मकर राशिफल 2017 - Makar Rashifal 2017 in Hindi
नौकरी और व्यवसाय
इस
वर्ष नौकरीपेशा लोग साहस और उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता
उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे बेहतर है। अपने विरोधियों की चालों को
पकड़ने में आप कामयाब रहेंगे। कार्यस्थल में प्रमोशन व मान-सम्मान मिलने के पूरे-पूरे
आसार हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी के सहयोग से आपको लाभ मिलेगा। व्यवसायी वर्ग किसी नए
काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन बहुत से कामों को एक
साथ करने से बचना चाहिए। मकर का 2017 का राशिफल बताता है कि अपने व्यवसाय में
आप सम्मान और प्रतिष्ठा अर्जित करेंगे। आपका अपने प्रति यह विश्वास आपको लगातार विजय
दिलाएगा। काम-धंधे को लेकर की गई लंबी दूरी की यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप कुछ
नया साहस कर अपनी आमदनी में बढ़ोत्तरी करेंगे। अगर किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो
उसकी प्राप्ति संभव है। व्यापारी वर्ग को पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए।
किसी करीबी विश्वासपात्र व्यक्ति पर भी पैसों को लेकर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक
हो सकता है। शेयर बाजार व सटटा-लॉटरी से अचानक धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं।
2017 में नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में कब मिलेंगे सुनहरे अवसर?: करियर और बिज़नेस रिपोर्ट
आर्थिक स्थिति
मकर राशि वालों के लिए आर्थिक स्तर पर यह वर्ष सामान्य जायेगा। साल की शुरुआत विभिन्न प्रकार के लाभ कराने वाली रहेगी। अपने कार्यों को पूरा करके आप आमदनी का जरिया बना लेंगे। लेकिन अपने ख़र्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो घाटा हो सकता है। बेवज़ह के ख़र्चे बढ़ने की भी संभावना है इसलिए यथासंभव धन जुटाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों को लेकर की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। साल का दूसरा भाग आपके लिये मिला जुला रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निवेश न करें। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक हो सकता है। कोई मित्र या सहयोगी भी आपको आर्थिक लाभ करवा सकता है।
आर्थिक मामलों के लिए कैसा रहेगा साल 2017?: आर्थिक रिपोर्ट
शिक्षा
छात्र वर्ग के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थी इस समय किसी भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके अपना लोहा मनवा सकते हैं। मकर भविष्यफल 2017 के अनुसार जो जातक परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, उनके प्रोजेक्ट समय पर पूरे होने की संभावना है। अपने पाठ्यक्रमों के लिए आप नई योजनाएँ बनायेंगे व पढाई में आपका मन लगा रहेगा। मस्ती के साथ-साथ अपनी शिक्षा पर भी आपकी पैनी नज़र रहेगी। आपके मन में नए-नए विषयों के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी। विज्ञान, कला व तकनीकी शिक्षा के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। अपने परिश्रम से आप उचित स्थान पाने में सफल रहेंगे।
पाएं शिक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान: एजुकेशन रिपोर्ट
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन की स्थिति सामान्य रहेगी परन्तु परिवार के कुछ करीबी लोगों से मतभेद की संभावना है। अपने गुस्से को काबू में रखना आपके लिए जरुरी है। व्यर्थ की बातों से अपना मानसिक तनाव न बढ़ाएं। घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आप आनन्दित महसूस करेंगे। अगर माता-पिता को कोई गंभीर बीमारी है तो उसमे सुधार देखने को मिलेगा। आपके संबंध भी उनसे बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने का योग बन रहा है। धार्मिक स्थलों की यात्रा भी संभव है। जिससे आपका आध्यात्मिक पक्ष और मजबूत बनेगा। अपनी संतान की तरक्की से सम्बंधित कोई अच्छे समाचार सुनने को मिल सकते हैं। उनकी प्रगति को देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप फूले न समायेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद ले सकते हैं। परिजनों को खुश करने के लिए आप कोई नई ख़रीददारी भी करेंगे।
पारिवारिक जीवन में आ रही हैं परेशानियां? प्राप्त करें संपूर्ण समाधान: व्यक्तिगत राशिफल
प्रेम संबंध
प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा। जो लोग पहले से ही प्रेम प्रसंगों में लिप्त हैं। उनके प्यार में और इज़ाफा हो सकता है। वासनात्मक विचारों पर काबू रखें। ऐसा न करने से रिश्तों के दूषित होने की संभावना है। मकर राशिफल 2017 के मुताबिक़ प्रेम में प्रगाढ़ता तो बनी रहेगी लेकिन काम की अधिकता के कारण आप अपने पार्टनर के लिए समय ज्यादा समय नहीं निकल पायेंगे। इससे रिश्तों में निराशा आ सकती है। नए प्रेमियों को कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्कूल या कॉलेज में कोई पसंद आ सकता है। अपने से कम उम्र वाले से आँखें चार हो सकती हैं। आप प्यार में रिस्क उठाने से भी नहीं कतराएंगे व अपने पसंदीदा व्यक्ति को प्रपोज़ करने के लिए उत्सुक रहेंगे।
2017 में आपकी लव लाइफ में आने वाली समस्याओं का पाएं समाधान: लव रिपोर्ट
स्वास्थ्य
यह समय सेहत के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता हैै। कुछ यात्राएँ और काम का बोझ आपको थका सकता है। कहीं सैर-सपाटे के लिए निकल जाएं इससे आप काफी हल्का महसूस करेंगे। मानसिक बेचैनी से राहत पाने के लिए बाहर की यात्रा भी कर सकते हैं। मकर का 2017 का फलादेश इंगित करता है कि कुछ पेट व त्वचा संबंधी तकलीफें परेशान कर सकती हैं। जहाँ तक हो सके यात्राओं में विश्वसनीय स्थानों पर ही खाएँ-पीएँ । जंक फ़ूड का अत्याधिक प्रयोग करके रोगों को निमंत्रण न दें। घर परिवार में साफ़-सफ़ाई का बेहद ध्यान रखें। आयुर्वेद और योगाभ्यास से अच्छा लाभ मिलेगा। स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
पहला सुख निरोगी काया, जानें 2017 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य?: हेल्थ रिपोर्ट
उपाय
- रविवार को भैरवजी के दर्शन करें व प्रसाद चढ़ाएँ।
- शनिदेव की नियमित आराधना करें।
- नित्य प्रति गरीब लोगों को भोजन कराएँ।
- अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी बरतें व अपने अधीन काम करने वालों का सम्मान करें।
- छल-कपट व बेईमानी की कमाई से दूर रहें।
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु
- शनि साढ़ेसाती / ढैया – मकर राशि पर शनि की साढ़े साती रहेगी।
- शनि साढ़ेसाती का फल – शारीरिक पीड़ा, रक्त विकार और व्यापार में हानि संभव।
- सलाह – शरीर को आराम दें, ज़्यादा तनाव से बचें।
- सकारात्मक पक्ष – आप कठोर परिश्रमी हैं।
- नकारात्मक पक्ष – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
- शुभ अंक – आपके लिए 4, 8,13, 17, 19, 22 और 26 शुभ अंक हैं।
- शुभ रंग – आपके लिए नीला, हरा, बैंगनी और काला रंग शुभ है।
- शुभ दिशा – आपके लिए दक्षिण दिशा शुभ है।
- खाने-पीने की वस्तुएँ – काली उड़द, काले तिल और काले चने का प्रयोग करना शुभ है।
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2017
Related Articles
- Nakshatra Horoscope Prediction 2017
- Chinese Horoscope 2017
- Saturn Transit 2017
- Guru Peyarchi Palan 2017
- Tamil Calendar 2017
- Chinese Calendar 2017
- Jain Calendar 2017
- Islamic Calendar 2017
- Telugu Calendar 2017
- Printable Calendar 2017
- Muhurat 2017
- Vivah Muhurat 2017
- Commodity Market Product Wise
- Commodity Market 2017 Prediction (Month Wise)
- Amrit Siddhi Yoga 2017
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada