December, 2026 का सिंह राशिफल - अगले महीने का सिंह राशिफल
December, 2026
सामान्य
इस महीने सूर्य ग्रह क्रमशः आपके चतुर्थ एवं पंचम भाव में गोचर करने वाले हैं। इन दोनों ही भावों में सूर्य के गोचर को अच्छा नहीं माना गया है लेकिन फिर भी तुलना करें तो 16 दिसंबर के बाद वाला समय तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा माना जाएगा। मंगल ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके पहले भाव में रहेगा। यद्यपि मंगल ग्रह अपने मित्र की राशि में रहेंगे इसके बावजूद भी पहले भाव में मंगल के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता इसलिए हम मंगल से मिले-जुले या यूं कहें की एवरेज से कमजोर परिणाम मिलने की उम्मीद करते हैं। वहीं बुध ग्रह का गोचर 2 दिसंबर तक आपके तीसरे भाव में जबकि 2 दिसंबर से 22 दिसंबर तक आपके चौथे भाव में इसके बाद पांचवें भाव में रहेगा। इस बीच में 14 दिसंबर के बाद बुध ग्रह अस्त भी रहेंगे। ऐसे में बुध ग्रह भी मिले जुले परिणाम देंगे लेकिन ज्यादातर समय बुध ग्रह आपको आपके फेवर के परिणाम दे सकते हैं। बृहस्पति ग्रह का गोचर पहले भाव में रहेगा। वैसे पहले भाव में बृहस्पति की गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता लेकिन मित्र राशि में होने के कारण बृहस्पति कई मामलों में अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। शुक्र ग्रह का गोचर पूरे महीने आपके तीसरे भाव में रहेगा। वैसे तो शुक्र ग्रह का यह गोचर अनुकूल नहीं माना जाता लेकिन अपनी राशि में होने के कारण शुक्र ग्रह आपको अच्छे परिणाम भी दे सकते हैं। या यूं कहें कि परिणाम औसत से बेहतर रह सकते हैं। शनि ग्रह का गोचर आठवें भाव में होने के कारण अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाएगा। वहीं राहु का गोचर 5 दिसंबर तक सप्तम भाव में रहेगा जिसे अच्छा नहीं कहा जाएगा। 5 दिसंबर के बाद राहु का गोचर आपके छठे भाव में हो जाएगा। जिसे सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला कहा जाएगा। केतु का गोचर 5 दिसंबर तक आपके पहले भाव में इसके बाद आपके द्वादश भाव में रहेगा। ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल नहीं कही गई हैं। अतः केतु से अनुकूल परिणामों की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। तो इस तरह से हम पाते हैं कि सभी ग्रहों की स्थितियों को देखकर ऐसा लगता है कि इस महीने आपको अधिकांश मामलों में मिले जुले या औसत लेवल के परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस महीने आपको किस मामले में कैसे परिणाम मिलेंगे आइए विस्तार से जानते हैं और सबसे पहले चर्चा करते हैं कि दिसम्बर 2026 का महीना आपके करियर के लिए कैसा रहने वाला है?
कार्यक्षेत्र
आपके कर्म स्थान के स्वामी ग्रह शुक्र की स्थिति इस महीने बहुत अच्छी नहीं है। फिर भी अपनी राशि में होने के कारण शुक्र आपको एवरेज से बेहतर परिणाम देना चाहेंगे। आपकी कर्म स्थान पर महीने के पहले हिस्से में सूर्य और शनि की संयुक्त दृष्टि का प्रभाव रहेगा। वहीं महीने के दूसरे हिस्से में बुध और शनि की दृष्टि का प्रभाव रहेगा 22 दिसंबर के बाद बुध ग्रह का प्रभाव भी समाप्त हो जाएगा। इस तरह से कार्यक्षेत्र के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। कुछ कुछ मामलों में धीमापन देखने को मिल सकता है। व्यापार व्यवसाय को लेकर इस महीने भटकाव अधिक रह सकता है। कुछ व्यर्थ की यात्राएं भी हो सकती हैं। यानी कि बहुत अधिक सार्थक परिणाम नहीं मिलेंगे। इसलिए व्यापार व्यवसाय को लेकर किसी भी प्रकार का रिस्क इस महीने लेना उचित नहीं रहेगा। बेहतर होगा जो जैसा चल रहा है उसको उसी तरह से मेंटेन करते रहें। नौकरीपेशा लोगों को भी इस महीने बहुत अधिक अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत नहीं हो रहे हैं। क्योंकि छठे भाव के स्वामी शनि की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। ऊपर से शनि ग्रह 11 दिसंबर तक वक्री रहेंगे और इस महीने शनि ग्रह राहु के उपनक्षत्र में रहेंगे। अतः ओवरऑल बहुत अच्छे परिणाम नहीं दे पाएंगे। फिर भी महीने के दूसरे हिस्से में थोड़ी सी कम कठिनाइयां शनि के द्वारा दी जाएगी। यानी शनि तुलनात्मक रूप से आपको राहत दे सकते हैं। इसलिए नौकरी से संबंधित मामलों में आ रही कठिनाइयों कम हो सकती हैं। कहने का तात्पर्य है कि कार्यक्षेत्र के लिए महीना बहुत अनुकूल नहीं है। महीना अधिक से अधिक आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है लेकिन उन परिणाम को प्राप्त करने के लिए भी बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। तमाम युक्ति को अपनाते हुए रिस्क लेने से बचेंगे तो नुकसान से भी बच सकेंगे। करियर के बाद अब चर्चा कर ली जाय सिंह राशि वालों की शिक्षा के संदर्भ में कि यह महीना सिंह राशि वाले विद्यार्थियों के लिए कैसा रहने वाला है?
आर्थिक
लाभ भाव के स्वामी ग्रह बुध ग्रह इस महीने मिली जुली स्थिति में रहेंगे लेकिन ज्यादातर समय अनुकूल स्थिति में रहेंगे। अतः आप अपनी मेहनत के अनुरूप अच्छी कमाई कर सकेंगे। भले ही बहुत अधिक कमाई न हो लेकिन इस महीने की कमाई से आप निराश नहीं होंगे। यानी कि सामान्य तौर पर आमदनी के स्रोत अच्छे रहेंगे। वहीं बचत के मामले में भी बुध का ही हस्तक्षेप रहने वाला है। हालांकि दूसरे भाव में शनि की दृष्टि अभी भी बनी हुई है लेकिन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर के बीच बचत करने में आपको अच्छी मदद मिल सकती है। बचाए गए पैसे भी इस अवधि में व्यर्थ में खर्च नहीं होने पाएंगे लेकिन इसके बावजूद भी शनि की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए फिजूल खर्ची से बचने की आवश्यकता रहने वाली है। यानी की आर्थिक दृष्टिकोण से महीना मिले-जुले या एवरेज से थोड़े से बेहतर लेवल के परिणाम दे सकता है। सिंह राशि वाले लोगों की अर्थव्यवस्था को जानने के बाद आइए अब उनके स्वास्थ्य के बारे में भी चर्चा कर ली जाय।
स्वास्थ्य
आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह सूर्य की स्थिति इस महीने मिली जुली रहेगी। अत: स्वास्थ्य में भी कुछ नर्मी गर्मी देखने को मिल सकती है। महीने का पहला हिस्सा स्वास्थ्य के लिए थोड़ा सा कमजोर लेकिन दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकता है। हालांकि महीने दूसरे हिस्से में भी आपके लग्न या राशि के स्वामी सूर्य पर शनि ग्रह की दृष्टि रहेगी लेकिन इसके बावजूद भी महीने का दूसरा हिस्सा बेहतर रह सकता है। छठे भाव का स्वामी शनि ग्रह 11 दिसंबर तक वक्री है। इस बीच में आपके भीतर का इम्यून सिस्टम कमजोर रह सकता है। यानी की रिकवरी रेट थोड़ा सा धीमा रह सकता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए भी अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। उचित आहार बिहार अपनाना भी जरूरी रहेगा। संभव हो तो योग व्यायाम इत्यादि करने की कोशिश करें। इससे आपको बेहतर राहत मिलेगी। आरोग्यता का कारक भी सूर्य ग्रह ही होता है जो आपकी लग्न या राशि का स्वामी ग्रह होता है। उसकी स्थिति मिली जुली है। अतः वहां से भी मिले-जुले परिणाम के मिलने की उम्मीद है। कहने का तात्पर्य है कि स्वास्थ्य के लिहाज से महीना मिला-जुला है। स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। सिंह राशि वाले लोगों की स्वास्थ्य चर्चा के बाद आइए अब इस बात की भी चर्चा कर ली जाय यदि इस महीने सिंह राशि वाले लोगों को यदि किसी तरह की कोई समस्या आती है तो कौन से उपाय उनके लिए फायदेमंद रहने वाले हैं?
प्रेम व वैवाहिक
आपके पंचम भाव के स्वामी ग्रह बृहस्पति की स्थिति प्लेसमेंट के अनुसार एवरेज लेवल की है लेकिन पंचम भाव का स्वामी होकर पंचम भाव को देखने के कारण बृहस्पति, कम से कम प्रेम संबंध के मामले में आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। हालांकि प्रेम का कारक ग्रह शुक्र इस महीने बहुत अनुकूल स्थिति में नहीं है लेकिन फिर भी वह आपका विरोध नहीं करेगा। क्योंकि शुक्र अपनी राशि में रहेगा। इसके बावजूद भी सहकर्मी से प्रेम करने वाले लोग किसी दूसरे सहकर्मी से फ्लर्ट करते समय इस बात का ख्याल रखें कि उनकी इस आदत से उनका पहला संबंध कमजोर हो सकता है। यानी कि चारित्रिक रूप से स्वयं को मजबूत बनाए रखेंगे तो आपका प्रेम संबंध सुरक्षित रहेगा। बृहस्पति की पंचम दृष्टि आपके प्रेम संबंध को सुरक्षित रखने में सहयोग करेगी। ऐसे लोग जो अभी तक सिंगल हैं; किसी यात्रा के दौरान उन्हें कोई पसंद आ सकता है। यानी कि प्रेम संबंध के मामले में इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वहीं विवाह और सगाई से संबंधित मामलों में भी इस महीने अनुकूलता देखने को मिल सकती है। सगाई को लेकर भाग दौड़ करने की स्थिति में अनुकूल परिणाम मिलने की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। बातें आगे बढ़ सकती हैं और 5 दिसंबर के बाद राहु केतु की स्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि इस मामले में आ रही कठिनाइयां दूर होगी और कहीं पर कोई बात बन सकती है। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों की बात की जाय या वैवाहिक सुख की बात की जाए तो इस मामले में महीना थोड़ा सा राहत भरा रह सकता है। क्योंकि राहु केतु का प्रभाव सप्तम भाव से प्रत्यक्ष रूप से अब हटने वाला है। 5 दिसंबर के बाद सप्तम भाव से राहु का प्रभाव दूर हो जाएगा जो आपको राहत देने का काम करेगा। हालांकि मंगल की दृष्टि अब भी रहेगी और सप्तम भाव, एक तरह से पाप कर्तरी वाले स्थिति में आ जाएगा। इसके बावजूद भी गुरु की सप्तम दृष्टि दांपत्य जीवन में अच्छी अनुकूलता देने का काम करेगी। यानी कि प्रेम संबंध के मामले में महीना काफी हद तक अनुकूल रह सकता है। विवाह और सगाई के मामले में भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है लेकिन दांपत्य संबंधी मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। बड़े बुजुर्गों की राय लेने की आवश्यकता रहेगी। क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में ही आप वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बिठा सकेंगे। प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों की चर्चा के बाद आइए अब जाना जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना सिंह राशि वाले लोगों के आर्थिक पक्ष के लिए कैसा रहने वाला है?
पारिवारिक
आपके दूसरे भाव के स्वामी ग्रह बुध इस महीने मिले-जुले किंतु एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। अतः बुध ग्रह आपके पारिवारिक मामलों में अपने लेवल पर संतुलन देने का काम करेंगे लेकिन दूसरे भाव पर पड़ने वाली शनि की दृष्टि कुछ न कुछ उतार चढ़ाव देती रहेगी। हालांकि यह उतार-चढ़ाव पिछले कई महीनो से देखने को मिल रहा होगा। तो यदि पिछले महीने से आपको कोई न कोई परेशानी देखने को मिली है तो वह परेशानी इस महीने भी जारी रह सकती है लेकिन नए सिरे से कोई परेशानी आती हुई प्रतीत नहीं हो रही है। ऐसे में वो लोग जिन्हें अभी तक किसी तरीके की कोई पारिवारिक समस्या नहीं रही है उन्हें इस महीने भी राहत मिलती रहेगी। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात की जाय तो इस मामले में महीना थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है। विशेषकर महीने के पहले हिस्से में जब चतुर्थ भाव में सूर्य का गोचर रहेगा, वह घर गृहस्थी में कुछ परेशानियां देने का काम कर सकता है। घर गृहस्थी को लेकर कोई तनाव देखने को मिल सकता है। आग या बिजली से चलने वाले उपकरण परेशानी देने का काम कर सकते हैं। घर का कोई वरिष्ठ परेशानी की स्थिति में रह सकता है और उस स्थिति के कारण आपको भी परेशानी हो सकती है। तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि पारिवारिक मामलों में महीना काफी हद तक अनुकूल है। बस छोटी-मोटी परेशानी ही देखने को मिल सकती हैं लेकिन गृहस्थ मामले में इस महीने कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन महीने का दूसरा हिस्सा राहत भरा रह सकता है। पारिवारिक एवं गृहस्थ जीवन की चर्चा के बाद आइए अब जान लिया जाय कि दिसम्बर 2026 का महीना सिंह राशि वाले लोगों के प्रेम प्रसंग के लिए कैसा रहेगा साथ ही साथ उनके वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा?
उपाय
इस महीने मुफ्त में कोई चीज न लें, चाहे वह उपहार ही क्यों न हो।
मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते रहें।
अपनी समर्थ के अनुसार गरीबों को भोजन करवाएं।
तो हम उम्मीद करते हैं कि दिसम्बर 2026 महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें।
मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते रहें।
अपनी समर्थ के अनुसार गरीबों को भोजन करवाएं।
तो हम उम्मीद करते हैं कि दिसम्बर 2026 महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। इसके अलावा व्यक्तिगत भविष्यवाणी जानने के लिए ज्योतिषियों के साथ फ़ोन पर या चैट पर जुड़े।
Astrological services for accurate answers and better feature
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.
Astrological remedies to get rid of your problems







