आज का लकी नंबर जानें: Aaj Ka Lucky Number
ज्योतिष में विश्वास रखने वाले अक्सर इस बात को जानने में दिलचस्पी दिखाते हैं कि आज के लिए उनका लकी नंबर क्या है? आज का लकी नंबर (Aaj Ka Lucky Number) 1 से 9 के बीच का कोई भी अंक हो सकता है। आज का लकी नंबर राशि अनुसार जाना जा सकता है। ऐसे में अगर आप हीभी जानना चाहते हैं कि आपकी राशि के अनुसार आज का आपका लकी नंबर क्या है तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के इस लेख के माध्यम से हम आपको आपका आज का शुभ अंक बताने वाले हैं।
वैदिक ज्योतिष विज्ञान में प्राचीन समय से नंबर यानी अंकों को गणना का आधार मानकर व्यक्ति के जीवन की बड़ी भविष्यवाणी की जाती रही है। ज्योतिष इस बात पर पूरा जोर देता है कि अंको का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव होता है। यही वजह है कि अंक ज्योतिष राशिफल, मूलांक, आदि अंकों पर ही आधारित होते हैं।
Read in English - Today Lucky Number
ऐसे में सोचिए कितना अच्छा रहे अगर आपको समय से पहले ही अपना लकी नंबर पता रहे। आज का लकी (Aaj Ka Lucky Number) नंबर जानकर जीवन में बहुत सी चीजें आसान हो जाती हैं। आज का लकी नंबर हमें हमारे व्यक्तिगत जीवन, पेशेवर जीवन, यहां तक की सामाजिक जीवन के लिए भी बेहद आवश्यक रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि यह शुभ अंक व्यक्ति के भविष्य के बारे में भी गहरे राज खोलते हैं।
अपना आज का लकी कलर जानने के लिए यहां क्लिक करें!
अपनी राशि के अनुसार जानें अपना शुभ अंक
राशि | शुभ अंक |
मेष | 2 |
वृष | 1 |
मिथुन | 8 |
कर्क | 3 |
सिंह | 1 |
कन्या | 9 |
तुला | 2 |
वृश्चिक | 4 |
धनु | 1 |
मकर | 1 |
कुम्भ | 8 |
मीन | 5 |
![आज का लकी नंबर बदलेगा आपका भाग्य!](/numerology/images/lucky-number-hi.jpg)
आज का लकी नंबर- महत्व
टैकनोलजी और विज्ञान के इस युग में आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने भाग्य और ज्योतिष जैसी गूढ़ विद्या पर भरोसा करते हैं। इसका कारण यही है कि ज्योतिष प्राचीन काल से व्यक्ति के जीवन से संबंधित महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करते आया है। ऐसे में जो लोग अपने भाग्य और ज्योतिष पर भरोसा रखते हैं वह समय-समय पर इसे आज़माते भी रहते हैं और इसके लिए नंबर का खेल बेहद ही महत्वपूर्ण हो जाता है।
बहुत से लोग दिन की शुरुआत करने के साथ ही जानना चाहते हैं कि आज का लकी नंबर क्या रहने वाला है और फिर उसी हिसाब से अपने दिन को आगे बढ़ाते हैं और अपनी किस्मत को आज़माते हैं। भारतीय शास्त्र में अंकों को विशेष महत्व दिया गया है यही वजह है कि लोग भारत में अंकों को ज्यादा महत्व देते हैं।
तो अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आज का लकी नंबर क्या है तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े क्योंकि एस्ट्रोसेज के इस विशेष लेख में आपको यह बताने की कोशिश की गई है कि आपकी राशि के अनुसार आज का शुभ अंक क्या रहने वाला है।
आज का लकी नंबर- अर्थ
हर एक व्यक्ति के लिए उनकी राशि के अनुरूप उनका आज का लकी नंबर पता किया जा सकता है। यानी कि कहना गलत नहीं होगा कि हर एक व्यक्ति का शुभ अंक अलग-अलग होता है। यह नंबर भाग्य और ऊर्जा को हमारी तरफ आकर्षित करते हैं और हमें जीवन में आगे बढ़ने और सफलता की तरफ कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
ज्योतिष के जानकार मानते हैं हर एक व्यक्ति के जीवन में उनका एक लकी नंबर होता है जो उनके लिए हमेशा शुभ साबित होता है। हालांकि यहां यह भी बात जानने लायक है कि कई बार हमें उस लकी नंबर का ज्ञान नहीं होता है और इस वजह से हम अपने जीवन के महत्वपूर्ण अवसरों को खो देते हैं। आज का शुभ अंक व्यक्ति के लिए बेहद शुभ और फायदेमंद रहता है।
आज का लकी नंबर जानना क्यों है जरूरी?
आज का शुभ अंक जानना इसलिए जरूरी माना गया है क्योंकि यह अंक हमारे जीवन को काफी ज्यादा प्रभावित करते हैं। आप खुद सोच कर देखिए कि क्या आपका कोई भी ऐसा दिन गुजरता है जिसमें आप अंको का इस्तेमाल न करते हों। नहीं ना? शायद यही वजह है कि विद्वान से विद्वान अंकज्योतिषी भी मानते हैं कि यह शुभ अंक व्यक्ति के व्यक्तिगत, उनके भूत, भविष्य, वर्तमान, के बारे में बहुत सी बातें जानता और बताता है। ऐसे में अगर हम आज का शुभ अंक जान लें और उसके अनुरूप ही अपने दिन को आगे बढ़ाएं तो इससे हमारे जीवन में भाग्य का साथ मिलता है और अपार समृद्धि के योग बनते हैं।
आज का लकी नंबर: ध्यान रखने योग्य बातें
हालांकि कई बार आज का लकी नंबर (Aaj Ka Lucky Number) को लेकर के लोगों के मन में संदेह होता है विषेशतौर पर ऐसे लोग जो सट्टा बाजार या लॉटरी आदि में पैसे लगाते हैं उन्हें ऐसा लगता है कि आज का लकी अंक जानकर वह सट्टा में यदि उसका उपयोग करें तो उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं होता है। लकी नंबर किसी भी खेल या प्रतियोगिता या सट्टा बाजार आदि में जीत की गारंटी नहीं देता है।
अगर ऐसा ही होता तो क्या हर कोई इंसान अपना लकी अंक जानकर करोड़पति नहीं हो जाता? ऐसे में अगर आप भी अपना आज का शुभ अंक इस उद्देश्य से जानना चाहते हैं ताकि आप उसका उपयोग सट्टा बाजार या लॉटरी आदि के लिए करके जीत सुनिश्चित कर सकें तो यह धारणा गलत है। कोई भी शुभ अंक लॉटरी की जीत सुनिश्चित नहीं करता है।
ज्योतिष के अनुसार शुभ अंक निर्धारित करने के महत्वपूर्ण कारक
-
जन्म कुंडली के अनुसार शुभ अंक
-
जन्म तिथि से ज्योतिष के अनुसार शुभ अंक
-
राशि के अनुसार शुभ अंक
जानें हर अंक का महत्व
अभी तक हमने यह जाना कि अंक ज्योतिष में क्यों और कितने महत्वपूर्ण होते हैं आइए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं 1 से 9 तक के अंको का ज्योतिष में क्या कुछ महत्व बताया गया है:
-
अंक 1: ज्योतिष में अंक एक भगवान सूर्य का अंक माना गया है। ऐसे में इस अंक के प्रभाव से जातक के अंदर नेतृत्व की भावना बढ़ती है। इस अंक के जातक व्यक्तित्व में बेहद ही साहसी और पराक्रमी होते हैं। क्योंकि अंक 1 पर सूर्य का आधिपत्य होता है ऐसे में इसके प्रभाव से व्यक्ति तेजस्वी, जिद्दी, धुन के पक्के, और पराक्रमी होते हैं।
-
अंक 2: ज्योतिष में 2 अंक को चंद्रदेव का अंक माना गया है। ऐसे में ऐसे जातकों के अंदर नेतृत्व की भावना कमी देखने को मिलती है। लेकिन ऐसे व्यक्ति शांतिप्रिय स्वभाव के होते हैं और दूसरों का सहयोग करने वाले होते हैं और बेहद ही भावुक होते हैं।
-
अंक 3: अंक 3 पर बृहस्पति ग्रह का स्वामित्व माना गया है। गुरु बृहस्पति के प्रभाव से 3 अंक वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं, साहसी, संघर्षशील, और शक्तिशाली होते हैं और इन्हें किसी से समझौता करना पसंद नहीं होता।
-
अंक 4: अंक 4 पर राहु ग्रह का आधिपत्य होता है। ऐसे में इस अंक के जातक क्रांतिकारी, राजनेता, या वैज्ञानिक हो सकते हैं। अक्सर इनका स्वभाव घमंडी, अहंकारी, और जिद्दी देखा गया है।
-
अंक 5: अंक 5 का स्वामी बुध ग्रह को माना गया है। बुध ग्रह के प्रभाव से इस अंक के जातक बुद्धिमान होते हैं, साहसी होते हैं, तार्किक होते हैं, और निर्णय लेने में बेहद ही शानदार होते हैं।
-
अंक 6: अंक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे में इस मूलांक के जातक बेहद ही सुंदर होते हैं, इन्हें बुढ़ापा देर से आता है, ऐसे जातक कलाप्रेमी होते हैं, और दूसरों को बेहद आसानी से अपनी और आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं।
-
अंक 7: ज्योतिष में अंक 7 का स्वामी केतु ग्रह को माना गया है। इसके प्रभाव से जातक स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं, इन्हें अपने जीवन में हमेशा आज़ादी पसंद होती है, साथ ही यह धन को सोच समझकर खर्च करने के लिए भी जाने जाते हैं।
-
अंक 8: ज्योतिष में अंक 8 पर शनि का आधिपत्य माना जाता है। ऐसे में इस अंक के जातक दूसरों से कटे-कटे और अपने कामों में लगे रहते हैं, हर बात को गंभीरता से सोचते हैं, स्वभाव से शांत और गंभीर होते हैं।
-
अंक 9: आखिरी अंक अंक 9 पर मंगल ग्रह का आधिपत्य होता है। क्योंकि ज्योतिष में मंगल को उत्साह और ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है ऐसे में मूलांक 9 वाले जातक बेहद साहसी और उत्साही स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में अनुशासन बेहद पसंद होता है और यह अपने मन के मालिक होते हैं।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
![Brihat Horoscope](/images/brihat-book-en.png)
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Tarot Weekly Horoscope (26 Jan – 01 Feb) – Growth & Prosperity For Lucky Zodiacs!
- Numerology Weekly Horoscope (26 Jan – 01 Feb) – Explore The Lucky Moolanks!
- Weekly Horoscope For The Week Of January 27th to February 2nd!
- Tarot Weekly Horoscope From 26th Jan- 1st Feb, 2025
- Saturn Moves Twice Till March 2025 – Immense Monetary Benefits For 3 Zodiacs!
- Republic Day 2025: The 76th Republic Day, Symbol Of India’s Pride, Glory & Honor
- Numerology Weekly Horoscope: 26 January, 2025 To 1 February, 2025
- February 2025 Planetary Transits – Discover Fortunate 5 Lucky Zodiac Signs!
- Shattila Ekadashi 2025: Divine Blessings To Please Lakshmi & Attain Salvation!
- Loading Soon: Kundli That Talks, Mark Your Calendar
- Horoscope 2025
- Rashifal 2025
- Calendar 2025
- Chinese Horoscope 2025
- Saturn Transit 2025
- Jupiter Transit 2025
- Rahu Transit 2025
- Ketu Transit 2025
- Ascendant Horoscope 2025
- Lal Kitab 2025
- Shubh Muhurat 2025
- Hindu Holidays 2025
- Public Holidays 2025
- ராசி பலன் 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- ರಾಶಿಭವಿಷ್ಯ 2025
- ਰਾਸ਼ੀਫਲ 2025
- ରାଶିଫଳ 2025
- രാശിഫലം 2025
- રાશિફળ 2025
- రాశిఫలాలు 2025
- রাশিফল 2025 (Rashifol 2025)
- Astrology 2025