अंक ज्योतिष के आधार पर 2014 की भविष्यवाणियाँ

Please click here to read in English
2014 अंक ज्योतिष भविष्यवाणियां आपके समक्ष प्रस्तुत हैं हिन्दी में। ऐस्ट्रोसेज २०१४ अंक ज्योतिष भविष्यवाणियों का भरपूर फ़ायेदा उठाएँ और अपना जीवन सुखमय बनाएँ। यह भविष्यवाणियाँ आपके मूलांक यानी लक्की नंबर पर आधारित हैं।
अपना लक्की नंबर या मूलांक जानने के लिए यहाँ क्लिक करें - लक्की नंबर कैलकुलेटर
मूलांक 1

मूलांक 1 वालों यदि आपने इस वर्ष अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का सही दिशा में प्रयोग किया तो यकीन माने यह साल आपको बहुत बड़ी उपलब्धि दे सकता है। अत: अपनी शक्तियों को रचनात्मक कार्य की ओर लगाएं। व्यापार व्यवसाय के लिए भी समय शुभ है। राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के लिए भी समय उत्तम है। आप अपने प्रद्वंदियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। विदेश यात्रा और शिक्षा के लिए भी समय शुभ है लेकिन स्वास्थ चिंतन जरूरी होगा।
मूलांक 2

मूलांक 2 वालों के लिए साल 2014 काफ़ी बेहतर परिणाम लाया है। यह साल आपके लिए भाग्यवर्धक सिद्ध हो सकता है। यह साल वैसे तो हर लिहाज से अच्छा है लेकिन आर्थिक मामलों के लिए खासकर और अच्छा है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पिता या ससुराल के माध्यम से भी धन प्राप्ति सम्भव है। आप किसी मांगलिक कार्य को सम्मन कराने में भागीदारी करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। सरकारी लाभ भी मिल सकता है लेकिन उच्चाधिकारियों से सम्बंध मधुर बनाए रखें।
मूलांक 3

यह साल आपके लिए काफ़ी महत्त्वपूर्ण है। पिछली अधिकांश परेशानियों से आपको निजात मिलने वाली है। विकास की कोई नई राह आपका इंतजार कर रही है। यदि योजनाबद्ध तरीके से आप किसी भी काम की शुरुआत करते हैं तो निश्चय ही आपको सफलता मिलेगी। किसी नए व्यक्ति के मिलने से भी आपके कार्य व्यापार में बेहतरी आएगी। शिक्षा के लिए भी साल काफी अच्छा रहेगा। समाज में मान सम्माब बढ़ेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
मूलांक 4

यह साल आपके भीतर एक विशेष आकर्षण पैदा करेगा। जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। इस साल आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। जो न केवल आपको भावनात्म सहयोग करेंगे बल्कि आपकी सामाजिक गतिविधियों में भी सहयोग करेंगे। आपकी योजनाओं को सफल बनाने में यह साल काफ़ी योगदान दे सकता है। लेकिन यह साल साझेदारी की शुरुआत के लिए ठीक नहीं है। जल्दबाजी और भावनाओं में बह कर कोई निर्णय लेना भी ठीक नहीं होगा।
मूलांक 5

साल 2014 आपके लिए शुभता लेकर आया है। इस वर्ष आप उन्नति के मार्ग पर चलेंगे। आपकी योजनाएं जो अधूरी रह गई थीं उनके पूरे होने का समय आ गया है। आर्थिक मामलों के लिए भी समय काफी अनुकूल है। आपका सामजिक दायरा भी बढ़ेगा। मान सम्मान में इजाफ़ा होगा। मित्रों की संख्या में इजाफ़ा होगा। लेकिन इस समय किसी भी काम में आंख मूंद कर लग जाना ठीक नहीं होगा। पदोन्नति के लिए भी य वर्ष अनुकूल रहेगा।
मूलांक 6

यह साल आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस वर्ष आपके कामों में कुछ रुकावटें रह सकती हैं लेकिन आपका काम बिगड़ेगा नहीं। यानी रुकावटों के बाद ही सही आपके काम बनेंगे। कामों में आने वाली कठिनाइयों से आपको विचलित नहीं होना है। शिथिलता छोड़कर पूरी स्फ़ूर्ति और सक्रियता के साथ काम करें। सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक मामलों के लिए साल काफी अच्छा रहेगा। लेकिन आत्मनिर्भरता जरूरी होगी। स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है।
मूलांक 7

यह आपको कई मामलों में सफलता दिलाने के लिए आया है। खासकर व्यापार व्यवसाय के लिए यह साल काफ़ी बेहतर रहने वाला है। आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। इस साल आप कई यात्राएं कर सकते हैं। इनमें से अधिकांश यात्राएं व्यापारिक यात्राएं हो सकती हैं। इनसे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि कि कुछ यात्राएं मनोरंजन के लिए भी हो सकती हैं। मित्रों की संख्या में बढ़ोत्तरे होगी। आर्थिक मामलों के लिए वर्ष उत्तम हैं। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।
मूलांक 8

यह साल खासतौर पर आपको घरेलू मामलों में शांति देने के लिए आया है। अधिकांश घरेलू चिंताओं से आपको निजात मिलने वाली है। प्रेम प्रसंग के लिए भी वर्ष काफ़ी अनुकूल है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी और जीवन में आनंद का समावेश होगा। आर्थिक मामलों के लिए भी समय अनुकूल है लेकिन इस वर्ष आप घरेलू साज सज्जा को लेकर कुछ खर्चे कर सकते हैं। कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों के लिए साल अत्यंत शुभ है। पदोन्नति की भी सम्भावना है।
मूलांक 9

यह साल आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। इस साल आपको इस बात का खयाल रखना है कि आपके बारे में कोई दुष्प्रचार न होने पाए। अपने मित्रों को नाराज न करें क्योंकि वे आपके विरोधी बन सकते हैं। इस साल आपके साथ कोई धोखा होने की भी सम्भावना है। अत: सावधानी से काम लें। यद्यपि इस वर्ष काम धंधा अच्छा रहेगा फिर भी मेहनत के अनुरूप फल न मिलने से आप कुछ हद तक निराश हो सकते हैं। निराशा से बचें और अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।
पं. हनुमान मिश्रा
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems

AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Rahu-Ketu Transit July 2025: Golden Period Starts For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini July 2025: Wealth & Success For 4 Lucky Zodiac Signs!
- Mercury Rise In Cancer: Turbulence & Shake-Ups For These Zodiac Signs!
- Venus Transit In Gemini: Know Your Fate & Impacts On Worldwide Events!
- Pyasa Or Trishut Graha: Karmic Hunger & Related Planetary Triggers!
- Sawan Shivratri 2025: Know About Auspicious Yoga & Remedies!
- Mars Transit In Uttaraphalguni Nakshatra: Bold Gains & Prosperity For 3 Zodiacs!
- Venus Transit In July 2025: Bitter Experience For These 4 Zodiac Signs!
- Saraswati Yoga in Astrology: Unlocking the Path to Wisdom and Talent!
- Mercury Combust in Cancer: A War Between Mind And Heart
- बुध का कर्क राशि में उदित होना इन लोगों पर पड़ सकता है भारी, रहना होगा सतर्क!
- शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें देश-दुनिया व राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव
- क्या है प्यासा या त्रिशूट ग्रह? जानिए आपकी कुंडली पर इसका गहरा असर!
- इन दो बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि, जानें इस दिन शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय!
- इन राशियों पर क्रोधित रहेंगे शुक्र, प्यार-पैसा और तरक्की, सब कुछ लेंगे छीन!
- सरस्वती योग: प्रतिभा के दम पर मिलती है अपार शोहरत!
- बुध कर्क राशि में अस्त: जानिए राशियों से लेकर देश-दुनिया पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
- कामिका एकादशी पर इस विधि से करें श्री हरि की पूजा, दूर हो जाएंगे जन्मों के पाप!
- कामिका एकादशी और हरियाली तीज से सजा ये सप्ताह रहेगा बेहद ख़ास, जानें इस सप्ताह का हाल!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 20 जुलाई से 26 जुलाई, 2025
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025