केतु गोचर 2021: साल 2021 में केतु गोचर इन राशियों के लिए रहेगा भारी

केतु गोचर 2021 केतु गोचर 2021 के द्वारा आज हम आपको बताएँगे कि इस वर्ष केतु का गोचर कब-कब होगा और उसका हर राशि के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष विज्ञान में केतु गोचर को बेहद महत्वपूर्ण घटना की तरह देखा जाता है क्योंकि ये छाया ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करने में क़रीब एक से सवा साल का समय लेता है। जिसके अनुसार केतु ग्रह राशि चक्र की सभी 12 राशियों में गोचर करने में करीब 18 साल का लंबा वक़्त लेता है।

सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या के ज्योतिषीय उपाय के लिए हमारे एक्सपर्ट ज्योतिषी से परामर्श लें।

केतु गोचर 2021

अगर बात करें 2021 की तो इस वर्ष केतु का गोचर किसी भी राशि में नहीं हो रहा है। परन्तु इस वर्ष उन सभी जातकों को अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हुए उसी के अनुसार फल अवश्य देंगे। इस वर्ष की शुरुआत में जहाँ केतु बुध ग्रह के आधिपत्य वाले ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होंगे जो यहाँ वर्ष के मध्य तक रहेंगे और फिर 2 जून को शनि ग्रह के नक्षत्र अनुराधा में प्रवेश कर जाएंगे, जो अंत तक उसी में विराजमान रहेंगे। इसी तरह केतु साल भर सभी जातकों को इन्हीं ज्येष्ठा और अनुराधा नक्षत्रों अनुसार फल देगा। तो आइए चलिए अब जानते हैं केतु गोचर 2021 का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

Read in English - Ketu Transit 2021

केतु गोचर 2021 का मेष राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि से अष्टम भाव में विराजमान होगा। इसके साथ ही शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर ये आपको स्वास्थ्य कष्ट दे सकता है।

आपके मानसिक तनाव में अचानक से बढ़ोतरी होगी। साथ ही कई प्रकार का शारीरिक कष्ट भी मिल सकता है क्योंकि आशंका है कि आपको कोई चोट लगे।

गुदा एवं रक्त रोग और त्वचा संबंधित समस्याएं होने का खतरा भी इस समय बना हुआ है। आपके भाई-बहनों को कष्ट होगा।

यदि आप कर्ज लेने का प्रयास कर रहे थे तो उसके लिए समय अच्छा है, आपको उसमे सफलता मिल सकेगी।

आपका स्वभाव इस समय बदला-बदला नज़र आएगा जिससे आप हर वाद-विवाद को लंबा खिंचेंगे।

इसके बाद जब केतु जून की शुरुआत में शनि के नक्षत्र अनुराधा में भ्रमण करेंगे तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई उतार-चढ़ाव महसूस होंगे।

आर्थिक पक्ष भी कमज़ोर रहेगा और आपकी आमदनी में कमी आएगी। धन हानि होने के भी योग बन रहे हैं।

पिता को समस्या होगी। शादीशुदा जातकों का अपने ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

आपके जीवनसाथी को भी स्वास्थ्य कष्ट संभव है, ऐसे में उनका ध्यान रखें।

उपाय: ज़रूरतमंदों व ग़रीबों को कंबल दान करें।

केतु गोचर 2021 का वृषभ राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि से सप्तम भाव में विराजमान होगा।

इसके साथ ही शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर ये आपको सामान्य फल देगा।

प्रेम जीवन में अच्छे फल मिलेंगे और प्रियतम से मधुर संबंध बन सकेंगे। जिससे आपका प्रियतम संग प्रेम विवाह होने की संभावना रहेगी।

दांपत्य जीवन में कुछ तनाव ज़रूर रहेगा लेकिन बावजूद इसके प्रेम की वृद्धि साफ़ नज़र आएगी और संतान को भी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं आपको तनाव दे सकती हैं।

व्यापारियों को अपने व्यापार में आंशिक लाभ मिलेगा लेकिन साझेदार से संबंधों पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इसके बाद जब केतु जून की शुरुआत में शनि के नक्षत्र अनुराधा में भ्रमण करेंगे तो निजी जीवन में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

जीवनसाथी को अच्छी सफलता मिलेगी। बावजूद इसके दांपत्य जीवन में भी तनाव रहेगा। हालांकि आपको कुछ स्वास्थ्य कष्ट होगा।

व्यापार में लाभ के साथ आपको कई दीर्घकालीन लाभ के अवसरों की प्राप्ति होगी।

उपाय: रोज़ाना मां दुर्गा की आराधना करें व नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

केतु गोचर 2021 का मिथुन राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि से षष्ठम भाव में विराजमान होगा।

इसके साथ ही शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर ये आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां देगा।

आप इस दौरान हर वाद-विवाद में विजय होंगे। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

कुछ ख़र्चों में बढ़ोतरी संभव है। लेकिन आर्थिक जीवन में आपके द्वारा किया गया हर निजी प्रयास सफल होगा।

वो छात्र जो कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

पारिवारिक जीवन में तनाव मिलेगा क्योंकि आपका किसी सदस्य से कोई विवाद हो सकता है। संभव है कि कोई प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद भी इस समय हो।

इसके बाद जब केतु का गोचर जून की शुरुआत में शनि के नक्षत्र अनुराधा में होगा तो आर्थिक पक्ष बेहतर होगा और आप अपना कोई पुराना कर्ज उतारने में सफल होंगे।

कोई बड़ी बीमारी होने का खतरा रहेगा, जिससे कठिन प्रयासों के बाद ही आपको अल्प सफलता मिल सकेगी।

केतु इस समय आपके भाग्य में कमज़ोरी लाएगा। पिता को कुछ समस्याएं होगी।

उपाय: घर की छत पर एक लाल रंग का झंडा लगाना आपके लिए शुभ होगा।

अब एस्ट्रोसेज वार्ता से करें बेस्ट ज्योतिषियों से सीधा कॉल पर बात

केतु गोचर 2021 का कर्क राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान होगा।

इसके साथ ही शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर आपको अपने दांपत्य जीवन में अच्छे फल नहीं मिलेंगे। आपकी संतान को स्वास्थ्य कष्ट होगा।

छात्रों के लिए समय बेहतर रहेगा क्योंकि उन्हें अपनी शिक्षा में आंशिक सफलता मिल सकती है।

आपकी मित्र मंडली में इज़ाफा होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य के प्रति कुछ लापरवाह दिखाई देंगे।

कठिन प्रयासों से इस समय आपको अपनी आमदनी में बढ़ोतरी दिखाई देगी।

जो छात्र विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का सपना देख रहे थे उन्हें सफलता मिल सकती है।

छोटे भाई-बहनों के लिए ये समय बेहद अच्छा फल लेकर आ रहा है।

इसके बाद जब केतु जून की शुरुआत में शनि के नक्षत्र अनुराधा में भ्रमण करेंगे तो आपके जीवन साथी को अपने कार्य क्षेत्र में उपलब्धि मिलेंगी, जिससे आप हर कार्य में सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे।

हालांकि इस समय आंशिक धन हानि के योग भी बनेंगे। संतान के लिए समय अच्छा नहीं है।

उपाय: रोज़ाना एक समय किसी कुत्ते को भोजन ज़रूर कराए।

केतु गोचर 2021 का सिंह राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विराजमान होंगे।

इसके साथ ही शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर आपको अपने कुटुंब में तनाव की स्थितियों से दो-चार होना पड़ेगा।

माता को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान करेंगी। पारिवारिक विवाद भी आपके मानसिक तनाव में वृद्धि का कारण बनेगा।

आप अपनी किसी प्रॉपर्टी को बेचकर अच्छा धन लाभ करने में सफल होंगे। हालांकि मानसिक तनाव में भी वृद्धि होगी।

बावजूद इसके जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। घरेलू खर्च में भी वृद्धि दिखाई दे रही है। आप किसी कार्य के चलते घर से दूर जा सकते हैं। आर्थिक अस्थिरता से परेशानी बढ़ सकती हैं।

इसके बाद जब केतु जून की शुरुआत में अनुराधा नक्षत्र में चले जाएंगे, तो आपको अधिक सतर्कता बरतने की ज़रूरत होगी अन्यथा आप किसी वाद-विवाद के चलते खुद के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।

परिवार का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवनसाथी को भी अपने कार्यक्षेत्र में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

ऐसे में आप खुद को मानसिक तौर पर अशांत पाएंगे जिससे आप किसी भी कार्य को समय पर पूरा नहीं कर सकेंगे।

उपाय: किसी भी मंगलवार से शुरू करते हुए रोज़ाना “ॐ शिखि नमः” मंत्र का जाप करें।

केतु गोचर 2021 का कन्या राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि से तृतीय भाव में विराजमान होगा।

इसके साथ ही शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में इनके विराजमान होने पर ये आपको कार्यक्षेत्र में सफलता देगा।

केतु का गोचर होने से कार्यस्थल पर बेहतर छवि आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग देगी जिससे हर कार्य में सफलता मिल सकेगी।

आपके कम्युनिकेशन साधनों में वृद्धि होने से आपको लाभ मिलेगा। संभवतः ये लाभ आर्थिक होगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाना होगा।

भाई-बहनों को कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आप इस समय अपने निजी प्रयास करते दिखाई देंगे।

आपके शत्रु सक्रिय होंगे लेकिन आप उनपर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

इसके बाद जब केतु 2 जून को अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर जाएंगे तो आपको अपने प्रेम जीवन में अपार सफलता मिलेगी। यदि आप अभी तक सिंगल है तो किसी ख़ास से मुलाक़ात करने का अवसर मिलेगा।

छात्रों के लिए बहुत बेहतरीन समय है क्योंकि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में आंशिक तौर पर केतु सफलता देंगे।

उपाय: नियमित रूप से केतु के मंत्र “ॐ कें केतवे नमः” का जप करें।

केतु गोचर 2021 का तुला राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि से द्वितीय भाव में विराजमान होगा।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत से मध्य तक केतु के ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर आपको अपने पारिवारिक जीवन में गहमागहमी महसूस होगी।

प्रयास करने पर विदेशी स्रोतों से लाभ मिलेगा। आपको आर्थिक जीवन में भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे आंशिक सफलता मिलने से धन की प्राप्ति होगी।

हालांकि मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी और धन की वजह से आपके कुटुंब में कलह नज़र आएगी।

इसके बाद जब केतु 2 जून को अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर जाएंगे तो आपको कई प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।

जो जातक रियल स्टेट का व्यवसाय करते हैं उनके लिए समय उत्तम होगा।

संतान को भी भाग्य का साथ मिलेगा और उन्हें अपनी शिक्षा में अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

आपको अपने और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा अन्यथा उन्हें कष्ट संभव है।

उपाय: मंगलवार के दिन घर के नज़दीक के किसी मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा लगाएँ।

केतु गोचर 2021 का वृश्चिक राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी ही राशि यानी आपके लग्न भाव में विराजमान होंगे।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर केतु का गोचर आपको भरपूर मानसिक तनाव देने का काम करेगा। आप अपना धन संचय करने में असफल होंगे जिससे ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी।

आप अपनी कई इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत होंगे। आपकी वाणी में भी कड़वाहट दिखाई देगी।

स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है जिससे धन की समस्याएं रहेंगी।

हालांकि इसके बाद जब केतु 2 जून को अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर जाएंगे तो परिस्थितियों में सुधार आएगा।

आपको अपने निजी प्रयासों के बाद ही किसी भी कार्य में सफलता मिल सकेगी। साथ ही भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

निजी जीवन में भी सुख की प्राप्ति होगी। संभावना है कि आप घर के रेनोवेशन करने का फैसला ले सकते हैं। छोटी यात्राओं से लाभ मिलेगा।

साथ ही आप अपने कई कम्युनिकेशन साधनों से फायदा उठाने में सफल होंगे।

बावजूद इसके आपको साल भर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की ज़रूरत होगी।

उपाय: नियमित रूप से केतु के बीज मंत्र “ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः” का जप करें।

केतु गोचर 2021 का धनु राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि के बारहवें भाव में विराजमान होंगे।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर केतु आपको वैवाहिक जीवन में प्रतिकूल फल देंगे।

इस समय आपके जीवन साथी को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। दांपत्य जीवन में भी तनाव बढ़ेगा जिसकी असल वजह होगा आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी का होना।

व्यापार में यदि निवेश का सोच रहे थे तो उसके लिए समय अच्छा है। लेकिन व्यापार से समुचित लाभ की कुछ कमी रहेगी।

आपको कार्य से जुड़ी किसी सुदूर यात्रा पर भी जाना पड़ेगा।

हालांकि इसके बाद जब केतु 2 जून को अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर जाएंगे तब आप अपने कुटुंब के लोगों पर खुलकर खर्च करते दिखाई देंगे।

ऐसे में आपको अपने धन को संचय करने की ओर भी अधिक ध्यान देने की ज़रूरत होगी अन्यथा आर्थिक तंगी संभव है।

भाई-बहनों पर खर्च होगा। इस समय आप अपने घर से दूर भी जा सकते हैं।

स्वास्थ्य समस्याएं विशेष तौर पर नेत्र विकार, निद्रा की समस्या, पैरों में दर्द व चोट लगने के योग बनेंगे। ऐसे में अपना ध्यान रखना आपकी ही ज़िम्मेदारी होगी।

उपाय: रोज़ाना घर से निकलने से पहले अपने मस्तक पर केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएँ।

केतु गोचर 2021 का मकर राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि के एकादश भाव में विराजमान होंगे।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत से मध्य तक ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर केतु आपको भाग्य का पूरा सहयोग देंगे। जिससे आमदनी में अचानक से बढ़ोतरी के योग बनेंगे।

विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे लेकिन आप उनपर विजय पाने में सफल रहेंगे। इससे आपको हर कार्य में सफलता भी मिलेगी और आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

केतु का गोचर अनुकूल होने से धन लाभ के योग हैं। छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता हासिल होगी।

आपके इस समय सभी अटके हुए कार्य बनने लगेंगे जिससे निजी और पेशेवर जीवन में हर जगह आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

हालांकि इसके बाद जब केतु 2 जून को अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर जाएंगे तब आर्थिक जीवन में आप अपनी स्थिति को और मजबूत करते दिखाई देंगे।

आपके इन्ही प्रयासों से आपको धन प्राप्ति के कई अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी।

यदि कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे थे तो उसके लिए समय शुभ है।

आपका पूरा फोकस इस समय अपनी आमदनी को बढ़ाने पर ही होगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से तनाव दूर होगा।

उपाय: नियमित रूप से किसी भी कुत्ते को रोटी और दूध खिलाएँ।

कोग्निएस्ट्रो करियर परामर्श रिपोर्ट से चुने अपनी करियर में सही विकल्प!

केतु गोचर 2021 का कुंभ राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि के दशम भाव में विराजमान होंगे।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत से मध्य तक केतु के ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर आपको अपने कार्यक्षेत्र में कई उतार-चढ़ावों से गुजरा होगा।

आप केवल अपनी बुद्धि के दम पर ही प्रयोग करेंगे और स्थितियाँ पहले से बेहतर करने में सफल होंगे।

जो जातक अपनी नौकरी में परिवर्तन के बारे में विचार कर रहे थे उनका स्थान परिवर्तन इस समय संभव है। पारिवारिक जीवन में भी तनाव बढ़ेगा।

दांपत्य जीवन में संतान का सहयोग मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में विलंब और रुकावट आएँगी।

हालांकि इसके बाद जब केतु 2 जून को अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर जाएंगे तब आर्थिक स्थिति काफी हद तक सुधरेंगी।

विदेशी स्रोतों से लाभ मिलेगा। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए समय बेहद लाभकारी साबित होगा।

केतु का गोचर होने से काम के प्रति सजगता आपको इस समय अच्छे परिणाम हासिल करने में मदद करेगी।

हालांकि अत्यधिक काम की वजह से आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे जिससे आप परिवार से दूरी और थकान का अनुभव करेंगे।

उपाय: ग़रीबों को कंबल व वस्त्र भेंट करें।

केतु गोचर 2021 का मीन राशिफल

केतु गोचर 2021 के अनुसार इस वर्ष केतु आपकी राशि के नवम भाव में विराजमान होंगे।

इसके साथ ही वर्ष की शुरुआत से मध्य तक केतु के ज्येष्ठा नक्षत्र में विराजमान होने पर आपको किसी न किसी कारण अपने घर-परिवार से दूर जाना पड़ सकता है।

इस दौरान आप खुद को अकेला महसूस करेंगे लेकिन धीरे-धीरे आपको आदत हो जाएगी।

किसी सुदूर यात्रा पर भी जाने के योग हैं। आर्थिक तौर पर ये समय आपके लिए सामान्य ही रहने वाला है। किसी तीर्थाटन स्थल की योजना बनेगी।

पिता को शारीरिक कष्ट होगा। शादीशुदा जीवन में जीवन साथी के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

निजी जीवन में मान-सम्मान में कुछ कमी आपको परेशान करती रहेगी।

हालांकि इसके बाद जब केतु 2 जून को अनुराधा नक्षत्र में भ्रमण कर जाएंगे तब आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

पिता के साथ आपके संबंधों में ख़टास आएगी जिससे आपके साथ-साथ उन्हें भी तनाव महसूस होगा।

यदि आप विदेश में रहते हैं तो आपको केतु के शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बड़े भाई-बहनों से विवाद संभव है। जिससे आपको ही इस समस्या से तकलीफ़ होगी।

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाने पर ज़ोर देना आवश्यक होगा अन्यथा आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है।

उपाय: नियमित रूप से भैरव बाबा की उपासना करें और साथ ही श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer