कर्णवेध मुहूर्त 2020 तिथि एवं समय
कर्णवेध मुहूर्त 2020 तिथि एवं समय- कर्णवेध संस्कार हिन्दू धर्म के सभी 16 संस्कारों में से मुख्य संस्कार है। जिसे हम कान/कर्ण छेदन संस्कार के नाम से भी जानते हैं। अन्य दूसरे संस्कारों की तरह ही ये संस्कार भी मानव जीवन पर अमिट छाप डालता है। इसकी मदद से ही मनुष्य के सुखी और सार्थक जीवन को सुनिश्चित किया जाता है, जिसके चलते कर्णवेध संस्कार को शुभ समय व शुभ तिथि में करना अनिवार्य होता है। इसी लिए हम आपके लिए कर्णवेध मुहूर्त 2020 के साथ-साथ कर्णवेध संस्कार की संपूर्ण विधि और इसके महत्व की भी जानकारी लेकर आए हैं।

Read in English - Karnavedha Muhurat 2020
कर्णवेध मुहूर्त 2020
दिनांक | वार | तिथि | नक्षत्र | मुहूर्त का समयावधि |
16 जनवरी | गुरु | माघ कृ. षष्ठी | हस्त | 07:15-09:42 |
17 जनवरी | शुक्र | माघ कृ. सप्तमी | चित्रा | 07:15-07:28 |
27 जनवरी | सोम | माघ शु. तृतीया | शतभिषा | 07:12-19:12 |
30 जनवरी | गुरु | माघ शु. पंचमी | उ.भाद्रपद | 15:12-19:00 |
31 जनवरी | शुक्र | माघ शु. षष्ठी | रेवती | 07:10-18:10 |
7 फरवरी | शुक्र | माघ शु. त्रयोदशी | पुनर्वसु | 07:06-18:24 |
13 फरवरी | बुध | फाल्गुन कृ. पंचमी | हस्त | 07:02-20:02 |
14 फरवरी | शुक्र | फाल्गुन कृ. षष्ठी | स्वाति | 07:01-18:21 |
17 फरवरी | सोम | फाल्गुन कृ. नवमी | ज्येष्ठा | 14:36-20:06 |
21 फरवरी | शुक्र | फाल्गुन कृ. त्रयोदशी | उत्तराषाढ़ा | 09:13-17:21 |
28 फरवरी | शुक्र | फाल्गुन शु. पंचमी | अश्विनी | 06:48-19:23 |
5 मार्च | गुरु | फाल्गुन शु. दशमी | आर्द्रा | 11:26-18:59 |
11 मार्च | बुध | चैत्र कृ. द्वितीया | हस्त | 06:35-18:36 |
13 मार्च | शुक्र | चैत्र कृ. चतुर्थी | स्वाति | 08:51-13:59 |
16 अप्रैल | गुरु | वैशाख कृ. नवमी | धनिष्ठा | 18:12-20:50 |
17 अप्रैल | शुक्र | वैशाख कृ. दशमी | उ.भाद्रपद | 05:54-07:05 |
27 अप्रैल | सोम | वैशाख शु. चतुर्थी | मृगशिरा | 14:30-20:07 |
29 अप्रैल | बुध | वैशाख शु. षष्ठी | पुनर्वसु | 05:42-19:58 |
30 अप्रैल | गुरु | वैशाख शु. सप्तमी | पुष्य | 05:41-14:39 |
13 मई | बुध | ज्येष्ठा कृ. षष्ठी | श्रावण | 05:32-19:04 |
14 मई | गुरु | ज्येष्ठा कृ. सप्तमी | श्रावण | 05:31-06:51 |
20 मई | बुध | ज्येष्ठ कृ. त्रयोदशी | अश्विनी | 05:28-19:19 |
25 मई | सोम | ज्येष्ठ शु. तृतीया | मृगशिरा | 05:26-05:54 |
27 मई | बुध | ज्येष्ठ शु. पंचमी | पुनर्वसु | 05:25-20:28 |
28 मई | गुरु | ज्येष्ठ शु. षष्ठी | पुष्य | 0525-0727 |
1 जून | सोम | ज्येष्ठ शु, दशमी | हस्त | 05:24-13:16 |
3 जून | बुध | ज्येष्ठ शु, द्वादशी | स्वाति | 05:23-06:21 |
7 जून | रवि | आषाढ़ कृ. द्वितीया | मूल | 05:23-19:44 |
8 जून | सोम | आषाढ़ कृ. तृतीया | उत्तराषाढ़ा | 05:23-18:21 |
10 जून | बुध | आषाढ़ कृ. पचमी | श्रावण | 05:23-10:34 |
11 जून | गुरु | आषाढ़ कृ. षष्ठी | धनिष्ठा | 11:28-19:29 |
15 जून | सोम | आषाढ़ कृ. दशमी | रेवती | 05:23-16:31 |
17 जून | बुध | आषाढ़ कृ. एकादशी | अश्विनी | 05:23-06:04 |
वर्ष 2020 के अन्य किसी भी मुहूर्त के लिए - यहाँ क्लिक करें!
कर्णवेध शुभ मुहूर्त 2020 का महत्व
कर्णवेध सनातन धर्म के षोडश सोलह संस्करों में से नौवां संस्कार है। जिसे क्रमशः अन्नप्राशन, मुंडन संस्कार के बाद ही संपन्न किया जाता है। कर्णवेध संस्कार एक कान छिदवाने की रस्म होती है, जिसका वर्णन आपको धर्म सिंधु जैसे कई अन्य हिंदू धर्मग्रंथों में मिल जाएगा। जिसके द्वारा बालक की नसों को ठीक करने के लिए उसके दोनों कानों में छेद करके उसमें कुंडल धारण किए जाते हैं। आमतौर पर इस संस्कार को बालक के जन्म के बाद 6 माह से लेकर 5 वर्ष तक की आयु में ही किया जाना शुभ होता है। वहीं इस संस्कार को बालक के जन्म के बाद से तीसरे या पांचवें वर्ष में भी परंपरा अनुसार किया जा सकता है। माना जाता है कि कर्णवेध संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त की गणना किसी विशेषज्ञ ज्योतिषचार्य या पंडित की मदद से बालक/बालिका की जन्म कुंडली, नक्षत्रों, ग्रहो की स्थिति का सही आकलन करके ही निकाली जानी चाहिए। जिसके बाद इस संस्कार के लिए ज्योतिषाचार्य द्वारा सुझाए गए कालखंड को ही कर्णवेध मुहुर्त कहा जाता है। इस बात को ख़ास तौर पर अभिभावकों को ध्यान में रखते हुए ही अपने बालक/बालिका के कान छिदाने चाहिए। सनातन परंपरा में कान व नाक दोनों को छिदाए जाने का विधान है जिसे शुभ मुहूर्त में किये जाना बालक के लिए अनुकूल रहता है।
कैसे करें कर्णवेध मुहूर्त 2020 की गणना
शास्त्रों अनुसार बालक के कर्णवेध संस्कार के लिए शुभ लग्न, दिन तिथि, माह, दिन और नक्षत्रों की भूमिका बेहद अहम होती है।
- धर्म सिंधु अनुसार कर्णवेध संस्कार बालक के जन्म के बाद से दसवे, बारहवे, सोलहवे दिन या छठे, सातवे, आठवे, दसवे और बारहवे माह में करना अच्छा रहता है।
- यदि किसी कारणवश इस समय ये संस्कार नही हो पाया हो तो अभिभावक इसे शिशु के जन्म के तीसरे या पांचवें वर्ष में भी कर सकते हैं।
- कई लोग अपनी कुल परंपरा के अनुसार भी बालक के जन्म के बाद उसका कर्णवेध संस्कार विषम वर्षों में करते हैं। वहीं बालिकाओं का कर्णवेध संस्कार विषम वर्षों में करते हुए उसके कान छिदवाने के साथ-साथ नाक छिदवाने की भी परंपरा निभाई जाती है।
- मुख्यतौर से कार्तिक, पौष, चैत्र व फाल्गुन मास कर्णवेध संस्कार के लिए शुभ माने जाते हैं।
- वैदिक ज्योतिषियों अनुसार कर्णवेध संस्कार के लिए सबसे उपयुक्त समय गुरु बृहस्पति के वृषभ, धनु, तुला और मीन लग्न में होने से सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त का निर्माण होता है।
- नक्षत्रों की अगर बात करें तो कर्णवेध संस्कार के लिए मृगशिरा, रेवती, चित्रा, अनुराधा, हस्त, अश्विनी, पुष्य, अभिजीत, श्रवण, धनिष्ठा, पुनर्वसु नक्षत्र सबसे शुभ माने जाते हैं।
- इसके साथ ही सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन संस्कार को किये जाना शुभ होता है।
- कर्णवेध संस्कार चतुर्थी, नवमी, चतुर्दशी और अमावस्या की तिथि को छोड़कर अन्य किसी भी तिथियों में किया जा सकता है।
- विशेषज्ञ अनुसार मुख्यतौर से कर्णवेध संस्कार खर मास (जिस समय सूर्य धनु और मीन राशि में हो), क्षय तिथि, देवशयनी से देवउठनी एकादशी, जन्म मास और भद्रा में नहीं करना चाहिए।
कर्णवेध मुहूर्त 2020 : कर्णवेध संस्कार
कर्णवेध संस्कार के लिए पंडित द्वारा निकाले गए शुभ मुहूर्त में अभिभावक को बालक के साथ (जिसका कर्णवेध संस्कार किया जाना है) किसी पवित्र स्थान पर बैठकर देवी-देवताओं का सबसे पहले पूजन करना चाहिए। इस दौरान ध्यान रहे कि बालक और अभिभावक का मुख सूर्य के सामने की ओर हो, जिसके बाद चांदी, सोने या लोहे की सुई लेकर बालक या बालिका के कानों में मंत्र बोलना चाहिए और फिर मंत्र पढ़ने के तुरंत बाद कानों में छेद करना चाहिए। इस दौरान यदि बालक का संस्कार किया जा रहा है तो पहले उसका दाहिना कान और फिर बाएँ कान में सुई से छेद करना चाहिए, जिसके पश्चात उनमें कुंडल पहनाने चाहिए। वहीं अगर बालिका हो तो उसके पहले बाएँ कान में और फिर दाहिने कान में छेद करना शुभ होता है। इसके बाद बालिका की बायीं नाक में भी छेद करके उसमें आभूषण पहनना चाहिए। इसके बाद बच्चे के कान और नाक पर नारियल का तेल लगाया जाता है।
माना जाता है कि मस्तिष्क के दोनों हिस्सों को सकारात्मक ऊर्जा से सशक्त बनाने के लिए बच्चे की नाक और कान में छिद्र करके केवल स्वर्ण के आभूषण ही पहनने चाहिए। नाक और कान छिदवाने के पीछे ज्योतिष के साथ-साथ कई वैज्ञानिक महत्व भी होते हैं।
विवाह मुहूर्त 2020 पढ़ने के लिए- यहाँ क्लिक करें!
कर्णवेध संस्कार के लाभ
शास्त्रों अनुसार कर्णवेध संस्कार से बालक को बौद्धिक और शारीरिक लाभ मिलता हैं इसलिए इसे बच्चे की बौद्धिक शक्ति के विकास के लिए विद्यारंभ संस्कार से पहले ही कराना चाहिए। इससे बच्चा अच्छे से विद्या ग्रहण करने के साथ ही अपने जीवन में आगे बढ़ता जाता है:-
- मान्यता है कि कान छिदवाने से बालक की श्रवण शक्ति में वृद्धि होती है जिससे बालक प्रखर व बुद्धिमान बनता है।
- कर्णवेध के बाद कानों में कुंडल पहनना उसके शारीरिक सौंदर्यता में भी चार चाँद लगाने का काम करता है। तभी पौराणिक काल से लेकर आज के फैशन के दौर में भी कानों में आभूषण पहनना बंद नहीं हुआ है।
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो कर्णवेध के प्रभाव से हार्निया और लकवा जैसी बीमारियों से बचाव के साथ-साथ अंडकोष की सुरक्षा भी होती है।
- कानों में छेद करके सोने का आभूषण पहनन से कानों की नसें ठीक होती है।
- माना जाता है कि कानों में पहने गए आभूषणों पर जब सूर्य की किरणें पड़ती है तो उससे बालक के तेज में भी वृद्धि होती है।
- साइंस के लिहाज से भी लड़कियों के लिए कान छिदवाना विशेष रूप से आवश्यक माना गया है। क्योंकि कानों में स्वर्ण (सोने) के झुमके या कुंडल पहनने से लड़कियों को मासिक धर्म से संबंधित कोई विकार नहीं होते हैं। इसके साथ ही उन्हें हिस्टीरिया रोग में भी लाभ मिलता है।
- नाक में गोल आकार की बाली या नथुनी धारण करने से नासिका से संबंधित कई रोगों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही साथ इससे बच्चे को सर्दी-ख़ासी से भी राहत मिलती है।
- कर्णवेध संस्कार के द्वारा बालक के जीवन में पड़ने वाले राहु-केतु के नकारात्मक प्रभावों को भी काम किया जा सकता है।
पढ़ें: राहू ग्रह का 12 भावों में फल लाल किताब के अनुसार
कर्णवेध संस्कार के लिए उपयोगी मंत्र:
स्थिरैरंगैस्तुष्टुवां सस्तनूभिर्व्यशेमहि देवहितं यदायुः।।
रत्न, यंत्र समेत समस्त ज्योतिषीय समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि कर्णवेध मुहूर्त 2020 से जुड़ा यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। हमारी वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए आपका धन्यवाद!
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Venus Transit In Mrigasira Nakshatra: Monetary Gains & Success For 3 Zodiacs!
- Mercury Retrograde July 2025: Unexpected Luck & Fortune For 4 Zodiac Signs!
- Mercury Transit In Cancer: Fortunate Or Unfortunate, Explore Now
- Mars Nakshatra Transit 2025: Stellar Surge Of Fortunes For 3 Zodiac Signs!
- Gajakesari Rajyoga 2025: A Powerful Alliance Of Jupiter & Moon In Gemini
- Yogini Ekadashi 2025: Date, Time, & Remedies!
- Numerology Weekly Horoscope: From June 22nd To 28th!
- Sun-Saturn Square Creates Kendra Yoga!
- Jupiter Transit in Ardra Nakshatra: Sudden Rise & Riches For 3 Lucky Zodiacs!
- 3 Key Planetary Transits In July 2025: Riches And Good Luck For 3 Zodiacs!
- शत्रु चंद्रमा की राशि में बुध का होगा गोचर, किन्हें रहना होगा सावधान और किन पर रहेंगे मेहरबान? जानें
- योगिनी एकादशी 2025 पर करें ये उपाय, मिलेगा सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ का वरदान!
- साप्ताहिक अंक फल (22 जून से 28 जून, 2025): जानें इस सप्ताह किन जातकों को रहना होगा सावधान!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 जून, 2025): इस सप्ताह इन 4 राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान!
- बुध का कर्क राशि में गोचर: मिथुन सहित इन 5 राशि के जातकों को मिलेगा तोहफा!
- जुलाई में हरियाली तीज और सावन से आएगी बहार, देखें विवाह का कोई मुहूर्त है या नहीं!
- बुध का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया पर पड़ेगा प्रभाव!
- योगिनी एकादशी से सजा यह सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, भगवान विष्णु का मिलेगा आशीर्वाद!
- मिथुन संक्रांति 2025 पर करें ये शुभ काम, मिलेगा पद-प्रतिष्ठा और धन लाभ!
- एक साल बाद ग्रहों के राजा मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025