विशाखा नक्षत्र का फल

वैदिक ज्योतिष के अनुसार विशाखा नक्षत्र का स्वामी गुरु ग्रह है। यह कुम्हार के चाक की तरह दिखायी देता है। इस नक्षत्र के तिश्वर या इंद्रगनी (इंद्र + अग्नि) और लिंग स्री है। यदि आप विशाखा नक्षत्र से संबंध रखते हैं, तो उससे जुड़ी अनेक जानकारियाँ जैसे व्यक्तित्व, शिक्षा, आय तथा पारिवारिक जीवन आदि यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपको अपना नक्षत्र ज्ञात नहीं है, तो कृपया यहाँ जाएँ - अपना नक्षत्र जानें
विशाखा नक्षत्र के जातक का व्यक्तित्व
अगर आपका स्वभाव एक शब्द में बताना हो तो हम कहेंगे की आप दृढ़निश्चयी हैं। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आप पूरी दृढ़ता से प्रयास करते हैं इसलिए लक्ष्य निर्धारित करना आपके लिए महत्वपूर्ण होता है। फिर आप पूरे ज़ोर-शोर से अपना लक्ष्य प्राप्त करने में लग जाते हैं। आपको काम और बस निरंतर काम करना ही अच्छा लगता है। आप में अधिक सुख पाने की लालसा है तथा आप उत्सव, प्रेम व भोग-विलास को जीवन का अभिन्न अंग मानते हैं। आपके नैन-नक़्श तीखे व ऑंखें सुंदर हैं। आप विनम्र, मिलनसार हैं और प्रसन्नचित रहते हैं। आपकी वाणी मीठी है और आप किसी से भी कटुता-पूर्वक नहीं बोलते हैं। शिक्षा की दृष्टि से आपकी स्थिति अच्छी है, बृहस्पति के प्रभाव से ज्ञानप्राप्ति के लिए बाल्यकाल से आपके अंदर एक उत्सुकता है। पठन-पाठन में आप अच्छे हैं इसलिए उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करेंगे। शारीरिक श्रम करने में आप पीछे रहते हैं, जबकि दिमाग़ का उपयोग अधिक करते हैं। सामाजिक दृष्टि से देखा जाय तो आपका सामाजिक दायरा काफ़ी विस्तृत है क्योंकि आप बहुत ही मिलनसार प्रकृति के हैं। लोगों के साथ आप बहुत ही प्रेम और आदर से पेश आते हैं। अगर किसी को आपकी ज़रूरत होती है तो मदद करने में भी आप पीछे नहीं रहते हैं। यही कारण है कि जब आपको भी किसी की मदद की आवश्यकता होती है, तो लोग आपकी मदद करने के लिए तुरंत हाज़िर हो जाते हैं। आप सामाजिक सेवा से सम्बन्धित संस्थानों से भी जुड़े रहेंगे। रूढ़िवादी या पुरानी परम्पराओं से आपको कोई मोह नहीं है। जीवन में आप किसी का अहित नहीं चाहते और यह भी चाहते हैं की दूसरे लोगों का भी अहित न हो। आपकी वाणी ओजस्वी है और दूसरों को प्रभावित किये बिना नहीं रहती, इसलिए अगर आप राजनीति में हाथ आज़माएँ तो समाज का काफ़ी भला कर सकते हैं। आजीविका के संदर्भ में बात करें तो आपको नौकरी करना ज़्यादा अच्छा लगता है बजाय कि व्यवसाय करने से। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए आप भरपूर चेष्टा करेंगे। अगर आप व्यवसाय भी करेंगे तो किसी-न-किसी रूप में सरकार से संबंध बनाये रखेंगे। आर्थिक रूप से आपकी स्थिति काफ़ी अच्छी है और आपको अचानक धनलाभ भी होगा। लॉटरी आदि के माध्यम से भी आप धन-प्राप्त कर सकते हैं। वैसे भी धन संग्रह करने का आपको काफ़ी शौक़ है और इसी कारण आप काफ़ी धन-संचय करेंगे। जीवन में कभी भी आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा और अगर कभी धन की कमी महसूस भी होगी तो वह अस्थायी होगी।
शिक्षा और आय
आप हर कार्य में विशिष्टता प्राप्त करने की कोशिश करते हैं, इसलिए हर काम में सफल हो सकते हैं। आप फ़ैशन डिज़ाइनिंग, मॉडलिंग, मंच-कला, रेडियो व दूरदर्शन, राजनीति, सेना, नृत्य, कस्टम, पुलिस, सुरक्षाबल, अंगरक्षक आदि से जुड़े कामों में अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं।
पारिवारिक जीवन
आप अपने जीवनसाथी और बच्चों से बेहद प्यार करते हैं तथा ज़्यादा-से-ज़्यादा समय अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं। पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो आपको संयुक्त परिवार में रहना पसंद है। अपने परिवार से आपको काफ़ी लगाव व प्रेम है और अपनी पारिवारिक ज़िम्मेदारियों का निर्वाह करना भी आप बख़ूबी जानते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Sun Transit In Cancer: What to Expect During This Period
- Jupiter Transit October 2025: Rise Of Golden Period For 3 Lucky Zodiac Signs!
- Weekly Horoscope From 7 July To 13 July, 2025
- Devshayani Ekadashi 2025: Know About Fast, Puja And Rituals
- Tarot Weekly Horoscope From 6 July To 12 July, 2025
- Mercury Combust In Cancer: Big Boost In Fortunes Of These Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope: 6 July, 2025 To 12 July, 2025
- Venus Transit In Gemini Sign: Turn Of Fortunes For These Zodiac Signs!
- Mars Transit In Purvaphalguni Nakshatra: Power, Passion, and Prosperity For 3 Zodiacs!
- Jupiter Rise In Gemini: An Influence On The Power Of Words!
- सूर्य का कर्क राशि में गोचर: सभी 12 राशियों और देश-दुनिया पर क्या पड़ेगा असर?
- जुलाई के इस सप्ताह से शुरू हो जाएगा सावन का महीना, नोट कर लें सावन सोमवार की तिथियां!
- क्यों है देवशयनी एकादशी 2025 का दिन विशेष? जानिए व्रत, पूजा और महत्व
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025): ये सप्ताह इन जातकों के लिए लाएगा बड़ी सौगात!
- बुध के अस्त होते ही इन 6 राशि वालों के खुल जाएंगे बंद किस्मत के दरवाज़े!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 06 जुलाई से 12 जुलाई, 2025
- प्रेम के देवता शुक्र इन राशि वालों को दे सकते हैं प्यार का उपहार, खुशियों से खिल जाएगा जीवन!
- बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय मेष सहित इन 6 राशियों के लिए साबित होगा शुभ!
- सूर्य देव संवारने वाले हैं इन राशियों की जिंदगी, प्यार-पैसा सब कुछ मिलेगा!
- इन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं बुध, कदम-कदम पर मिलेगी सफलता!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025