सप्तम भाव में स्थित शुक्र का फल (Venus in Seventh House)
शुक्र फल विचार
यहां स्थित शुक्र आपको मिला जुला फल देने वाला है। आप उदार स्वभाव के लोकप्रिय व्यक्ति हैं लेकिन आप कुछ हद तक चिंतित रह सकते। आप साधुओं से प्रेम करने वाले भाग्यवान व्यक्ति हैं। हांलाकि आप चंचल, विलासी और संगीत को पसंद करने वाले हैं। थोडे से प्रयास से भी आपको आराम देने वाली चीजों की प्राप्ति हो जाएगी। आपकी व्यवहार कुशलता और चातुर्य से सभी सम्मोहित होंगे।
देखने में आप बडे ही आकर्षक व्यक्तित्त्व के स्वामी होंगे। आप एक श्रेष्ठ कलाकार हो सकते हैं। गायन और अभिनय में आपकी रुचि होनी चाहिए। कामक्रीडा और जल क्रीडा में भी आपको चातुर्य हाशिल होगा। कभी-कभी शुक्र की यहां स्थिति विवाह जल्दी करवा देती है। हांलाकि यह स्थिति कभी-कभी दो विवाह की स्थितियां भी निर्मित करती है लेकिन संस्कार के अनुसार इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
विवाह के पश्चात भाग्योदय होता है। स्त्रियों के माध्यम से सुख मिलता है। लेकिन अधिक विलासिता और व्यभिचार से बचाव जरूरी होगा। आपको विदेश यात्राओं अथवा दूर की यात्राओं और वहां निवास करने के मौके खूब मिलेंगे। राजकुल या सरकार के द्वारा आप सम्मानित किए जाएंगे। लेकिन कमर के नीचे वातजन्य पीडा हो सकती है।
ज्योतिष में शुक्र ग्रह जन्म कुंडली में स्थित 12 भावों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालता है। इन प्रभावों का असर हमारे प्रत्यक्ष जीवन पर पड़ता है। इसके अतिरिक्त शुक्र एक शुभ ग्रह है, परंतु यदि शुक्र कुंडली में मजबूत होता है तो जातकों को इसके अच्छे परिणाम मिलते हैं जबकि कमज़ोर होने पर यह अशुभ फल देता है। आइए विस्तार से जानते हैं शुक्र ग्रह के विभिन्न भावों पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है -
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह का प्रत्येक भाव में प्रभाव
ज्योतिष में ग्रह
ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक शुभ ग्रह माना गया
है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। इसलिए ज्योतिष में
शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और
फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र
वृषभ और तुला राशि का स्वामी होता है
और मीन इसकी उच्च राशि है, जबकि
कन्या इसकी नीच राशि कहलाती है। शुक्र को 27 नक्षत्रों
में से भरणी,
पूर्वा फाल्गुनी
और पूर्वाषाढ़ा
नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। ग्रहों में बुध
और शनि ग्रह शुक्र के मित्र ग्रह हैं और तथा
सूर्य और
चंद्रमा इसके शत्रु ग्रह माने जाते हैं। शुक्र का गोचर 23 दिन की अवधि का होता है अर्थात शुक्र
एक राशि में क़रीब 23 दिन तक रहता है।
ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह का मनुष्य जीवन पर प्रभाव
शारीरिक रूपरेखा एवं स्वभाव - हिन्दू ज्योतिष में शुक्र ग्रह जिस व्यक्ति के लग्न भाव में होता है वह जातक रूप-रंग से सुंदर होता है। उसका व्यक्तित्व विपरीत लिंग के व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित करता है। शुक्र के प्रभाव से वह दीर्घायु होता है और स्वभाव से वह मृदुभाषी होता है। लग्न में शुक्र व्यक्ति को गायन, वादन, नृत्य, चित्र कला के प्रति रूचि पैदा कराता है। शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति काम-वासना, भोग विलास संबंधी चीज़ों को अधिक प्राथमिकता देता है। जिस जातक की कुंडली में शुक्र प्रथम भाव में स्थित होता है वह चित्रकार, गायक, नर्तक, कलाकार, अभिनेता आदि बनता है।
बली शुक्र - बली शुक्र व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम की भावना को बढ़ाता है। वहीं प्रेम करने वाले जातकों के जीवन में रोमांस में वृद्धि करता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होता है वह व्यक्ति जीवन में भौतिक सुखों का आनंद लेता है। बली शुक्र के कारण व्यक्ति साहित्य एवं कला में रुचि लेता है।
पीड़ित शुक्र - पीड़ित शुक्र के कारण व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ आती हैं। पती-पत्नि के बीच मतभेद होते हैं। व्यक्ति के जीवन में दरिद्रता आती है और वह भौतिक सुखों के अभाव में जीता है। यदि जन्म कुंडली में शुक्र कमज़ोर होता है तो जातक को कई प्रकार की शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। पीड़ित शुक्र के प्रभाव से बचने के लिए जातकों को शुक्र ग्रह के उपाय करने चाहिए।
रोग - कमज़ोर शुक्र के कारण जातक की कामुक शक्ति कमज़ोर होती है। इसके प्रभाव से व्यक्तियों को किडनी से संबंधित बीमारी होने का ख़तरा रहता है। व्यक्ति को आँखों से सबंधित वहीं स्त्री जातकों के लिए शुक्र गर्भपात का कारण बनता है।
कार्यक्षेत्र - ज्योतिष में शुक्र ग्रह कोरियोग्राफी, संगीतकार, पेंटर, फैशन, डिज़ाइनिंग, इवेंट मैनेजमेंट, कपड़ा संबंधी व्यवसाय, होटल, रेस्ट्रोरेंट, टूर एंड ट्रेवल, थिएटर, साहित्यकार, फिल्म इंडस्ट्री आदि कार्यक्षेत्र को दर्शाता है।
उत्पाद - ज्योतिष में शुक्र ग्रह सौन्दर्य उत्पाद, विद्युत उत्पाद, फैन्सी प्रोडक्ट्स, इत्र, कन्फेक्शनरी, फूल, चीनी, कार, शिप, हवाई जहाज़, पेट्रोल आदि वस्तुओं को दर्शाता है।
स्थान - शयन कक्ष, सिनेमा, बगीचा, बैंकेट हॉल, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, बंदरगाह, हवाई हड्डा, खादानें, देह व्यापार क्षेत्र आदि
जानवर व पक्षी - बकरी, बैल, बत्तक, चिड़िया, तेंदुआ आदि।
जड़ी - अरंड मूल।
रत्न - हीरा।
रुद्राक्ष - छः मुखी रुद्राक्ष।
रंग - गुलाबी।
यंत्र - शुक्र यंत्र।
शुक्र ग्रह के मंत्र -
ॐ अन्नात्परिस्त्रुतो रसं ब्रह्मणा व्यपिबत् क्षत्रं पय: सोमं प्रजापति:।
ऋतेन सत्यमिन्द्रियं विपानं शुक्रमन्धस इन्द्रस्येन्द्रियमिदं पयोऽमृतं मधु।।
शुक्र का तांत्रिक मंत्र
ॐ शुं शुक्राय नमः
शुक्र का बीज मंत्र
ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः
धार्मिक दृष्टि से शुक्र ग्रह का महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार, शुक्र ग्रह असुरों के गुरू हैं इसलिए इन्हें शुक्राचार्य भी कहा जाता है। भागवत पुराण में लिखा गया है कि शुक्र महर्षि भृगु ऋषि के पुत्र हैं और बचपन में इन्हें कवि या भार्गव नाम से भी जाना जाता था। शास्त्रों में शुक्र देव के रूप का वर्णन कुछ इस प्रकार किया गया है - शुक्र श्वेत वर्ण के हैं और ऊँट, घोड़े या मगरमच्छ पर सवार होते हैं। इनके हाथों में दण्ड, कमल, माला और धनुष-बाण भी है। शुक्र ग्रह का संबंध धन की देवी माँ लक्ष्मी जी से है, इसलिए हिन्दू धर्म के अनुयायी धन-वैभव और ऐश्वर्य की कामना के लिए शुक्रवार के दिन व्रत धारण करते हैं।
खगोलीय दृष्टि से शुक्र ग्रह का महत्व
खगोल विज्ञान के अनुसार, शुक्र एक चमकीला ग्रह है। अंग्रेज़ी में इसे वीनस के नाम से जाना जाता है। यह एक स्थलीय ग्रह है। शुक्र आकार तथा दूरी में पृथ्वी के निकटतम है। कई बार इसे पृथ्वी की बहन भी कहते हैं। इस ग्रह के वायु मंडल में सर्वाधिक कार्बन डाई ऑक्साइड गैस भरी हुई है। इस ग्रह से संबंधित दिलचस्प बात यह है कि शुक्र सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केवल थोड़ी देर के लिए सबसे तेज़ चमकता है। इसी कारण इसे भोर का तारा या सांझ का तारा कहा जाता है।
इस प्रकार आप समझ सकते हैं कि खगोलीय और धार्मिक दृष्टि के साथ साथ ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व कितना व्यापक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में स्थित 12 भाव उसके संपूर्ण जीवन को दर्शाते हैं और जब उन पर ग्रहों का प्रभाव पड़ता है तो व्यक्ति के जीवन में उसका असर भी दिखाई देता है।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Numerology Weekly Horoscope: 4 May, 2025 To 10 May, 2025
- Mercury Transit In Ashwini Nakshatra: Unleashes Luck & Prosperity For 3 Zodiacs!
- Shasha Rajyoga 2025: Supreme Alignment Of Saturn Unleashes Power & Prosperity!
- Tarot Weekly Horoscope (04-10 May): Scanning The Week Through Tarot
- Kendra Trikon Rajyoga 2025: Turn Of Fortunes For These 3 Zodiac Signs!
- Saturn Retrograde 2025 After 30 Years: Golden Period For 3 Zodiac Signs!
- Jupiter Transit 2025: Fortunes Awakens & Monetary Gains From 15 May!
- Mercury Transit In Aries: Energies, Impacts & Zodiacal Guidance!
- Bhadra Mahapurush & Budhaditya Rajyoga 2025: Power Surge For 3 Zodiacs!
- May 2025 Numerology Horoscope: Unfavorable Timeline For 3 Moolanks!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 04 मई से 10 मई, 2025
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (04 से 10 मई, 2025): इस सप्ताह इन 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ!
- बुध का मेष राशि में गोचर: इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले, वहीं शेयर मार्केट में आएगी मंदी
- अपरा एकादशी और वैशाख पूर्णिमा से सजा मई का महीना रहेगा बेहद खास, जानें व्रत–त्योहारों की सही तिथि!
- कब है अक्षय तृतीया? जानें सही तिथि, महत्व, पूजा विधि और सोना खरीदने का मुहूर्त!
- मासिक अंक फल मई 2025: इस महीने इन मूलांक वालों को रहना होगा सतर्क!
- अक्षय तृतीया पर रुद्राक्ष, हीरा समेत खरीदें ये चीज़ें, सालभर बनी रहेगी माता महालक्ष्मी की कृपा!
- अक्षय तृतीया से सजे इस सप्ताह में इन राशियों पर होगी धन की बरसात, पदोन्नति के भी बनेंगे योग!
- वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये छोटा सा उपाय, पितृ दोष होगा दूर और पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद!
- साप्ताहिक अंक फल (27 अप्रैल से 03 मई, 2025): जानें क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए!
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025