चंद्र ग्रहण (31 जनवरी 2018)
31 जनवरी 2018 को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण घटित होगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जाएगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण अश्लेषा नक्षत्र तथा कर्क राशि में लग रहा है। अश्लेषा बुध का नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र से संबंधित राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। चूंकि प्रत्येक राशि पर ग्रहण का प्रभाव भिन्न-भिन्न होता है, इसलिए कुछ राशि वालों के लिए यह ग्रहण कष्टकारी हो सकता है, तो कुछ राशि के लोगों के लिए कल्याणकारी भी हो सकता है। पढ़ें सभी राशि पर होने वाले ग्रहण के प्रभाव-
| दिनाँक | समय | ग्रहण का प्रकार | दृश्यता |
| 31 जनवरी 2018 | 17:57:56 से 20:41:10 बजे तक | पूर्ण | उत्तर पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तर पश्चमी अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर पश्चमी साउध अमेरिका, पेसिफिक, अटलांटिक, हिन्द महासागर, आर्कटिक, अंटार्कटिका |
पढ़ें: चंद्र ग्रह के शांति के उपाय
मेष: नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आजीविका से जुड़े सभी क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति होगी।
वृषभ: अचानक धन लाभ होने की संभावना। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मिथुन: धन हानि हो सकती है। अधिक यात्रा करने की वजह से घर से दूर रहना पड़ सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं।
कर्क: शारीरिक कष्ट से समस्या हो सकती है। गुप्त रोग होने की भी संभावना। वाहन सावधानी से चलाएं। तनाव मुक्त रहने के लिए स्वयं को अपने कार्य में व्यस्त रखें।
पढ़ें: वार्षिक राशिफल 2018 और जानें इस साल क्या कहते हैं आपके सितारे?
सिंह: बेवजह की बातों से मानसिक चिंता बढ़ सकती है, इसलिए व्यर्थ ही किसी बात का तनाव ना लें। धन हानि होने की संभावना है। कुटुंब परिवार में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है या सदस्यों के बीच मनमुटाव हो सकता है।
कन्या: अचानक धन लाभ होगा और विभिन्न प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। साहस और परामक्रम में वृद्धि होगी। छोटी दूरी की यात्रा की संभावना है। भाई-बहन अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
तुला: शारीरिक विकारों से परेशानी बढ़ सकती है। किसी बात का भय बना रह सकता है। जीवन में संघर्ष बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक: किसी बात की चिंता करने से आप स्वयं को तनावग्रस्त महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। पढ़ाई-लिखाई में अड़चनें आ सकती हैं।
पढ़ें: सभी राशियों पर वर्ष 2018 में शनि साढ़े साती का ज्योतिष प्रभाव
धनु: विरोधियों से चुनौती मिल सकती है, वे कई तरह की समस्या उत्पन्न करेंगे। आर्थिक जीवन सामान्य रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। किसी कानूनी मामले से परेशानी हो सकती है।
मकर: वैवाहिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के साथ भी किसी बात को लेकर टकराव या विवाद हो सकता है।
कुंभ: बेवजह यात्राएं करनी पड़ सकती है और इन यात्राओं से लाभ नहीं मिलेगा। धन हानि होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट और यौन जनित रोग से परेशानी हो सकती है।
मीन: किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अत्यधिक प्रयास करने होंगे। आय की तुलना में खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यों में विलंब होने से परेशानी होगी।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
Read Other Zodiac Sign Horoscope 2018
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






