सूर्य ग्रहण राशिफल (16 फरवरी 2018)
16 फरवरी 2018 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। हालांकि विश्व के अन्य देशों में इसकी दृश्यता रहेगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह सूर्य ग्रहण शतभिषा नक्षत्र और कुम्भ राशि में लग रहा है। शतभिषा राहु का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण परेशानी का कारण बन सकता है। हालांकि हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव भिन्न-भिन्न होता है। पढ़ें सभी 12 राशियों पर होने वाले सूर्य ग्रहण 2018 का प्रभाव।

दिनांक | समय | ग्रहण का प्रकार | दृश्यता |
16 फरवरी 2018 | रात्रि 00:25:51 से सुबह 04:17:08 बजे तक | आंशिक | साउथ अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका |
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रह की शांति के उपाय
मेष: मौद्रिक लाभ की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और प्रियजनों का साथ पाकर खुशी मिलेगी। सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
वृषभ: प्रसन्नता और संतुष्टि का अभाव रह सकता है। पारिवारिक जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। मॉं का स्वास्थ्य कमजोर रहने की संभावना है।
मिथुन: बच्चों के साथ मतभेद हो सकते हैं व उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता की कमी और अड़चन आएगी। प्रेम संबंधों में ग़लतफ़हमी होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ और वृद्धि की संभावना कम है।
कर्क: स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन थोड़ा कष्टकारी रहेगा। अचानक धन हानि और मानहानि हो सकती है।
सिंह: जीवन साथी को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी छोटे-मोटे विवाद की संभावना है। व्यवसायिक साझेदार के साथ गलतफहमी हो सकती है।
कन्या: शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सफलता प्राप्त होने से खुशी मिलेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
पढ़ें: सभी राशियों पर वर्ष 2018 में शनि साढ़े साती का ज्योतिष प्रभाव
तुला: तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। लंबी दूरी की यात्राएं कष्टकारी हो सकती है। नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक: सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि की संभावना है। धन आगमन के नए साधन मिलेंगे। करियर और व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
धनु:बल और दृंढ इच्छाशक्ति में वृद्धि होगी। अपने शौक को पेशा बनाने की कोशिश करें। क्योंकि शौक या प्रयासों के फलस्वरूप आपको सफलता मिल सकती है। भाई-बहन आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है, जो बेहद सुखद रहेगी।
मकर:परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने से परेशानी होगी। आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी कष्ट दे सकती है।
कुंभ: मानसिक तनाव हावी रह सकता है। शारीरिक कष्ट या दुर्घटना की संभावना है इसलिए वाहन आदि सावधानी से चलाएं। शरीर में दर्द की शिकायत भी रह सकती है।
मीन: आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार के लोगों में छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं। संभलकर बोलें और गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचने की कोशिश करें।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2018
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Vaishakh Amavasya 2025: Do This Remedy & Get Rid Of Pitra Dosha
- Numerology Weekly Horoscope From 27 April To 03 May, 2025
- Tarot Weekly Horoscope (27th April-3rd May): Unlocking Your Destiny With Tarot!
- May 2025 Planetary Predictions: Gains & Glory For 5 Zodiacs In May!
- Chaturgrahi Yoga 2025: Success & Financial Gains For Lucky Zodiac Signs!
- Varuthini Ekadashi 2025: Remedies To Get Free From Every Sin
- Mercury Transit In Aries 2025: Unexpected Wealth & Prosperity For 3 Zodiac Signs!
- Akshaya Tritiya 2025: Guide To Buy & Donate For All 12 Zodiac Signs!
- Tarot Monthly Horoscope (01st-31st May): Zodiac-Wise Monthly Predictions!
- Vipreet Rajyogas 2025 In Horoscope: Twist Of Fate For Fortunate Few!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025