सूर्य गोचर 2021 - Surya Gochar 2021

सूर्य गोचर 2021 सर्य गोचर 2021 के अपने इस लेख में हम आपको सूर्य गोचर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जैसा कि हम सब जानते हैं कि, सूर्य हमारे सौरमंडल का केंद्र है, जिसके चारों ओर सभी ग्रह घूमते हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य का महत्वपूर्ण स्थान है और इसे आत्म ऊर्जा के कारक के रूप में जाना जाता है। ग्रहीय मंत्रिमंडल का शासक होने के नाते यह उच्च स्थिति में है। सभी आकाशीय पिंड जब सूर्य के बहुत नजदीक आ जाते हैं तो यह नष्ट हो जाते हैं। जब किसी की कुंडली में यह ग्रह अनुकूल अवस्था में होता है तो यह शक्ति, अधिकार, स्थिति, नाम, प्रसिद्धि और जातक को श्रेष्ठ बनाता है। कुंडली में इसकी स्थिति प्रतिकूल होने पर आत्मविश्वास और सम्मान की कमी, कमजोर दृष्टि, वित्तीय और सामाजिक मुद्दों में परेशानी होती है।

जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें बात

योद्धा मंगल की राशि मेष में सूर्य ग्रह उच्च और शुक्र की राशि तुला में यह नीच का होता है। सूर्य ग्रह राशि चक्र की पंचम राशि सिंह का स्वामी है। ज्योतिष के अनुसार यह शिक्षा, मनोरंजन, समुदाय, और पिछले कर्मों के कारक भाव यानि पंचम भाव को दर्शाता है। यह ग्रह सरकार, प्रशासन, राजनयिक, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिनिधि और राजनीति में एक आवश्यक भूमिका निभाता है। प्राकृतिक प्रकाश का स्रोत यह ग्रह अच्छे नैतिक मूल्यों और धार्मिक झुकाव के साथ एक व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में जानकारी देता है। आईए अब इस वर्ष के लिए सूर्य गोचर की तिथियों पर नजर डालते हैं:

सूर्य गोचर 2021 तिथियां

राशि से राशि में दिनांक दिन समय
धनु मकर 14 जनवरी बृहस्पतिवार 8:04
मकर कुंभ 12 फरवरी शुक्रवार 21:03
कुंभ मीन 14 मार्च रविवार 17:55
मीन मेष 14 अप्रैल बुधवार 2:35
मेष वृषभ 14 मई शुक्रवार 23:14
वृषभ मिथुन 15 जून मंगलवार 5:49
मिथुन कर्क 16 जुलाई शुक्रवार 16:41
कर्क सिंह 17 अगस्त मंगलवार 1:05
सिंह कन्या 17 सितंबर शुक्रवार 1:02
कन्या तुला 17 अक्टूबर रविवार 13:00
तुला वृश्चिक 16 नवंबर मंगलवार 12:49
वृश्चिक धनु 16 दिसंबर बृहस्पतिवार 3:28

आइए अब हम सभी बारह राशियों पर सूर्य के गोचर के प्रभाव का पता लगाते हैं।

सूर्य गोचर 2021: मेष

गर्म मिजाज वाले मंगल ग्रह की स्वामित्व वाली मेष राशि में सूर्य का गोचर उत्तम माना जाता है। यह आप में गतिशीलता और ऊर्जा जगाने वाला होगा। सूर्य गोचर 2021 (Surya Gochar 2021) के अनुसार, आप सभी कार्यों के लिए तैयार होंगे और सभी कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप जिम्मेदारियों को निभाने में और काम को समय पर पूरा करने में अच्छे रहेंगे। आप इस अवधि के दौरान लक्ष्य उन्मुख और अत्यधिक महत्वाकांक्षी होंगे, साथ ही आप अपने बेहतर काम और जीवन स्तर के लिए नई संभावनाओं का सृजन करेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए भी समय अनुकूल होगा, क्योंकि वे नई योजनाओं के बारे में सोच रहे होंगे और इन योजनाओं को लागू भी करेंगे, ऐसा करना भविष्य में उनको सफलता दिलाएगा। आप अपने निजी जीवन में अपने प्रियजनों के ऊपर हावी हो सकते हैं और जो उनके लिए सबसे अच्छा है वह करने की सलाह देंगे। आप आशावादी होंगे, दूसरों को अच्छी राय देंगे और अपने सभी प्रयासों को पूरा करने में शानदार रहेंगे। इस अवधि में आपके संबंध पिता और पिता तुल्य लोगों के साथ मजबूत होंगे। इस दौरान धार्मिक स्थानों पर जाने और पौराणिक तथ्यों को जानने के लिए आपका झुकाव बढ़ेगा। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए आप परिवार के बुजुर्गों के साथ छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा भी कर सकते हैं। कर्क, सिंह, धनु राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ रहेगा।

उपाय: गायों को गुड़ खिलाएँ, विशेषकर रविवार को

सूर्य गोचर 2021: वृषभ

पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ में गर्म ग्रह सूर्य एक विशेष संयोजन बनाता है। सूर्य गोचर 2021 के दौरान अधिक आप आत्मविश्वास और हठी हो सकते हैं। आप मुखर होंगे और बिना सोच विचार किये अपने सभी कामों को अंजाम देंगे। इस दौरान परिवार और घर के मामलों में आपका झुकाव बढ़ेगा। आप अपने कार्यस्थल पर अत्यधिक जिम्मेदार नजर आएंगे और अपने अधीनस्थों और टीम के सदस्यों की जिम्मेदारी भी लेंगे। जब आप सक्रिय रूप से काम में शामिल नहीं होंगे तो आलस्य आप पर हावी हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ अवकाश लेकर यात्रा या किसी आरामदायक जगह पर जा सकते हैं। आप अत्यधिक भौतिकवादी होंगे और इस दौरान आराम और विलासिता पर बहुत खर्च करेंगे। खर्चों की अधिकता और आय में वृद्धि पाने की इच्छा के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं। जो लोग बैंकिंग क्षेत्र, रत्न और प्रशासनिक कार्यों में हैं, उनके पास एक बेहतर अवधि होगी, क्योंकि आप अपने काम को पूर्णता के साथ कर पाएंगे, ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। आप अपने सामाजिक दायरे का आनंद लेंगे और अपने समुदाय या समाज के बीच सम्मान प्राप्त करेंगे। यह गोचर मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए श्रेष्ठ परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।

सूर्य गोचर 2021: मिथुन

बुध के चंचल बुध की राशि मिथुन में शक्तिशाली सूर्य की उपस्थिति अच्छी मानी जाती है, यह संयोजन लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। आपके संचार कौशल में वृद्धि होगी और आप लोगों को प्रभावित करने और अपनी बातों को मनवाने में कामयबा होंगे। यह गुण आपके पेशेवर जीवन में आपके लिए सहायक होगा, क्योंकि आप अपने संभावित ग्राहक को समझाने में सक्षम होंगे और अपने व्यवसाय का विस्तार करने में भी कामयाब होंगे। जो लोग विपणन, प्रबंधन, मीडिया या विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े हैं, वो इस समय सफल रहेंगे, क्योंकि आपकी अपने काम पर अच्छी पकड़ होगी और अपने अधीनस्थों और ग्राहकों को अपने दृष्टिकोण से समझाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, जो लोग अध्यापन पेशे में हैं या ज्योतिष को करियर के विकल्प के रूप में अपना रहे हैं, इस गोचर की अवधि के दौरान उनके करियर में कुछ वृद्धि देखी जाएगी। आप लचीले होंगे और अपने आस-पास के वातावरण और परिस्थितियों को आसानी से अपना लेंगे, इसलिए यदि कुछ भी नया करने की योजना बना रहे हैं, तो अपने व्यवहार के लचीलेपन को बनाए रखें, ऐसा करने से आप बदलाव को आसानी से अपने व्यवहार में ढाल सकते हैं। आप सामाजिक समारोहों में स्वस्थ, बौद्धिक वार्तालाप का आनंद लेंगे। यह गोचर मिथुन, कन्या, धनु और मीन सभी द्विस्वभाव राशियों के लिए शुभ रहेगा।

उपाय: वित्तीय बहुतायत के लिए अपने बटुए में लाल कपड़े का एक टुकड़ा रखें।

पढें राशिफल 2021

सूर्य गोचर 2021: कर्क

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और सूर्य चंद्रमा का मित्र है। जब सूर्य कर्क राशि में गोचर करता है, तो आप बहुत भावुक होंगे और इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। 2021 सूर्य गोचर के दौरान आप किसी पर भी आसानी से भरोसा नहीं कर पाएंगे और नए दोस्त को बेहद सावधानी से बनाएंगे। वास्तव में, आपके मित्र वही होंगे जो आपसे सहानुभूति रख सकते हैं। प्रेम संबंधों में आप भावुक होंगे और कुछ मामलों में आपका संगी आपको धोखा दे सकता है। आप ज्यादातर समय घर पर रहना पसंद करेंगे क्योंकि आप वहां आत्मविश्वास और सुरक्षित महसूस करेंगे। जब आप घर पर होंगे, तो आप ऊर्जा से भरपूर होंगे और अपने आस-पास के सभी लोगों का मनोरंजन करेंगे। व्यावसायिक रूप से, यदि आप होटल या आतिथ्य उद्योग में काम कर रहे हैं, या एक वैज्ञानिक के रूप में, तो आप सफल होंगे। हालांकि, सफलता आपके लिए आसान नहीं होगी और आपको इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आप एक पारिवारिक व्यक्ति होंगे और घर में सभी की देखभाल करेंगे। कभी-कभी इस गोचर की अवधि में आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करते हुए, आप स्वयं की जरूरतों को भूल सकते हैं। इस समय आपकी निर्णय लेने की शक्ति कमजोर होगी और आप इस किसी निष्कर्ष पर आसानी से नहीं पहुंच पाएंगे। वृष और मिथुन राशि के लोगों के लिए गोचर अनुकूल रहेगा।

उपाय: अपने भोजन के बाद प्रतिदिन गुड़ खाएं।

राजयोग रिपोर्ट से जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत

सूर्य गोचर 2021: सिंह

सूर्य ज्ञान का देवता है जो जीवन शक्ति, पिता, निर्माता, आत्मविश्वास और अधिकार का प्रतीक है। यह तेजस्वी ग्रह सिंह राशि का स्वामी भी है। जब सूर्य सिंह राशि में होगा, तो आप बहुत उदार होंगे और अपने आस-पास के सभी लोगों से प्यार करेंगे। आप जोखिम उठाने के लिए पर्याप्त साहसी होंगे, और आप इस दौरान कोई नया स्टार्टअप खोलने की योजना भी बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास और आशा से भरे रहेंगे, आपकी आभा और करिश्मा हर किसी को महसूस हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप बहुत मेहनत करेंगे, और लोग आपकी सराहना करेंगे। आप खुद पर विश्वास करेंगे और अपने प्रयासों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप अपने दोस्तों और परिवार पर समय और पैसा खर्च करेंगे। आप किसी के बारे में बुरा नहीं सोचेंगे और बदले में कोई भी आपसे नाराज नहीं होगा। आप हर चीज को एक नए नजरिए से देखेंगे और आपको कई नए विचार मिलेंगे। हालाँकि, इस समय आप अहंकारी हो सकते हैं जो किसी को चोट पहुंचा सकता है, आपको इस संबंध में सावधान रहना चाहिए। आप सफल होंगे यदि आप किसी उच्च सरकारी पद पर हैं। अगर कोई आपके गौरव को ठेस पहुंचाता है, तो आपके अहम को चोट लग सकती है, आपको इस मामले में मजबूत रहना होगा। यह गोचर मेष, तुला, वृश्चिक, धनु राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: हर रोज माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं।

सूर्य गोचर 2021: कन्या

जब सूर्य कन्या राशि में होगा तो आप स्वभाव से बहुत गतिशील और आवेगी होंगे। कन्या राशि का स्वामी बुध है और सूर्य और बुध के बीच मित्रता है। आप आत्म-सुधार के मार्ग पर होंगे। आप अपने लिए एक लक्ष्य बना सकते हैं और आप उसी लक्ष्य का पीछा करेंगे। पेशेवर रूप से जो बहुत जिम्मेदार स्थिति में हैं वे सफल होंगे। इसके अतिरिक्त, लेखकों और शिक्षकों को भी सफलता मिलेगी। आप अपनी जीवनशैली, खान-पान और स्वास्थ्य आदतों और अपनी नींद चक्र को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। सूर्य गोचर 2021 में आप बहुत चुस्त-दुरुस्त होंगे और समय के पाबंद होंगे, और दूसरों से भी यही उम्मीद करेंगे। आप दूसरों से सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद करेंगे और उसे हासिल करने में मदद करेंगे। यदि कोई व्यक्ति या स्थिति आपकी अपेक्षाओं के अनुसार काम नहीं होगी तो, तो आप हतोत्साहित और तनावग्रस्त हो जाएंगे। ऐसी स्थितियों में, शांति के लिए, आप अपनी जीवनशैली में योग और ध्यान का सहारा ले सकते हैं। आप बहुत व्यावहारिक होंगे और दूसरों से किसी भी तरह की बकबक नहीं करेंगे। आप जरूरी चीजों पर ध्या केंद्रित करेंगे और हर काम को बहुत संजीदगी से करेंगे। सूर्य का यह गोचर मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें

सूर्य गोचर 2021: तुला

वैदिक ज्योतिष में सूर्य आपकी आत्मा का प्रतीक है। जब सूर्य तुला राशि में होता है, तो यह आपकी इच्छाओं और उन इच्छाओं के प्रति आपकी प्रेरणा को प्रदर्शित करता है। आप इस दौरान सभी के लिए न्याय और निष्पक्षता के विचारों से भरे रहेंगे। आप नियमों का पालन करेंगे और सभी के प्रति अच्छी भावनाओं से ओतप्रोत होंगे। आप इस तरह की बातों को केवल मानेंगे ही नहीं बल्कि इन्हें अपने जीवन में भी उतारेंगे। आप अपने कार्यों को वास्तविकता में ढालने के लिए सामाजिक कनेक्शन का उपयोग करने का प्रयास करेंगे। 2021 सूर्य गोचर के दौरान आप बहुत सामाजिक होंगे और सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि कई बार आप अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं और यह सोच सकते हैं कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, इस दौरान आप थोड़े जजमेंटल हो सकते हैं। आप कई बार बहुत अधिक आत्मकेंद्रित, और केवल अपने सम्मान के बारे में चिंतित होंगे। इस समय, आप धन की कमी से पीड़ित हो सकते हैं और ऐसा निर्णय ले सकते हैं जिस पर आप खुद भी ज्यादा विश्वास नहीं करेंगे। आप हर किसी को खुश करने की कोशिश करेंगे और ऐसा करना हमेशा संभव नहीं है। आप इस कारण दुविधा की स्थिति में आ सकते हैं और प्रियजनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कुल मिलाकर, इस स्थिति को सूर्य की नीच स्थिति माना जाता है। यह गोचर बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता, क्योंकि सूर्य अपने दुर्बलतम बिंदु में होगा।

उपाय: रविवार के दिन मंदिर में लाल कपड़ा और अनार चढ़ाएँ।

कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से पाएं करियर से जुड़ी हर समस्या का समाधान

सूर्य गोचर 2021: वृश्चिक

जब सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करता है तो व्यक्ति का झुकाव सत्य को जानने की तरफ बढ़ता है, क्योंकि वृश्चिक राशि गूढ़ ज्ञान और रहस्यों का प्रतीक मानी जाती है। यह ग्रह स्थिति सांसारिक सत्य ही नहीं बल्कि, खुद के बारे में भी जानने की जिज्ञासा भी जगाती है। आप अनुभवों से सीखेंगे और आप इस अवधि के दौरान अपने जीवन में हर नई ज्ञान को शामिल करने का प्रयास करेंगे। यदि आप प्रबंधन, निवेशक या निवेश योजनाकार, स्टॉक ब्रोकर, या कोई ऐसा व्यक्ति हैं जो अपने पैसे से लोगों का मार्गदर्शन करते हैं तो आप पेशेवर रूप से सफल होंगे। इस समय सच्चाई को खोजने के आपके उत्साह के कारण, विश्लेषणात्मक कार्यों में लगे लोग, रणनीति योजना बनाने वाले लोग, जोखिम प्रबंधन में शामिल लोग सफल होंगे। इस राशि के कुछ लोग अंतर्ज्ञान शक्ति में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। यह समय आपके लिए अच्छा है इसलिए आप हीलर या काउंसलर के रूप में हाथ आज़मा सकते हैं। आप इस समय बहुत ही आत्मकेंद्रित होंगे और आप बहुत सारी चीजों को केवल अपने तक ही सीमित रखने की कोशिश करेंगे। आप अपनी भावनाओं को अपने दिल के भीतर दबा लेंगे। विवाहित जातक इस समय असंतुष्ट हो सकते हैं। आप खर्च नहीं करेंगे और बचत पर ज्यादा ध्यान देंगे। साथ ही आप इस समय बहुत संवेदनशील हो सकते हैं और आपके दुश्मन आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। यह गोचर कुंभ, सिंह और मीन राशि के जातकों लिए अनुकूल है।

उपाय: गुलाब के पौधे को उगाएं और उनका पोषण करें।

सूर्य गोचर 2021: धनु

जब सूर्य धनु राशि में होता है, तो व्यक्ति बहुत ही जिम्मेदार बन जाता है। आप सीखने, ज्ञान इकट्ठा करने और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानने के लिए उत्सुक होंगे। आप इस समय यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। इस अवधि में आपकी उदारता और ईमानदारी चरम पर होगी। आप बहुत सभ्य और विनम्र होंगे और खुद को दूसरों के लिए एक उदाहरण के रूप में स्थापित करेंगे। हालाँकि, इस समय आपमें धैर्य की कमी देखी जा सकती है। अगर कोई आपके अभिमान को ठेस पहुँचाता है या आपको नीचा दिखाने की कोशिश करता है तो आप आसानी से नाराज हो सकते हैं। इस दौरान गुस्से में, आप अपना आत्म-नियंत्रण भी खो सकते हैं। आप हर किसी की देखभाल करेंगे जैसा कि एक पिता करता है और आप उसी सम्मान की उम्मीद करेंगे जो एक पिता को मिलना चाहिए। आप भोजन पसंद करेंगे, और बहुत से जंक फूड खा सकते हैं जिनसे आपको बचना चाहिए, क्योंकि आप अम्लता और जलन से पीड़ित हो सकते हैं। पेशेवर रूप से, यदि आप एक प्रबंधक हैं, या किसी आधिकारिक स्थिति में हैं, तो आप दूसरों के लिए अच्छा करेंगे, और लोग इसके लिए आपका सम्मान करेंगे। आप इस समय एक शिक्षक या एक बैंकर के रूप में भी अच्छा करेंगे। किसी काम को पूरा करने की यदि आपको समय सीमा दी जाती है तो बेचैनी महसूस करेंगे। इस समय, आप दूसरों की भावनाओं के प्रति असंवेदनशील हो सकते हैं। आप इस समय किसी पर हावी नहीं होंगे और ना ही चाहेंगे कि आप पर कोई हावी होने की कोशिश करे। मेष और मीन राशि के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।

उपाय: सोने की चेन या सोने की अंगूठी धारण करें।

सूर्य गोचर 2021:: मकर

मकर राशि शनि द्वारा शासित होती है जो वैदिक ज्योतिष में सबसे ज्यादा भयभीत करने वाला ग्रह है। जब सूर्य मकर राशि में होगा तो आप इस गोचर के दौरान अंतर्मुखी होंगे, आप अपने रहस्यों को साझा नहीं करेंगे और विचारशील होंगे। आप जो चाहते हैं उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे हालांकि सफलता पाने में आपको कुछ समय भी लग सकता है। हालांकि, आप अपना धैर्य नहीं खोएंगे। आप नई चीजों को सीखने के लिए तैयार और ओपन माइंडेड रहेंगे। आप काम में बहुत ईमानदार होंगे, जिसके लिए आपके वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे। प्रेम और विवाहित जीवन के संदर्भ में, आप बहुत वफादार और भरोसेमंद होंगे और अपने साथी से भी यही उम्मीद करेंगे। आपके पास समाज को वापस देने की एक मजबूत भावना होगी और आप अपने कार्यों को तदनुसार करने की कोशिश भी करेंगे। आप जो भी करेंगे उसके लिए आप सम्मान पाना चाहेंगे। आपके पास ड्रेसिंग की अच्छी समझ होगी जो आपकी पोशाक से स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। आप कभी-कभी बहुत व्यावहारिक होंगे और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में विफल रहेंगे़। आप अपने दोस्तों के भरोसेमंद रहेंगे और जब भी आपके दोस्तों को मदद की जरूरत होगी तो उनके साथ खड़े रहेंगे। आपके मित्र आपकी कंपनी का आनंद लेंगे क्योंकि इस समय आपके पास हास्य की अच्छी समझ होगी। शनि द्वारा शासित कठोर और कड़ी मेहनत वाली पृथ्वी तत्व की राशि में सूर्य के गोचर के दौरान आप अपने संबंधों के प्रति ईमानदार रहेंगे और अपने साथी से एक मजबूत प्रतिबद्धता की उम्मीद करेंगे। यदि किसी रिश्ते में, यह समय धीमा और नीरस होगा तो आपके प्रिय व्यक्ति को आपके कठोर विचारों के साथ सामंजस्य बिठाने में कठिनाई होगी। यह गोचर वृषभ, सिंह, कन्या राशियों के लिए अनुकूल रहेगा।

उपाय: रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनें।

सूर्य गोचर 2021: कुंभ

कुंभ राशि पर शनि का शासन है जो सूर्य के साथ मित्रतापूर्वक संबंध नहीं रखता। जब सूर्य कुंभ राशि में होता है, तो जातक क्रोधी हो सकता है। आप पैसे बचाएंगे और कभी-कभी आवश्यक चीजों पर भी खर्च नहीं कर पाएंगे। आप अपने पहनावे के प्रति बहुत चुस्त और अप टू डेट नहीं रहेंगे, जिसके कारण लोग आपको आलसी और असंगठित समझ सकते हैं। आप बहुत भावुक होंगे और हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचेंगे जिसकी वजह से लोग आपके रवैये को पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप एक टीम के अच्छे खिलाड़ी की तरह काम करेंगे, यदि आप आधिकारिक स्थिति में काम करते हैं, तो आप सफल होंगे। आप सभी के प्रति दयालु और सहानुभूतिपूर्ण होंगे। भावनात्मक होने के बावजूद, आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाएंगे। कभी-कभी आप खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं और दुनिया से खुद को अलग कर सकते हैं, हालांकि ऐसा करना आपके लिए ठीक नहीं है इससे आपको अधिक चोट पहुंचेगी। आप संचार और नेटवर्किंग में उत्कृष्ट होंगे और आपका सामाजिक दायरा बड़ा होगा। आपका आदर्शवाद इतना मजबूत होगा कि आप कई बार जिद्दी हो सकते हैं। आप स्वतंत्रता पर विश्वास करेंगे और इस दौरान कोई भी आपसे आपकी स्वतंत्रता छीन नहीं पाएगा । मेष, मिथुन और कन्या राशियों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।

उपाय: बाहर जाने से पहले पिता और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लें।

शनि रिपोर्ट के जरिये पता करें कि शनि का आपके जीवन पर क्या प्रभाव है

सूर्य गोचर 2021:मीन

जब सूर्य राशि चक्र की अंतिम राशि, अर्थात मीन होता है तो आप बहुत ग्रहणशील और समझदार होते हैं। मीन राशि पर बृहस्पति का स्वामित्व है और सूर्य-बृहस्पति एक-दूसरे के साथ मित्रवत हैं। सूर्य गोचर 2021 की अवधि में आप एक अच्छे श्रोता होंगे और आप जिन भी परिस्थितियों का सामना करेंगे उसके अनुसार खुद को ढाल लेंगे, परिस्थिति अनुसार ढलने की आपमें क्षमता होगी। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो इस दौरान आपको बहुत अधिक सफलता नहीं मिलेगी। हालाँकि यदि आप कला, संगीत, शिक्षण के क्षेत्र में काम करते हैं, जहाँ आपको खुद को अभिव्यक्त करना है तो आपको सफलता मिल सकती है। आप इस समय लापरवाह हो सकते हैं, और मिटिंग के लिए या बैठकों में देरी से पहुंच सकते हैं, कार्यक्षेत्र में ऐसा व्यवहार आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपको अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप इस समय यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आप कई बार मूडी हो सकते हैं और खुद को समझने में भी आपको परेशानी हो सकती है। आप इस बारे में चिंतित होंगे कि दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं, यह सोच आपको परेशानी में डाल सकती है। ऐसे समय में आपको यह सलाह दी जाती है कि आप अपनी जीवनशैली में योग-ध्यान को जगह दें। इस राशि के कुछ लोग इस समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।

उपाय: आदित्य ह्रदय स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद, हम आपके सुखद भविष्य की कामना करते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer