• Talk To Astrologers
  • Personalized Horoscope 2024
  • Brihat Horoscope
  • Live Astrologers
  • Top Followed Astrologers

स्वास्थ्य राशिफल 2020

स्वास्थ्य राशिफल 2020 में हम आपको बताएंगे कि सभी 12 राशियों के जातकों का स्वास्थ्य इस साल कैसा रहेगा। इसके साथ ही ज्योतिषीय गणनाओं के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि साल के कौन से महीने आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए बेहतर रहेंगे और किन महीनों में आपको रहना होगा सावधान। इसके साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए किन बातों का आपको ख्याल रखना चाहिए इसके बारे में भी आपको जानकारी दी जाएगी। तो आईये जानते हैं स्वास्थ्य राशिफल 2020 आपके स्वास्थ्य के बारे में।

Read in English: Health Horoscope 2019

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

मेष राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 की भविष्यवाणी के अनुसार इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। अपने शरीर को लेकर आप चिंतित भी रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य को सुधारने के प्रयास आप न के बराबर करेंगे। यदि आप व्यायाम या योग के लिए इस साल समय न निकाल पाएं तो कम से कम आपको अपने भोजन का ख्याल रखना चाहिए। इस साल आपको बासी औऱ गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की जरुरत है। मार्च से मई तक का समयकाल आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए अच्छा है। यदि आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान थे तो इस समय में उससे भी आपको निजात मिल सकती है। खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के प्रयास इस साल आपको करने होंगे। खासकर जून से अगस्त तक के समय में आपको छोटी-छोटी बीमारियां हो सकती हैं। इनसे बचने के लिए आपको अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

वर्ष 2020 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2020

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 आपका स्वास्थ्य यदि अच्छा है तो आफ जीवन के हर पक्ष का आनंद उठा सकते हैं। इस साल वृषभ राशि वालों को भी अपने स्वास्थ्य को सुधारने के प्रयास करने होंगे। स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपके स्वास्थ्य में नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। हालांकि आपके थोड़े से प्रयासों से ही आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं और आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा। इस साल आपको सलाह दी जाती है काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी समय निकालें। इस साल के मध्य भाग में आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है जिसके कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं। इस समयावधि में आप प्राणायाम करके अपनी कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। अपनी ऊर्जा को इस साल बहुत सारे कामों पर लगाने की बजाय केवल उन कामों पर लगाएं जो जरुरी हैं। परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाएँ और इस बीच अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के भी निरंतर प्रयास करें।

वर्ष 2020 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2020

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

मिथुन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य रहने वाला है। साल की शुरुआत अच्छी रहेगी इस समय आप मानसिक और शारीरिक दोनों ही रुपों में खुद को स्वस्थ पाएंगे। हालांकि इस दौरान आपको मदिरा सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो स्वास्थ्य खराब हो सकता है। साल के मध्य भाग में आपको स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा क्योंकि इस दौरान शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा और यह गोचर आपके स्वास्थ्य जीवन के लिए सही नहीं रहेगा। इस समय आपको कोई बड़ी बीमारी लगने की आशंका है इसलिए सावधानी बरतें। काम की अधिकता और तला हुआ खाना खाने से आपको गैस, बदहजमी जैसी परेशानियां इस साल हो सकती हैं। इस साल स्वास्थ्य को लेकर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा इसलिए पहले से ही सतर्क होकर आपको योग, व्यायाम शुरु कर देना चाहिए। आपकी सतर्कता और सही दिनचर्या आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकती है। यदि आप मांसाहार करते हैं तो इस साल आपको उसकी मात्रा कम करने की जरुरत है।

वर्ष 2020 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2020

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

कर्क राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस साल आपकी लापरवाही की वजह से आपको बीमारियां लग सकती हैं। इस साल आप ज्वर, टायफाइड जैसे रोगों की चपेट में आ सकते हैं। जुलाई से नवंबर के मध्य तक बृहस्पति आपके छठे भाव में रहेगा यह स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी नहीं है इसलिए इस समयावधि में आपको बहुत सतर्क रहने की जरुरत है। नियमित व्यायाम ही इस समय आपको दुरुस्त रख सकता है। नवंबर के बाद आपके स्वास्थ्य में अच्छे परिवर्तन आने के पूरे योग हैं। जिन लोगों को मोटापे की समस्या है उन्हें इस साल कुछ परेशानियां हो सकती हैं इसलिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरुरत है। इस राशि के जातकों को इस साल छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याओें को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और ना ही डॉक्टर की सलाह के बिना दवाई खानी चाहिए। अपनी मानसिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए इस साल ध्यान योग का अभ्यास करें।

वर्ष 2020 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2020

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आपके स्वास्थ्य जीवन के लिये बेहतरीन रहने की उम्मीद है। इस साल आप लोगों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं करेंगे जिसकी वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य भी काफी बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए इस साल आप काफी मशकत कर सकते हैं। एक्सरसाइज या योग को अपने जीवन का हिस्सा इस दौरान आप बना सकते हैं। हालांकि अप्रैल से जुलाई तक के समयकाल में आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि ग्रह नक्षत्रों की चाल इस समय आपके अनुकूल नहीं है। साल का अंत अच्छे नोट पर होगा। आपके स्वास्थ्य में इस दौरान सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस साल आप जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं। यह साल वैसे तो स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा है लेकिन अत्यधिक तनाव आपके स्वास्थ्य में कुछ कमी ला सकता है। इसलिए कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में इस साल संभलकर रहें। वर्ष के अंत में आपको अपने घर के किसी सदस्य की बिगड़ती तबीयत के कारण परेशानी हो सकती है, इस दौरान आपको उनकी सेवा करनी चाहिए।

वर्ष 2020 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2020

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

कन्या राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहेगा जिसके चलते आप जीवन के और क्षेत्रों में भी जबरदस्त प्रदर्शन कर पाएंगे। स्वास्थ्य का मिजाज अच्छा रहने से आपके आत्मबल में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस साल आप अपने साथ-साथ अपने घर वालों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे। आप निरंतर अपनी जीवन शैली में सुधार करने के परिवर्तन करेंगे। हालांकि आपको काम का ज्यादा बोझ अपने ऊपर लेने से बचना चाहिए नहीं तो मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। इस साल आपको मौसम परिवर्तन के दौरान छोटी-मोटी बीमारियां लग सकती हैं लेकिन इसके अलावा कोई बड़ी बीमारी इस साल आपको नहीं लगेगी। जो लोग मदिरा सेवन करते हैं या सिगरेट पीते हैं उन्हें इस साल इन बुरी आदतों को त्यागने की जरुरत है। इस राशि के जो जातक 50 की उम्र पार कर चुके हैं उन्हें। तंत्रिका तंत्र और पाचन से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अच्छी दिनचर्या को अपनाकर आप इन परेशानियों से पार पा सकते हैं।

वर्ष 2020 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2020

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

तुला राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार इस साल की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने हर काम को दक्षता के साथ पूरा करेंगे। हालांकि साल के शुरुआती महीनों के बाद आपको स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। इस समय आपको अपच, जोड़ों के दर्द, सिर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साल के मध्य भाग में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए। यदि कोई भी बीमारी बड़ा रुप ले रही है तो तुरंत अच्छ डॉक्टर से आपको सलाह लेने की आवश्यकता है। इस साल योगाभ्यास आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाएंगी। साल के अंतिम महीने स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छे रह सकते हैं और अपने अच्छे स्वास्थ्य के बल पर आप अपने परिवार के लोगों का भी खूब ख्याल रखेंगे। किसी करीबी के बीमार पड़ने के कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। कुल मिलाकर देखें तो यह साल स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

वर्ष 2020 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2020

स्वास्थ्य सम्बंधित किसी भी समस्या का ज्योतिषीय समाधान पाएं, लीजिये स्वास्थ्य परामर्श हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से।

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

 वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य का अच्छा होना आपको कई अन्य परेशानियों से भी दूर कर देता है। यदि आपका स्वास्थ्य खराब है तो कई अन्य कामों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। साल 2020 में आपके स्वास्थ्य जीवन की बात की जाए तो यह सामान्य रहेगा। साल के पहले महीने में स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं लेकिन उसके बाद स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव अवश्य आएंगे। आपके अंदर ऊर्जा भरी रहेगी और आपकी शारीरिक शक्ति में भी इजाफा होगा। साल के मध्य भाग में थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि इस समय आपको आंतो से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। इस साल आपको अपनी दिनचर्या को सुधारने की जरुरत है। स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार अपनी आंतरिक शक्ति के दम पर आप जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर कर सकते हैं। अपने किसी दोस्त की सलाह पर आप किसी योग शिविर में जाने का प्लान बना सकते हैं। वहां जाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी।

वर्ष 2020 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2020

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

धनु राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य जीवन के लिए सामान्य रहने वाला है। हालांकि इस साल कोई बड़ी बीमारी आपको नहीं लगेगी लेकिन छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस साल की शुरुआत से लेकर मार्च के अंत तक और उसके बाद जून अंत से नवंबर मध्य तक का समय आपके स्वास्थ्य जीवन में जबरदस्त सकारात्मक बदलाव लाएगा। हालांकि साल के बाकी महीनों में आपको मानसिक बेचैनी की समस्या हो सकती है लेकिन आप योग ध्यान का सहारा लेकर इन समस्याओं से दूर हो सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके विचारों की गति आपके मन को बेचैन कर रही है तो आप किसी अच्छे मनोचिकित्सक से सलाह मशवरा कर सकते हैं। काम की अधिकता इस साल आपको व्यस्त रखेगी लेकिन बावजूद इसके आपको अपने लिये समय निकालना होगा और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा। कुल मिलाकर देखें तो इस राशि के ज्यादातर लोग इस साल स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे। जिन जातकों की उम्र 50 के पार हो चुकी है उन्हें नियमित रुप से अपने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

वर्ष 2020 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2020

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

मकर राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार यह साल स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम देगा। अगर आप अपने घर से बाहर रहकर शिक्षा अर्जित कर रहे हैं या जॉब कर रहे हैं तो आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरुरत होगी। इस राशि के उन जातकों के लिए यह साल संजीवनी की तरह है जो लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे थे। इस साल आपकी बीमारी ठीक हो सकती है। इस साल आपको आलस्य से दूरी बनाने की जरुरत है। इस साल मार्च के बाद का समय इस राशि के लोगों के लिए विशेष रुप से हितकारी है क्योंकि इस दौरान देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में प्रवेश करेंगे। वैसे तो इस साल ज्यादातर समय आप स्वस्थ ही रहेंगे लेकिन बावजूद इसके आपको कमजोरी का अहसास हो सकता है। स्वास्थ्य जीवन की प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिये आपको समय रहते अपने खानपान पर ध्यान देने की जरुरत है। साल के अंतिम महीनों में आप अच्छे स्वास्थ्य का लुत्फ उठा पाएंगे।

वर्ष 2020 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2020

कुम्भ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

कुम्भ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 स्वास्थ्य राशिफल 2020 के अनुसार, आपको इस साल जीवन के बाकी पहलुओं से ज्यादा अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। इस साल आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आप शारीरिक स्वास्थ्य के बिगड़ने की वजह से मानसिक तनाव में भी आ सकते हैं। इस साल फरवरी से मई के महीने तक आपको बाहर खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपके स्वास्थ्य के बिगड़ने की संभावना है। आपकी राशि का स्वामी शनि इस साल आपके द्वादश भाव में रहेगा जिसके कारण आपके स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। इस साल आपको सावधानीपूर्वक हर काम करना होगा क्योंकि आपके चोटिल होने की संभावनाएं इस साल लग रही हैं। अत्यधिक तला भुना खाना इस साल आपके लिए अच्छा नहीं है। इस साल अपने खाने में फलों को शामिल करें इससे आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको समय पर सोने और जागने की आदत डालनी चाहिए। इन आदतों को जीवन में लाकर आप खुद में ऊर्जा की अधिकता महसूस करेंगे।

वर्ष 2020 का कुम्भ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुम्भ राशिफल 2020

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020

मीन राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2020 मीन राशि वाले जातकों के लिये यह साल ठीक-ठीक रहेगा। हालांकि आपको कोई भी ऐसी बड़ी समस्या इस साल नहीं होगी जिसकी वजह से आप परेशान हों। शारीरिक रुप से कमजोरी आपको हो सकती है क्योंकि काम की अधिकता और अनियमित दिनचर्या आपके लिये समस्या का विषय है। यदि आप अपनी दिनचर्या में सुधार कर दें तो आपकी कई स्वास्थ्य समस्याएं चुटकियों में दूर हो सकती हैं। स्वास्थ्य राशिफल 2020 के भविष्यफल के अनुसार इस साल आप खांसी-जुकाम जैसी परेशानियों से बार-बार परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको अपने खानपान का भी ध्यान रखना होगा। मई से सितंबर महीने के बीच काम का बोझ आपको परेशान करेगा और इसके चलते आप किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं। इस साल आपको सुबह उठकर सैर करने की जरुरत है सुबह की ताजी हवा आपके लिए फायदेमंद होगी और इससे आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। साल के अंतिम महीनों में आपका आत्मबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। यदि आप घर से बाहर रहते हैं तो इस साल अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

वर्ष 2020 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2020

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer