• Talk To Astrologers
  • Brihat Horoscope
  • Personalized Horoscope 2024
  • Live Astrologers

धनु राशिफल

दैनिक हिन्दी राशिफल (धनु राशि) / Dhanu Rashifal

Thursday, April 25, 2024
आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। बाहरी चीज़ों का अब कोई ख़ास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप ख़ुद को हमेशा प्यार की ख़ुमारी में महसूस करते हैं। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो चीज़ें आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।
अपना सटीक राशिफल प्रतिदिन अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें - एस्ट्रोसेज कुंडली ऍप
शुभ अंक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा
उपाय :- घर में मछलियों का एक्वेरियम रखें जिसमे 1 काली व 10 गोल्डन मछलियाँ हों, इससे प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।

आज का दिन

स्वास्थ्य:
धन-सम्पत्ति:
परिवार:
प्रेम आदि:
व्यवसाय:
वैवाहिक जीवन:
Dhanu Rashifal

धनु राशि दैनिक राशिफल आपको अपने नियमित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। यदि आपका राशिफल धनु है या यूँ कहें कि आप भी धनु राशि के जातक हैं, तो आपको इस दैनिक राशिफल के द्वारा आपकी ज़िन्दगी से जुड़ी किसी भी घटना के होने से पहले निर्देशित किया जाएगा, जिससे आप किसी तरह की परेशानी में न फसें और अपनी असफलता को सफलता में बदल सकें। क्यूंकि यदि हमें किसी भी बुरे घटना के बारे में कोई जानकारी हो जाये, तो हम शायद खुद को पहले ही सावधान कर सकते हैं ताकि उस घटना के कारण किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचे। धनु राशि के दैनिक राशिफल का विश्लेषण करने के लिए पहले धनु राशि के बारे में समझें: धनु- राशि चिन्ह

धनु राशि का 2024 राशिफल यहाँ पढ़ें

धनु राशि चक्र की नौवीं राशि होती है। इस राशि का प्रतीक एक अश्व मानव होता है, जिसका पिछ्ला हिस्सा घोड़े का होता है और सामने का हिस्सा मानव का है जिसके हाथ में प्रत्यंचा चढ़ा हुआ तीर धनुष रहता है। मानव अंग, जिसके हाथ में एक तीर धनुष है वह स्वर्ग की ओर इशारा करते हुए यह बतलाता है कि आप एक तरह के आध्यात्मिक प्रकृति वाले इंसान हैं। इसका यह भी मतलब होता है कि आप बहुत आशावादी हैं और हमेशा चीजों के उज्जवल पक्ष को ही देखते हैं।

धनु राशि अग्नितत्व की राशि होती है। यह एक सत्वगुणी राशि है, जिसका स्वामी ग्रह “गुरु” होता है। यह पित्त प्रकृति की राशि है जो कि मुख्यत: जाँघों और लीवर का प्रतिनिधित्व करती है। ये व्यक्ति उदारता, नवीनता की चाह और लोगों को साथ लेकर चलने वाले होते हैं। इनकी समाज में पहचान 'सज्जन' और 'ज्ञानी' कहकर होती है।

धनु- शारीरिक बनावट

  • धनु राशि के व्यक्ति बहुत शरीर से मजबूत और लंबे होते हैं।
  • इनके बाल घने और आँखें बेहद चमकीली होती हैं, जो कि इन्हें बहुत आकर्षक बनाती है।
  • धनु राशि के लोगों के हाथ उनके धड़ से बड़े होते हैं और नाक सामान्य से थोड़ी बड़ी होती हैं। इस राशि के लोगों के आगे के दांत भी काफी बड़े होते हैं।
  • इस राशि के जातकों के चेहरे, भुजा, पेट या छाती पर तिल का निशान होता है।
  • धनु राशि वालों की हथेली उंगलियों से बड़ी होती है। इनका हाथ आधार से चौड़ा और उंगलियों की ओर संकरा होता है।
  • इनकी उंगली, घुटने या पैर में चोट का निशान हो सकता है।
  • इस राशि के लोग अधिक भोजन करने की वजह से अधेड़ उम्र में ही अपना वज़न बढ़ा लेते हैं।
  • इस राशि के लोगों की आवाज़ मन को बहुत भाती है।

धनु- व्यक्तित्व

धनु राशि के जातक किसी भी चीज़ या किसी भी व्यक्ति पर जल्दी विश्वास नहीं करते हैं। ये लोग जन्मजात जिज्ञासु प्रवृति के होते हैं और अपनी तर्क बुद्धि से ये दूसरों के व्यवहार का विश्लेषण करते रहते हैं। अपने अधिक बोलने की आदत और दुसरो को जानने समझने के चक्कर में कभी-कभी ये ऐसे सवाल पूछ बैठते हैं जो सामने वाले को शर्मिन्दा कर सकते हैं या ठेस पंहुचा सकते हैं। ये लोग सत्य को जानने ,समझने और उनका अध्ययन करने के लिए कितनी भी कड़ी मेहनत कर सकते हैं। इन्हें जटिल शिक्षा पद्दति और औपचारिक प्रशिक्षण लेना बिलकुल अच्छा नहीं लगता हैं। इस राशि के जातक तो होते हैं पर साथ ही शंकालु भी होते हैं। इन्हें बंध कर रहना पसंद नहीं होता, ये अपनी ज़िन्दगी स्वंत्रत रूप से जीना चाहते हैं।

धनु- रुचियाँ/शौक

धनु राशि के लोगों को उपन्यास, नाटक आदि पढ़ना पसंद होता है। इनको मीडिया में खासतौर से टेलीविजन पर आना भी पसंद है। इनकी रुचि विभिन्न प्रकार के परिधानों में रहती है। पर्यटन की ओर इनका विशेष झुकाव होता है। मुख्य तौर पर धनु राशि के लोगों में वे रुचियां ही होती हैं, जिनमें इन्हें अपना बहुमूल्य समय ज्यादा खर्च नहीं करना पड़े। ये लोग क्रिकेट, ताश, टेनिस, सिनेमा आदि के शौकीन रहते हैं। घुड़सवारी, टहलना और शिकार करना भी इन्हें बहुत अच्छा लगता है। इस राशि के जातक खुली जगह में रहना पसंद करते हैं।

धनु- कमियां

  • धनु राशि के जातकों को बहुत जल्दी और बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाता है।
  • इस राशि के लोग खाने और शराब पीने के मामले में बहुत लापरवाह होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें मोटापा और शराब की लत लग सकती है।
  • इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहाँ तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश करते हैं।
  • धनु राशि के लोग बेहद ही खर्चीले होते हैं।
  • इनमें अभिमान पाया जाता है, जो कि इनके लिए महान शत्रु सिद्ध होता है।
  • इनका कोई भी चुनाव बुद्धिमत्तापूर्ण नहीं होता।
  • सतर्कता और सावधानी से काम न लेने के कारण ये कई बार मुसीबतों में फंस जाते हैं।
  • इन कमियों को दूर करने के लिए हिन्दू पद्धति में धनु राशि के जातकों के लिए कुछ उपाय बताये गए हैं, जैसे- ईश्वर, दत्त, शिव, हनुमान और अन्य इष्ट देवता की भक्ति करनी चाहिए।
  • इनके लिए सूर्य मंत्र की पूजा भी फलदायिनी होती है। साथ ही इन्हें गुरुवार या शनिवार का उपवास भी करना चाहिए। विशेषकर गुरुवार का व्रत सदैव लाभप्रद रहता है।
  • धनु राशि के जातक अपनी कमियों को दूर करने के लिए “पुखराज” या “माणिक्य” या अलेक्ज़ेंड्रा का रत्न पहनना चाहिए। या फिर आप भारंगी की जड़ या खिरनी के वृक्ष की जड़ भी अपने पास में रखना चाहिए। इससे जातक के कष्ट अवश्य ही दूर होते हैं।
  • अपने दुखों को दूर करने के लिए कांसा, चने की दाल, खांड, घी, पीला वस्त्र, पीला पुष्प, हल्दी, पुस्तक, घोड़ा, पीला फल आदि का दान लाभदायक है।
  • मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः बृहस्पतये नमः' मंत्र का 19,000 जाप करें।

धनु- आर्थिक पक्ष

धनु राशि वालों को पैसा कमाने और उसे खर्च करने में बहुत आनंद मिलता है। इस राशि के जातक पैसा कहाँ से अर्जित करेंगे इस बात कि ज्यादा चिंता नहीं करते। वैसे देखा जाये तो इनके पास खर्चों की हमेशा लम्बी लिस्ट होती है, जिसकी वजह से इनका पैसा नहीं बच पाता है। इनके जीवन में एक बार किसी बड़े खर्च का मौका भी जरूर आता है। ये लोग अपने धन को उन्हीं कार्यों में खर्च करते हैं, जिनसे इन्हें यश प्राप्त हो सके।

धनु- शिक्षा एवं व्यवसाय

धनु राशि वाले जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में चिकित्सा विज्ञान, अंतरिक्ष विज्ञान, विज्ञान विषयों, प्रबंधन आदि में मुख्य रूप से अध्ययन करना चाहिए। इन खस्तेरों में इन्हें जल्दी सफलता मिलती है। अभिनय और कला का ज्ञान अर्जित करने पर भी इनकी उन्नति होती है। ये लोग हर चीज अध्ययन, प्रयोग एवं यात्रा की मदद से सीखना चाहते हैं। इस राशि के जातक रचनात्मक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। इन लोगों के विचार रोचक और रचनात्मक होते हैं|

व्यवसाय के क्षेत्र में ये लोग वो कार्य करना पसंद करते हैं जिसमे इन्हें यात्रा करने और अपना ज्ञान साझा करने को मिले। धनु जातक के लोग अच्छे यात्रा लेखक, प्रेरक वक्ता, यात्रा गाइड, ट्रैवल एजेंट आदि बन सकते हैं। ये लोग प्रभावशाली राजनेता, मानव संसाधन प्रबंधक, एनजीओ कार्यकर्ता, शिक्षक, दार्शनिक, कार्यकर्ता, चिकित्सक, डॉक्टर आदि बन सकते हैं। है।

धनु- प्रेम संबंध

  • प्रेमी के रुप में धनु राशि वाले एक हंसमुख और मस्ती मज़ाक करने वाले व्यक्ति होते हैं।
  • धनु राशि में पैदा हुए लोग स्वभाव से बेहद चंचल एवं विनोदी होते हैं, इसका मतलब ये लोग अपने साथियों के साथ खूब मस्ती करते हैं।
  • जब इस राशि के जातक को सही मायने में प्यार हो जाए, तब ये अपने साथी के लिए बहुत वफादार, भरोसेमंद और समर्पित हो जाते हैं।
  • इस राशि के लोग रोमांटिक और नाटकीय प्रकृति के होते हैं। ये विवाह केवल शौक के लिए करते हैं।
  • ये लोग महान प्रेमी बनने की चाह रखते हैं। लेकिन प्रेम हो जाने पर ये अपने रिश्ते में कभी बहुत भावुक तो कभी बहुत कठोर हो जाते हैं।
  • धनु राशि के लोग बहुत लोकप्रिय होते हैं, जिसका लाभ उठाकर ये एक साथ कई व्यक्तियों से प्रेम करते हैं।
  • ये लोग दोहरे मापदंड वाले होते हैं और एकान्त प्रेम की इच्छा रखते हैं।
  • धनु राशि वाले लोगों के प्रेम संबंधों में परेशानियां भी आ सकती हैं, लेकिन अपने व्यवहार के चलते ये उन सब पर विजय प्राप्त कर लेते हैं।
  • इनके मैत्रीपूर्ण तथा आकर्षक व्यवहार के कारण इनकी ओर चंचल स्वभाव के व्यक्ति अधिक आकर्षित होते हैं।
  • धनु राशि के जातक मिथुन राशि वालों से शादी कर सकते हैं।
  • इनकी कुंभ राशि वालों से मैत्री हो सकती है।
  • ये लोग मेष राशि वालों की तरफ भी आकर्षित हो सकते हैं।।

धनु- विवाह और दांपत्य जीवन

धनु राशि वाले जातकों की पत्नी संतोषी, गुणवान, परिश्रमी, शांत और भाग्यवती प्राप्त होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखी होता है। इस राशि के पुरुष नारी को उसके नारीत्व का अनुभव कराते हैं। धनु राशि वालों को संकुचित विचार वाला जीवनसाथी एकदम पसंद नहीं होता। साधरण शब्दों में कहें तो ये अपने जीवनसाथ से प्यार करना तथा पाना चाहते हैं। धनु राशि के पुरुषों को अपने लिए अधिक स्वतंत्रता चाहिए होती है। हाव-भाव के द्वारा इन्हें सरलता से वश में किया जा सकता है।

धनु राशि के जातकों को साहसी तथा प्रगतिशील साथी की चाह होती है। इन्हें स्वावलंबी नारी अधिक अच्छी लगती है। धनु राशि वाले प्रेम के मामले में विनम्र होते हैं, जबकि बदले में इन्हें केवल प्रशंसा की चाहत होती है। इन लोगों के जीवन में प्यार और शादू के अनेक प्रसंग हो सकते हैं। ये विवाह करते जरूर हैं लेकिन उसका महत्व नहीं मानते हैं।

धनु- घर-परिवार

धनु राशि के जातक बाल्यावस्था में दुःख उठाते हैं, लेकिन बाद में सुख भोगते हैं। घर-परिवार में ये अपने से बड़े लोगों का आदर-सम्मान करते हैं। घर के दूसरे लोगों को परामर्श देते रहना इन्हें बहुत पसंद होता है। धनु राशि के व्यक्तियों की माता-पिता या सास-ससुर के साथ मतभेद की भी संभावना रहती है। ये लोग अपनी बड़ी संतान के बारे में काफी चिंतित रहते हैं। इस राशि के लोगों की भाई-बहनों की संख्या कम होती है और इनमें से किसी एक की कम आयु में मृत्यु हो जाने की संभावना रहती है। बात जब परिवार की आती है तो धनु राशि वाले पूरी तरह से समर्पित और कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

धनु- इष्ट मित्र

  • धनु राशि वालों के मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के जातकों से अच्छी मित्रता बनी रहती है।
  • वृषभ, मिथुन, मीन, कन्या और तुला राशि वालों से इनकी शीघ्र ही शत्रुता हो जाती है।
  • इनके संबंध कुंभ राशि वालों से अनुकूल रहते हैं।
  • दूसरे धनु राशि वालों के साथ घर-परिवार की इच्छा रहती है।
  • इनका मकर राशि वालों से उदासीन संबंध रहता है।

धनु- स्वास्थ्य और खान-पान

धनु राशि के जातकों को वात विकार, पीलिया, मलेरिया आदि जैसे विकार हो जाते हैं। इनके शरीर में मोटापन भी बहुत जल्दी उत्पन्न हो जाता है। इस राशि की स्त्रियों को कमर दर्द की समस्या रहती है। धनु राशि वाले लोग ज्यादातर मजबूत होते हैं और इनका शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही रोग भी कम होते हैं। अधिक भोजन लेने की प्रवृति की वजह से इन्हें लिवर की समस्या रहती है।

धनु राशि के व्यक्ति के कूल्हे, जांघ, पेट और पैर अतिसंवेदनशील होते हैं। इन्हें अपनी जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है ताकि ये लोग उच्च रक्तचाप या फिर लिवर के गंभीर विकारों से दूर रह सकें। इस राशि के लोगों को वाहन चलाते समय दुर्घटनाओं से बचना चाहिए।

खान-पान की दृष्टि से धनु राशि के जातकों को खाने की जरुरत होती है जो इनके अंग को स्वस्थ रखे। बीट(चुकुंदर), टमाटर, आलूबुखारा, चिकन, मछली, सेब, जई, कच्चे अंडे, स्ट्रॉबेरी, फलों और सब्जियों के छिलके, खजुर, चेरी, हरी बीन्स और मकई आदि शामिल हैं। धनु राशि के लोगों को शराब और धूम्रपान बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इन्हें हमेशा अपने साथ कुछ ताजे फल एवं सब्जियों से बने स्नैक्स साथ में रखने चाहिए साथ ही अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने की आदत बनानी चाहिए।

धनु- भाग्यशाली अंक

3 अंक धनु राशि वाले जातकों के लिए भाग्यशाली होता है इसीलिए 3 अंक की श्रृंखला 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66, 75… इनके लिए शुभ होती है। इनके अलावा 9 अंक शुभ, 4, 7, 8 अंक सम और 5, 6 अंक अशुभ होता है। यदि आप इन अंकों को ध्यान में रखकर कार्य करें तो यह अवश्य लाभकारी होगा।

धनु- भाग्यशाली रंग

अगर रंग की बात करें तो धनु राशि वालों के लिए पीला, हल्का आसमानी, हल्का हरा, गुलाबी, जामुनी रंग भाग्यशाली रंग होता है। इन रंगों के वस्त्र पहनने से मानसिक शांति रहती है। धनु राशि वाले लोगों के लिए जेब में हमेशा पीले रंग का रुमाल रखना बहुत फायदेमंद होता है। पीला या हल्का आसमानी रंग अपने कपड़ों में किसी न किसी रूप में अवश्य रखें।

धनु- भाग्यशाली दिन

धनु राशि का 'बृहस्पति' ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन गुरुवार होता है। इस दिन ये विशेष प्रसन्न रहते हैं। इनके लिए रविवार का दिन शुभ होता है, सोमवार का मध्य और मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अशुभ होता है। जिस दिन कुंभ राशि का चंद्रमा हो उस दिन महत्व का कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।

धनु- भाग्यशाली रत्न

धनु राशि वाले लोगों के लिए “पुखराज” भाग्यशाली रत्न होता है। इसीलिए गुरु खराब रहने पर इसे पहनना चाहिए। आप 3-4 रत्ती का पुखराज सोने या तांबे में जड़वाकर गुरुवार के दिन शुभ मुहूर्त में गुरुदेव का ध्यान करते हुए तर्जनी अंगुली में धारण करें तो यह अधिक लाभप्रद रहता है।

ऊपर हमने धनु राशि के जातकों से जुड़ी शारीरिक बनावट, व्यक्तित्व, शौक, कमियां, खूबियां, परिवार, प्रेम संबंध जैसे हर एक पहलु को अच्छे से जाना। आशा करते हैं कि एस्ट्रोसेज द्वारा दी गयी जानकारी आपको धनु राशि के लोगों को समझने में मददगार सिद्ध होगी।

एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स

एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब

रत्न खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रत्न, लैब सर्टिफिकेट के साथ बेचता है।

यन्त्र खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम के विश्वास के साथ यंत्र का लाभ उठाएँ।

फेंगशुई खरीदें

एस्ट्रोसेज पर पाएँ विश्वसनीय और चमत्कारिक फेंगशुई उत्पाद

रूद्राक्ष खरीदें

एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।
Call Nowज्योतिषी से बात करें Chat Nowज्योतिषी से चैट करें