Meena Saptahik Rashifal - मीन साप्ताहिक राशिफल
12 Oct 2026 - 18 Oct 2026
इस राशि के उम्रदराज़ जातकों को, इस पूरे ही सप्ताह अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत है। इसके लिए सुबह-शाम पार्क में जाकर, करीब 30 मिनट तक चले और जितना मुमकिन हो धूल भरी जगहों पर जाने से बचें। चंद्र राशि के अनुसार राहु के बारहवें भाव में स्थित होने के कारण इस सप्ताह आपको अचानक से धन लाभ तो होगा,परंतु इस धन की प्राप्ति बेहद कम अवधि के लिए होगी। इसलिए खासतौर से वो जातक जो किसी भी गैरकानूनी गतिविधि से जुड़े हैं, उन्हें इस समय किसी भी प्रकार के जोख़िम को लेने से पहले, हज़ार बार सोचने की ज़रूरत होगी। अन्यथा आपको धन हानि संभव है। पूर्व के समय में यदि पारिवारिक सदस्यों के बीच, किसी बात को लेकर गलतफहमी थी तो, इस सप्ताह उसके पूरी तरह से दूर होने की संभावना दिखती है। जिसके कारण परिवार में कुछ शांति आएगी। इससे आपका पारिवारिक माहौल तो काफी अच्छा रहेगा ही, साथ ही आपको भी सुकून मिलेगा। इस राशि के वो जातक जो सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह पदोन्नति या वेतन वृद्धि के साथ-साथ मन-चाहा स्थानान्तरण प्राप्त होने की भी संभावना है। ऐसे में अपने आपको केवल और केवल, अपने लक्ष्यों की ओर ही प्रेरित करते रहें। इस सप्ताह शिक्षा हेतु वो छात्र जो विदेश जाने के इच्छु हैं, उनकी विशेष गमन की संभावना दिखाई दे रही है। अतः यदि आप इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं तो आप अपने प्रयास जारी रखें, क्योंकि आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems






