मकर राशिफल 2022 - Makar Rashifal 2022

मकर राशिफल 2022 (Makar Rashifal 2022) वैदिक ज्योतिष पर आधारित एक ऐसी अनोखी पहल है जिसके माध्यम से आप अपने जीवन में भविष्य में आने वाली किसी भी परेशानी के बारे में पहले से ही अवगत हो सकते हैं। कैसे? वो ऐसे क्योंकि यहाँ विद्वान ज्योतिषियों ने आपके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर आधारित सबसे सटीक भविष्यवाणी के माध्यम से आपके लिए भविष्य का एक आईना पेश किया है। ऐसे में इन भविष्यवाणियों और यहाँ दिए गए सरल ज्योतिषीय उपायों से बनाये आने वाले कल को और भी ज्यादा यादगार और शुभ। तो आइये पढ़िए और जानिए मकर जातकों का वार्षिक भविष्यफल 2022 क्या कहता है।

Makar Rashifal 2022

2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात

13 अप्रैल, 2022 को बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में और आपके तीसरे भाव में गोचर करेगा। वहीं 12 अप्रैल, 2022 को राहु मेष राशि के प्रथम भाव और आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। जबकि शनि 29 अप्रैल, 2022 को अपनी स्वराशि कुंभ में और आपके द्वितीय भाव में गोचर करेगा और इसके बाद 12 जुलाई, 2022 को यह वक्री भाव में पुनः मकर राशि में गोचर कर जाएगा।

मकर राशिफल 2023 विस्तार से पढ़ें

मुफ्त मकर राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 में हर चीज मकर राशि के अनुकूल रहने की संभावना है। साल की पहली तिमाही में ग्रहों की स्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि इस अवधि में आप सुखी और आरामदायक जीवन व्यतीत कर सकते हैं। लेकिन साल की दूसरी तिमाही में आपको अपने निजी व पेशेवर जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप धैर्य से काम लें और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। जैसे जैसे यह साल अपने अंत के करीब आता जाएगा आप अपनी बाधाओं, समस्याओं और परेशानियों का जड़ से समाधान करते नजर आ सकते हैं।

2022 मकर राशिफल (Makar Rashifal 2022) के अनुसार साल 2022 की शुरुआत यानी कि जनवरी का महीना आपके लिए बेहतर रहने की उम्मीद है क्योंकि संभावना है कि इस दौरान आप शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि जनवरी के महीने में ही आप अपने साल भर के खर्चों की योजना बना लें और धन संचय पर ध्यान दें क्योंकि जनवरी मध्य में आपको अपने नज़दीकियों के ऊपर धन खर्च करने पड़ सकते हैं।

फरवरी और मार्च का महीना मकर राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिहाज से सुखद रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान मकर राशि के वह जातक जो एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में कोई प्रेम साथी मिल सकता है। आपका व्यावहारिक आचरण और समझ इस अवधि में आपको निजी व पेशेवर जीवन में प्रगति की ओर प्रशस्त कर सकता है। 2022 मकर भविष्यफल के अनुसार फरवरी के महीने में आपको चौकन्ना रहने की भी जरूरत है क्योंकि आपको इस अवधि में करियर में प्रगति करने के कई अवसर प्राप्त होने की संभावना है जिसे अगर लापरवाही बरती गयी तो आप उसे गंवा भी सकते हैं।

मई और जून का महीना मकर राशि के जातकों के लिए रोमांस के लिहाज से अनुकूल रहने की संभावना है जिसकी वजह से इस दौरान अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ आपके संबंध और भी मजबूत हो सकते हैं। कई मकर राशि के जातक अपने प्रेम जीवन को इस अवधि में वैवाहिक जीवन में बदलने की भी सोच सकते हैं। वहीं जून के महीने में मकर राशि के जातक ऊर्जा से भरपूर नजर आ सकते हैं।

मुफ्त मकर राशि वार्षिक भविष्यवाणी 2022 के अनुसार सितंबर और अक्टूबर के महीने आप अपनी पेशेवर जीवन में स्थिरता लाने के समाधान में सफल रह सकते हैं और साथ ही इस दौरान आपको आपके सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। हालांकि अक्टूबर के महीने में आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान आप वसायुक्त और उच्च कैलोरी वाले भोजन से परहेज करें।

साल के अंत तक टीमवर्क यानी कि संगठन के रूप में काम करना आपको कई फायदे दे सकता है। यह अवधि मकर राशि के उन जातकों के लिए भी अनुकूल रहने की संभावना है जो अपने करियर में बदलाव या फिर स्थानांतरण के इच्छुक हैं। साल के अंत में आप अपनी यात्रा, रुचि या छुट्टियों पर धन खर्च करते नजर आ सकते हैं। हालांकि ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद नहीं रहने की आशंका है क्योंकि यह अवधि मकर राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है जिसमें अगर समय का सदुपयोग करते हुए सही दिशा में मेहनत की जाए तो जातकों को लाभ होने की प्रबल संभावना है।

कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो 2022 मकर राशि भविष्यवाणी के अनुसार इस वर्ष मकर राशि के जातक अपनी मेहनत और लगन के बल पर कई उपलब्धियां हासिल करने में सफल रह सकते हैं। हालांकि आपके ऊपर कार्य के बोझ की अधिकता होने की आशंका है लेकिन भविष्य में आपको इसका लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना है। इस वर्ष निजी व पेशेवर जीवन में तरक्की के कई मौके आपको मिल सकते हैं। आप इस वर्ष एकाग्रचित्त होकर अपने कार्य कौशल में निखार लाने के लिए नई चीजों को सीखने में सफल रह सकते हैं। परिणामस्वरूप आप इस वर्ष महसूस कर सकते हैं कि आप पहले की तुलना में अपने कार्य को लेकर अधिक कुशल और दक्ष हो चुके हैं। मकर भविष्यवाणी 2022 के अनुसार इस वर्ष आप आराम और अन्य चीजों पर अपना समय खर्च करने से बचते नजर आ सकते हैं और इस समय का अपने व्यक्तिगत विकास और कार्य पर खर्च करना ज्यादा पसंद कर सकते हैं। साल 2022 में आप अपने करियर में स्थिरता लाने के लिए सकारात्मक प्रयास करते नजर आ सकते हैं। साल 2022 में आप अपनी रुचि व शौक़ों को लेकर उत्साहित हो सकते हैं लेकिन अन्य सालों की अपेक्षा में मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष शांत रहने की संभावना है जिसकी वजह से इस वर्ष आपको अपने भविष्य के बारे में सोचने का काफी समय प्राप्त होगा।

आइये अब विस्तार से ज्योतिषीय रूप से सटीक Makar Rashifal 2022 की मदद से साल 2022 में मकर राशि के जातकों के जीवन में क्या कुछ घटने वाला है, इसकी जानकारी आपको दे देते हैं।

Click here to read in English: Capricorn Annual Horoscope 2022

सभी ज्योतिषीय आकलन आपके चंद्र राशि पर आधारित हैं। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर

मकर प्रेम राशिफल 2022

2022 मकर प्रेम राशिफल की भविष्यवाणी के अनुसार मकर राशि का प्रेम जीवन इस वर्ष साल की शुरुआत में आपके प्रेम जीवन में कुछ समस्याएं होने की आशंका है लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा ये परेशानियाँ दूर होने लगेंगी। इस वर्ष आप अपने आत्मविश्वास के जरिये अपने प्रेम जीवन में आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान करने में सफल रह सकते हैं। आप अपने हर कार्य पर पैनी निगाह बनाए रख सकते हैं, इसकी वजह से आपकी हर प्रतिक्रिया सटीक और स्पष्ट रहने की संभावना है। आप इस वर्ष अधिक तनाव मुक्त, शांत और संयमित नजर आ सकते हैं, जिसकी वजह से आपका प्रेम साथी आपकी भावनाओं के बारे में गलत धारणा बना सकता है। 2022 मकर प्रेम भविष्यफल के अनुसार अगर आप एक रोमांटिक रिश्ते में हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने प्रेम साथी से बात करते वक़्त अपने शब्दों पर संयम रखें। आपका उग्र रवैया और कटु शब्द आपके प्रेम जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं, ऐसे में किसी भी तरह के वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें और किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार लें।

मकर करियर राशिफल 2022

2022 मकर करियर राशिफल के अनुसार जातक साल 2022 में मकर राशि के जातक अपने करियर में प्रगति की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही वह जातक जो स्थानांतरण या पदोन्नति के इच्छुक हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी, कार्यक्षेत्र या फिर कंपनी बदलने के इच्छुक हैं तो इस कार्य को साल 2022 के पहली या अंतिम तिमाही में करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। 2022 मकर करियर भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से इस वर्ष अच्छे संबंध बना कर रखें। हालांकि इस बात की आशंका है कि कार्यक्षेत्र में आपके नए शत्रु पैदा हों लेकिन इसका आपके कार्य पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ने की आशंका कम ही है।

मकर शिक्षा राशिफल 2022

2022 मकर शिक्षा राशिफल के अनुसार मकर राशि के छात्रों के लिए साल 2022 औसत रहने की उम्मीद है। मकर राशि के वह छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं और साथ ही वह छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें इस वर्ष सफलता मिल सकती हैं। 2022 मकर शिक्षा भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्यों पर रखें। आपको इस वर्ष आपके मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त हो सकता है।

मकर आर्थिक राशिफल 2022

2022 मकर आर्थिक राशिफल के अनुसार मकर राशि के जातक साल 2022 में स्वयं को आर्थिक तौर पर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस वर्ष आपके खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आय में भी निरंतरता रहने की संभावना है जिससे आय-व्य्य के बीच संतुलन बना रह सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप पैसों को फिजूल की चीजों में खर्च करने के बदले इसका निवेश करें, ऐसा करना आपको ज्यादा फायदा दे सकता है। 2022 मकर आर्थिक भविष्यफल के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में आप नए आय के स्रोत ढूंढने में सफल रह सकते हैं और साथ ही आप इस दौरान कई महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं या फिर उन चीजों में निवेश कर सकते हैं जैसे कि संपत्ति, जमीन, वाहन आदि।

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

मकर पारिवारिक राशिफल 2022

2022 मकर पारिवारिक राशिफल के अनुसार यह वर्ष पारिवारिक जीवन के लिहाज से मकर राशि के जातकों के लिए औसत रहने की उम्मीद है क्योंकि इस वर्ष केतु आपके ग्यारहवें भाव में मौजूद रहने वाला है जिसकी वजह से आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि 2022 मकर पारिवारिक भविष्यफल के अनुसार आप घर का माहौल शांत रखने की कोशिश करें और अपने परिवार के सदस्यों से बात करते वक्त शिष्टता का पालन करें। इसके अलावा साल के शुरुआती महीनों में मंगल की आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि पड़ेगी जिसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव गुस्सैल व उग्र हो सकता है।

मकर संतान राशिफल 2022

2022 मकर संतान राशिफल के अनुसार साल 2022 की शुरुआत मकर राशि के जातकों के लिए संतान के दृष्टिकोण से उतनी अच्छी नहीं रहने की आशंका है। आपके पंचम भाव में राहु के स्थित रहने की वजह से इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी संतान पर देखने को मिल सकता है। मार्च के बाद इस स्थिति में सुधार शुरू होने की संभावना है। साल 2022 का उत्तरार्ध आपके लिए संतान के लिहाज से अनुकूल रह सकता है। यदि आपकी दूसरी संतान विवाह योगी हो चुकी है तो संभावना है कि इस वर्ष उनकी शादी हो जाए। इसके अलावा वे जातक जो अपने बच्चों का स्कूल या किसी कॉलेज में दाखिला कराने के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस अवधि में सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं वे जातक जो अपनी संतान को विदेश में पढ़ाने के इच्छुक हैं, उनकी यह इच्छा साल 2022 के अंतिम कुछ महीनों में पूरी हो सकती है क्योंकि इस अवधि में शुक्र आपके बारहवें भाव यानी कि विदेशी जमीन के भाव में गोचर करेगा। 2022 मकर संतान भविष्यफल की भविष्यवाणियों के अनुसार साल 2022 की कुछ अवधि में आप अपनी संतान के आचरण को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस वर्ष आप अपनी संतान के साथ संबंधों को मजबूत करें और उनसे प्यार भरा रिश्ता बनाए रखें।

मकर विवाह राशिफल 2022

2022 मकर विवाह राशिफल के अनुसार बृहस्पति का आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव आपके वैवाहिक व प्रेम जीवन के संबंधों को मजबूती प्रदान कर सकता है क्योंकि इस दौरान आप मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं और साथ ही एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम नजर आ सकते हैं। आप दोनों ही एक दूसरे के प्रति प्रतिबद्ध नजर सकते हैं। 2022 मकर विवाह भविष्यफल के अनुसार मकर राशि के वह जातक जो एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं और शादी के योग्य हैं, उनका विवाह भी इस वर्ष हो सकता है। साथ ही वह जातक जो पहले से विवाहित हैं, उनके वैवाहिक संबंधों में इस वर्ष और भी मजबूती आने की संभावना है।

सभी तरह के ज्योतिष समाधान के लिए विजिट करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

मकर व्यवसाय राशिफल 2022

2022 मकर व्यवसाय राशिफल के अनुसार इस वर्ष मकर राशि के जातकों को ज्यादा लाभ नहीं होने की आशंका है। आप इस वर्ष किसी प्रकार का घाटा तो नहीं सहेंगे लेकिन आपको अपने व्यवसाय से लाभ अर्जित करते रहने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। साल 2022 में किसी नयी परियोजना में बड़ा निवेश करना आपके लिए निराशाजनक रह सकता है क्योंकि आशंका है कि इससे आपको मन मुताबिक नतीजे नहीं मिलेंगे। यदि आप साल 2022 में कोई नया रोजगार शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप इसे जनवरी महीने से लेकर जून महीने के बीच की अवधि में शुरू करें। मकर राशि के वह जातक जो साझेदारी में व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष अच्छा लाभ हो सकता है और साथ ही साझेदार के साथ उनके संबंध और भी अच्छे हो सकते हैं। 2022 मकर व्यवसाय भविष्यफल की भविष्यवाणियों के अनुसार इस वर्ष आपने अपने व्यापार विस्तार के संबंध में जो भी योजनाएं बनाई हैं, उस पर आपको ढंग से विचार करने की आवश्यकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। ध्यान रखें कि चीजों को बेहतरीन तरीके से करने के लिए आपको बेहतर समझ की भी जरूरत होती है। आपको सलाह दी जाती है कि आप इस वर्ष अपने काम की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

मकर वाहन और संपत्ति राशिफल 2022

2022 मकर वाहन और संपत्ति राशिफल के अनुसार इस वर्ष जमीन, इमारत या अचल संपत्ति का आपको औचक लाभ होने की प्रबल संभावना है। यह वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए संपत्ति खरीदने के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने की संभावना है। 2022 मकर वाहन और संपत्ति भविष्यफल के अनुसार अप्रैल महीने के बाद का समय आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। इस अवधि में आप आसानी से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति संबंधी अटके हुए मामले का भी इस वर्ष समाधान होने की संभावना है।

मकर धन और लाभ राशिफल 2022

2022 मकर धन और लाभ राशिफल के अनुसार साल 2022 की शुरुआत मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहने की संभावना है। बृहस्पति के आपके दूसरे भाव यानी कि लाभ और निवेश के भाव पर दृष्टि पड़ेगी जिसकी वजह से आपकी आम्दानी अच्छी रह सकती है और साथ ही आप इस वजह से धन संचय करने में सफल रह सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। इस दौरान आप रत्न और आभूषण आदि खरीदने में भी सफल रह सकते हैं। 2022 मकर धन और लाभ भविष्यफल की भविष्यवाणियों के अनुसार साल 2022 के शुरुआत में आपकी राशि में शनि के स्थित होने की वजह से आय में वृद्धि हो सकती है और आप कई स्रोतों से धन अर्जित करने में सफल रह सकते हैं। अप्रैल से अगस्त महीने के बीच की अवधि आपको आर्थिक स्थिति के दृष्टिकोण से अच्छे परिणाम दे सकता है। इस दौरान आपकी कोशिशों का आपको फल प्राप्त हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आप नयी नौकरी पकड़ सकते हैं या फिर आपकी पदोन्नति भी हो सकती है।

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022

2022 मकर स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार साल की शुरुआत में राहु आपके पंचम भाव में स्थित रहेगा और शनि आपके प्रथम भाव में जिसकी वजह से आपको मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको जरूरत है कि आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। 2022 मकर स्वास्थ्य भविष्यफल के अनुसार आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में आप वसायुक्त भोजन से परहेज करें और अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतों को शामिल करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। किसी प्रकार के खेल-कूद, योग अथवा व्यायाम को जीवन का हिस्सा बना कर भी आप इस वर्ष स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें।

अगर आप भी हैं स्वास्थ्य को लेकर परेशान तो तुरंत बात कीजिए हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ ज्योतिषी से और पाएं सभी समस्याओं के ज्योतिषीय उपाय।

मकर राशिफल 2022 के अनुसार भाग्यशाली अंक

मकर राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली और ज़्यादातर मकर राशि के जातकों का पसंदीदा अंक 10 या 04 है। मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। वहीं साल 2022 पर बुध का आधिपत्य रहने वाला है। शनि और बुध आपस मित्रतापूर्ण संबंध रखते हैं। ऐसे में साल 2022 मकर राशि के जातकों के लिए बेहतर रहने की उम्मीद है। इस वर्ष मकर राशि के जातकों का निजी व पेशेवर जीवन, दोनों ही काफी बेहतर रहने की संभावना है। साल 2022 में मकर राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं और साथ ही उन्हें इस वर्ष कुछ महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी उठानी पड़ सकती है।

मकर राशिफल 2022: ज्योतिषीय उपाय

  • भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा व मोदक अर्पित करें।
  • श्री गणपती अथर्वशीर्ष स्तोत्र का जाप करें।
  • मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • शनिवार के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को कंबल का दान दें।
  • गले में दुर्गा बीसा यंत्र धारण करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. साल 2022 में मकर राशि के जातकों का क्या होगा?

मकर राशिफल 2022 के अनुसार साल 2022 में मकर राशि के जातकों को भाग्य के मिश्रित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ष बृहस्पति ग्रह के गोचर के साथ ही मकर राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ने की संभावना है।

2. साल 2022 में मकर राशि वालों की शादी होगी??

मकर राशि के वह जातक जो अविवाहित हैं साल 2022 के उत्तरार्ध में बृहस्पति के प्रभाव से उनका विवाह होने की प्रबल संभावना है।

3. मकर राशि वालों को किससे विवाह करना चाहिए ?

मकर राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्यतः वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के साथ सुखद रहता है।

4. क्या मकर राशि वाले अमीर हो सकते हैं?

मकर राशि के वह जातक जो अपने स्मार्ट निवेश और बुद्धिमान वित्तीय निर्णयों के माध्यम से एक साम्राज्य बनाने में सक्षम हैं, उनके अंदर अमीर बनने की पूरी क्षमता है।

5. मकर राशि वाले किस काम में अच्छे होते हैं?

निम्नलिखित कार्यों में मकर राशि के जातक अच्छे होते हैं:

  • चीफ़ एक्सिकिटिव ऑफिसर
  • ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर
  • बिज़नस एनालिस्ट
  • वित्तीय नियोजक
  • वास्तुकार
  • कॉपी राइटर
  • क्रिएटिव डायरेक्टर
  • विदेश मामलों के विशेषज्ञ

हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

मकर करियर राशिफल 2022

मकर करियर राशिफल 2022

मकर करियर राशिफल 2022 (Makar career rashifal 2022) के अनुसार साल के शुरुआत में मंगल का आपके बारहवें भाव में गोचर होगा जिसकी वजह से आप...

मकर करियर राशिफल
मकर आर्थिक राशिफल 2022

मकर आर्थिक राशिफल 2022

मकर आर्थिक राशिफल 2022 (Makar Rashifal Finance 2022 ) के अनुसार साल 2022 की शुरुआत में अचानक ही आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिसकी...

मकर आर्थिक राशिफल
मकर शिक्षा राशिफल 2022

मकर शिक्षा राशिफल 2022

मकर शिक्षा राशिफल 2022 (Makar Education Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार यह वर्ष मकर राशि के छात्रों के लिए शिक्षा के दृष्टिकोण से औसत...

मकर शिक्षा राशिफल
मकर प्रेम राशिफल 2022

मकर प्रेम राशिफल 2022

मकर प्रेम राशिफल 2022 (Makar love rashifal 2022) के अनुसार यह वर्ष आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। साल की शुरुआत में आपके प्रेम जीवन...

मकर प्रेम राशिफल
मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022 (Capricorn Health Horoscope 2022 in Hindi) के अनुसार साल 2022 की शुरुआत आपके लिए थोड़ी खराब रह सकती है...

मकर स्वास्थ्य राशिफल
मकर विवाह राशिफल 2022

मकर वैवाहिक राशिफल 2022

मकर वैवाहिक राशिफल 2022 (Makar Marriage Rashifal 2022) के अनुसार यह वर्ष मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रह सकता है क्योंकि इस वर्ष उन्हें...

मकर विवाह राशिफल
मकर पारिवारिक राशिफल 2022

मकर पारिवारिक राशिफल 2022

मकर पारिवारिक राशिफल 2022 (Makar Rashifal Family 2022 in Hindi) के अनुसार यह वर्ष पारिवारिक जीवन के लिहाज से मकर राशि...

मकर पारिवारिक राशिफल
एस्ट्रोसेज वार्ता

एस्ट्रोसेज वार्ता: ज्योतिषी से अभी करें परामर्श

एस्ट्रोसेज वार्ता ज्योतिषियों से बात करें - यह एक ऐसी सेवा है जो हमारे उपयोगकर्ताओं के जीवन को आसान बनाती है...

एस्ट्रोसेज वार्ता

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer