मंगल गोचर 2021 - Mangal Gochar 2021

मंगल गोचर 2021 मंगल गोचर 2021 आपके लिए कैसा रहेगा आज हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे। रोमन लोक कथाओं के अनुसार भयंकर, गर्म मस्तिष्क वाला मंगल ग्रह युद्ध का देवता है। यह लाल ग्रह गतिशीलता, जुनून, आक्रामकता और कई बार विनाश को बढ़ाता है। इसकी प्रकृति मुखर, निडर और वर्चस्ववादी मानी गयी है। वैदिक ज्योतिष में इसे सेना नायक का दर्जा प्राप्त है और यह आत्मविश्वास, इच्छा शक्ति, महत्वाकांक्षा और लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता को दर्शाता है।

जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से करें बात

शनि की अनुशासित और परिश्रमी राशि मकर में मंगल ग्रह उच्च का होता है। वहीं चंद्रमा द्वारा शासित जल तत्व की राशि कर्क में यह नीच अवस्था में होता है। यह राशि चक्र और कालपुरुष की कुंडली की प्रथम राशि मेष और गूढ़ विद्याओं और गंभीरता की प्रतीक राशि वृश्चिक का स्वामी है। जब किसी कुंडली में इसकी स्थिति अच्छी होती है तो व्यक्ति हमेशा युवा ऊर्जा से भरा रहता है, उसमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है और वह मजबूत व्यक्तित्व का स्वामी होता है। मंगल की प्रतिकूल स्थिति व्यक्ति को कमजोर बनाती है और आत्मविश्वास की कमी को दर्शाती है, हालांकि ऐसे लोग बहुत विनम्र होते हैं। यह भाई-बहनों, विशेष रूप से भाइयों, सैन्य कर्मियों, सर्जनों, इंजीनियरों, रक्त और युद्ध, विनाश, हिंसा और संपत्ति का सूचक अच्छा ग्रह है। यह कुंडली के तीसरे, छठे या ग्यारहवें घर में शुभ माना जाता है। चौथे, सातवें और अष्टम भाव में विराजमान मंगल कुज दोष का निर्माण करता है, इससे विवाह जीवन प्रभावित हो सकता है। आईए अब निम्नलिखित चार्ट से वर्ष 2021 में इस शक्तिशाली ग्रह के गोचर तिथिय़ों पर नजर डालते हैं।

मंगल गोचर 2021 की तिथियां

राशि से राशि में दिनांक दिन समय
मेष वृषभ 22 फरवरी सोमवार 5:02
वृषभ मिथुन 14 अप्रैल बुधवार 1:16
मिथुन कर्क 2 जून बुधवार 6:39
कर्क सिंह 20 जुलाई मंगलवार 17:31
सिंह कन्या 6 सिंतंबरr सोमवार 3:21
कन्या तुला 22 अक्टूबर शुक्रवार 1:13
तुला वृश्चिक 5 दिसंबर रविवार 5:01

आईए अब हम उपरोक्त राशियों पर मंगल के गोचर के प्रभावों पर नजर डालते हैं-

मंगल गोचर 2021: मेष

अपनी स्वराशि मेष में गरिमामय और सबसे आवेगपूर्ण होता है। इस गोचर की अवधि में आप सक्रिय और ऊर्जावान रहेंगे। स्वभाव में आप तेजस्वी और आपकी प्रवृत्ति हर काम को दक्षता से करने की होगी, अपने आप पर विश्वास करेंगे और अपनी आत्मा की आवाज पर भरोसा करेंगे। मंगल गोचर 2021 (Mangal Gochar 2021) के अनुसार, आप अपने पेशेवर जीवन में नए रास्ते तलाशना पसंद करेंगे और काम पूरा करने के लिए गतिशील विचारों और दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करेंगे। आप अपने कनिष्ठों और अधीनस्थों से काम लेने में भी अच्छे रहेंगे। यह समय आपके करियर ग्रोथ के लिहाज से अनुकूल रहेगा। कारोबारी भी अपने व्यावसायिक कौशल और त्वरित निर्णय लेने की शक्ति के कारण अपने व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखेंगे। आप अपने व्यक्तिगत और साथ ही पेशेवर जीवन में निकट भविष्य के कार्यों को करने के लिए अग्रसर होंगे, जिसका अर्थ है कि आप हर कार्य को बहुत तीव्रता से करना पसंद करेंगे। आप थोड़े चंचल हो सकते हैं और स्पोर्ट्समैनशिप का आनंद लेंगे, आपमें बच्चे की सी नटखटता देखी जा सकती है और इसे आप पसंद भी करेंगे। अपनी बातों में स्पष्ट और मजबूत होंगे, हालांकि इससे आपके आस-पास के लोगों को चोट पहुँच सकती है। आपको इस अवधि के दौरान अपने क्रोध को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य को या अपने प्रियजनों को अपने उतावलेपन के कारण ठेस पहुंचा सकते हैं। यह गोचर कर्क, सिंह और मिथुन राशियों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: मंगलवार के दिन मंदिर में लाल चने की दाल का दान करें।

मंगल गोचर 2021: वृषभ

सुंदरता की परिचायक राशि वृषभ में जुनून से भरे मंगल का होना एक मजबूत संयोजन है। 2021 मंगल गोचर की अवधि के दौरान आप लक्ष्योन्मुख और दृढ़ निश्चय से भरे रहेंगे। आप इस दौरान जमीन से जुड़े रहेंगे क्योंकि उग्र ग्रह मंगल इस दौरान पृथ्वी तत्व की राशि में होगा। भौतिकवादी चीजों को पाने की आपकी इच्छा दृढ़ होगी, जो आपको अपने प्रयासों में कड़ी मेहनत करने और अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। आप अपने कार्य को पूरा करेंगे चाहे कितना भी समय लगे, इस दौरान आपमें धैर्य की प्रचुरता देखी जाएगी। आपकी ऊर्जा चरम पर होगी और कोई भी काम आपको व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में नहीं थकाएगा। आप विपरीत लिंगी लोगों के प्रति आकर्षित होंगे और जो जातक अभी तक सिंगल हैं वो मिंगल कर सकते हैं। जो लोग रोमांटिक संबंधों में हैं, वे अपने साथी के साथ प्रगाढ़ संबंध बनाएंगे और उनके साथ अधिक समय बिताना चाहेंगे। आप अपने प्रियजनों के साथ रात के भोजन और छोटी यात्राओं के लिए बाहर जा सकते हैं। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिताएंगे और उनके साथ अपनी भावनाएं साझा करेंगे। यह गोचर की अवधि प्रेमियों और रोमांटिक जोड़ों के लिए अच्छी होगी। इस अवधि के दौरान मसालेदार और गर्म भोजन करने की आपकी इच्छा प्रबल होगी। यह गोचर कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: मंगलवार के दिन भगवान हनुमान को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से पाएं करियर से जुड़ी हर समस्या का समाधान

मंगल गोचर 2021: मिथुन

बुध की स्वामित्व वाली मिथुन राशि में मंगल के होने से व्यक्ति बहुमुखी प्रतिभा का धनी होता है और त्वरित निर्णय लेने में सक्षम होता है। मंगल गोचर 2021 के अनुसार, आप इस दौरान कई काम करने में सक्षम होंगे लेकिन किसी भी काम में आप महारत हासिल नहीं कर पाएंगे। आप कई काम एक साथ कर रहे होंगे लेकिन अधिकांश कार्यों को पूरा करना मुश्किल होगा। आप चीजों को पहचानने और उनका निष्कर्ष निकालने में अच्छे होंगे, इससे आपको काम के मोर्चे पर मदद मिलेगी, क्योंकि आप बेहतर सौदे कर पाएंगे। आप अपनी बात साबित करने और उसे लोगों को समझाने में भी अच्छे होंगे। जो लोग पत्रकारिता, टीवी या मीडिया के पेशे में हैं, उनके लिए अनुकूल अवधि होगी। आप इस दौरान अपने रिश्तों को लेकर आलोचनात्मक रवैया अपनाएंगे और के लोगों के रवैये को लेकर बहुत चौकस रहेंगे। हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि आप गलती खोजने में बहुत अधिक अपना दिमाग न लगाएं, क्योंकि यह आपके व्यक्तिगत संबंध को खराब कर देगा। जो लोग प्रेम में पड़े हैं, उनके रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा और अपने संगी के साथ आप मीठी-मीठी बातें कर सकते हैं, साथ ही उनके दिल की बातों को जानने की भी आप कोशिश करेंगे। मित्रों और परिचितों के साथ छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं। कुल मिलाकर, आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अधिकांश समय गतिशीलता आपमें बनी रहेगी। यह गोचर मेष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मंगल गोचर 2021: कर्क

कर्क चंद्रमा के स्वामित्व वाली जल तत्व की राशि है और मंगल अग्नि तत्व प्रधान ग्रह। चंद्रमा और मंगल आपस में मित्र। हालांकि कर्क राशि में मंगल नीच का होता है इसलिए कर्क राशि में मंगल का गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। 2021 मंगल गोचर के दौरान आप विनम्र और जमीन से जुड़े होंगे, और अपने प्रियजनों के समर्थन के साथ किसी भी चुनौती का सामना करने की ताकत रखेंगे। आप महत्वाकांक्षी होने के साथ-साथ भावुक भी होंगे और अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। चंद्रमा और मंगल दोनों के प्रभाव के कारण, आप भावनात्मक रूप से अपनी ताकत और ऊर्जा व्यक्त करने में सक्षम होंगे। आप किसी भी स्थिति के अनुसार खुद को ढाल सकते हैं यदि वह आपकी नैतिकता के अनुकूल हो हो। आप अपने प्रेम जीवन में बहुत भावुक होंगे और अपने संगी के प्रति रोमांच से भरे रहेंगे। पारिवारिक जीवन की बात की जाए तो आप एक संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे। यदि आप अपने परिवार के लिए कुछ खतरा देखते हैं, उनकी सहायता की आप हर संभव कोशिश करेंगे। आप सभी की भलाई के लिए विचारशील होंगे। यह गोचर सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: मंगल के अनुकूल फल प्राप्त करने के लिए बजरंग बाण का पाठ करें

राजयोग रिपोर्ट से जानें कब चमकेगी आपकी किस्मत

मंगल गोचर 2021: सिंह

मंगल का गोचर और सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है, इन दोनों को ही अग्नि तत्व का ग्रह माना जाता है और आपस में यह दोनों मित्र हैं, जिसका अर्थ है कि यह ग्रह स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ है। मंगल गोचर 2021 के अनुसार, इस दौरान मंगल और सूर्य दोनों की क्षमताएं आपको मिलेंगी, जिसका मतलब है कि आप इस अवधि के दौरान दूसरों पर वर्चस्व जमाएंगे और गतिशील रहेंगे। आप बहुत बुद्धिमान होंगे और आपको पता होगा कि अपने कौशल का सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाता है। आपके पास अपने जीवन में कुछ हासिल करने की दृढ़ इच्छाशक्ति और उत्साह होगा इसलिए, आपके पास मजबूत जोखिम लेने की क्षमता भी होगी। आप एक जन्मजात नेता की तरह व्यवहार करेंगे और यदि आप किसी आधिकारिक स्थिति में हैं तो आप अपने करियर में अच्छा करेंगे। आप उन स्थानों की यात्रा करना पसंद करेंगे जो प्राकृतिक सौंदर्य से भरे हैं। यदि आप ऐसे क्षेत्र के आसपास कार्य करते हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी। आप हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहेंगे और इस दौरान कला के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आप इस गोचर के दौरान कभी-कभी अति-अभिमानी हो सकते हैं जिसे लोग आपके नकारात्मक पक्ष के रूप में ले सकते हैं। आपकी सहिष्णुता में कमी आ सकती है। यह गोचर मिथुन, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए अनुकूल होगा।

उपाय: हनुमान जी की आराधना करें।

मंगल गोचर 2021: कन्या

जब मंगल कन्या राशि में होता है, तो आपके पास कई कार्यों को एक साथ करने की प्रतिभा होती है, जिसका अर्थ है कि आप कई कार्य एक समान रूप से पूरे कर सकते हैं। यदि इस अवधि में कोई आपको गुस्सा दिलाता है, तो आप परेशान हो सकते हैं। सहनशीलता की यह कमी आपके लिए नकारात्मक काम कर सकती है, इसलिए आपको इस संबंध में सावधान रहना होगा। यदि आप किसी काम में सफल होते हैं तो अहंकार आप पर हावी नहीं होगा और विनम्रता का गुण आपमें बना रहेगा। यदि आप किसी ऐसे काम को अपना पेशा बनाना चाहते हैं जो आपका शौक या जुनून है तो उसके लिए यह समय अच्छा है, ऐसे काम को करने में इस दौरान आपको शुभ परिणाम प्राप्त होगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो अपनी रुचि को अपने पेशे में बदलने का यह अच्छा समय है। यदि आप एक डॉक्टर हैं या चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो आपको इस दौरान पेशेवर जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। मंगल गोचर 2021 के अनुसार, आप परफेक्शनिस्ट की तरह इस दौरान काम करेंगे, और शॉर्टकट लेने वाले लोगों से आप चिढ़ सकते हैं। आप अपने कार्यों को बहुत अच्छी तरह से करेंगे और साथ ही अच्छी योजनाएं बनाएंगे। आप अपने कार्यस्थल को सुव्यवस्थित रखना पसंद करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य के लिए चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपनी दैनिक जीवनशैली में व्यायाम को जगह दे सकते हैं। आप काम के प्रति जुनूनी होंगे, हालांकि कभी-कभी आप नर्वस भी हो सकते हैं, और काम को दक्षता से पूर्ण करने के लिए इतना काम कर सकते हैं कि, खुद को भी भूल जाएं। यह गोचर मेष, सिंह और धनु राशियों के लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: एक नीम का पेड़ उगाएं और उसका पोषण करें।

शनि रिपोर्ट से जानें शनि देव आपके जीवन को कैसे प्रभावित कर रहे हैं

मंगल गोचर 2021: तुला

तुला राशि का शासक शुक्र है, मंगल ग्रह और शुक्र के बीच तटस्थ संबंध में हैं। इसका अर्थ है कि ग्रहों की इस स्थिति को न तो अनुकूल माना जा सकता है और न ही प्रतिकूल। मंगल एक पुरूष ग्रह माना जाता है और शुक्र एक स्त्रैण ग्रह है जिसके कारण, आपकी मानसिकता बहुत संतुलित होगी, आप कभी-कभी बहुत आक्रामक होंगे और कभी आप बहुत शांत नजर आएंगे। इसका तात्पर्य यह है कि इस गोचर के दौरान आपके मिजाज और मानसिकता में विरोधाभास देखा जा सकता है। मंगल गोचर 2021 के अनुसार, आप अपने आकर्षण और उदारता से लोगों को प्रभावित करेंगे। आप बहुत दयालु होंगे और दान पुण्य के कार्यों को करने में विश्वास करेंगे, यही कारण है कि आप खुद को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल कर सकते हैं। इससे आपको शांति और खुशी दोनों मिलेगी। आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना भी पसंद करेंगे। आप इस दौरान आवश्कता से अधिक खर्च कर सकते हैं इसलिए आपको अपने वित्त का प्रबंधन करना सीखना होगा। आपको स्थिति के अनुसार धन व्यय करना सीखना होगा। आप हर स्थिति में शांति पसंद करेंगे, यही वजह है कि आप लोगों के बीच झगड़ों को रोकने में भी कामयाब होंगे। आपके पास समझाने की अच्छी क्षमता होगी। आप कई बार अनिर्णय की स्थिति में भी खुद को पा सकते हैं। यह गोचर सिंह, वृषभ और कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा।

उपाय: “औं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नमः” का एक दिन में 108 बार जप करें।

मंगल गोचर 2021: वृश्चिक

वृश्चिक राशि रहस्य और गहराई को दर्शाती है। जल तत्व की इस राशि पर मंगल ग्रह का स्वामित्व है और यह राशिचक्र की आठवीं राशि है। मंगल गोचर 2021 की भविष्यवाणी के अनुसार इस समय के दौरान आपका व्यक्तित्व करिश्माई होगा। आपको अपने आस-पास के लोगों के बीच लोकप्रियता मिलेगी, विशेष रूप से विपरीत लिंगी लोगों के बीच, वह आपके प्रति पूरी तरह से आकर्षित होंगे। आप इच्छाओं से भरे रहेंगे औऱ हर चीज को गहराई से जानने की कोशिश करेंगे। हर चीज के बारे में आपके विचार और ज्ञान स्पष्ट होंगे और आप चीजों और स्थितियों के मूल को जानने में खोए रहेंगे। आप सब कुछ व्यक्त करने में बहुत सहज नहीं हो होंगे, जो आपको थोड़ा गुप्त चरित्र का बना देगा। हालाँकि मंगल की ऊर्जा के चलते आप ऊर्जा से भरपूर और खुशमिजाज होंगे।

आप बहुत अधिक जजमेंटल होंगे और, निर्णय लेने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी, हालांकि आप अंतिम निष्कर्ष पर आने से पहले दूसरों के विचार, अनुभव आदि पर भी विचार कर सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के लिए सुरक्षात्मक होंगे और अपने हितों की रक्षा भी करेंगे। आप मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत सक्रिय रहेंगे और किसी के लिए भी आपको हराना या आपको चुनौती देना मुश्किल होगा। जो लोग रोमांटिक रिश्तों में हैं, वे अपने संगी के प्रति बहुत वफादार होंगे और उनको खुश रखने के लिए किसी भी सीमा को पार कर जाएंगे। आपकी भावनाएं चरम पर होंगी और आप प्यार के सागर में पूरी तरह से डूब जाएंगे। जो लोग सिंगल हैं वो अपने दोस्तों के प्यार भरे रिश्तों के बारे में सोचकर जलन महसूस कर सकते हैं और खुद किसी रिश्ते में प्रवेश कर सकते हैं। यह मंगल गोचर 2021 वृषभ, कर्क और सिंह राशियों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा।

उपाय: मंगलवार और शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।

मंगल गोचर 2021: धनु

धनु राशि ज्ञान का ग्रह बृहस्पति द्वारा शासित राशि है। मंगल उत्साह और आशावाद से संबंधित ग्रह माना जाता है। इसके अलावा यह जिज्ञासु और खोजी भी माना जाता है। आप इस अवधि के दौरान गतिशीलता और ऊर्जा से भरे रहने वाले हैं। इस दौरान आप का एकमात्र लक्ष्य मनोरंजन और किसी तरह का कोई साहसिक कार्य करने में रहने वाला है। इस समय के दौरान आपको देश और दुनिया में घूमना ज्यादा पसंद रहेगा और आप घूमने के लिए हर वक्त तत्पर और तैयार नजर आएंगे। नई जगहों पर घूमना और नई-नई चीजों को ढूंढना आपके अंदर नई ऊर्जा भरने का काम करेगा। मंगल गोचर 2021 के अनुसार आप नए दोस्त बनाएंगे और विभिन्न संस्कृतियों के लोगों के साथ बातचीत करने के लिए तत्पर रहेंगे। इसके अलावा आप अपने दोस्तों और परिचित लोगों के साथ किसी साहसिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। हालांकि इस समय आप का गुस्सा चरम पर रहने वाला है और आप अपने स्वभाव में आक्रामक हो सकते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, आपका गुस्सैल रवैया आपके प्रियजनों को आहत कर सकता है। ऐसे में कुछ भी करने से पहले ठंडे दिमाग से सोचने की सलाह दी जाती है।

आप इस समय के दौरान कोई भी निर्णय फुर्ती से लेंगे और उस निर्णय के बारे में आश्वस्त रहेंगे। इस समय अवधि के दौरान आप बेहद ही प्रभावशाली रहने वाले हैं जिससे आप अपने ग्रुप या समाज में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। पेशेवर रूप से बात करें तो आप की कमान पूरी तरह से आपके काम पर रहने वाली है और आपकी कैलिबर को मैच करना आपकी टीम के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके अलावा इस समय अवधि के दौरान आप अपने दुश्मनों पर भी हावी रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से बात करें तो, आप अपने साथी से कुछ ज्यादा ही उम्मीद रखेंगे जो शायद उनके लिए मुश्किल हो सकता है। इस समय आपके जीवन का एकमात्र आदर्श जीवन का पूरी तरह से आनंद लेना होगा और आप यही कोशिश करेंगे कि आपके आसपास के लोग भी ऐसा ही करें। आप जहां भी जाएंगे ख़ुशियाँ और प्यार भर देंगे। आपका यह हंसमुख स्वभाव आपके प्रियजनों के लिए स्ट्रेस बस्टर का काम करेगा और वे आपके साथ समय बिताने के लिए ज्यादा तत्पर और तैयार रहेंगे। यह गोचर मेष राशि, सिंह राशि, और कर्क राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में 900 ग्राम लाल मसूर का दान करें।

मंगल गोचर 2021: मकर

मकर राशि कर्म के ग्रह शनि द्वारा शासित एक बेहद ही मेहनती और अनुशासित राशि मानी जाती है। इस राशि में मंगल उच्च स्थिति में होता है। मंगल ग्रह की ऊर्जा इस राशि में मैनेज और प्रबंधित की जाती है। मंगल गोचर 2021 के अनुसार, आप इस दौरान संगठन, जमीन से जुड़े हुए और स्वभाव में विनम्र होंगे। जो आपके प्रियजनों को बेहद अच्छा लगेगा। आप इस दौरान धैर्य से काम लेंगे और लोगों को सुनने और समझने की आपकी शक्ति इस दौरान काफी शानदार रहने वाली है। आपके पास इस समय मजबूत इच्छाशक्ति और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उच्च संकल्प होगा। आप चीज़ों की योजना बनाने में और अपने पेशेवर जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छी रणनीति बनाएंगे। इस तरह आपकी भौतिकवादी योजना बेहद ही मजबूत होगी और अपने भाग्य को और अच्छा बनाने और चीजों को अपने पक्ष में करने के लिए किसी भी हद तक जाने में नहीं कराएंगे।

आप बेहद नियंत्रित और अनुशासित होंगे और किसी और की आज्ञा का पालन नहीं करने में विश्वास करेंगे। आप जीवन में कुछ मुद्दों पर रूढ़िवादी और पारंपरिक हो सकते हैं। विशेष तौर पर अपने व्यक्तिगत जीवन के लिहाज से। हालांकि आपका यह दृष्टिकोण आपके परिवार और दोस्तों को कुछ खास पसंद नहीं आएगा। आप अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक दोनों जीवन में चीजों को प्राप्त करने और उन्हें अच्छा बनाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 2021 मंगल गोचरफल के अनुसार, किसी भी काम को आप बेहद ही शानदार तरीके से करने में विश्वास करेंगे और इसीलिए अपने हर काम में आप लाजवाब तरीके से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम के लिहाज से बात करें तो इस दौरान आप अपने साथी के लिए प्रतिबद्ध और वफादार रहने वाले हैं और आप उनसे भी ऐसे ही उम्मीद करेंगे। इस दौरान आप बहुत ज्यादा भावुक या स्नेही तो नहीं होंगे लेकिन आप अपने प्रियजनों की आवश्यकता और ज़रूरतों का जवाब अच्छे से देने में कामयाब ज़रूर होंगे। आप अपने आसपास के लोगों विशेष रूप से विपरीत लिंग के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। यह गोचर मेष राशि, कन्या राशि, और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन अपनी जेब में एक लाल रुमाल रखें।

मंगल गोचर 2021: कुंभ

कुंभ शनि द्वारा शासित एक वायु राशि है। मंगल ग्रह की गतिशीलता और दूरदर्शी बौद्धिक राशि के निर्माण और नवाचार से मिलेगी। इस दौरान आपके अंदर आत्मविश्वास, जुनून और ऊर्जा भरपूर रहने वाली है। आप इस दौरान प्रेरित रहेंगे और अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इसके अलावा आप अपने काम को पूरा करने में भी कमाल की फुर्ती रखने वाले हैं। इस समय के दौरान आप स्वतंत्रता पसंद करेंगे और इस पर आपको गर्व भी होगा। मंगल गोचर 2021 के अनुसार आप प्रगतिशील होंगे और चीजों को अलग ढंग से करने के लिए तत्पर नजर आएँगे। इस समय के दौरान यदि आपको कोई नियंत्रित करने या किसी नियम का पालन करने की सलाह देता है तो आप विद्रोही भी हो सकते हैं। वायु तत्व की ही तरह आप मुक्त प्रवाह वाली ऊर्जा के साथ कोई भी काम करने में विश्वास रखेंगे।

इस समय के दौरान आप बहिर्मुखी होंगे और अपने आसपास के लोगों के साथ अपने रचनात्मक विचार साझा करने में विश्वास रख सकते हैं। स्वभाव में दोस्ताना और आपकी ऊर्जा सकारात्मक रहने वाली है। जिससे आसपास के लोगों का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा और जो लोग आपके आसपास रहना ज्यादा पसंद करेंगे। उन्हें आपसे बातें करने और आपके साथ चीज़ें साझा करने में ज्यादा मजा आएगा। आप अपनी चीजों को प्राप्त करने या जो भी बात आप चाहते हैं उसे मनवाने में बेहद ही सक्रिय और चतुरता से काम लेंगे। आप अपने अनूठे विचारों का पालन करेंगे और नए और अलग तरीके से काम करने में ज्यादा विश्वास रखेंगे। प्रेम के लिहाज से बात करें तो, आप अपने साथी को ज्यादा महत्व देंगे और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उचित स्वतंत्रता देने में ज्यादा विश्वास करेंगे। इस समय के दौरान आपसे ज्यादा समझदार होंगे और अपने प्रिय जनों को ज्यादा सम्मान करेंगे। यह गोचर तुला राशि, वृषभ राशि, और वृश्चिक राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है।

उपाय: अपने बगीचे या मंदिर में एक आंवले का पेड़ लगाए और उसकी उचित देखभाल करें।

मंगल गोचर 2021: मीन

मीन विवादों और द्विस्वभाव की एक जलीय राशि है। भावनाओं के सागर में मंगल का जुनून और मुखरता एक बेहद ही अलग संयोजन के रूप में उभरेगा। आप स्वभाव से भावनात्मक हो सकते हैं और कई बार यह स्वभाव अपराध, आक्रोश और क्रोध की भावनाओं से दब भी सकता है। मंगल गोचर 2021 के अनुसार, आप अपने प्रियजनों के प्रति स्नेही और सहयोगी होंगे। तनाव और दबाव को दूर करने के लिए आप कुछ रचनात्मक तकनीकों का पालन करेंगे। जल और अग्नि से संबंधित विभिन्न ऊर्जाओं के चलते आपको थोड़ा भ्रमित और अप्रत्यक्ष महसूस कर सकते हैं। कई बार आपके गुस्से में अधिकता होगी तो कई बार आप धैर्य के साथ काम करने में विश्वास करेंगे। इस समय के दौरान कला और संगीत के प्रति आपका झुकाव ज्यादा रहने वाला है। इसके अलावा आप खुद को व्यक्त करने और लिखने की कला में काफी अच्छे रहने वाले हैं।

आप की गतिशीलता और उच्च ऊर्जा उतार-चढ़ाव से भरी रहने वाली है। आप अपने व्यवहार में निष्पक्ष और ईमानदार रहेंगे और सही मायने में नैतिकता और निष्पक्षता का मार्ग अपनाएंगे। इसके अलावा अपने रिश्ते में आप ज्यादा संवेदनशील और प्यार करने वाले बनेंगे। आप अपने साथी को खुश करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे और उनके प्रति आपका रवैया सुरक्षात्मक हो सकता है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर यात्रा की योजना बना सकते हैं और उन्हें ढेरों उपहार और सरप्राइस उसके साथ खुश कर सकते हैं। प्रेम के मामले में आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक और शानदार रहने वाला है। इस समय के दौरान आप अपने पेशेवर जीवन की तुलना में अपने व्यक्तिगत जीवन में ज्यादा लिप्त या केंद्रित रहने वाले हैं। मंगल गोचर फल 2021 के अनुसार, इस दौरान आपके सभी रिश्ते आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण रहेंगे। यह गोचर धनु और वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा।

उपाय: बंदरों को केले खिलाएं।

ज्योतिषीय उपचार और सेवाओं के लिए, जाएँ: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद, हम आपके सुखद भविष्य की कामना करते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer