कर्क राशिफल 2014
कर्क राशिफल 2014 - स्वभाव
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है अत: आप बेहद संवेदनशील और जिज्ञासु स्वभाव के व्यक्ति हैं। आप अपने परिवार और दोस्तों के लिए समर्पण का भाव रखते हैं। आपका अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत लगाव है। आपका लगाव चित्रकला, जल और सिंचाई विभाग से संबंधित, व्यापार और वनस्पति विज्ञान, कपास, चावल और दुग्ध व्यवसाय, सफेद धातु तथा मून स्टोन से संबंधित क्षेत्रों में हो सकता है।
कर्क राशिफल 2014 - परिवार
राशिफल 2014 के अनुसार पारिवारिक मामलों के लिए यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। वर्ष के प्रथम भाग में कुछ विषम परिस्थियों से आपको रू-ब-रू होना पड़ सकता है अथवा परिवार के कुछ लोगों का बर्ताव से आपकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। ऐसे में बेहतर तो यही रहेगा कि विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय आप अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करें। कभी-कभी आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपके इष्ट-मित्र अपने वादों से मुकर रहे हैं ऐसे में आत्मनिर्भर रहना उचित होगा। वर्ष के दूसरे भाग में सभी परेशानियां कम होने लगेंगी।
कर्क राशिफल 2014 - स्वास्थ्य
राशिफल 2014 इंगित करता है कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अधिक अनुकूल नहीं है। किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर या किसी विरोधी के कारण दिमागी तनाव भी रह सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य का कमजोर होना स्वाभाविक है, अत: पूर्व से इस बात को जानकर अपने स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए कार्य-व्यवहार करें। खान-पान पर संयम रखें अन्यथा उदर विकार होने की सम्भावना है। बेवजह यात्राएं करना भी ठीक नहीं होगा। जोखिम उठाने वाली प्रवृतियों पर भी अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
कर्क राशिफल 2014 - प्रेम
वर्ष के प्रथम भाग में अपने प्रेम संबंधों को बहुत सावधानी से सहेजना होगा अन्यथा छोटी से बात भी आपस में दरार का कारण बन सकती है। अथवा आपके प्रियजन का स्वास्थ्य बिगड सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग प्रेम प्रसंगों के लिए अनुकूलता लिए रहेगा। प्रेम के अलावा सगाई के भी योग निर्मित हो रहे हैं। जीवन साथी के साथ भ्रमण का अवसर मिलेगा। दूर देश स्थित किसी व्यक्ति से भी लगाव हो सकता है। नए जुड रहें प्रेम सम्बंध आपकी स्थिति परिस्थिति से ऊंचे दर्जे के हो सकते हैं।
कर्क राशिफल 2014 - कार्यक्षेत्र
साल के पहले भाग में आपकी सृजनात्मक क्षमता छुपी रहेगी। फलस्वरूप आप अपने कामों अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाई का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र के कुछ प्रतिद्वंदियों के द्वारा भी रुकावट डाली जा सकती है। शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने से कुछ काम बिगड भी सकते हैं। किसी भी व्यसायिक यात्रा को करने से पहले भली भांति जांच करलें कि वह यात्रा आपके लिए लाभकारी है या नहीं। साल के दूसरे भाग में स्थितियां बेहतर होने लगेंगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो इस वर्ष आपको पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त करेंगे।
कर्क राशिफल 2014 - धन
आर्थिक मामलों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। पैसों के आने से पहले ही खर्चे तैयार मिलेंगे। किसी पारिवारिक व्यक्ति के स्वास्थ्य के बिगड जाने के कारण उसमे काफी पैसे खर्च करने पड सकते हैं। कुछ बेकार के कामों में भी आप पैसे बर्बाद कर सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में आर्थिक स्थिति बेहतर होना शुरू हो होगी। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पाएंगे। कुछ व्यापारिक सौदों के माध्यम से आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।
कर्क राशिफल 2014 - विद्या
भविष्यफल 2014 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष मिला जुला रहेगा। वर्ष का प्रथम भाग उनके लिए अधिक अनुकूल रहेगा। जो लोग विदेश या दूर जाकर पढाई करना चाह रहे हैं। अन्य विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पाएंगे। आपकी सृजनात्मक क्षमता इस अवधि में छुपी रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक का ह्रास होने का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन साल के दूसरे भाग में आपकी शिक्षा के स्तर में सुधार होना शुरू होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। दर्शनशास्त्र या अन्य परम्परागत विषयों के विद्यार्थियों शुभ परिणाम मिलेंगे।
कर्क राशिफल 2014 - उपाय
- धर्म स्थान में नंगे पैर जाएं।
- धार्मिक कार्यों को हमेशा भागीदारी करें।
- मां से चांदी, चावल लेकर अपने पास रखें।
- सार्वजनिक तौर से पानी पिलाएं।
- दुर्गा सप्तसती का पाठ करें।
- कन्या दान में सामान दें।
- लोगों का तीर्थाटन में सहयोग करें।
Astrological services for accurate answers and better feature
Astrological remedies to get rid of your problems
AstroSage on MobileAll Mobile Apps
AstroSage TVSubscribe
- Horoscope 2024
- राशिफल 2024
- Calendar 2024
- Holidays 2024
- Chinese Horoscope 2024
- Shubh Muhurat 2024
- Career Horoscope 2024
- गुरु गोचर 2024
- Career Horoscope 2024
- Good Time To Buy A House In 2024
- Marriage Probabilities 2024
- राशि अनुसार वाहन ख़रीदने के शुभ योग 2024
- राशि अनुसार घर खरीदने के शुभ योग 2024
- वॉलपेपर 2024
- Astrology 2024