वक्री बुध 2021 कैलेंडर : महीना-तिथि और समय

वक्री बुध 2021 कैलेंडर एस्ट्रोसेज के बुध वक्री 2021 कैलेंडर में आपको वर्ष 2021 में बुध के वक्री होने की सभी तारीख और समय की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को सभी ग्रहों में राजकुमार का दर्जा दिया गया है। ऐसे में बुध का वक्री होना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है। बुध का विशेष प्रभाव व्यक्ति के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर देखने को मिलता है। बुध ग्रह सूर्य के सबसे करीब माना जाता है और बुध ग्रह पर 3 साल पृथ्वी ग्रह के 1 साल के बराबर होता है।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

बुध वक्री 2021 कैलेंडर : बुध वक्री 2021 तिथि और समय

ग्रह वक्री आरंभ वक्री समाप्त इस राशि से इस राशि में
बुध जनवरी 30, 2021 20 बज-कर 54 मिनट फरवरी 21, 2021 05 बज-कर 49 मिनट कुंभ राशि मकर राशि
बुध मई 30, 2021 03 बज-कर 47 मिनट जून 23, 2021 02 बज-कर 50 मिनट मिथुन राशि वृषभ राशि
बुध सितंबर 27, 2021 10 बज-कर 12 मिनट अक्टूबर 18, 2021 20 बज-कर 11 मिनट तुला राशि कन्या राशि

वैदिक पुराणों में बुध ग्रह को ‘बुध’ कहा जाता है, वहीं ग्रीक पौराणिक कथाओं में बुध को हेमीज़ (Hermes ) कहा जाता है, इसका अर्थ होता है पंख वाला दूत, और वहीं रोमन पौराणिक कथाओं के अनुसार बुध को एक चालबाज के रूप में दर्शाया गया है। बुध ग्रह को कंप्यूटर, वाणिज्य, व्यापार, बैंकिंग इन सभी क्षेत्रों से जोड़कर देखा जाता है। बुध का प्रभाव व्यक्ति के व्यवहार और उसके सोचने समझने की क्षमता पर साफ तौर पर पड़ता है। इसके अलावा बुध व्यक्ति की बुद्धि और वाणी का कारक भी माना गया है।

बुध व्यक्ति के त्वरित सोच और तर्कसंगत विचार प्रक्रिया से संबंधित माना गया है। यह विशेष रूप से व्यक्ति की बुद्धि, विवेक, वाणी, व्यापार और संवाद का कारक ग्रह भी माना जाता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध कितनी मजबूत स्थिति में है उस पर ही व्यक्ति के जीवंत और जिज्ञासु होना निर्भर करता है। सामान्य तौर पर बुध को एक लाभकारी ग्रह ही माना गया है लेकिन कभी-कभी यह नकारात्मक परिणाम भी दे सकता है। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में हो तो ऐसा व्यक्ति पढ़ाई और बात विचार आदि में तेज होता है। बुध ग्रह घरेलू और पारिवारिक मामलों के साथ गर्मी से संबंधित बीमारियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना गया है। कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति से जातक पत्रकार, मीडिया-कर्मी, लेखक, वकील, विक्रेता, व्यापारी, व्यावसायिक व्यक्ति, या गणितज्ञ इत्यादि बनता है।

बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी है। इसके अलावा बुध कन्या राशि में उच्च का माना जाता है जबकि मीन राशि में बुध नीच का माना जाता है। जिन जातकों की जन्म कुंडली में बुध मजबूत होता है उनका उनके भाई-बहनों के साथ मजबूत रिश्ता होता है। इसके अलावा ऐसे जातक स्वभाव से चालाक, तर्कसंगत और बौद्धिक रूप से बेहद ही धनी माने जाते हैं। कुंडली में बुध की मजबूत स्थिति इंसान को कुशाग्र बुद्धि का बनाती है। इसके अलावा ऐसे जातक सभी विषयों को तार्किक रूप से देखने में माहिर होते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह के राहु, सूर्य और शुक्र का साथ मित्रता का संबंध होता है, जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शत्रु ग्रह हैं और अन्य सभी ग्रहों के साथ बुध के संबंध तटस्थ माने गए हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, बुध ग्रह का महत्व जानने और उसका किसी भी व्यक्ति के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानने के बाद यह तो स्वाभाविक है कि बुध का वक्री होना कितनी महत्वपूर्ण घटना होती है। बुध का गोचर, बुध का वक्री होना, बुध का अस्त होना, या बुध का मार्गी होना इन सभी का इंसान के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अलग-अलग और महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। ऐसे में स्वाभाविक है कि बुद्ध का वक्री होना व्यक्ति के जीवन में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला साबित होता है। इस लेख में हम बुध के वक्री होने के बारे में और बुध के वक्री होने का सभी जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में बात करेंगे।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

बुध वक्री 2021 कैलेंडर: क्या है बुध के वक्री होने का मतलब?

सबसे पहले सवाल उठता है कि, बुध का वक्री होने का अर्थ क्या है? तो, दरअसल सौर मंडल के सभी ग्रह अपनी कक्षा में अंडा-कार गति करते हुए पृथ्वी अथवा सूर्य के सापेक्ष किसी निकटतम बिंदु तक पहुंचते हैं तो पृथ्वी से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि, यह सभी ग्रह उल्टी गति में चल रहे हैं। अर्थात सीधा ना चलते हुए पीछे/उलटी तरफ चल रहे हैं और इसे ही ज्योतिष की दुनिया में ग्रहों की वक्री चाल कहा जाता है। असल में ऐसा सिर्फ प्रतीत होता है कि कोई ग्रह वक्री स्थिति में चल रहा है। अब अगर बात करें बुध के वक्री होने की तो क्योंकि बुध हमारे सौरमंडल का सबसे तेज ग्रह माना जाता है इसलिए बुध लगभग 1 साल में तीन से चार बार वक्री गति में होता है। ऐसे में अब जब आप एक बार बुध के वक्री होने का अपने जीवन पर प्रभाव को देखेंगे या समझेंगे तब आपको एहसास होगा कि, असल में बुध का वक्री होना कितना महत्वपूर्ण होता है, और भविष्य में जब भी बुध वक्री होगा तो आपके जीवन पर यह किस तरह से प्रभाव डाल सकता है। साथ ही आप यह भी जानेंगे कि बुध के वक्री होने के कठोर या दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आपको कौन से उपाय अपनाने चाहिए।

जैसा कि हमने पहले भी इस बारे में चर्चा की कि, बुध ग्रह एक लाभकारी ग्रह होने के साथ-साथ कभी-कभार नकारात्मक प्रभाव भी देता है। ऐसे में 2021 में जब बुध वक्री गति में होगा तो ऐसे में इंसान के जीवन में कई सकारात्मक और नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। 2021 में बुध के वक्री होने की संपूर्ण जानकारी होने से आप समय से इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए उचित उपाय कर सकते हैं। हमने 2021 में बुध ग्रह कब-कब किस राशि से किस राशि में वक्री होगा, और किस समय वक्री होगा इस बात की सारी जानकारी आपसे पहले ही साझा कर दी है। आइए अब जानते हैं कि, इस महत्वपूर्ण खगोलीय घटना का कुंडली के सभी बारह भावों पर क्या और कैसा प्रभाव पड़ेगा?

बुध वक्री 2021 कुंडली और सभी बारह भावों पर इसका असर

सनातन धर्म में बुध ग्रह को देवता के रूप में पूजा जाता है, और पौराणिक कथाओं के अनुसार बुध को ईश्वर का संदेशवाहक माना गया है। ऐसे में जब बुध वक्री गति में चलता है तो इसके सीधे प्रभाव से कोई महत्वपूर्ण जानकारी खोने या किसी संदेश में व्यवधान आने की आशंका बढ़ जाती है। इसके अलावा बुध के वक्री होने का प्रभाव सीधे तौर पर इंसान को बेचैन और चिंतित भी बना देता है।

आर्थिक रिपोर्ट : पाएँ धन संबंधी हर समस्या का ज्योतिषीय समाधान

आमतौर पर लोगों के मन में ऐसी धारणा बन चुकी है कि कोई भी ग्रह जब वक्री होता है तो इससे इंसान के जीवन पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है। जबकि असल में सच इससे एकदम परे है। बुध ग्रह 2021 वक्री अवस्था में भी जातकों को शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के परिणाम देता है। यानी कि बुध वक्री अवस्था में भी किसी भी इंसान के जीवन में सकारात्मक या नकारात्मक दोनों प्रकार के प्रभाव दिखाने के लिए जाना जाता है। सरल भाषा में समझाएं तो बुध वक्री अवस्था में किस व्यक्ति को किस प्रभाव से फल देगा यह बात सीधे तौर पर इस बात पर निर्भर करती है कि वक्री अवस्था में बुध किन ग्रहों के साथ संबंध में है और उन ग्रहों का बुध पर क्या प्रभाव है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह माना गया है जो अगर कुंडली में शुभ ग्रहों के साथ स्थित होता है तो इंसान को शुभ परिणाम देता है और अगर यह पीड़ित ग्रहों के साथ होता है तो यह इंसान को दुष्परिणाम देता है। बुध अपनी वक्री अवस्था में बेहद मजबूत स्थिति में माना जाता है और यही वजह है कि वक्री स्थिति में होने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

बुध ग्रह के वक्री गति में होने से व्यक्ति के बोलने की क्षमता, सोचने की क्षमता और व्यक्ति के बौद्धिक स्तर में वृद्धि होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। वहीं अगर कुंडली में बुध प्रतिकूल स्थिति में स्थित है तो इससे व्यक्ति के जीवन में कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करने की भी आशंका बढ़ जाती है।

आइए अब जानने की कोशिश करते हैं कि बुध वक्री 2021 कुंडली के सभी 12 भावों पर किस प्रकार से असर डालेगा।

  • बुध वक्री प्रथम/लग्न भाव में परिणाम

कुंडली का प्रथम भाव व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव आदि बातों का प्रतिनिधित्व करता है। लग्न भाव या प्रथम भाव व्यक्ति के शारीरिक कद और मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे में बुध ग्रह का प्रथम भाव में वक्री होने के प्रभाव से इंसान आवेगी बन सकता है। आपके दिमाग में लगातार कोई ना कोई विचार उथल-पुथल मचा सकते हैं। साथ ही इससे व्यक्ति किसी भी पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए नए विचार के बारे में सोच सकता है। किसी भी चीज को पूरा करने की आपकी क्षमता में निश्चित तौर पर सुधार होगा और आपकी निर्णय लेने की प्रक्रिया भी तेज होगी, लेकिन अंत में आपको सलाह यही दी जाती है कि इस दौरान आप कोई भी लंबे समय की कमिटमेंट ना करें, क्योंकि इस दौरान आपका तर्क कौशल बेहद ही कम रहने वाला है, और जल्दबाजी में किया गया कोई भी निर्णय आपको बाद में परेशानी में डाल सकता।

  • बुध वक्री द्वितीय भाव में परिणाम

कुंडली का दूसरा भाव धन भाव या धन का कारक माना जाता है। साथ ही किसी भी काम को करने की आपकी योग्यता और क्षमता का भी प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में बुध वक्री 2021 कैलेंडर के अनुसार, इस भाव में यह ज्योतिषीय घटना आपके पेशे से कमाई और बचत को प्रभावित करेगी। जातक धन कमाने के नए तरीके खोज सकते हैं और साथ ही अपने पेशेवर जीवन में नए अवसरों को पाकर खुश भी होंगे। सलाह यही दी जाती है कि, इस दौरान कोई भी संपत्ति की खरीद में सावधानी बरतें अन्यथा जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आपको बाद में नुकसान पहुंचा सकता है।

  • बुध वक्री तृतीय भाव में परिणाम

कुंडली का तीसरा भाव संचार, कौशल, बुद्धिमता और लेखन का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यह भाई-बहन और उनके साथ आपके संबंध को भी दर्शाता है। बुध कुंडली के अनुसार संचार और बुद्धिमता को दर्शाता है, क्योंकि यह तीसरे घर को नियंत्रित करता है। ऐसे में बुध ग्रह का तीसरे भाव में वक्री होना आपकी सामाजिक जीवन में कमी की वजह बन सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपका अपने प्रिय जनों के साथ कुछ ग़लतफहमी होने की भी आशंका है। हालांकि जातक को अपने शब्दों और संचार कौशल में वृद्धि हासिल होगी। आपको सलाह यही दी जाती है कि किसी भी बहस में या किसी पर दोषारोपण करने से बचें।

  • बुध वक्री चतुर्थ भाव में परिणाम

कुंडली में चौथा भाव माता एवं आनंद का भाव होता है। साथ ही यह मातृभूमि और विरासत को भी दर्शाता है। बुध का इस भाव में वक्री होना आपके जीवन स्तर में सुधार की वजह बनेगा। जातक इस दौरान अपने घर की सुख सुविधाओं और अपने रिश्तों को फिर से मजबूत बनाने में सक्षम साबित होंगे। इसके अलावा इस दौरान आप शान-ओ--शौकत से अपनी जिंदगी जिएंगे। कुल मिलाकर वक्री बुध का इस भाव में होना शुभ परिणाम ही लेकर आएगा।

  • बुध वक्री पंचम भाव में परिणाम

कुंडली में पांचवा घर रचनात्मकता, कलात्मक क्षमता और तर्क की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। साथ ही यह इंसान के न्याय कौशल का भी प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में बुध वक्री 2021 के अनुसार इस दौरान आपका बौद्धिक कौशल शीर्ष पर होगा। साथ ही इस दौरान आपके अंदर चंचलता देखने को मिलेगी। आप अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के प्रति एक नए दृष्टिकोण के साथ मैदान में उतरेंगे। साथ ही आप बच्चों के साथ बच्चे बनकर जीवन जिएंगे।

  • बुध वक्री छठे भाव में परिणाम

कुंडली में छठा घर प्रतियोगिताओं, चुनौतियों, बीमारियों और दुश्मन को दर्शाता है। साथ ही किसी भी चीज से लड़ने की आपकी इच्छा शक्ति को भी यह भाव दर्शाता है। ऐसे में इस भाव में बुध का वक्री होना जातकों के दैनिक दिनचर्या में कुछ उलझनों की वजह बन सकता है। साथ ही यह आपको बदली स्थिति के अनुकूल तैयार करने में भी साबित सहायक साबित होगा। इस साल आपको अपने दोस्त या किसी से भी बातचीत करते समय सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आप अपने प्रियजनों या दोस्तों के साथ किसी बड़े टकराव में फंस सकते हैं।

  • बुध वक्री सप्तम भाव में परिणाम

कुंडली का सातवाँ घर साझेदारी, छोटी यात्रा या सामाजिक छवि को दर्शाता है। समाज में एक इंसान के व्यक्तित्व को किस तरह से देखा जा रहा है यह इस भाव से निर्धारित किया जाता है। वक्री बुध के प्रभाव से इस दौरान आपको अपना आइडियल साथी मिल सकता है। इसके अलावा अगर कोई पुराने रिश्ते या संबंध में कोई तकरार था, उसे भी वापस सही करने के लिए उसने वापस जोश भरने के लिए का मौका मिल सकता है।

  • बुध वक्री अष्टम भाव में परिणाम

कुंडली का आठवां भाव अचानक और अप्रत्याशित घटनाओं को दर्शाता है। इसके अलावा यह भाव गहरे रहस्य और आध्यात्मिकता की दुनिया का भी प्रतिनिधित्व करने के लिए जाना जाता है। इस भाव में वक्री बुध 2021 के प्रभाव स्वरूप जातकों के जीवन में दिव्यता आएगी। साथ ही उनकी मानसिक शक्ति में सुधार होगा और वह अपने हितों को बेहतर तरीके से समझने और लोगों को समझाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा इस अवधि के दौरान अपने ऋण या लोन से मुक्ति पाने और संसाधनों के स्थानांतरण के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

  • बुध वक्री नवम भाव में परिणाम

कुंडली का नवम भाव भाग्य, ख़ुशी और सफलता को दर्शाता है। यह एक इंसान के चरित्र और उसकी धार्मिक प्रवृत्ति को परिभाषित करता है। इस भाव में बुध का वक्री होना इंसान को विद्वान बनाएगा और समाज में उसकी प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगा। साथ ही इस दौरान आपके बड़ों और पिता के साथ आपके संबंध में सुधार देखने को मिलेगा। आप इस दौरान अपने गुरु या देवता का आशीर्वाद लेने के लिए किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

  • बुध वक्री दशम भाव में परिणाम

कुंडली का दशम भाव कर्म भाव कहलाता है। साथ ही यह करियर और व्यवसाय का भाव भी माना गया है। वक्री बुध 2021 कैलेंडर के अनुसार, इस दौरान जातक सुर्खियों में रहेंगे। अब तक आपके पेशेवर जीवन में जो भी दिक्कत या परेशानी आ रही थी वह इस दौरान दूर होंगी और आपको सफलता मिलेगी। विशेष तौर पर यह समय उन लोगों के लिए शुभ साबित होगा जो प्रेशर हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें इस दौरान अपनी मनचाही नौकरी मिल सकती है।

  • बुध वक्री एकादश भाव में परिणाम

कुंडली का ग्यारहवां भाव या एकादश भाव आय और लाभ का भाव कहलाता है। साथ ही यह समृद्धि का भी घोतक माना गया है। इसके अलावा ये भाव दोस्तों का भी प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में इस भाग में वक्री बुध के परिणामस्वरूप आपके जीवन में कुछ ग़लतफहमी या संघर्ष आ सकते हैं। इसके अलावा अपने दोस्तों और दुश्मनों की सही पहचान के लिए यह समय बेहद ही सहायक साबित होगा। इसके अलावा इस भाव में वक्री बुध का होना आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार लाने में सहायक साबित होगा।

  • बुध वक्री द्वादश भाव में परिणाम

कुंडली का बारहवां/द्वादश भाव इच्छाओं और अलगाव का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा यह अनिद्रा और एडिक्शन/बुरी आदत को भी दर्शाता है। इस भाव में बुध का वक्री होना आत्मा विचार और मनोविज्ञान की मजबूत वजह बन सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपका धन या कोई अन्य भौतिकवादी चीजों के लिहाज से नुकसान होने की आशंका है। इस समय के दौरान जातकों को अनिद्रा की समस्या हो सकती है जिसका दुष्परिणाम आपके स्वास्थ्य पर देखने को मिल सकता है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय बेहद अनुकूल नहीं है।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वक्री बुध 2021: दुष्प्रभाव से बचने के उपाय

  • सच्चे मन से भगवान की उपासना करना बेहद ही सहायक साबित हो सकता है, साथ ही सभी उपायों में इस उपाय को सबसे कारगर भी माना गया है। ऐसे में बुध वक्री होने की समय अवधि में दिन में 108 बार बुध बीज मंत्र का जाप करें। इससे आपके अंदर उचित ऊर्जा का संचार होगा और साथ ही ये आपकी बात करने की शैली को सशक्त करेगा।
  • बुध ग्रह भगवान विष्णु के आशीर्वाद के अनुकूल फल प्रदान करता है। ऐसे में प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • किसी भी भगवान और देवता की पूजा हर प्रकार की विपत्ति या प्रतिकूल परिस्थितियों में इंसान को सुरक्षा प्रदान करती है। सलाह दी जाती है कि मुमकिन हो तो, बुधवार के दिन भगवान गणेश की उपासना करें और उन्हें बूँदी के लड्डू चढ़ाएं।
  • अपने मन को शांत करने और आंतरिक शांति पाने के लिए ध्यान को सबसे अच्छा साधन माना गया है। नकारात्मक और अनचाहे विचारों और तनाव के दबाव से छुटकारा पाने के लिए हर सुबह और रात को आपको ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
  • वक्री बुध के दुष्प्रभाव को कम या दूर करने के लिए रत्न धारण की सलाह दी जाती है, इसलिए बुध के वक्री होने वाले दिन पन्ना, ग्रीन कार्नेलियन या ग्रीन गोमेद पहनने से बुध वक्री 2021 कैलंडर के दुष्परिणामों को कम किया जा सकता है, और साथ ही इससे आपको चुनौतियों का मुकाबला करने में मदद मिलेगी।
  • क्रिस्टल सभी प्रकार की ऊर्जाओं को अपने अंदर समाने में बेहद ही उपयोगी होते हैं। इसके अलावा क्रिस्टल, ग्रहों के अच्छे प्रभावों को बढ़ाने में भी फ़ायदेमंद साबित होते हैं। सलाह दी जाती है कि मुमकिन हो तो अपने घर के उत्तर पूर्व कोने या अपने कमरे में एक हरे रंग का पिरामिड या क्रिस्टल रखें।
  • दान-पुण्य करने से जीवन में किसी भी प्रकार के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायता मिलती है। ऐसे में वक्री बुध के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ज़रूरतमंदों को हरी चने की दाल, हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ, हरी चूड़ियां या कपड़े दान करें।
  • आपके बगीचे में या बाहरी किसी जगह या फिर किसी सार्वजनिक पार्कों में पेड़ो और झाड़ियों का रोपण, बुध ग्रह के अनुकूल प्रभाव को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है।
  • बुध प्राकृतिक स्रोतों के माध्यम से पर्यावरण में प्रवेश करता है। ऐसे में वक्री बुध के इस समय के दौरान पौधों को पानी देना और उनका उचित पोषण करना आपको जीवन में अच्छे परिणाम प्रदान करेगा।
  • न केवल व्यक्तित्व में, बल्कि एक व्यक्ति के ऊर्जा पैटर्न में भी उसके कपड़े और उनके रंग काफी प्रभाव डालने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि विशेष तौर से वक्री बुध के समय अवधि के दौरान हरे रंग के कपड़े पहनें तो ये शुभ फलदायी साबित होगा।
  • वक्री बुध 2021 का प्रमुख प्रभाव संचार पर पड़ता है। ऐसे में सलाह यही दी जाती है कि, किसी भी वाद-विवाद की स्थिति से बचने के लिए अपने परिवार के लोगों और प्रियजनों से अन्यथा बातें करने से बचें। इससे आपको ग़लतफहमी से दूर रहने में भी मदद मिलेगी।
  • संपत्ति या किसी अन्य अचल संपत्ति की बिक्री या खरीद से संबंधित निर्णय लेने में इस दौरान जितना हो सके बचें। इस दौरान बुध आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने की तरफ आकर्षित कर सकता है, लेकिन ऐसे फैसले आपको भविष्य में परेशानी और घाटे में डाल सकते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि वक्री बुध के बारे में हमारा ये विस्तृत लेख आपके लिए हर मायने में सहायक साबित हो। नये वर्ष की शुभ कामना के साथ एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 399/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer