धनु राशिफल 2017 - Dhanu Rashifal 2017 in Hindi
नौकरी और व्यवसाय
वैदिक
ज्योतिष के आधार पर तैयार वर्ष 2017 के धनु राशिफल के अनुसार नौकरीपेशा लोगों
को इस वर्ष ज़बरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग व प्रमोशन
मिलने के भी योग बने हुए हैं। आपके वेतन में बढ़ोत्तरी हो सकती है व कंपनी की तरफ से
आपको सुख-सुविधाएँ प्रदान की जा सकती हैं। अगर नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे
हैं तो समय उत्तम है। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको उल्लेखनीय सफलता मिल सकती है। अगर
कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों की सलाह लेना
आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। अगर आपका बिज़नेस पार्टनरशिप में है तो किसी भी विवाद
से आपको बचना चाहिए। इस वर्ष की गयी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। सरकारी या निजी
क्षेत्र से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है। किसी जगह फंसा हुआ आपका धन भी वापिस
मिलने की संभावना है। शॉर्टकट या कम मेहनत से धन कमाने का विचार अगर आपके मन में आ
रहा है तो इस समय उसे ठंडे बस्ते में डाल दें। शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश
करना आपके लिए काफी फ़ायदेमंद रहेगा। यदि आप रियल स्टेट का काम करते हैं, तो दोनों
हाथों से लाभ लेने के लिए तैयार हो जाएँ।
वर्ष 2017 में कब आएंगे करियर के क्षेत्र में नए मोड़?: करियर और बिज़नेस रिपोर्ट
आर्थिक स्थिति
इस साल के पहले भाग में आपको थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए धन बचाकर रखें और फ़िज़ूलखर्ची से बचें। धनु राशिफल 2017 के मुताबिक़ किसी भी प्रकार का धन संबंधित लेन-देन करते वक़्त सावधानी बरतें क्योंकि किसी नजदीकी व्यक्ति से धोखा मिलने की भी संभावना बनी हुई है। किसी प्रभावशाली व उच्च पदस्थ व्यक्ति की मदद से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जो जातक व्यवसाय करते हैं, उनके टर्नओवर में बढ़ोत्तरी होगी। काम-धंधे को लेकर की गयी यात्राएँ धन अधिक ख़र्च करवाएंगी परंतु आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाये रखने के लिए आपको अपने प्रयास तेज़ करने पड़ सकते हैं।
हमारे विद्वान ज्योतिषाचार्य से प्राप्त करें: आर्थिक रिपोर्ट
शिक्षा
यह साल आपके लिए काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। छात्र वर्ग को पढ़ने लिखने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। आपमें ज्ञान प्राप्ति को लेकर जिज्ञासा बढ़ेगी। नतीजतन आप विषयों को गहनता से समझने का प्रयास करेंगे। 2017 का धनु राशि का भविष्यकथन बताता है कि मनोविज्ञान और गूढ़विज्ञान से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कामर्स में करियर बनाने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। मेडिकल से जुड़े विद्यार्थियों को मन चाहे कॉलेज में दाखिला मिलने की उम्मीद है। जो लोग प्रतियोगी या सरकारी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हुए हैं उन्हें अपने प्रयास और तेज़ कर देने चाहिए।
पढ़ाई में आ रही अड़चन हैं परेशान? तुरंत पायें समाधान: एजुकेशन रिपोर्ट
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक लोगों से आपके पुराने मनमुटाव सुलझ सकते हैं। कुछ नये लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में आपको मानसिक उलझने रहने वाली हैं। साथ ही गुस्से के चलते रिश्तों में तनातनी भी बढ़ सकती है। अपने जीवन साथी के साथ आदर व प्रेम से पेश आएं क्योंकि उन्हें आपकी सदैव जरुरत है। आप मौजमस्ती व मनोरंजक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। साथ ही घर में सुख सुविधाओं से जुड़ी कोई नई वस्तु लाने की भी संभावना है। परिवार में कोई मांगलिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। माता-पिता से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान की प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई पुराना विवाद सुलझने से आप शांति का अनुभव करेंगे।
साल 2017 में कैसा रहेगा आपका पारिवारिक जीवन, जानें क्या होगा खास?: व्यक्तिगत राशिफल
प्रेम संबंध
प्रेम प्रसंगों के लिए यह साल धमाकेदार रह सकता है। आपके रिश्तों में जो दूरी पहले से रही होगी वह अब समाप्त होने की कगार पर है। आपको अपने कार्यस्थल पर किसी का साथ अधिक प्रिय लग सकता है। नए प्रेम प्रसंगों की शुरुआत भी की जा सकती है। साथ ही आपको प्रेम से जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आप एक-दूसरे को उपहार देकर अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। कुछ लोगों की विवाहेत्तर प्रेम संबंधों की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जिसे वे गुप्त रूप से आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानियाँ उठानी पड़ सकती है। धनु के 2017 फलादेश के मुताबिक़ जो जातक विवाह करने का मन बना रहे हैं उनके लिए नए जीवन का सूत्रपात होने वाला है यानि विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के संपन्न होने का समय भी है।
2017 किसी खास व्यक्ति से होगी मुलाकात, लव लाइफ में आएंगे नए मोड़?: लव रिपोर्ट
स्वास्थ्य
इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। बाहर का खाना जैसे जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करें। वरना पेट की तकलीफ़ें हो सकती हैं। अगर समय रहते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो कष्ट उठाने पड़ सकते हैं। अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें। व्यस्तता के बावजूद आराम के लिए पर्याप्त समय निकालें। वरना स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। आप अधिक असंतोष से भर सकते हैं व मानसिक तनाव रह सकता है। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें अपना विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं। आप अपने पर अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। नियमित कसरत और योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। संगीत एवं अपनी रुचियों से जुड़े कार्यों में ध्यान लगाएं। इससे आपका मन अशांत होने से बचेगा।
पुरानी बीमारी से मिलेगी निजात? जानें 2017 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य: हेल्थ रिपोर्ट
उपाय
- विष्णु जी की रोज़ाना पूजा करना फ़ायदेमंद रहेगा।
- गुरुवार को गरीब बच्चों में कोई पीली मिठाई बांटे।
- सूर्य को प्रातः नियमित जल दें।
- नहाने के उपरांत मस्तिष्क पर पीले चन्दन का तिलक लगाएं।
- हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- शनि साढ़ेसाती / ढैया – धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
- शनि साढ़ेसाती का फल – निजी जन से मनमुटाव, शत्रुओं की बढ़ोत्तरी, रोग कष्ट, गृह कलेश और धन हानि।
- सलाह – व्यर्थ वाद-विवाद में न उलझें।
- सकारात्मक पक्ष – आप सक्रिय हैं और अपने लक्ष्य को पाना जानते हैं।
- नकारात्मक पक्ष – मानसिक व शारीरिक तनाव से बचना चाहिए।
- शुभ अंक – आपके लिए 3, 12, 21 और 30 शुभ अंक हैं।
- शुभ रंग – आपके लिए लाल, पीला और नारंगी रंग शुभ है।
- शुभ दिशा – आपके लिए पूर्व दिशा शुभ है।
- खाने-पीने की वस्तुएँ – हल्दी, अरहर या चना दाल, बूंदी लड्डू और केसर का प्रयोग करना शुभ है।
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2017
Related Articles
- Nakshatra Horoscope Prediction 2017
- Chinese Horoscope 2017
- Saturn Transit 2017
- Guru Peyarchi Palan 2017
- Tamil Calendar 2017
- Chinese Calendar 2017
- Jain Calendar 2017
- Islamic Calendar 2017
- Telugu Calendar 2017
- Printable Calendar 2017
- Muhurat 2017
- Vivah Muhurat 2017
- Commodity Market Product Wise
- Commodity Market 2017 Prediction (Month Wise)
- Amrit Siddhi Yoga 2017
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada