तुला राशिफल 2014
तुला राशिफल 2014 - स्वभाव
आप आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप स्वभाव से न्यायप्रिय, संतुलित और समता पूर्ण व्यवहार करने वाले व्यक्ति हैं। आपके स्वभाव में संतोष का भाव निहित रहता है। आप गहरी दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी और अधिक से अधिक आदर्शवादी भी हैं। आप सदाचारी व्यक्ति हैं। आप चतुर और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। आप दूसरों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है।
तुला राशिफल 2014 - परिवार
राशिफल 2014 की दृष्टि से यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। परिवार में नये सदस्य की बढोत्तरी सम्भव है। वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर आपके भाग्य स्थान पर है अत: भाग्य आपके साथ होगा और आप पारिवारिक सदस्यों के प्रति न्याय कर पाएंगे। परिवार के साथ आप तीर्थाटन पर जा सकते हैं अथवा परिवार के किसी सदस्य के लिए लम्बी यात्रा सफलदायक सिद्ध होगी। लेकिन बीच-बीच में कुछ परिवारिक असंतोष पनप सकता है अथवा परिवारजनों की सभी अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण कुछ विवाद हो सकता है।
तुला राशिफल 2014 - स्वास्थ्य
राशिफल 2014 कहता है कि स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। वर्ष के प्रथम भाग में शनि और राहु दोनो ही आपके प्रथम भाव में स्थित है अत: इस समय अपने स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। जुलाई से राहु का प्रभाव प्रथम भाव से कम हो जाएगा और आप बेहतर अनुभव करेंगे। बेहतर होगा कि इस वर्ष आप मन को एकाग्र करने के लिए समाधि और योग क्रियाओं का सहारा लें, इससे आपमे उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे।
तुला राशिफल 2014 - प्रेम
प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष अनुकूल है। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। यदि आप प्रेम की अनुभूति से अभी तक अछूते रहे हैं तो इस वर्ष किसी से प्रेम होने के अच्छे योग हैं। लेकिन विवाहित लोगों को अपने दाम्पत्य जीवन को लेकर काफ़ी सजग रहना होना अन्यथा विवाद होने के योग भी बन रहे हैं। किसी भी छोटी बात को बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश बिल्कुल न करें। हालांकि यदि आपने समझदारी से काम लिया तो काफ़ी कुछ ठीक रहेगा और आप जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
तुला राशिफल 2014 - कार्यक्षेत्र
राशिफल 2014 के मुताबिक कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल मिला जुला रहेगा। बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा। आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। लेकिन राहू और शनि की प्रतिकूलता के कारण रोजमर्रा के कामों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं ऐसे में आपको जोखिम उठाने की प्रवृति पर अंकुश लगाना होगा साथ ही आपको चाहिए कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे दस्तखत न करें।
तुला राशिफल 2014 - धन
वर्ष के प्रथम भाग में धन की आमदनी की निरंतरता में कुछ व्यवधान रह सकता है फ़िर भी कहीं न कहीं से अचानक धन प्राप्ति होने के योग जरूर बन रहे हैं। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है। अत: इस समय तथ्यजीवी रहें स्मृतिजीवी न बनें। वर्ष के दूसरे भाग में आपके काम धंधे में बेहतरी आने के कारण आर्थिक स्थिति में भी बेहतरी आने की उम्मीद है। कोई रुका हुआ पुराना पैसा मिल सकता है। यदि कहीं से वशीयत मिलने की उम्मीद है तो उस कार्य में प्रगति सम्भव है।
तुला राशिफल 2014 - विद्या
राशिफल 2014 के नज़रिए से यह साल आपकी शिक्षा के लिए काफ़ी अनुकूल है। हालांकि कुछ व्यवधान रह सकते हैं लेकिन यदि आपने उनसे हार नहीं मानी तो सफलता सुनिश्चित है। यदि आपकी रूचि गूढ़ विज्ञान और परामनोविज्ञान में है तो उसके लिए समय अनुकूल है। लेकिन यदि इस वर्ष यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की सोच रहे हैं तो आपको सावधानी से काम लेना होगा। परम्परागत शिक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है। दूर देश जाकर शिक्षा लेने के इच्छुक लोगों के लिए भी वर्ष अनुकूल है।
तुला राशिफल 2014 - उपाय
- गौमूत्र का प्रयोग करें।
- गाय को रोज भोजन दें।
- माता-पिता की आज्ञा से ही विवाह करें।
- तवा, चिमटा, चकला और बेलन धर्म स्थान में दें।
- ईश्वर पर पूर्ण आस्था रखें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2024
- राशिफल 2024
- Calendar 2024
- Holidays 2024
- Chinese Horoscope 2024
- Shubh Muhurat 2024
- Career Horoscope 2024
- गुरु गोचर 2024
- Career Horoscope 2024
- Good Time To Buy A House In 2024
- Marriage Probabilities 2024
- राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
- राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
- वॉलपेपर 2024
- Astrology 2024