मकर करियर राशिफल 2022
मकर करियर राशिफल 2022 (Makar career rashifal 2022) के
अनुसार साल के शुरुआत में मंगल का आपके बारहवें भाव में गोचर होगा जिसकी वजह से आप
कई लाभदायक लेन-देन करने में सफल रह सकते हैं। भविष्यवाणी के अनुसार इस अवधि में आपका
आपके वरिष्ठों के साथ मधुर संबंध रह सकते हैं जिससे आपको समय-समय पर लाभ प्राप्त होता
रह सकता है। इस वर्ष आप अपने कार्य को लेकर एकाग्रचित्त नजर आ सकते हैं जिसकी वजह से
आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। अप्रैल के महीने में तीन काफी महत्वपूर्ण ग्रहों
बृहस्पति, शनि और राहु का गोचर होने वाला है जिसकी वजह से आपको अपने कार्यक्षेत्र में
कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में हालात में कुछ सुधार आ सकते
हैं और इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। साल के
मध्य में भी कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन आप उन समस्याओं का अपनी कार्य
कुशलता से समाधान करने में सक्षम रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में
किसी भी अनजान पक्ष के साथ साझेदारी करने से पहले, उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर
लें अन्यथा आप किसी परेशानी में घिर सकते हैं।
2022 में बदलेगी आपकी किस्मत? विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात
पूरे वर्ष के दौरान आप अपने वरिष्ठों से सकारात्मक सुझाव प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही इस दौरान आप कई नए व प्रभावशाली लोगों से संबंध भी स्थापित कर सकते हैं जो भविष्य में आपके लिए मददगार सिद्ध होंगे। मकर राशि के वह जातक जो कोई नौकरी करते हैं वह इस अवधि में करियर संबंधी प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते हैं या फिर उनकी पदोन्नति भी हो सकती है। इस वर्ष आप अपने कार्य को पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा समय देते और उसके प्रति प्रतिबद्धता दिखाते नजर आ सकते हैं। इस बात की भी पूरी संभावना है कि आपके परिवार के सदस्य भी इस वर्ष आपकी करियर से जुड़ी आकांक्षाओं को पूरा करने में आपका सहयोग करते नजर आएंगे। वह जातक जो अपने कौशल को और भी निखारने पर ध्यान लगा सकते हैं, उन्हें इस वर्ष अपनी रुचि के क्षेत्र में कार्य करने का मौका प्राप्त हो सकता है। बृहस्पति साल 2022 में आपको पेशेवर जीवन में नई ऊंचाइयों को हासिल करने में सहायता प्रदान करेगा।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। अधिक रोचक लेखों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
- Horoscope 2026
- राशिफल 2026
- Calendar 2026
- Holidays 2026
- Shubh Muhurat 2026
- Saturn Transit 2026
- Ketu Transit 2026
- Jupiter Transit In Cancer
- Education Horoscope 2026
- Rahu Transit 2026
- ராசி பலன் 2026
- राशि भविष्य 2026
- રાશિફળ 2026
- রাশিফল 2026 (Rashifol 2026)
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2026
- రాశిఫలాలు 2026
- രാശിഫലം 2026
- Astrology 2026






