Dhanu Saptahik Rashifal - धनु साप्ताहिक राशिफल
16 Nov 2026 - 22 Nov 2026
चंद्र राशि से शनि के चौथे भाव में स्थित होने के कारण, इस सप्ताह करियर को लेकर तनाव के चलते, आपको कुछ छोटी-मोटी बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए सुकून और दिमाग को शांत करने के लिए, दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ और संभव हो तो, आप उनके साथ किसी छोटी यात्रा पर भी जाने का प्लान कर सकते हैं। आशंका है कि इस सप्ताह आपकी कोई चल-अचल संपत्ति चोरी हो, या कोई आपके विश्वास को तोड़ते हुए उसे हड़प ले, इसलिए जितना हो सके, शुरुआत से ही खुद को सावधान रखते हुए, किसी पर भी आँख मूंदकर विश्वास करने से बचें। इस सप्ताह आप में, मुख्य रूप से धैर्य की काफी कमी देखी जाएगी। इसलिए संयम बरतें, खासतौर पर परिवार से जुड़े मुद्दों को लेकर आपको विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। क्योंकि आपकी तल्ख़ी आस-पास के लोगों, घर के लोगों या आपके मित्रों को दुःखी कर सकती है। चंद्र राशि से केतु के नवम भाव में स्थित होने के कारण, नौकरी पेशा लोगों को इस सप्ताह, ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। अन्यथा आप खुद को कार्यस्थल की राजनीति में फँसा सकते हैं, जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुँचेगा। इस सप्ताह आपका हंसमुख चरित्र और बौद्धिक कौशल, आपको शिक्षा में सफलता तो दिलाएगा। लेकिन इस कारण आप कई विधार्थियों को अपने विरुद्ध कर सकते हैं, क्योंकि सभव है कि आपकी बढ़ती सफलता देख वो आपसे ईर्ष्या रखेंगे, जिससे आपको आगे चलकर परेशानी ही होगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






