार में विचार करें। बड़े स्तर की योजनाओं में सोच समझकर
ही निवेश करें। अप्रैल माह से आपके लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। लगातार प्रयास और दृढ़
निश्चय के साथ डटे रहने से ही आप सफलता को प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार का विस्तार करने
से पहले जोख़िम होने की संभावनाओं को ध्यान में अवश्य रखें। धैर्य से काम लें और जो
कुछ हो रहा है उसे होने दें। साल के मध्य से आपके बिगड़े हुए कार्यों के फिर से बनने
का योग है। आप अपने विरोधियों से मुकाबला करने में सक्षम रहेंगे। जो लोग नौकरी या व्यवसाय
के चलते विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी
के काम से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। आप शेयरों में निवेश करके भी अच्छा लाभ
प्राप्त कर सकते हैं।
हमारे विद्वान ज्योतिषी से प्राप्त करें: करियर और बिज़नेस रिपोर्ट
आर्थिक स्थिति
साल की शुरुआत ख़र्चों में बढ़ोत्तरी से होगी। इस अवधि के दौरान धनार्जन करने के लिए आपको सतत प्रयास करने पड़ सकते हैं। व्यवसाय में धन की आवाजाही का स्तर संतुलित रहेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर अधिक ख़र्च करेंगे। अपनी विलासिता पर लगाम लगाएँ वर्ना कुछ आर्थिक समस्याएँ हो सकती हैं। वृष के 2017 के भविष्यफल के मुताबिक़ वर्ष के दूसरे भाग से आपके बिगड़े हुए कार्यों में सुधार होगा। धन कमाने के काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएँ हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी व अनेक स्त्रोतों के माध्यम से धन मिल सकता है। आप अपने खुद के परिश्रम से अधिक धन अर्जित कर पायेंगे। शेयर बाजार, कमीशन आदि के कार्यों से आपको लाभ मिल सकता है।
वर्ष 2017 में कब बन रहे हैं आर्थिक उन्नति के योग?: आर्थिक रिपोर्ट
शिक्षा
छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होगी। आप विषयों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ेंगे। इससे आपका अभ्यास पहले से बहुत अच्छा होगा एवं नतीजों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। जो छात्र विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनको नए अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए समय अनुकूल है। कुल मिलाकर वृषभ का 2017 का भविष्यकथन इंगित करता है कि इस अवधि के दौरान आप शिक्षा संबंधी सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
वर्ष 2017 में शिक्षा के क्षेत्र में मिलेंगे सुनहरे अवसर: एजुकेशन रिपोर्ट
पारिवारिक जीवन
इस वर्ष घर में सुख सुविधा की वस्तुएँ लाने पर आप काफी ज़ोर देंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ाने का प्रयास करें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। एक दूसरे को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें। आप रोज़मर्रा की भाग दौड़ से अलग होते हुए अपने जीवनसाथी के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताने की कोशिश करें तो अच्छा रहेगा। वृष राशिफल 2017 के अनुसार संतान पक्ष की सफलता से कोई विशेष ख़ुशी मिल सकती है। आपके लाइफ पार्टनर को अपने स्वास्थ्य के प्रति पूर्ण ध्यान देना चाहिए। साल के दूसरे भाग से आप अपने जीवनसाथी के साथ ढेर सारी ख़ुशियाँ मना सकेंगे। यह समय आनंद से भरपूर रहेगा। आपके व्यवहार में प्रेम और भावुकता का इज़ाफ़ा हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपके प्रति अधिक समर्पित रहेगा और वे परिवार की प्रतिष्ठा बढ़ा सकते हैं। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। मादक पेय पदार्थों का सेवन और मौज़मस्ती में लिप्त रहना आपको अच्छा लग सकता है।
2017 में पारिवारिक जीवन में आने वाली है ढेर सारी खुशियां, प्राप्त करें: व्यक्तिगत राशिफल
प्रेम संबंध
प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आप बहुत आकर्षक लग सकते हैं। किसी विपरीत लिंगी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। एक से अधिक प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आप अपने साथी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहेंगे। ग्रहों की मानें तो कुछ नए लोग आपसे मित्रता करने के लिए उत्सुक रहेंगे। नए प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। संभावना है की इस समय कोई आपके आगे अपना प्रेम प्रस्ताव रख दे। शारीरिक सुख की तुलना में मानसिक सुख के प्रति आप अधिक चिंतित रहेंगे।
साल 2017 में कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ? अभी प्राप्त करें: लव रिपोर्ट
स्वास्थ्य
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा परन्तु पेट के रोगों के प्रति लापरवाही ना बरतें। गैस, बदहजमी से जुड़ी समस्याएँ परेशान कर सकती है इसलिए खान-पान के मामले में सतर्कता बरतें। 2017 में सितारों की चाल बतलाती है कि एलर्जी की समस्या से ग्रस्त होने की संभावना है; अतः सावधानी अपेक्षित है। नियमित व्यायाम और अच्छी नींद लें ऐसा करने से आप बीमार होने से बचे रहेंगे। आपको प्रतिदिन 6 घंटे की नींद पूरी लेनी चाहिए इससे आप बुरे स्वास्थ्य से दूर रहेंगे। सुबह की सैर भी आपके लिए लाभदायक रहेगी।
वर्ष 2017 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? हमारे ज्योतिषाचार्य से प्राप्त करें: हेल्थ रिपोर्ट
उपाय
- शुक्रवार के दिन धार्मिक स्थान पर खीर बांटे।
- साधु, सन्यासियों एवं गरीब बच्चों को भोजन कराएँ।
- छोटी कन्याओं में शुक्रवार को सफेद मिठाई बाटें।
- सफेद वस्त्रों, इत्र, सफेद चंदन व सुगन्धित पदार्थों का अधिकाधिक प्रयोग करे।
- लक्ष्मी जी की चालीसा व आरती नियमित पढ़े।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- शनि साढ़ेसाती / ढैया – इस वर्ष वृष राशि पर शनि ढैया रहेगी।
- शनि ढैया का फल – शारीरिक पीड़ा, रक्त विकार, पारिवारिक कष्ट और व्यापार में हानि।
- सलाह – स्वास्थ्य का ख़्याल रखें।
- सकारात्मक पक्ष – आप दृढ़ निश्चयी व परिश्रमी हैं।
- नकारात्मक पक्ष – तनाव से बचना श्रेष्ठ रहेगा।
- शुभ अंक – आपके लिए 6, 15, 24, 33, 42 और 51 शुभ अंक है।
- शुभ रंग – आपके लिए क्रीम, हरा और नीला रंग शुभ है।
- शुभ दिशा – आपके लिए दक्षिण दिशा शुभ है।
- खाने-पीने की वस्तुएँ – मीठी सफ़ेद मिठाई, खीर, दूध व पनीर शुभ है।
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2017
Related Articles
- Nakshatra Horoscope Prediction 2017
- Chinese Horoscope 2017
- Saturn Transit 2017
- Guru Peyarchi Palan 2017
- Tamil Calendar 2017
- Chinese Calendar 2017
- Jain Calendar 2017
- Islamic Calendar 2017
- Telugu Calendar 2017
- Printable Calendar 2017
- Muhurat 2017
- Vivah Muhurat 2017
- Commodity Market Product Wise
- Commodity Market 2017 Prediction (Month Wise)
- Amrit Siddhi Yoga 2017
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada