मीन राशिफल 2015 - मीन भविष्यफल 2015 - मीन 2015 राशिफल
मीन राशिफल 2015 लाया है आपके कार्य-क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, और आर्थिक स्थिति से जुड़ी ढेर सारी जानकारियाँ। मीन जातकों को 2015 का यह वार्षिक राशिफल हर स्थिति से अवगत कराएगा। तो आइए जानें पं.हनुमान मिश्रा जी द्वारा 2015 में होने वाली घटनाएँ और साथ ही समस्याओं के उपाय और अपने आने वाले वर्ष को संवारें...
मीन राशिफल 2015 के अनुसार इस साल शनि आपके नवमें भाव में है, और राहु सातवें भाव में गोचर करेगा। जबकि केतु आपके पहले भाव में यानी कि राशि में ही रहने वाला है। वहीं बृहस्पति साल के पहले भाग में आपके पंचम स्थान में रहेगा जबकि साल के दूसरे भाग में आपके छठे भाव में गोचर करेगा। इन ग्रहों का आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।
Click here to read Pisces Horoscope 2015 in English
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
मीन राशिफल 2015 : पारिवारिक भविष्यफल
मीन भविष्यफल 2015 के मुताबिक़ पारिवारिक दृष्टिकोण से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति बनी रहेगी। इन सबके पीछे आपका भी बड़ा श्रेय रहेगा। क्योंकि आप भी बहुत से ऐसे कामों को अंजाम देने वाले हैं जो पारिवारिक जीवन के लिए हितकर हों। परिवारजनों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। घर परिवार में शुभ कृत्य का आयोजन होगा। लेकिन साल के दूसरे भाग में पारिवारिक जीवन को लेकर मन कुछ अप्रसन्न रह सकता है। इस समय बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा।
मीन राशिफल 2015 : स्वास्थ्य भविष्यफल
मीन राशिफल 2015 आपको सचेत करता है कि इस पूरे वर्ष आपको स्वास्थ्य का खास खयाल रखना होगा, क्योंकि केतु लग्न पर और राहु सप्तम में है। हालांकि वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति आपके पंचम भाग में रहेगा। अत: बृहस्पति की दॄष्टि लग्न पर होगी। फलस्वरूप स्वास्थ्य के लिहाज़ से वर्ष का प्रथम भाग अनुकूल रहेगा। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में स्वास्थ्य चिंतन करना होगा। अत: स्वयं को चिंता मुक्त रखें और वाहनादि सावधानी से चलाएं। खान पान पर भी संयम रखें तो सब ठीक रहेगा।
मीन राशिफल 2015 : प्रेम व वैवाहिक भविष्यफल
मीन भविष्यफल 2015 का कहना है कि प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी और अनुकूल रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में उच्चावस्था का बृहस्पति आपके पंचम भाव में रहेगा अत: किसी उच्च कुलीन या धनवान से प्रेम हो सकता है। सगाई होने और विवाह होने के योग भी बन रहे हैं। पुराने प्रेम संबंधों में और प्रगाढता आएगी लेकिन राहु सप्तम में रहेगा जो ऐसे रिश्तों को भी बढ़ावा दे सकता है तो आपकी परम्परा से परे हों। साल के दूसरे भाग में नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें। मीन 2015 राशिफल इंगित करता है कि घरेलू समस्याओं को प्रेम के बीच में लाने से भी बचना होगा।
मीन राशिफल 2015 : कार्यक्षेत्र भविष्यफल
मीन 2015 राशिफल संकेत करता है कि आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल के पहले भाग में व्यापार-व्यवसाय के समय अनुकूल है। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। इस अवधि में आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। नौकरीपेशा को स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है, लेकिन मीन राशिफल 2015 कहता है कि साल के दूसरे भाग में काम विलम्ब से पूरे होंगें। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचने पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। लेकिन इस अवधि में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि नौकरीपेशा के लिए साल का दूसरा भाग अनुकूल रहेगा।
मीन राशिफल 2015 :आर्थिक भविष्यफल
मीन भविष्यफल 2015 के अनुसार वर्ष के पहले भाग में व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से भी आप अच्छी बचत कर पाएंगे। आमदनी के श्रोतों में बढोत्तरी होगी आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। कहीं से अचानक कोई बडा लाभ भी हो सकता है। यात्राओं से जुडी नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। साल के दूसरे भाग में यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में बहुत ही सावधानी से निवेश करें।
मीन राशिफल 2015 :शैक्षिक भविष्यफल
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विशेषकर साल के पहले भाग में आप इस वर्ष बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। शिक्षकों के साथ आपके सम्बंध मजबूत होंगे। आप अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। वहीं साल के दूसरे भाग में यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। हालांकि मीन राशिफल 2015 के मुताबिक़ लग्न का केतु कभी-कभी आपको अपने लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करेगा; अत: पूरी लगन से पढ़ाई करते रहें। यकीन माने अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे।
मीन 2015 राशिफल:उपाय
- हर चौथे महीने नदी में छह नारियल प्रवाहित करें।
- माथे पर केशर का तिलक करें।
आशा करते हैं कि मीन राशिफल 2015 आपको इस वर्ष सही मार्गदर्शन देने में सहायता करेगा और वर्ष 2015 के भविष्य में होने वाली घटनाओं से आपको अवगत कराएगा।
नोट - अगर आपको अपना जन्म समय पता है तो अपना 2015 वर्षफल भी मुफ्त देख सकते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Mercury Transit In Scorpio: A Transformative Journey In Scorpio!
- Jupiter Transit In Gemini: Retrograde Jupiter & Its Impact!
- Margashirsha Purnima 2025: Rare Yoga Will Change Your Fate!
- Jupiter Transit In Gemini: Mental Expansion & New Perspectives
- Zodiac-Wise Monthly Tarot Fortune Bites For December!
- Mokshada Ekadashi 2025: Must Follow These Rules For Salvation
- Weekly Horoscope December 1 to 7, 2025: Predictions & More!
- December 2025 Brings Festivals & Fasts, Check Out The List!
- Tarot Weekly Horoscope & The Fate Of All 12 Zodiac Signs!
- Numerology Weekly Horoscope: 30 November To 6 December, 2025
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर: राजनीति, व्यापार और रिश्तों में आएगा बड़ा उलटफेर!
- बृहस्पति मिथुन राशि में गोचर: किस पर बरसेगा प्रेम-सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क?
- इस मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2025 पर बनेगा दुर्लभ शुभ योग, ये उपाय बदल देंगे किस्मत!
- गुरु का मिथुन राशि में गोचर: स्टॉक मार्केट में आ सकता है भूचाल, जानें राशियों का क्या होगा हाल!
- टैरो मासिक राशिफल दिसंबर 2025: इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
- मोक्षदा एकादशी 2025 पर इन नियमों का जरूर करें पालन, मोक्ष की होगी प्राप्ति!
- मोक्षदा एकादशी के शुभ दिन से शुरू होगा दिसंबर का ये सप्ताह, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए?
- 2025 दिसंबर में है सफला एकादशी और पौष अमावस्या, देखें और भी बड़े व्रत-त्योहारों की लिस्ट!
- टैरो साप्ताहिक राशिफल 30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025: क्या होगा भविष्यफल?
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 30 नवंबर से 06 दिसंबर, 2025
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






