आर्थिक राशिफल 2020
आर्थिक राशिफल 2020 के जरिये आज हम आपको बताएंगे कि साल 2020 में धन से जुड़े मामलों में आपको किसी तरह के फल मिलेंगे। आर्थिक राशिफल की मदद से आप जान सकते हैं कि, इस साल आपको कब निवेश करना चाहिए और कब नहीं ? इस साल नौकरी और व्यवसाय में आपको धन लाभ होगा या नहीं ? धन से जुड़े सारे सवालों के जवाब आपको हमारे आर्थिक राशिफल में मिल जाएंगे। तो आइये अब जानते हैं कैसा रहने वाला है सभी 12 राशियों का आर्थिक जीवन इस साल।
Read in English - Finance Horoscope 2020
यह राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। चंद्र राशि कैल्कुलेटर से जानें अपनी चंद्र राशि
मेष राशि का आर्थिक राशिफल 2020
आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आप धन संबंधी मामलों में अच्छे फलों की प्राप्ति
करेंगे। इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को इस साल उनके काम के अनुसार तरक्की मिलेगी और
कुछ जातकों की सैलरी में भी इजाफा हो सकता है। साल के शुरुआती महीनों में आप कई स्रोतों
से पैसा कमाने में कामयाब होंगे। इस साल आप अपने रिश्तेदारों को भी आर्थिक मदद दे सकते
हैं। वहीं इस राशि के जो जातक अब तक बेरोजगार थे उन्हें नौकरी मिलने की भी पूरी संभावनाएं
इस साल नजर आ रही हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका धन आपके माता
पिता के स्वास्थ्य पर इस साल खर्च हो सकता है, हालांकि इससे आपको कोई परेशानी नहीं
होगी। बुरे वक्त के लिए ही धन संचय किया जाता है। जिन जातकों की आर्थिक स्थिति इस साल
ढगमगाएगी उन्हें अपने रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और वो आपको आर्थिक मदद देंगे। साझेदारी
में कारोबार करने वाले लोगों को अपने साझेदार से संबंध सुधारने की जरुरत है तभी इस
साल आपको आर्थिक मुनाफा होगा।
वर्ष 2020 का मेष राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मेष राशिफल 2020
वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल 2020
यह साल वृषभ राशि के
जातकों के जीवन में कई चुनौतियां लेकर आ सकता है। फलादेश 2020 की मानें तो इस साल आपके
धन हानि के योग बन रहे हैं। इस साल में आपको धन का निवेश करने से बचना चाहिए और यदि
करना जरुरी हो तो बहुत सोच-समझकर ही यह कदम उठाएं। वृषभ राशि के कुछ लोगों की जिंदगी
में इस साल अप्रत्याशित रुप से खर्चों की वृद्धि होने की भी संभावना है अगर आप चाहते
हैं कि आपका धन बेवजह खर्च न हो तो अच्छा बजट प्लान बनाना बहुत जरुरी है। साल 2020
में जून और सितंबर के महीने में आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी इस समय आप धन संचय कर पाने
में कामयाब होंगे। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको कुछ बड़े फैसले भी इस
साल लेने होंगे। इस साल आपको उन दोस्तों या रिश्तेदारों से दूर रहने की जरुरत है जो
आपका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इस राशि के जो जातक व्यवसाय करते हैं उन्हें साल
के शुरुआती महीनों में किसी भी तरह का निवेश करने से बचना होगा। कुल मिलाकर देखें तो
पैसों के मामलों में इस साल आपको बहुत सतर्क रहने की जरुरत है।
वर्ष 2020 का वृषभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृषभ राशिफल 2020
मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल 2020
इस मिथुन राशि वालों का आर्थिक पक्ष उतार-चढ़ावों से भरा रह सकता है। साल के शुरुआती
महीनों में भले ही आपको ठीक-ठाक फल मिलें लेकिन अप्रैल से जुलाई के मध्य
बृहस्पति जब आपके अष्टम भाव में होगा तो आपको आर्थिक निर्णय लेने में परेशानी
हो सकती है। इस समय आपको कोई गलत आर्थिक निर्णय आपको धन हानि करा सकता है। वहीं इस
साल शनि देव भी आपके अष्टम भाव में रहेंगे जिसके कारण नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में
ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन काम के अनुसार उन्हें पैसों की प्राप्ति नहीं होगा।
इस साल व्यापारियों को भी बहुत सोच समझकर चलने की जरुरत है क्योंकि जिन सौदों से आपको
धन लाभ की उम्मीद थी उनसे उतना लाभ नहीं होगा जितना आपने सोचा था। आर्थिक पक्ष को मजबूत
करने के लिए इस साल आपको विश्वासपात्र लोगों की सलाह लेनी चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए
तो मिथुन राशि के जातकों को इस साल धन से संबंधी मामलों में अपनी पैनी नजर बनाये रखनी
होगी।
वर्ष 2020 का मिथुन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मिथुन राशिफल 2020
कर्क राशि का आर्थिक राशिफल 2020
इस साल कर्क राशि वालों
का आर्थिक जीवन मिलाजुला रहेगा। एक तरफ जहां अनचाहे खर्चे आपको परेशानी देंगे वहीं
कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होने से आपके चेहरे पर मुस्कान भी आएगी। इस साल की शुरुआत
में आप धन से संबंधित किसी विवाद में फंस सकते हैं, हालांकि स्थिति इतनी खराब नहीं
होगी कि आप किसी कानूनी पचड़े में पड़ जाएं। इसके बाद जुलाई से नवंबर तक का समय आपके
आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा। आप इस समय धन संचित करने में कामयाब हो पाएँगे। इस राशि
के कारोबारी इस साल निवेश करने के बारे में सोचते रहेंगे लेकिन आपको यही सलाह दी जाती
है कि निवेश न करें और यदि करना जरुरी हो तो किसी और के नाम पर धन का निवेश करें। इस
राशि के कुछ जातकों के घर में इस दौरान मांगलिक कार्य संपन्न होने की भी संभावना है
जिसपर आपका काफी धन खर्च होगा। धन से जुड़ा कोई भी जोखिम उठाने से कर्क राशि वालों
को इस साल बचना चाहिए। आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आपके लिए धन कमाने की संभावनाएं
लेकर तो आएगा लेकिन इन संभावनाओं को पहचानने के लिए आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वर्ष 2020 का कर्क राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कर्क राशिफल 2020
सिंह राशि का आर्थिक राशिफल 2020
आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार सिंह राशि वालों को इस साल आर्थिक रुप से कुछ परेशानियों
का सामना करना पड़ सकता है। आपके आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ावों के आने की संभावना है
लेकिन बावजूद इसके भी आप काफी कुछ इस साल अर्जित कर सकते हैं। भावनाओं में बहकर आपको
अपने करीबी लोगों पर इतना खर्चा इस साल नहीं करना चाहिए जिससे आपका बजट ही हिल जाए।
इस साल जुलाई से नवंबर का समयकाल आपको आर्थिक रुप से सबल बनाएगा इस दौरान पुराने किसी
निवेश से आपको फायदा हो सकता है। हालांकि साल के बाकी महीनों में आपको धन कमाने के
लिए अधिक प्रयास करने होंगे। इस राशि के जो लोग कारोबार करते हैं उन्हें कारोबार में
मुनाफा कमाने के लिए अच्छा बजट प्लान करने की जरुरत होगी। इसके लिए आप अपने घर के वरिष्ठजनों
से सहायता लेते हैं तो फायदे में रहेंगे। इस राशि के कुछ लोगों को इस साल पैतृक संपत्ति
से लाभ होने की भी संभावना है।
वर्ष 2020 का सिंह राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – सिंह राशिफल 2020
कन्या राशि का आर्थिक राशिफल 2020
आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार इस साल आपको धन के मामलों में अच्छे फल प्राप्त होंगे।
चुंकि इस साल आपके पास पर्याप्त धन होगा इसलिए आप वाहन खरीदने का मन इस साल बना सकते
हैं। जिन लोगों को आपने उधार दिया था इस साल वो आपका उधार वापस कर सकते हैं। इस राशि
के जो जातक नया व्यवसाय खोलने का प्लान बना रहे थे, अगर वो इस साल व्यवसाय शुरु करते
हैं तो उनको मुनाफा हो सकता है। इस साल आप अपने खर्चों पर भी पैनी नजर बनाए रखेंगे
और इसके कारण काफी धन बचा पाने में आप कामयाब होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति इस साल इतनी
बेहतर रहेगी कि आप अपने करीबियों को भी आर्थिक मदद दे सकते हैं। हालांकि आपको किसी
को भी पैसा देने से पहले उसकी विश्वसनियता अवश्य जान लेनी चाहिए। नौकरी पेशा से जुड़े
लोगों को यदि अर्थ से जुड़ी कोई परेशानी आ रही है तो उन्हें अपने जीवनसाथी या पिता
से बात करनी चाहिए। उनकी सलाह आपकी कई समस्याओं को हल कर सकती है।
वर्ष 2020 का कन्या राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कन्या राशिफल 2020
जीवन में हो आ रही आर्थिक परेशानियों के लिए हमारे अनुभवी ज्योतिषी से आर्थिक सलाह लें
तुला राशि का आर्थिक राशिफल 2020
आर्थिक पक्ष के मजबूत होने से इंसान की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं। आर्थिक राशिफल
2020 के अनुसार इस साल आपको भी अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लगातार प्रयास करने
होंगे, क्योंकि आर्थिक मामलों में यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि यदि आप धन
प्राप्ति के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाते हैं तो इस साल जनवरी से लेकर अप्रैल और उसके
बाद जुलाई से लेकर नवंबर तक का समय आपके अनुकूल रहेगा। यदि आप अपना कोई काम करते हैं
तो उसमें आपको दक्षता लानी होगी तभी आपको धन की प्राप्ति हो पाएगी। इस साल नौकरी पेशा
लोगों को धन से जुड़ी परेशानियों से दो चार होना पड़ सकता है और आप अपने बॉस से सैलरी
बढ़ाने की बात कर सकते हैं। इस राशि के कुछ जातक इस साल एक से अधिक स्रोतों से पैसा
कमाने की सोच सकते हैं, उनका यह प्रयास सफल भी होगा लेकिन इसकी वजह से स्वास्थ्य में
कुछ कमी आ सकती है। इस साल आप उधार चुकाने में भी कामयाब हो सकते हैं। कुल मिलाकर देखा
जाए तो तुला राशि वालों को इस साल पैसा कमाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरुरते है।
वर्ष 2020 का तुला राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – तुला राशिफल 2020
वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल 2020
यह साल आपके आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकता है। आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार आपकी आर्थिक
स्थिति इस साल आपके लिए चिंता का विषय नहीं होगी। आपके पास धन को संचित करने के कई
तरीके होंगे लेकिन इन तरीकों को वास्तविकता में लाकर ही आप बचत कर पाएंगे। इस साल आप
अपने भाई-बहनों की आर्थिक मदद करने के लिए भी आगे आ सकते हैं और आपका धन धार्मिक कार्यों
पर भी खर्च हो सकता है। अगर आपने बैंक से लोन लिया था तो उसे इस साल आप चुका सकते हैं।
कारोबारी अगर अपने कारोबार को बढ़ाने के बारे में विचार बना रहे हैं तो उन्हें पैसा
सोच-समझकर खर्च करना होगा। ऐसा हो सकता है कि आप किसी गैरजरुरी वस्तु पर पैसा खर्च
कर दें और बाद में पछताएं। पैसे से जुड़ी किसी भी बड़ी योजना को आगे बढ़ाने से पहले
आपको अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। यह साल उन लोगों के लिए भी पैसे के लिहाज
से अच्छा रहेगा जो घर से दूर रहकर पढ़ाई या जॉब करते हैं।
वर्ष 2020 का वृश्चिक राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – वृश्चिक राशिफल 2020
धनु राशि का आर्थिक राशिफल 2020
इस साल धनु राशि के जातकों
को अपने परिश्रम के अनुरुप ही धन की प्राप्ति होगी। इस साल यदि आप अल्पकालिक निवेश
करते हैं तो आपको आने वाले समय में इसके अच्छे फल प्राप्त हो सकते हैं। इस साल आपको
पैसों के मामले में अपने से अधिक भरोसा और किसी पर नहीं करना चाहिए। घर के किसी सदस्य
की तबीयत इस साल खराब हो सकती है जिसके चलते आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। इसके साथ
ही कुछ अनावश्यक खर्चे भी आपको परेशान कर सकते हैं। आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार इस
साल मार्च के अंत से जून अंत का समयकाल आपके लिये अच्छा है इस समय आपको धन लाभ होने
की संभावना है और इस धन को संचित करने में भी आप सफल हो पाएंगे। बुरे वक्त में यह धन
आपके काम आएगा। धन से जुड़ा कोई मुद्दा यदि कोर्ट-कचहरी में चल रहा था तो इस साल उसमें
आपको सफलता मिलने के आसार हैं। साल के मध्य भाग में अचानक से आपके खर्चे बढ़ सकते हैं
जिसकी वजह से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। सुख-सुविधाओं पर भी इस साल आप धन खर्च करने
से नहीं चूकेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो समझदारी का प्रयोग करके आप धन की बचत इस साल
कर सकते हैं।
वर्ष 2020 का धनु राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – धनु राशिफल 2020
मकर राशि का आर्थिक राशिफल 2020
आपका आर्थिक पक्ष इस साल बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार
इस साल आपको पैसों से जुड़े मामलों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। आपकी लापरवाही इस
साल आपको बड़ा घाटा करवा सकती है इसलिए सतर्क रहें। साल की शुरुआत में आपको भले ही
परेशानियां आएं लेकिन सितंबर के बाद आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद है। इस राशि
के कुछ जातकों के आमदनी से ज्यादा खर्चे इस साल हो सकते हैं जिसकी वजह से वो मानसिक
तनाव में आ सकते हैं। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको अच्छा बजट प्लान बनाना
चाहिए। कुछ लोग पैसों की तंगी के कारण गलत तरीकों से पैसे कमाने के बारे में भी सोच
सकते हैं लेकिन आपको यही सलाह दी जाती है कि कोई भी गलत काम इस न करें, इससे आपके साथ-साथ
आपके परिवार के लोगों को भी परेशानी हो सकती है। मई से जून के समय काल में यदि आप प्रॉपर्टी
बेचते हैं तो आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। धन की बचत करने के लिए इस साल आपको
लगातार प्रयास करने होंगे।
वर्ष 2020 का मकर राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मकर राशिफल 2020
कुंभ राशि का आर्थिक राशिफल 2020
आर्थिक राशिफल 2020 की मानें तो कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष इस साल सामान्य रहने
की संभावना है। इस साल आपकी आमदनी में तो कोई कमी नहीं आएगी लेकिन कुछ कारणों से आप
उसका सदुपयोग नहीं कर पाएंगे। आपके बारहवें भाव में बैठा शनि आपके खर्चों में इस साल
इजाफा कर सकता है। यदि आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी से बात करके आप अच्छा बजट
प्लान बना सकते हैं। जून से नवंबर तक का समय आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है।
आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार यदि आप विदेशों से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं तो आपको
लाभ इस साल प्राप्त हो सकता है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने वाले इस राशि के
जातकों को भी इस वर्ष मनमाफिक फल मिलेंगे जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
आपको उन दोस्तों से इस साल दूर रहने की जरुरत है जो बेवजह आपका खर्चा बढ़ा देते हैं।
वर्ष 2020 का कुंभ राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – कुंभ राशिफल 2020
मीन राशि का आर्थिक राशिफल 2020
आर्थिक राशिफल 2020 के अनुसार यह साल आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए काफी फ़ायदेमंद
साबित होने वाला है। इसलिए तैयारियों में जुट जाएं और इस अवधि का पूरा लाभ उठाने का
कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें। वर्ष की शुरुआत में ही 24 जनवरी को शनिदेव आपके ग्यारहवें
भाव में प्रवेश कर जाएंगे इस दौरान दीर्घ अवधि के लाभ की शुरुआत होगी और आपके प्रयास
रंग लाएंगे। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। इसके
अतिरिक्त विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों तथा विदेशों से व्यापार करने वाले
लोगों को अत्यधिक मुनाफ़ा प्राप्त हो सकता है। साल के मध्य में इस स्थिति में और विस्तार
होगा और आप को एक से अधिक माध्यमों से धन लाभ होने की संभावना बनेगी। इस साल मई जून
के महीने में खर्चे बढ़ने के आसार हैं इसलिए खर्चों पर नजर बनाए रखें। कुल मिलाकर देखें
तो यह साल आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती देगा।
वर्ष 2020 का मीन राशि के लिए विस्तृत फलादेश पढ़ें – मीन राशिफल 2020
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2023
- राशिफल 2023
- Calendar 2023
- Holidays 2023
- Chinese Horoscope 2023
- Education Horoscope 2023
- Purnima 2023
- Amavasya 2023
- Shubh Muhurat 2023
- Marriage Muhurat 2023
- Chinese Calendar 2023
- Bank Holidays 2023
- राशि भविष्य 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Marathi
- ராசி பலன் 2023 - Rasi Palan 2023 Tamil
- వార్షిక రాశి ఫలాలు 2023 - Rasi Phalalu 2023 Telugu
- રાશિફળ 2023 - Rashifad 2023
- ജാതകം 2023 - Jathakam 2023 Malayalam
- ৰাশিফল 2023 - Rashifal 2023 Assamese
- ରାଶିଫଳ 2023 - Rashiphala 2023 Odia
- রাশিফল 2023 - Rashifol 2023 Bengali
- ವಾರ್ಷಿಕ ರಾಶಿ ಭವಿಷ್ಯ 2023 - Rashi Bhavishya 2023 Kannada