धनु राशिफल 2014
धनु राशिफल 2014 - स्वभाव
आप ज्यादातर पारंपरिक विचारों के समर्थक हो सकते हैं लेकिन कभी-कभी आपमें औपचारिकता
का भाव में देखा जाता है। यद्यपि आप ईश्वर को मानने वाले और ईमानदार हैं लेकिन आपको
पाखंड और दिखावा पसंद नहीं है। आप सहानुभूति से युक्त और लोगों प्यार करने वाले व्यक्ति
हैं। आप मानवीय तो हैं लेकिन थोड़े से आवेगी भी हैं। आप दार्शनिक हैं और मनोगत विज्ञान
के प्रति झुकाव रखते हैं।
धनु राशिफल 2014 - परिवार
राशिफल 2014 के अनुसार पारिवारिक मामलों में यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल के पहले भाग में बृहस्पति आपके सप्तम भाव में है जो आपकी पारिवारिक शांति के लिए अनुकूल परिणाम देगा। अत: के प्रथम पक्ष में परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान और आदर करेंगे। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। लेकिन साल के दूसरे भाग में परिवार के किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं अथवा किसी परिजन से नाराजगी सम्भव है।
धनु राशिफल 2014 - स्वास्थ्य
राशिफल 2014 के मुताबिक साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन यदि किसी कारण से स्वास्थ्य कमजोर भी हुआ तो उससे आपको अधिक परेशानी नहीं होगी बल्कि आप शीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। लेकिन साल के दूसरे भाग में आप अपनी शारीरिक ऊर्जा को कम होता हुआ अनुभव करेंगे। इस अवधि में आप कुछ बेकार के कामों में खुद को उलझा कर थकान को निमंत्रण दे सकते हैं। कुछ बेवजह की यात्राएं भी सम्भव हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार ही कोई निर्णय लें।
धनु राशिफल 2014 - प्रेम
राशिफल 2014 की दृष्टि से प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग बडी अनुकूलता लिए हुए है। आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। सप्तम भाव में स्थित बृहस्पति आपके प्रेम में और प्रगाढ़ता लाएगा। प्रेम पात्र के साथ कही घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। सगाई के लिए भी समय काफी अनुकूल है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, उनका विवाह होने के योग प्रबल हैं। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय उत्तम फलदायी है। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है अन्यथा बदनामी का भय उत्पन्न होगा।
धनु राशिफल 2014 - कार्यक्षेत्र
वर्ष के पहले भाग में गोचर की अनुकूलता अधिक रहेगी अत: साल के पहले हिस्से में व्यापार या नौकरी इत्यादि के विकासशील होने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। इस दौरान हर क्षेत्र से आपको सम्मान मिलेगा। आप बहु प्रतीक्षित व्यवसायिक यात्रा करेंगे। अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढेंगे। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। अगर नौकरी पेशा हैं तो आपकी पदोन्नति सम्भव है, नौकरी की हालतों में सुधार होगा। वर्ष के दूसरे भाग में निवास स्थान या नौकरी का परिवर्तन संभावित है। प्रतिद्वंदी आपकी प्रतिष्ठा पर आंच लाने की कोशिश करेंगे। अत: उस अवधि में संयम से काम लें।
धनु राशिफल 2014 - धन
धन के लिहाज से यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। साल की शुरुआत में यदि आपके पैसे कहीं फसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इस अवधि में की गई यात्राएं आर्थिक समृद्धि में सहायक होंगी। लेकिन साल के दूसरे भाग में पैसों को लेकर आपको कुछ परेशानियां रह सकती हैं। किसी स्वजन के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं। खर्चे कमाई से अधिक रह सकते हैं। हांलाकि ससुराल पक्ष से आपको कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
धनु राशिफल 2014 - विद्या
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। घर परिवार के लोग शिक्षा के मामले में यथाशक्ति आपका सहयोग करेंगे। यदि आप दर्शन व साहित्य के विद्यार्थी हैं तो आपको विशेष सफलता मिल सकती है। किसी नए विषय में भी आपकी रुचि बढ सकती है। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो वर्ष का प्रथम भाग इसके लिए अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा।
धनु राशिफल 2014 - उपाय
- पीले फूल वाले पौधे अपने घर में लगाएं।
- गुरु, साधु और पीपल की पूजा करें।
- तीथर्यात्रा करें तथा तीथर्यात्रा के लिए दूसरों की भी मदद करें।
- कार्य शुरू करने से पहले नाक जरूर साफ करें।
- इस राशि के जातक कभी भी भिखारियों को निराश न लौटने दें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems






