वृश्चिक राशिफल
आने वाले कल का राशिफल (वृश्चिक राशि) / Vrishchika Rashifal
Sunday, October 25, 2026
मज़बूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इज़ाफ़ा करेगा। किसी भी तरह के हालात को क़ाबू में रखने के लिए इस रफ़्तार को बरक़रार रखिए। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्त और जीवनसाथी आपके लिए सुकून और ख़ुशी लेकर आएंगे, नहीं तो आपका दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पाएंगे। काफ़ी वक़्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शान्त दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो - सिर्फ़ प्यार हो। आज किसी सामाजिक काम में हिस्सेदारी करके आपको अच्छा महसूस होगा।
उपाय :- बेसन की मिठाई, बेसन की कोई तली खाने की चीज़, सोहन पापड़ी, बेसन का हलवा गरीबों में बाँटने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कल का दिन
स्वास्थ्य: 









धन-सम्पत्ति: 









परिवार: 









प्रेम आदि: 









व्यवसाय: 









वैवाहिक जीवन: 









एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
ज्योतिष पत्रिका
रत्न खरीदें
यन्त्र खरीदें
फेंगशुई खरीदें
रूद्राक्ष खरीदें
एस्ट्रोसेज डॉट कॉम से सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले रुद्राक्ष, लैब सर्टिफिकेट के साथ प्राप्त करें।








