चीनी राशिफल 2020 | Chinese Horoscope 2020 in Hindi
चीनी राशिफल 2020 (Chinese Horoscope 2020) चीनी ज्योतिष की गणनाओं पर आधारित है। चीनी इतिहास के मुताबिक चीनी ज्योतिष (Chinese Astrology) का उदय ईसा के जन्म से पूर्व तकरीबन पाँचवी सदी में हुआ था। तब वहाँ पर हान वंश (Han dynasty) का शासन था। हान वंश ने चंद्र आधारित कैलेंडर और राशि पद्धति को स्वीकार किया। चीनी कैलेंडर को हान वंश के राजा चिन शी हुआंग (जिसे हुआंगदी के नाम से जाना जाता है।) ने बनाया था, जो चंद्र की गणना पर आधारित था। इसमें राशि चक्र का प्रयोग कर वर्ष, महीने, सप्ताह, दिन एवं घंटे की गणना होती है। इसमें किसी भी साल की पहचान करने के लिए उसको एक विशेष नाम दिया गया, जो पूरा चक्र 60 वर्षों के लिए होता था। इस आधार पर 12 राशियों को पाँच भागों में विभाजित किया गया। अर्थात प्रत्येक 60 वर्षों के बाद यह चक्र पुनः शुरु हो जाता है। चीनी ज्योतिष की दो महत्वपूर्ण शाखाएँ हैं सेलेस्टियल स्टेम (Celestial Stem) और टेर्रस्टियल ब्रांचेस (Terrestrial branches)।
चीनी ज्योतिष के अनुसार जिस प्रकार पिछला वर्ष सूअर का साल (The year of the Pig) रहा था, उसी प्रकार चीनी राशिफल 2020 “दि इयर ऑफ दि मेटल रैट” (The year of the Metal Rat) का है। चीनी राशि वर्ष 04 फरवरी,2020 से शुरू होगा, जबकि चीनी नववर्ष 25 जनवरी से शुरू होगा। 4 फरवरी 2020 से पूर्व पैदा होने वाले शिशु पिग (सूअर) राशि के होंगे जबकि उसके बाद पैदा होने वाले बच्चे रैट (चूहा) राशि के कहलाएंगे।
चीनी राशिफल 2020 के मुताबिक हमें कुछ तकनीकि शब्दों को जानना ज़रुरी है। जैसे गेंग (Geng) यह शब्द मेल मेटल (Male metal) को दर्शाता है जबकि ज़ि या ज़ाई (Zi) शब्द रैट का प्रतीक होता है। यानि चीनी राशिफल 2020 के अनुसार यह वर्ष मेल व्हाइट मेटल रेट (Male White Metal Rat) का है। चीनी ज्योतिष का फलादेश आपकी राशि में वर्तमान तत्व की उपस्थिति पर आधारित होता है। हालाँकि इसका तात्पर्य ये कतई नहीं है कि सभी लोगों का जन्म किसी एक वर्ष में हुआ है तो उनका भाग्य भी समान होगा। इसमें भाग्य को बताने में तत्वों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये तत्व इस प्रकार हैं - अग्नि, धातु, पृथ्वी, लकड़ी, जल।
Read in English - Chinese Horoscope 2020
चाइनीज़ राशिफल 2020: मैटल रेट वर्ष (Years of the Metal Rat)
चूहा वर्ष (Rat Year) | प्रारंभ | समाप्त |
1924 | फरवरी 5,1924 | जनवरी 23,1925 |
1936 | जनवरी 24,1936 | फरवरी 10,1937 |
1948 | फरवरी.10,1948 | जनवरी 28,1949 |
1960 | जनवरी 28,1960 | फरवरी 14,1961 |
1972 | फरवरी 15,1972 | फरवरी 2,1973 |
1984 | फरवरी 2,1984 | फरवरी 19,1985 |
1996 | फरवरी 19,1996 | फरवरी 6,1997 |
2008 | फरवरी 6,2008 | जनवरी 25,2009 |
2020 | जनवरी 25,2020 | फरवरी 11,2021 |
2032 | फरवरी 11,2032 | जनवरी 30,2033 |
चीनी ज्योतिष में रैट (चूहा) पृथ्वी तत्व की राशि है। चाइनीज़ ज्योतिष में चूहा धन और प्रचुरता का प्रतीक माना गया है। हालाँकि राशिफल के अनुसार चूहा राशि के जिन लोगों का जन्म समान वर्ष में हुआ है उनके लिए वह वर्ष बहुत ज्यादा भाग्यशाली नहीं माना जाता है। चीनी राशिफल 2020 का यह “चूहा वर्ष” अपने साथ कई तरह के परिवर्तन लेकर आएगा। हर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण होगा। बहरहाल जानते हैं चानी राशिफल 2020 आख़िर क्या कहता है...
चीनी राशिफल 2020: चूहा (Rat) राशि
चीनी राशिफल 2020 के इस वर्ष चूहा राशि से संबंध रखने वाले जातकों के जीन में नए बदलाव
और अवसर आएंगे। यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल परिस्थितियाँ और परिस्थितियाँ
आपके अनुकूल होंगी। आप स्वयं को भावनात्मक रूप से भाग्यशाली महसूस करेंगे। घर परिवार
में प्रेम का वातावरण बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
अपने नैतिक मूल्यों को महत्व दें और मन सदैव ये याद रखें कि आपसे अधिक कोई दूसरा भाग्यशाली
नहीं है।
चीनी राशिफल 2020: बैल/गाय (Ox/Cow) राशि
चीनी राशिफल 2020 के अनुसार, आपके लिए यह वर्ष शानदार रहेगा। इसलिए इस वर्ष मिलने वाले
अवसरों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करें। स्वयं को ऊर्जावना रखें। इस वर्ष आप अपने
कार्य क्षेत्र में अच्छे निर्णय लेंगे और परिस्थितियों को समझकर कार्य करेंगे। यदि
आपकी राहों में कोई बाधा आएगी तो आप उस बाधा को आसानी से पार करेंगे। यदि आपके मन में
सकारात्मकता का भाव बना रहता है तो बड़ी से बड़ी चुनौती आपको आसान लगने लगेगी। आप अपने
कार्य को अलग तरीक़े से करने की कोशिश करेंगे। यदि रिलेशनशिप में कोई भी शंका या भ्रमहो
तो उसे तत्काल दूर करें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गुस्से पर काबू
करने से आप चीज़ों को आसानी से सॉल्व करने में कामयाब होंगे। भूतकाल में की गई आपकी
मेहनत इस वर्ष रंग लाएगी।
चीनी राशिफल 2020: बाघ (Tiger) राशि
चीनी राशिफल 2020 के अनुसार बाघ राशि के जातकों का यह वर्ष थोड़ा चुनौतीभरा रह सकता
है। हालाँकि आप अपनी मेहनत से इस साल को अपने अनुकूल बना सकते हैं। आपकी मेहनत से चीजें
आपके कंट्रोल में रहेंगी। अपने करियर, रिलेशनशिप और फैमिली लाइफ़ को शानदार बनाने के
लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे। ऐसे लोगों को अपना मित्र बनाए जो आपको सदैव सकारात्मक
और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करें, जो आपको अच्छे कार्य के लिए सदैव प्रेरित करें।
अपनी प्रेरणा से आप अपने लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इस वर्ष आपके जीवन
में स्थिरता बनी रहेगी। स्वयं को शांत और धैर्यवान बनाये रखें।
परिवार सम्बन्धी किसी भी समस्या के समाधान के लिए परिवार विशेषज्ञ ज्योतिषी से पूछें सवाल
चीनी राशिफल 2020: खरगोश (Rabbit) राशि
चीनी राशिफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष आपके वे लक्ष्य पूरे होंगे जिन्हें आपके पिछले
वर्ष बनाए थे। यह वर्ष आपको नई स्किल्स सीखने के अवसर प्रदान करेगा। खरगोश राशि होने
के कारण, आप अपने रिश्ते को लेकर थोड़े असमंजस में दिखाई देंगे। रिश्तों को लेकर आप
थोड़ तनाव में दिख सकते हैं। रिश्ते में थोड़ा स्पेस बनाए रखें। कार्य के प्रति उत्साह
और जुनून कायम रखें। अपनी गलतियों से सीखने और अपनी प्रवृत्ति में सुधार करने का अवसर
लें। कार्य क्षेत्र में सही विकल्प आपका वर्ष बना देगा।
चीनी राशिफल 2020: ड्रैगन (Dragon) राशि
चीनी राशिफल 2020 के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा। इस वर्ष आपको उन लोगों
के साथ अपने संबंधों पर ध्यान देना होगा जिनकी आप परवाह करते हैं। इस वर्ष अपना विशेष
ख़्याल रखें। आपको व्यायाम करना चाहिए और स्वस्थ्य दिनचर्या को बनाए रखना चाहिए जिससे
आप स्वस्थ रहेंगे। ख़ासकर अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। इससे समझौता न करें। इस साल
आप नए दोस्त बनाएंगे और अपने सहकर्मियों के साथ आपका रिश्ता बेहतर होगा। इस साल उनके
साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
चीनी राशिफल 2020: साँप (Snake) राशि
चीनी राशिफल 2020 के अनुसार, इस वर्ष आप आनंद लेंगे। इस साल आपको उन सभी समस्याओं से
छुटकारा मिल जाएगा जो आपके पास थीं। नकारात्मकता और नुकसान होने का डर खत्म हो जाएगा।
आपकी प्रगतिशील सोच सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी। हालाँकि अधिक उत्साह के कारण अपने
ऊपर नियंत्रण न खोएँ। इस वर्ष आपको रात में सोना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन नींद
मानव शरीर के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि भोजन, इसलिए पर्याप्त नींद अवश्य
लें। यदि आपको सोने में मुश्किल हो तो अपने आप को दिनचर्या में वापस लाने का प्रयास
करें। चूहे के वर्ष में सांप के लोगों के खुश होने का एक और कारण यह है कि आप इस साल
अपनी लाइफ़ में शायद एक नया और स्थायी रिश्ता शुरू करेंगे। जो लोग पहले से ही रिश्ते
में हैं, वे एक साथ सार्थक समय बिताएंगे और पार्टनर के साथ रोमांटिक क्षणों को साझा
करेंगे।
चीनी राशिफल 2020: घोड़ा (Horse) राशि
चीनी राशिफल 2020 की भविष्यवाणियों के अनुसार घोड़ा राशि वाले लोग अपने व्यक्तित्व
में बदलाव महसूस करेंगे। यह एक अच्छा समय होगा जब आप उन लक्षणों से छुटकारा पा सकते
हैं जो आपके पक्ष में नहीं हैं। इस साल आपकी बुरी आदतें छूट सकती हैं। आपके अंदर का
जोश आपके रिश्तों को दिलचस्प बना देगा। इस साल, कुछ पैसे बचाने का प्रस्ताव आपको प्रभावित
कर सकता है। किसी भी तरह के प्रलोभ में न आएं। खेल या साहसिक गतिविधियों के संबंध किये
गए कार्य व यात्राएँ सफल होंगी। राह में आ रही चुनौतियाँ साथी की मदद से दूर हो सकती
हैं।
चीनी राशिफल 2020: भेड़ (Sheep) राशि
चीनी राशिफल 2020 परिवर्तन का एक वर्ष है। साल 2020 भेड़ राशि के जातकों के लिए पिछले
वर्षों से अलग होगा। हालाँकि चीनी ज्योतिष के अनुसार इस राशि के लोगों को परिवर्तन
कम पसंद आता है, आपका मानना है कि परिवर्तन अप्रिय भी हो सकते हैं। लाइम लाइट में रहना
आपको बहुत अधिक पसंद नहीं होता है। हालांकि, इसका आपकी क्षमता से कोई लेना-देना नहीं
है। चूहे का वर्ष आपके व्यक्तित्व और जीवनशैली में बदलाव लेकर आने वाला है। आप खराब
रिश्तों से बाहर निकलेंगे और आपकी नौकरी भी बदल सकती है। संभवतः आप काफी लंबे समय से
एक रिश्ते का बोझ ढो रहे थे, ऐसा लगता है कि इस साल वह बोझ आपके ऊपर से उतर जाएगा।
पैसे की कोई समस्या नहीं होगी। ज़रुरत के मुताबिक आपके पास धन का आगमन होता रहेगा।
इसे खुद पर खर्च करें। इस वर्ष हर एक छोटी-छोटी चीज़ों में ख़ुशियाँ तलाशें। परिणाम
आपका पक्ष लेने वाले हैं। बस अपने दिमाग और माहौल को सकारात्मक रखें।
चीनी राशिफल 2020: बंदर (Monkey) राशि
चीनी राशिफल 2020 की भविष्यवाणियों के अनुसार, आप अपने जीवन में शुरू हुए परिवर्तनों
को स्वीकार करने के लिए उत्सुक होंगे। आप इस वर्ष जीवंत ऊर्जा और उच्च सामाजिक भाव
से भरे रहेंगे। नए लोगों से मिलना, सामाजिक समारोहों में भाग लेना आपकी नई रुचि होगी।
हालांकि, बंदर राशि के जातक सामान्य रूप से बहुत सामाजिक होते हैं, चूहा वर्ष में आप
स्वयं को सातवें आसमान पर पाएंगे। वित्तीय और स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यस्थल
पर, आपका काम बोलेगा। यह वर्ष भले ही आपके लिए औसत हो लेकिन इसके बावजूद भी परिणाम
आपके हक में होंगे।
चीनी राशिफल 2020: मुर्गा (Rooster) राशि
चीनी राशिफल 2020 के अनुसार, इस साल सफलता आपका इंतज़ार कर रही है, यदि आप चीनी राशिफल
2020 के अनुसार रूस्टर (मुर्गा) हैं। आप अत्यधिक भावुक होंगे और यह आपके रिश्तों को
भी प्रभावित कर सकता है। अपने डर, तनाव, चिंता और स्वभाव पर अच्छी तरह से नियंत्रण
करें। आपका आवेगी व्यवहार रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है। इसके अलावा, यह आपके पेशेवर
जीवन में समस्याएं पैदा कर सकता है। ओवरस्पेंड न करें क्योंकि वित्तीय स्थिति बहुत
अच्छी नहीं लगती है। बचत एक ऐसा तरीका है जिससे आप सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। एक
बजट बनाने के बारे में सोचें और अपने लिए निर्धारित नियमों का पालन करें।
चीनी राशिफल 2020: कुत्ता (Dog) राशि
चीनी राशिफल 2020 भविष्यवाणियों के अनुसार, एक नया साल नई शुरुआत के साथ आता है। कुत्ता
राशि वाले जातक गुज़रे वर्ष में बहुत कुछ झेल चुके हैं। आपकी राह में कदम-कदम पर मुश्किलें
थीं। लेकिन यह वर्ष आपको राहत की सांस देगा। साल 2020 में आपका लचीला रवैया आपके भाग्यशाली
आकर्षण के रूप में कार्य करेगा। खुले दिमाग का होना जीवन को आसान बनाता है। कुत्ते
के वर्ष में पैदा हुए व्यक्ति के रूप में, आप रिश्तों को महत्व देते हैं। इस प्रकार,
आप जो व्यक्तिगत जीवन जीते हैं, वह आमतौर पर तनाव मुक्त होता है। आपको जिस चीज पर ध्यान
देने की आवश्यकता है, वह अवसर है जो गेम चेंजर साबित हो सकता है। आपको इसका अधिकतम
लाभ उठाने के लिए हर तैयारी करने की आवश्यकता है। आप इस वर्ष भाग्यशाली रहेंगे क्योंकि
समृद्धि और खुशियाँ आपको घेर लेंगी। भाग्य से सतर्क रहें क्योंकि आपके दरवाजे पर दो
बार दस्तक नहीं होगी।
चीनी राशिफल 2020: सूअर (Pig) राशि
वर्ष 2019 सुअर का वर्ष एक प्रकार से वरदान था। किंतु चीनी राशिफल 2020 आपके लिए बहुत
ज्यादा अच्छा नहीं है। लेकिन इस वर्ष आपके जीवन में स्वतंत्रता बनी रहेगी। आप अत्यधिक
उत्पादक होंगे क्योंकि आपकी ऊर्जा को चैनलाइज़ किया जाएगा और आप इस बात पर ध्यान केंद्रित
करेंगे कि आपके लिए क्या महत्वपूर्ण है। चाहे वह आपके रिश्ते हों या पेशेवर जीवन। आप
किसी भी मोर्चे पर लापरवाही नहीं होंगे। जब आप अपने साथी के साथ आनंदित पल बिताएंगे
तो रोमांस आपको खुश कर देगा। जीवन में स्थिरता का अनुभव करेंगे, जिसकी आपको लालसा थी।
स्वास्थ्य आपके मूड को प्रभावित करने वाला कारक हो सकता है। यह सुनिश्चित करें कि जब
भी आवश्यकता हो आप डॉक्टर की तलाश करें और ऐसे किसी भी मुद्दे को नजरअंदाज न करें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada