गोचर : जानें समय, तारीख़, और अपना भविष्यफल
ज्योतिष की दुनिया में गोचर बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि सभी नवग्रह या नौ ग्रह हमारे आपके जीवन को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। चंद्रमा, सूर्य, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु, और केतु कुछ ऐसे प्रमुख ग्रह हैं जिन्हें ज्योतिष की दुनिया में काफी गंभीरता से लिया जाता है। ऐसे में यह बात तो साफ है कि इन ग्रहों के गोचर या राशि परिवर्तन से हमारे जीवन पर असर अवश्य ही पड़ता है।
बता दें कि हमारे जीवन में होने वाली सभी मुख्य घटनाएं इन ग्रहों के चाल के ऊपर ही निर्भर करती हैं। ग्रहों की यह चाल हमारे जीवन में कुछ बड़े तो कभी कुछ छोटे बदलाव लेकर आने वाली साबित होती है। इसके अलावा यह सभी ग्रह हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को नियंत्रित करने की भी क्षमता रखते हैं।
उदाहरण के तौर पर देख लीजिए जैसे कि चंद्रमा हमारे मन को नियंत्रित करता है। ठीक इसी तरह सूर्य जिसे एक शाही ग्रह का दर्जा दिया गया है वह हमारी कुंडली में सरकारी नौकरी और सेवाओं की संभावनाओं के लिए जिम्मेदार माना गया है। ठीक इसी तरह शुक्र हमारे जीवन में प्रेम और विवाह का कारक माना जाता है। इसके अलावा बुध ग्रह हमारी बौद्धिक क्षमताओं को दर्शाता है। इसके अलावा बात करें अगर बृहस्पति ग्रह की तो यह ग्रह मुख्य रूप से हमारे स्वास्थ्य को दर्शाता है। इसके बाद शनि ग्रह की बात करें तो शनि ग्रह हमारे कर्म या कार्यों को दर्शाता है और उसी के अनुसार हमें परिणाम देता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से इन ग्रहों के गोचर की तिथियों का सही ज्ञान, और गोचर के समय की उचित जानकारी हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी गयी है। ताकि हम अपने जीवन में होने वाले उन परिवर्तनों पर नज़र रख सकें जो ये गोचर हमारे जीवन में ला सकते हैं।
यहां यह जानना बेहद जरूरी है कि सभी ग्रह एक समान गति से नहीं चलते हैं। जहां कुछ ग्रह धीमी गति से आगे बढ़ते हैं वहीं कुछ ऐसे भी ग्रह है जो काफी तेज गति से चलते हैं। उदाहरण के तौर पर समझाएं तो शनि ग्रह बहुत धीरे चलने के लिए जाना जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ बुध ग्रह एक ऐसा ग्रह है जो काफी तेज गति से चलता है। यानी कि किसी भी व्यक्ति के लिए ग्रहों की गतिविधियों पर नजर रखना असंभव सा होता है। हालांकि इन के परिवर्तन से हमारे जीवन में काफी बदलाव आ सकते हैं। ऐसे में आपकी इसी समस्या को समझते हुए हम आपके लिए सभी नव ग्रहों के गोचर की संपूर्ण जानकारी, आपके जीवन में उनसे होने वाले बदलाव, गोचर का सटीक समय, और तिथि इत्यादि की जानकारी आपके लिए लेकर आए हैं।
गोचर 2024
सभी नवग्रहों के गोचर का सम्पूर्ण विवरण जानने के लिए आगे पढ़ें। साथ ही जानें कब होने वाला है अगला गोचर?
एस्ट्रोसेज मोबाइल पर सभी मोबाइल ऍप्स
एस्ट्रोसेज टीवी सब्सक्राइब
ज्योतिष पत्रिका
- सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ, धन लाभ और वेतन वृद्धि के बनेंगे योग!
- ज्येष्ठ मास में मनाए जाएंगे निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा जैसे बड़े त्योहार, जानें दान-स्नान का महत्व!
- राहु के कुंभ राशि में गोचर करने से खुल जाएगा इन राशियों का भाग्य, देखें शेयर मार्केट का हाल
- गुरु, राहु-केतु जैसे बड़े ग्रह करेंगे इस सप्ताह राशि परिवर्तन, शुभ-अशुभ कैसे देंगे आपको परिणाम? जानें
- बुद्ध पूर्णिमा पर इन शुभ योगों में करें भगवान बुद्ध की पूजा, करियर-व्यापार से हर समस्या होगी दूर!
- इस मदर्स डे 2025 पर अपनी मां को राशि अनुसार दें तोहफा, खुश हो जाएगा उनका दिल
- टैरो साप्ताहिक राशिफल (11 मई से 17 मई, 2025): इन 5 राशि वालों की होने वाली है बल्ले-बल्ले!
- अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 11 मई से 17 मई, 2025
- बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर: जानें राशि सहित देश-दुनिया पर इसका प्रभाव
- मोहिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें उपाय, मिट जाएगा जिंदगी का हर कष्ट
- वृष संक्रांति (मई 15, 2025)
- संकष्टी चतुर्थी (मई 16, 2025)
- अपरा एकादशी (मई 23, 2025)
- प्रदोष व्रत (कृष्ण) (मई 24, 2025)
- मासिक शिवरात्रि (मई 25, 2025)
- ज्येष्ठ अमावस्या (मई 27, 2025)
- निर्जला एकादशी (जून 6, 2025)
- प्रदोष व्रत (शुक्ल) (जून 8, 2025)
- ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत (जून 11, 2025)
- संकष्टी चतुर्थी (जून 14, 2025)
- मिथुन संक्रांति (जून 15, 2025)
- योगिनी एकादशी (जून 21, 2025)
- मासिक शिवरात्रि (जून 23, 2025)
- प्रदोष व्रत (कृष्ण) (जून 23, 2025)
- आषाढ़ अमावस्या (जून 25, 2025)