सूर्य ग्रहण राशिफल (13 जुलाई 2018)
13 जुलाई 2018 को इस वर्ष का दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारत में इसकी दृश्यता नहीं रहेगी। जबकि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक और हिन्द महासागर में यह ग्रहण दिखाई देगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण पुनर्वसु नक्षत्र और मिथुन राशि में लग रहा है। इस नक्षत्र से संबंधित राशि वाले लोगों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी हो सकता है। हालांकि हर राशि पर ग्रहण का प्रभाव अलग-अलग होता है। पढ़ें हर राशि पर होने वाले प्रभाव के बारे में।
| दिनांक | समय | ग्रहण का प्रकार | दृश्यता |
| 13 जुलाई 2018 | प्रातः 07:18:23 बजे से 09:43:44 बजे तक | आंशिक | दक्षिण ऑस्ट्रेलिया, पेसिफिक, हिन्द महासागर |
यह भी पढ़ें: सूर्य ग्रह की शांति के उपाय
मेष: आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों और प्रियजनों से मुलाकात होने पर खुशी मिलेगी। नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने की संभावना है।
वृषभ: परिजनों से दूर जाकर रहना पड़ सकता है। समस्याएं बढ़ने से मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। आय की तुलना में खर्च भी बढ़ेंगे, इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशानी हो सकती है।
मिथुन: मानसिक तनाव हावी रहेगा। वाहन कम रफ्तार और सावधानी से चलाएं। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। क्योंकि शरीर में दर्द या अकड़न से परेशानी हो सकती है।
कर्क: आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी लेकिन सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। परिजनों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है इसलिए सोच-समझकर ही बोलें। क्योंकि कठोर शब्द बोलने से विवाद बढ़ सकता है।
सिंह:इच्छाशक्ति और साहस में वृद्धि होगी। आपकी रुचियां आपको सफलता दिलाएगी, इसलिए आप इन रुचियों को अपनी आजीविका का जरिया बना सकते हैं। जरुरत के वक्त आपके भाई-बहन आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा के भी योग हैं।
कन्या: जीवन में खुशियों और असंतुष्टि का भाव रह सकता है। परिवारिक समस्याएं बढ़ने से परेशानी होगी और मॉं की सेहत भी कमजोर रह सकती है।
तुला: बच्चों के साथ असहमति का भाव रह सकता है और उनकी सेहत में गिरावट होने से आपकी चिंताएं बढ़ सकती है। एकाग्रता में कमी आएगी और इसका असर आपकी पढ़ाई-लिखाई पर पड़ सकता है। कुछ गलतफहमी होने से आपकी लव लाइफ में मतभेद उभर सकते हैं। लाभ और वृद्धि की रफ्तार भी धीमी रहेगी।
व्यापार में मंदी और घाटे से हैं परेशान, तुरंत करें: व्यापार वृद्धि के उपाय
वृश्चिक: आप उन्नति करेंगे और अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सफलता मिलने से मन में खुशी और संतुष्टि का भाव रहेगा।
धनु:आपके जीवनसाथी को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से विवाद होने की संभावना भी है। बिजनेस में अपने पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी हो सकती है।
मकर: चेहरे या त्वचा से जुड़े विकारों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन में परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। धन हानि और मान-प्रतिष्ठा में कमी होने से निराशा रह सकती है।
कुंभ: तनाव बढ़ने से परेशानियां बढ़ सकती है। लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। प्रसिद्धि पाने के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी मुद्दे पर पिता के साथ विचारों में टकराव हो सकता है।
मीन: सभी क्षेत्रों में लाभ और वृद्धि होगी। नए साधनों से भी आय के योग बनेंगे। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी। मन में खुशी का भाव रहने से अच्छा महसूस होगा।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2018
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems






