आश्लेषा नक्षत्र का फल

वैदिक ज्योतिष के अनुसार आश्लेषा नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है। यह कुंडलित साँप की तरह दिखायी देता है। इस नक्षत्र के नागास / सरपस और लिंग स्री है। यदि आप आश्लेषा नक्षत्र से संबंध रखते हैं, तो उससे जुड़ी अनेक जानकारियाँ जैसे व्यक्तित्व, शिक्षा, आय तथा पारिवारिक जीवन आदि यहाँ प्राप्त कर सकते हैं।
यदि आपको अपना नक्षत्र ज्ञात नहीं है, तो कृपया यहाँ जाएँ - अपना नक्षत्र जानें
आश्लेषा नक्षत्र के जातक का व्यक्तित्व
आप भाग्यशाली व हृष्ट-पुष्ट शरीर के स्वामी हैं और आपकी वाणी में लोगों को मंत्र-मुग्ध करने की ग़ज़ब की शक्ति छुपी हुई है। संभव है कि आपको बातचीत करना पसंद हो; किसी भी विषय पर आप घंटों बैठकर चर्चा कर सकते हैं। आपका चेहरा वर्गाकार, मुख-मंडल बहुत सुन्दर और आँखें छोटी हैं। आपके चेहरे पर कोई तिल अथवा दाग़-धब्बा हो सकता है। आपकी बुद्धिमानी और पहल करने की क्षमता आपको हमेशा शीर्ष पर पहुँचने की प्रेरणा देती रहती है। अपनी स्वतंत्रता में आपको किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं होता इसलिए आपसे बात करते वक़्त इस बात का ख़ास ख़्याल रखा जाना चाहिए कि आपकी किसी भी बात को काटा न जाए। आपमें एक विशेषता यह है कि जिन लोगों से आपकी पक्की मित्रता होती है उनके हित के लिए आप किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। कभी-कभी आप उन व्यक्तियों के लिए कृतज्ञता व्यक्त करना भूल जाते हैं जिन्होंने आपकी किसी-न-किसी रूप में मदद की होती है, ऐसी स्थिति में आपके सम्बन्ध बिगड़ने की भी संभावना है। कभी-कभार आपका क्रोध करना भी लोगों को आपके ख़िलाफ़ कर देता है इसलिए अपने क्रोध पर हमेशा क़ाबू रखना चाहिए। वैसे आप काफ़ी मिलनसार हैं। आप किसी भी संकट का पूर्वानुमान लगाने में कुशल हैं इसलिए आप पहले से ही हर संकट या समस्या का हल खोज कर रखते हैं। आँखें मूंद कर किसी पर विश्वास कर लेना आपकी फ़ितरत नहीं है इसलिए आप अक्सर धोखा खाने से बच जाते हैं। स्वादिष्ट और राजसी भोजन करना आपको पसंद है परन्तु मादक पदार्थों के सेवन से हमेशा बचना चाहिए। आपका मन निरंतर किसी न किसी उधेड़बुन में लगा रहता है और आप रहस्यमय ढंग से कार्य करना पसंद करते हैं। अपने शब्दों के जादू से लोगो को वश में करने में आप माहिर हैं इसलिए आप राजनीति के क्षेत्र में विशेष सफल हो सकते हैं। वैसे भी आपमें नेतृत्व तथा शिखर पर पहुँचने के पैदायशी गुण छुपे हुए हैं। शारीरिक मेहनत की बजाय आप दिमाग़़ से ज़्यादा कार्य करेंगे। लोगों से घनिष्ठता आप तब तक बनाये रखेंगे जब तक आपको लाभ मिलता रहेगा। किसी भी व्यक्ति को परखकर अपना काम निकालने में आप माहिर हैं और एक बार जो निश्चय कर लेंगे तो उस पर अटल रहेंगे। भाषण कला में भी आप प्रवीण हैं, जब आप बोलना शुरू करते हैं तो अपनी बात पूरी करके ही शब्दों को विराम देते हैं।
शिक्षा और आय
आप अच्छे लेखक हैं। अगर आप अभिनय के क्षेत्र में जाते हैं तो सफल अभिनेता बन सकते हैं। कला अथवा वाणिज्य के क्षेत्र में भी आप जा सकते हैं और नौकरी की बजाय व्यवसाय में अधिक सफल हो सकते हैं। अतः संभव है कि आप अधिक समय तक नौकरी न करें। यदि नौकरी करेंगे तो साथ-ही-साथ किसी व्यवसाय से भी जुड़े रह सकते हैं। भौतिक दृष्टि से आप काफ़ी समृद्ध होंगें तथा धन-दौलत से परिपूर्ण होंगे। कीटनाशक और विष सम्बन्धी व्यवसाय, पेट्रोलियम उद्योग, रसायन शास्त्र, सिगरेट व तम्बाकू सम्बन्धी व्यवसाय, योग प्रशिक्षक, मनोविज्ञान, साहित्य, कला व पर्यटन से जुड़े कार्य, पत्रकारिता, लेखन, टाइपिंग, वस्त्र निर्माण, नर्सिंग, स्टेशनरी के सामान उत्पादन और बिक्री करके सफल होने की अधिक संभावना है।
पारिवारिक जीवन
आपका कोई साथ दे या न दे, परन्तु भाइयों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार में सबसे बड़े हो सकते हैं और परिवार में बड़ा होने के कारण परिवार की सारी ज़िम्मेदारी आप पर होने की संभावना है। जीवनसाथी की कमियों को अनदेखा करना ही उचित है अन्यथा वैचारिक मतभेद रह सकते हैं। आपका स्वभाव और व्यवहार सभी का मन मोह लेने वाला होगा। अगर इस नक्षत्र के अंतिम चरण में आपका जन्म हुआ है तो आप बहुत भाग्यशाली होंगे।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- August 2025 Overview: Auspicious Time For Marriage And Mundan!
- Mercury Rise In Cancer: Fortunes Awakens For These Zodiac Signs!
- Mala Yoga: The Role Of Benefic Planets In Making Your Life Comfortable & Luxurious !
- Saturn Retrograde July 2025: Rewards & Favors For 3 Lucky Zodiac Signs!
- Sun Transit In Punarvasu Nakshatra: 3 Zodiacs Set To Shine Brighter Than Ever!
- Shravana Amavasya 2025: Religious Significance, Rituals & Remedies!
- Mercury Combust In Cancer: 3 Zodiacs Could Fail Even After Putting Efforts
- Rahu-Ketu Transit July 2025: Golden Period Starts For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini July 2025: Wealth & Success For 4 Lucky Zodiac Signs!
- Mercury Rise In Cancer: Turbulence & Shake-Ups For These Zodiac Signs!
- अगस्त 2025 में मनाएंगे श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, देख लें कब है विवाह और मुंडन का मुहूर्त!
- बुध के उदित होते ही चमक जाएगी इन राशि वालों की किस्मत, सफलता चूमेगी कदम!
- श्रावण अमावस्या पर बन रहा है बेहद शुभ योग, इस दिन करें ये उपाय, पितृ नहीं करेंगे परेशान!
- कर्क राशि में बुध अस्त, इन 3 राशियों के बिगड़ सकते हैं बने-बनाए काम, हो जाएं सावधान!
- बुध का कर्क राशि में उदित होना इन लोगों पर पड़ सकता है भारी, रहना होगा सतर्क!
- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें देश-दुनिया व राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
- क्या है प्यासा या त्रिशूट ग्रह? जानिए आपकी कुंडली पर इसका गहरा असर!
- इन दो बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानें इस दिन शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय!
- इन राशियों पर क्रोधित रहेंगे शुक्र, प्यार-पैसा और तरक्की, सब कुछ लेंगे छीन!
- सरस्वती योग: प्रतिभा के दम पर मिलती है अपार शोहरत!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025