चीनी राशिफल 2021

चीनी राशिफल 2021 की भविष्यवाणी आपको साल 2021 की पूरी जानकारी देगा। नया साल आते ही हर कोई अपना भविष्यफल जानने के लिए उत्सुक नज़र आता है, और आपकी इसी उत्सुकता को दूर करता है वैदिक ज्योतिष द्वारा बताया जाने वार्षिक भविष्यकथन, जिसके बारे में आमतौर पर हर किसी को ज्ञात होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि, वैदिक ज्योतिष की तरह ही चीनी राशिफल भी आपको आपके आने वाले कल के बारे में संपूर्ण जानकारी दे सकता है।

Read in English - Chinese Horoscope 2021

जी हाँ, चीनी राशिफल भी अपने अंदर कई विशेषताओं को समेटे हुए है, जिसके बारे में सही से जानकर आप अपने कल को न केवल बेहतर बना सकते हैं, बल्कि उसे उत्तम बनाने के लिए चीनी राशिफल द्वारा सुझाए उपायों को भी अपना सकते हैं। एक बात जो चीनी राशिफल को सबसे अलग बनती है वो है, इसमें हर नया साल जानवरों के आधार पर ही निर्धारित किया जाता है। जो आपको आपका भविष्य तय करने में मदद करता है।

एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली से पाएं अपने कुंडली दोष और उनके उपाय की विस्तृत जानकारी।

चीनी ज्योतिष की गणना के अनुसार जिस प्रकार पिछला वर्ष 2020 “दि इयर ऑफ दि मेटल रैट” (The year of the Metal Rat) का था। उसी प्रकार चीनी राशिफल 2021 की माने तो, आने वाला वर्ष 2021 “दी ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स” (The year of the Metal Ox) है।

चीनी ज्योतिष अनुसार, बीते साल मेटल रैट वर्ष 04 फरवरी, 2020 से प्रारंभ हुआ था, जो अब इस वर्ष यानि 25 जनवरी 2021 को समाप्त होगा। इसके अनुसार अब “दी ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स” की शुरुआत 12 फरवरी से होगी और इसका अंत 31 जनवरी, 2022 को होगा।

चीनी ज्योतिष की सभी 12 चीनी राशियों में से, 'ऑक्स' दूसरे स्थान पर आता है, इसलिए इस वर्ष का महत्व बेहद ख़ास रहने वाला है। यह राशि यिन तत्व की होती है, जिसके लक्षण होते है:- ईमानदारी, लगन, मेहनत और परिश्रम।

ऐसे में हमेशा की तरह ही इस बार भी एस्ट्रोसेज, आपके लिए लेकर आया है चीनी राशिफल 2021. तो चलिए जानते हैं कि इस साल चीनी राशिफल आपकी चीनी राशि के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा है ख़ास।

चीनी राशिफल 2021: बैल (ऑक्स) वर्ष

ऑक्स वर्ष समय अवधि यिन / यांग तत्व
1901 19 फरवरी, 1901 से 7 फरवरी, 1902 तक यिन मेटल ऑक्स
1913 6 फरवरी, 1913 से 25 जनवरी, 1914 तक यिन वॉटर ऑक्स
1925 24 जनवरी, 1925 से 12 फरवरी, 1926 तक यिन वुड ऑक्स
1937 11 फरवरी, 1937 से 30 जनवरी, 1938 तक यिन फायर ऑक्स
1949 29 जनवरी, 1949 से 16 फरवरी, 1950 तक यिन अर्थ ऑक्स
1961 15 फरवरी, 1961 से 4 फरवरी, 1962 तक यिन मेटल ऑक्स
1973 3 फरवरी, 1973 से 22 जनवरी, 1974 तक यिन वॉटर ऑक्स
1985 20 फरवरी, 1985 से 8 फरवरी, 1986 तक यिन वुड ऑक्स
1997 7 फरवरी, 1997 से 27 जनवरी, 1998 तक यिन फायर ऑक्स
2009 26 जनवरी, 2009 से 13 फरवरी, 2010 तक यिन अर्थ ऑक्स
2021 12 फरवरी, 2021 से 31 जनवरी, 2022 तक यिन मेटल ऑक्स
2033 31 जनवरी, 2033 से 18 फरवरी, 2034 तक यिन वॉटर ऑक्स
2045 17 फरवरी, 2045 से 05 फरवरी, 2046 तक यिन वुड ऑक्स
2057 4 फरवरी, 2057 से 23 जनवरी, 2058 तक यिन फायर ऑक्स
2069 23 जनवरी, 2069 से 10 फरवरी, 2070 तक यिन अर्थ ऑक्स
2081 9 फरवरी, 2081 से 28 जनवरी, 2083 तक यिन मेटल ऑक्स
2093 27 जनवरी, 2093 से 14 फरवरी, 2094 तक यिन वॉटर ऑक्स

जैसा हमने पहले ही बताया कि चीनी राशिफल में दूसरे स्‍थान पर ऑक्स (बैल) आता है और चूँकि वर्ष 2021 बैल वर्ष होगा, इसलिए ये वर्ष हर जातक के लिए खासा परिश्रम वाला, मजबूत और आत्‍मविश्‍वास से भरा रहने वाला है। मेटल ऑक्स वर्ष में, जहाँ कई जातकों का स्‍वभाव ईमानदार रहने वाला है, तो वहीं कुछ लोगों के मन में इस वर्ष छल-कपट साफ़ देखा जाएगा। इस वर्ष लोगों के मन में अपने देश के प्रति देशभक्‍ति का ज़ज़्बा भी दिखाई देगा।

साथ ही आप अपने परिवार और अपने काम को एक जैसा महत्व देंगे, जिससे आपका पारिवारिक जीवन सामान्य से अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको अपनी पूर्व की मेहनत के अनुसार अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन जिन जातकों ने पूर्व के कार्यों के प्रति कामचोरी दिखाई थी, उनके लिए ये ऑक्स वर्ष अधिक मेहनत और परिश्रम करने वाला सिद्ध होगा। चीनी राशिफल 2021 के अनुसार कृषि, विनिर्माण, फार्मेसी, यांत्रिकी, इंजीनियरिंग, कलाकार, राजनीति, रियल एस्टेट, इंटीरियर डिज़ाइन, चित्रकला, आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों को इस वर्ष अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। साथ ही जहाँ चूहा (Rat), बंदर (Monkey) और मुर्गा (Rooster) चीनी राशियों के लिए ये वर्ष अनुकूल रहेगा, तो वहीं भेड़ (sheep), घोड़ा (Horse) और बकरी (Goat) चीनी राशि से जुड़े लोगों के लिए चीनी वर्ष 2021 प्रतिकूल रहने वाला है।

अब एस्ट्रोसेज वार्ता से करें बेस्ट ज्योतिषियों से सीधा कॉल पर बात

चीनी राशिफल 2021: चीनी राशि भविष्यफल

हर चीनी राशि के लोगों के लिए आने वाला वर्ष “दी ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स” बहुत ही विशेष रहने वाला है। चलिए यहां अब पढ़ें चीनी राशिफल 2021 और जानें आपके जीवन के हर क्षेत्र के लिए ऑक्स (बैल) वर्ष कैसा रहेगा….

चीनी राशिफल 2021: चूहा (Rat) राशि

जन्म का वर्ष:1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020, 2032

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, चूहा (Rat) राशि के जातकों को इस वर्ष अपने आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्योंकि पिछले वर्ष के अनुसार आपने जो भी धन संचय किया था, वह आपको वर्ष 2021 में आर्थिक तंगी नहीं होने देगा। ऐसे में मुश्किल घड़ी में आप उस धन का इस्तेमाल कर अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे।

आमतौर पर चूहा राशि के लोग थोड़े कम मेहनती होते हैं। ऐसे में आपके द्वारा जमा किया गया आपका बैंक बैलेंस, इस वर्ष आपकी सभी ज़रूरतों का ध्यान रखते हुए आपके लिए मददगार साबित होगा। हालांकि मेटल ऑक्स का यह वर्ष आपको तनाव देता रहेगा। आपको अपने करियर में रफ्तार पकड़ने की जरूरत होगी। इस समय आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपनी जिम्मेदारियों के बोझ के चलते खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। जिससे आपके तनाव में अचानक से वृद्धि होगी।

चीनी राशिफल के अनुसार, आमतौर पर चूहा राशि के लोग अच्छे होते हैं, और आप की यही ख़ासियत आपका कार्य समय से पहले पूरा करने में आपकी मदद करती है। इस कारण अगर देखा जाए तो, आपके लिए वर्ष 2021 मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है।

चीनी राशिफल 2021: बैल/गाय (Ox/Cow) राशि

जन्म का वर्ष: 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021, 2033

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, यह वर्ष बैल/गाय (Ox/Cow) वर्ष रहने है, इसलिए ये वर्ष आप सभी जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष आपके जीवन में ख़ुशियाँ आएँगे। आप मानसिक रूप से खुद को मजबूत पाएंगे, और आप अपने हर तरह के तनाव से खुद को दूर रखने के लिए इस समय प्रयासरत भी होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपका उत्तम प्रदर्शन आपकी पदोन्नति निर्धारित करेगा।

आमतौर पर आप मेहनती और परिश्रमी होते हैं। ऐसे में आपको अपनी इसी गुणवत्ता के चलते अच्छे फल प्राप्त होंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी व सहकर्मी आपकी मेहनत के चलते आपसे आकर्षक नजर आएँगे। आपके कामों की कार्य स्थल पर जमकर सराहना होगी, जिसकी वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो, आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होगी।

यदि आप किसी से विवाह करना चाहते हैं तो, उसके लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। वहीं वैवाहिक जातकों को अपने परिवार का विस्तार करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा होने से घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिस दौरान आपका धन तो खर्च होगा, लेकिन आपको आर्थिक तंगी महसूस नहीं होगी।

चीनी राशिफल 2021: बाघ (Tiger) राशि

जन्म का वर्ष: 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022, 2034

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, बाघ (Tiger) राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहेगा। क्योंकि इस वर्ष आपको बहुत सी विपरीत परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को भी कई चुनौतियों का सामना करना होगा। ऐसे में कोई भी बड़ा निवेश करते समय, घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।

बाघ राशि के जातकों को अपने हर कार्य को पूरा करने में कई मुश्किलें आएँगी, जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा महसूस करेंगे। इस कारण आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। आमतौर पर बाघ राशि के जातक स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं, जिसके कारण आपके और जीवनसाथी के बीच ग़लतफहमी हो सकती है। इससे आप दोनों में साल भर विवाद होता रहेगा।

आपको इस वर्ष अपने गुस्से को नियंत्रित रखने की विशेष आवश्यकता होगी। आर्थिक रूप से भी यह वर्ष आपके लिए अच्छा नहीं देखा जाएगा।

चीनी राशिफल 2021: खरगोश (Rabbit) राशि

जन्म का वर्ष:1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023, 2035

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, खरगोश (Rabbit) राशि के जातकों को अपनी मेहनत से हर कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। ऐसे में आपको किसी भी तरह के शॉर्टकट को ना अपनाते हुए केवल अपने प्रयास जारी रखने होंगे। अन्यथा संभव है कि, आपका अपने किसी क़रीबी मित्र या परिजन के साथ विवाद हो, जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव मिलेगा।

इस वर्ष आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह संभावना है कि आपको सिर्फ दर्द, अनिंद्रा, सर्दी, जुखाम, आदि जैसी छोटी-छोटी शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़े। इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। ऐसे में हर चिंता को दूर रखते हुए केवल सही खानपान पर ध्यान दें।

आप इस समय अपनी इच्छाओं को पूरा करने की ओर प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान आपका मन मायूस रहेगा और आप खुद को बेहद अकेला महसूस करेंगे। ऐसे में शांत रहें और अपने जीवन में आ रहे सभी बदलावों को शांतिपूर्वक तरीके से स्वीकार करें। कुल मिलाकर कहें तो, वर्ष 2021 आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है।

चीनी राशिफल 2021: ड्रैगन (Dragon) राशि

जन्म का वर्ष: 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024, 2036

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, ड्रैगन (Dragon) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि अमूमन आप मजबूत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति होते हैं, जिनकी निर्णय लेने की क्षमता दूसरों से बेहद अलग और अच्छी होती है। आप अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। ऐसे में आपके लिए वर्ष 2021 आपकी इसी गुणवत्ता के चलते बेहद उत्तम रहने वाला है। आप अपना काम ईमानदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होंगे।

आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। हालांकि उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी होगी, और आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपको शुरुआत में कुछ संघर्ष करना होगा। लेकिन धीरे-धीरे आपका कार्य आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों को दिखाई देगा, जिससे आपकी उन्नति सुनिश्चित हो सकेगी। इस वर्ष आप अपने भौतिक सुखों की पूर्ति के लिए भी ख़ासा प्रयास करते नजर आएँगे। ऐसे में आपको केवल इस बारे में ही सोचने की जगह, अपने काम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको अपने परिवार एवं पेशेवर जीवन में सही तालमेल बैठने की ज़रूरत होगी, तभी आपके लिए ये ऑक्स वर्ष अच्छा सिद्ध होगा।

चीनी राशिफल 2021: साँप (Snake) राशि

जन्म का वर्ष: 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025, 2037

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, साँप (Snake) राशि के जातकों को वर्ष 2021 में अपने आलस के चलते किसी भी कार्य को करने में बाधा महसूस होगी। आप इस समय अपना मन भ्रमित महसूस करेंगे, जिससे आपको आर्थिक तंगी भी हो सकती है।

दूसरे लोगों द्वारा बताई गई बातों को अहमियत कम देना, आपके लिए इस वर्ष अच्छा साबित नहीं होने वाला है। ऐसे में दूसरों की बातों पर अमल करना आपके लिए जरूरी होगा। आपका क्रोध और आपका स्वभाव इस वर्ष आपके सबसे बड़े शत्रु साबित होंगे।

क्योंकि संभावना है कि आप अपने गुस्से में आकर किसी भी महिला सहकर्मी से विवाद कर बैठे, जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुँचेगा। कार्यक्षेत्र पर भी इसका सकारात्मक असर साफ़ दिखाई देगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो, आपके लिए ये बैल वर्ष अच्छा साबित नहीं होने वाला है।

चीनी राशिफल 2021: घोड़ा (Horse) राशि

जन्म का वर्ष: 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026, 2038

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, घोड़ा (Horse) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, अपने प्रेमी के साथ आपका सालभर किसी बात पर विवाद होता रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी साथी के साथ कई पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर मतभेद की संभावना दिख रही है।

ऐसे में आपको इस पूरे ही वर्ष बहुत ज्यादा अपने रिश्तो के प्रति सतर्कता बरतने और उन्हें मजबूत बनाने की जरूरत होगी। इसके लिए आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। जहां आप दोनों एक दूसरे से बातचीत कर हर मसले को हल करेंगे। आप इस समय किसी भी बात को दूसरों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखने में असफल रहेंगे।

व्यापारी वर्ग को उत्तम लाभ मिलेगा और वो अलग-अलग स्रोत से पैसा कमाने में सफल होंगे। ऐसे में अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें। आर्थिक जीवन में भी इस वर्ष अच्छे फल मिल्स कटे हैं। कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष आपको कई क्षेत्रों में अच्छे, तो कई क्षेत्रों में चुनौती पूर्ण फल देगा।

चीनी राशिफल 2021: भेड़ (Sheep) राशि

जन्म का वर्ष: 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027, 2039

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, भेड़ (Sheep) राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत सारी चुनौतियाँ लेकर आने वाला है। क्योंकि इस वर्ष आपको कई आर्थिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा, जिससे आपको धन की कमी महसूस होगी। वहीं वैवाहिक एवं प्रेम जीवन में भी रिश्तों में टकराव साफ़ नजर आएगा।

आशंका है कि कार्य स्थल पर किसी ग़लतफहमी के चलते, आपको शर्मिंदगी उठानी पड़े। ऐसे में दूसरों के सामने खुद को स्पष्ट रखकर चलना आपके लिए सबसे बेहतर होगा। इस समय आप खुद के ऊपर अधिक ध्यान देते नजर आएँगे। हालांकि इस दौरान आपका धन भी खर्च होगा।

व्यापारी जातकों को व्यापार में विस्तार करने के लिए सही रणनीति बनाने और बड़ों की मदद की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में किसी भी तरह के सहयोग लेने में संकोच न करें। क्योंकि इस वर्ष आपको दोस्तों एवं रिश्तेदारों का भरपूर साथ मिलेगा। जिससे आपकी परिस्थितियां काफी हद तक कम होती दिखाई देंगी। कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष आपके लिए मिश्रित रहने वाला है।

चीनी राशिफल 2021: बंदर (Monkey) राशि

जन्म का वर्ष: 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028, 2040

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, बंदर (Monkey) राशि के जातकों को इस वर्ष सामान्य फल मिलेंगे। क्योंकि इस समय आप सादगी का जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। इस दौरान आप अपने संचय करने में सफल होंगे। करियर में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और इससे कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति एवं तरक्की होगी।

हालांकि इस दौरान आपको अपने जीवन में बीच-बीच में कुछ चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। लेकिन आप अपनी मेहनत के दम पर हर समस्या से निजात पाने में सफल होंगे। साल के मध्य में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस दौरान कोई हानि हो सकती है, इसलिए यात्रा के दौरान अपने सारे दस्तावेज़ और अपना सामान सही से रखें।

पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथी ही प्रेम जीवन में भी अच्छे फल प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष सबसे अधिक अच्छा रहेगा, क्योंकि आप इस वर्ष अपने किसी पुराने रोग से हमेशा-हमेशा के लिए निजात पा सकेंगे।

चीनी राशिफल 2021: मुर्गा (Rooster) राशि

जन्म का वर्ष: 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029, 2041

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, मुर्गा (Rooster) राशि के लिए ये बैल वर्ष बेहद शानदार रहने वाला है। इस समय आप अपनी मेहनत और प्रयासों के दम पर अपने कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता हासिल कर सकेंगे। जिससे आपके दोस्तों एवं सहकर्मी आपके तेज से आपकी ओर आकर्षित होंगे।

साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके बॉस आपकी तरक्की और उन्नति के बारे में विचार कर सकते हैं। इस समय आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी, जिससे आपको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। परिवार में कोई अच्छा समाचार मिलने से घर का वातावरण खुशहाल दिखाई देगा। व्यापारियों को कार्य स्थल पर अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा।

आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से होगी, जिससे आप अच्छा लाभ उठाने में भी सफल होंगे। प्रेम एवं विवाहित जीवन में साथी के साथ अच्छे पल बिताते नजर आएँगे। कुल मिलाकर कहें तो, आपके लिए यह वर्ष अनुकूल साबित होने वाला है।

चीनी राशिफल 2021: कुत्ता (Dog) राशि

जन्म का वर्ष: 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030, 2042

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, कुत्ता (Dog) राशि के जातकों को इस वर्ष अपने सभी कार्यों को सही योजना और सहीरणनीति के तहत ही करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आप किसी भी कार्य को समय पर पूरा करने में असमर्थ रहेंगे।

चूँकि यह वर्ष आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल साबित होगा, इसके चलते आपको समय-समय पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखें और मेहनत करते रहें। अचानक से आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, इसलिए अपने धन को शुरुआत से ही संचय करने की कोशिश करें।

कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन खासा अच्छा ना होने से वरिष्ठ अधिकारी आपसे थोड़ा असंतुष्ट व नाखुश नजर आएँगे। जिससे आप अपने ऊपर काम का अधिक दबाव महसूस करेंगे और आपको मानसिक तनाव मिलेगी। प्रेम जीवन में भी आप खुद को चिंता मुक्त रखने में असफल होंगे।

चीनी राशिफल 2021: सूअर (Pig) राशि

जन्म का वर्ष: 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031, 2043

चीनी राशिफल 2021 के अनुसार, सूअर (Pig) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपको अपने काम को लेकर अधिक सतर्क होने की जरूरत होगी। आप में तनाव की वृद्धि होगी, जिससे आप अपने मन को भ्रमित महसूस करेंगे। आपका व्यवहार भी इस दौरान चिड़चिड़ा हो सकता है। जिसका असर साफ़ तौर पर आपके कार्यक्षेत्र पर विपरीत पड़ेगा।

करियर में आपको तरक्की करने के समय-समय पर कई अवसर मिलेंगे, लेकिन आप अपने आलस के चलते हैं उन सभी अवसरों का लाभ उठाने में असफल रहेंगे। व्यापारी जातकों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा। उन्हें अपने व्यापार में जबरदस्त फायदा होगा। लेकिन यदि आप चुनौती और रिस्क लेने से घबराते हैं तो, आपको इस वर्ष मेहनत अधिक करनी होगी।

किसी भी तरह के लेन-देन को करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श करना बेहतर होगा। आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जिनसे आगे चलकर आप अच्छे संबंध बनाने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य के नज़रिए से आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य परामर्श से पाएं स्वास्थ्य सम्बंधित किसी भी समस्या का ज्योतिषीय समाधान

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer