बुध सिंह राशि में अस्त (12 अगस्त 2024)

Author: Astro Hariharan | Updated Mon, 29 Jul 2024 10:19 PM IST

बुध सिंह राशि में अस्त: ज्योतिष में बुध ग्रह बुद्धि, संचार, व्यापार, ट्रेडिंग, परिवहन व्यवसाय आदि का सूचक माना जाता है। बुध के बिना कोई भी व्यक्ति विश्लेषण, विचार और व्यवहार करने के तौर तरीके में कामयाब नहीं हो सकता है। कुंडली में मजबूत बुध व्यक्ति को अच्छी तरह से बातचीत करने, किसी भी विषय पर विश्लेषण करने और अपनी पूरी क्षमता से सोचने की शक्ति प्रदान करता है। व्यक्ति अपने व्यवसाय के संबंध में फैसला लेने के कौशल में मजबूत होते हैं और अगर कुंडली में बुध मजबूत है तो ऐसे व्यक्ति व्यापार में सफलता भी प्राप्त करते हैं। अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर अवस्था में है तो ऐसे व्यक्ति फैसले लेने में विफल हो सकते हैं, बातचीत में परेशानियां उन्हें उठानी पड़ सकती हैं और साथ ही उनके विश्लेषण करने की क्षमता भी कम नजर आ सकती है।


2024 में कब-कब होगा बुध गोचर और आपको कैसे करेगा प्रभावित? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करें और जानें जवाब

बुध सिंह राशि में अस्त 12 अगस्त 2024 को 9:49 पर बुध अस्त हो जाएगा। बुध सिंह राशि में अस्त के परिणाम स्वरुप व्यक्ति के आत्मविश्वास की कमी, सही फैसला लेने में असमर्थता आदि हो सकती है। यह समय व्यवसाय या लाभ प्राप्त करने के लिए भी ज्यादा अनुकूल नहीं साबित होगा। बुध अस्त के दौरान तंत्रिका तंत्र, त्वचा आदि से संबंधित स्वास्थ्य परेशानियां भी व्यक्ति के जीवन में खड़ी हो सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो दैनिक जीवन में स्थिरता आएगी। आइये अब आगे बढ़ते हैं और बुध सिंह राशि में अस्त का प्रभाव जानते हैं। साथ ही जानेंगे सभी 12 राशियों के लिए इस दौरान किए जाने वाले प्रभावशाली उपायों की भी जानकारी।

Click Here To Read In English: Mercury Combust In Leo

इस लेख में दी गई भविष्यवाणी आपकी चंद्र राशि पर आधारित है। आप अपनी चंद्र राशि जानने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं: चंद्र राशि गणक(कैलकुलेटर) । चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं बुध सिंह राशि में वक्री सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगा।

बुध सिंह राशि में अस्त- राशि अनुसार प्रभाव और उपाय

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और छठे घर का स्वामी है और आपके पंचम भाव में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के प्रभाव स्वरूप आप बड़े फैसले नहीं ले पाएंगे और इस दौरान बड़े फैसले लेना आपके लिए अनुकूल भी नहीं रही रहेगा। आपको भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है।

करियर के मोर्चे पर आपको अपने काम में कुछ रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने करियर के संदर्भ में भविष्य की प्रगति के बारे में विचार करते नजर आएंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर आप अच्छा मुनाफा कमाने में प्रगति हासिल करेंगे। साथ ही नए व्यापारिक डील्स भी शुरू कर सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ और खर्च दोनों का सामना करना पड़ेगा। इस अवधि में अधिक पैसा बचाने की गुंजाइश मध्यम नजर आ रही है।

रिश्ते के संदर्भ में आपको अपने प्यार में सफलता प्राप्त हो सकती है। हालांकि साथ ही आपको अपने साथी के साथ अहम संबंधित परेशानियां भी उठानी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य की दृष्टि से बात करें तो आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ेगा और यह आपके लिए चिंता की वजह बनेगा।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ भौमाय नमः' मंत्र का जाप करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और पंचम भाव का स्वामी है और आपके चतुर्थ भाव में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के दौरान आपके परिवार में कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, धन प्राप्ति में देरी भी आपके जीवन में खड़ी हो सकती है।

करियर के मोर्चे पर आप अपनी नौकरी के संबंध में अपनी प्रगति में कुछ बाधाएँ उठाने वाले हैं।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको लाभ और हानि दोनों ही प्राप्त होगी। आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा भी मिलने वाली है।

आर्थिक मोर्चे पर आपको अपने परिवार के लिए ज्यादा धन खर्च करना पड़ेगा जिससे आप परेशान नजर आ सकते हैं।

रिश्ते के संदर्भ में आपको अपने प्रियजनों और जीवनसाथी के साथ कुछ संघर्ष और बातचीत से संबंधित समस्याएं उठानी पड़ सकती है।

अंत में स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आप पाचन संबंधित समस्याओं और अपने जीवन में सुख सुविधाओं की हानि से गुजर सकते हैं जिससे आपका तनाव बढ़ेगा।

उपाय: बुधवार के दिन बुध के लिए होम करें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफ

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध पहले और चतुर्थ भाव का स्वामी है और आपके तीसरे भाव में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के दौरान आप अपने द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अच्छा विकास हासिल करेंगे। इस अवधि में आपके पास यात्रा करने के लिए भी ज्यादा समय नजर आएगा।

करियर के मोर्चे पर इस दौरान आपको उच्च प्रगति और अच्छी नौकरी की संभावनाएं प्राप्त होगी।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अच्छा मुनाफा कमाने में सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको ज्यादा यात्राएं भी करनी पड़ेगी।

आर्थिक पक्ष पर बात करें तो आपको अधिक लाभ मिलेगा और आप धन बढ़ाने में भी ज्यादा सफलता हासिल करेंगे।

रिश्ते के मोर्चे पर आपको आपके जीवनसाथी के साथ आनंदमय पल देखने को मिलेंगे। आप अपने रिश्ते में मजबूती से टिके रहेंगे और इसे मजबूत बनाएंगे।

अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो आप में अच्छी ऊर्जा नजर आएगी। ऐसे में मुमकिन है कि आपको कोई भी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें घर का स्वामी है और आपके दूसरे घर में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के परिणाम स्वरूप आपको अपने वित्त का ध्यान रखना और अपने व्यक्तिगत मामलों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।

करियर के मोर्चे पर आप अपनी नौकरी से कम संतुष्ट नजर आएंगे। इस वजह से आपका प्रदर्शन प्रभावित रहने वाला है।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको नुकसान से बचने के लिए व्यापार के संबंध में बड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।

आर्थिक मोर्चे पर आप अधिक धन प्राप्त करने के प्रयास सफल होते हुए देख सकते हैं। साथ ही आपको अधिक खर्च भी उठाना पड़ेगा।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको अपने जीवनसाथी के साथ बहसबाजी और अपने रिश्ते में खुशियों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

अंत में स्वास्थ्य की बात करें तो इस अवधि में आपको आंखों में जलन, आंखों में दर्द की समस्या हो सकती है। मुमकिन है कि ऐसा आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी के चलते मुमकिन हो।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ चंद्राय नमः' मंत्र का जाप करें।

कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और 11वें भाव का स्वामी है और आपके पहले घर में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के प्रभाव स्वरूप आपको अपने स्वास्थ्य, धन और खुशियों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।

करियर के मोर्चे पर इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी और आप ज्यादा संतुष्ट भी नजर आएंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको अधिक मुनाफा कमाने में अच्छी प्रगति हासिल होगी। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को अच्छी प्रतिस्पर्धा देने में भी सफल रहेंगे।

आर्थिक मोर्चे पर धन लाभ और बचत करने के लिए यह एक अनुकूल समय साबित होगा। इस अवधि में यात्रा से धन लाभ भी मुमकिन है।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकी बनाए रखने में अनुकूल पल प्राप्त होने वाले हैं जिसके परिणाम स्वरुप आप अपने जीवन में खुशियों का अनुभव करेंगे।

स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गर्मी से संबंधित एलर्जी और पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ भास्कराय नमः' मंत्र का जाप करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दशम भाव का स्वामी है और आपके बारहवें घर में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के परिणाम स्वरुप आपको कम रिटर्न और अवांछित यात्राओं का बोझ उठाना पड़ सकता है जिसे चाह कर भी आप टाल नहीं पाएंगे।

करियर के मोर्चे पर आप उच्च संभावनाओं के लिए अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। हालांकि यह आसानी से संभव नहीं होगा।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको ज्यादा मुनाफा प्राप्त करने में भाग्य की कमी प्राप्त होगी। साथ ही इसमें आपको कुछ रुकावटें भी उठानी पड़ सकती है।

आर्थिक मोर्चे पर इस समय अधिक खर्च आपके जीवन में खड़े हो सकते हैं। साथ ही धन संचय करने की क्षमता भी प्रभावित नजर आएगी।

व्यक्तिगत मोर्चे पर चल रही सामंजस्य की कमी के चलते आपको अपने जीवन में कम खुशियां प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य के मोर्चे पर बात करें तो आपको पैरों और जांघों में दर्द उठाना पड़ सकता है। मुमकिन है कि ऐसा तनाव के चलते आपके जीवन में हो।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ नमो नारायण' मंत्र का जाप करें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कुंडली में है राजयोग? राजयोग रिपोर्ट से मिलेगा जवाब

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध नवम और 12वें भाव का स्वामी है और आपके 11वें घर में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के परिणाम स्वरुप आपको रोजमर्रा के कार्यों में भाग्य की कमी उठानी पड़ेगी और मुमकिन है कि आप जीवन में अच्छा संतुलन बनाए रखने में कामयाब ना हो सकें।

करियर के मोर्चे पर आपको कम वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति मिलने के रूप में मिश्रित परिणाम प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है।

व्यावसायिक मोर्चे पर आप पैसों की तंगी से जूझ सकते हैं। ऐसे में आप लाभ का मार्जिन भी पूरा नहीं कर पायेंगे।

आर्थिक मोर्चे पर आपको खर्च और लाभ दोनों उठाने को मिलेंगे। हालांकि कभी-कभी आपके व्यापार में ना ही मुनाफा मिलेगा और ना ही नुकसान उठाना पड़ेगा।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको जीवनसाथी को खुश करने में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है। हालांकि आप इसमें सफलता प्राप्त कर लेंगे।

स्वास्थ्य के संबंध में आपको घबराहट संबंधित समस्याएं उठाने को मिलेगी। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ भार्गवाए नमः' मंत्र का जाप करें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध अष्टम और ग्यारहवें भाव का स्वामी है और आपके दूसरे दसवें घर में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के परिणाम स्वरुप आपको काम में कम सफलता, रुकावटें और लाभ में देरी का सामना करना पड़ेगा।

करियर के मोर्चे पर आप नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं जिससे आगे बढ़ने में आपको दिक्कतें आने की आशंका है। हालांकि इस दौरान आपके पास कम ही विकल्प मौजूद रहेंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको मध्यम लाभ और अधिक हानि उठानी पड़ेगी। आपको अधिक प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक मोर्चे पर आप अधिक खर्च करते नजर आएंगे और अपनी ज़रूरतें पूरी नहीं कर पाएंगे।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको अपने पार्टनर के साथ अहम से संबंधित परेशानियां नजर आ सकती हैं जिन्हें टाल पाना भी आपके बस में नहीं होगा।

स्वास्थ्य की दृष्टि से बात करें तो आपको गर्मी से संबंधित परेशानियां इस अवधि में होने की संभावना बनी हुई है जिसके चलते सनबर्न का सामना आपको करना पड़ सकता है।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ भौमाय नमः' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए बुध सप्तम और दशम भाव का स्वामी होकर आपके नवम भाव में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के परिणाम स्वरुप आपको अपने पिता के साथ कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आप अपने पिता के स्वास्थ्य पर ज्यादा धन खर्च करते नजर आ सकते हैं।

करियर के मोर्चे पर काम के संदर्भ में भाग्य आपके साथ नहीं रहेगा जिसके चलते आप अपने काम में मनवांछित परिणाम नहीं प्राप्त कर पाएंगे।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको या तो अधिक लाभ होगा या अधिक हानि हो सकती है। मुनाफे की गुंजाइश मध्यम नजर आ रही है।

आर्थिक मोर्चे पर आपको लापरवाही के चलते कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही आपको इस अवधि में अपने पिता के स्वास्थ्य पर भी मोटा पैसा खर्च करना पड़ेगा।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल में मध्यम प्रगति प्राप्त होगी और इसके चलते आपको हानि भी हो सकती है।

स्वास्थ्य की बात करें तो रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी के चलते आपको चक्कर जैसी कुछ परेशानियां उठानी पड़ेगी।

उपाय: रोजाना 19 बार "ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध छठे और नवम भाव का स्वामी है और आपके अष्टम भाव में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के प्रभाव स्वरूप आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। हालांकि दुर्भाग्य की गुंजाइश भी आपके जीवन में बनी हुई है।

करियर के मोर्चे पर आप काम में गलतियां कर सकते हैं जिससे आपको नकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और यह आपके खिलाफ जाने वाला है।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको फोकस और दिशा की कमी के चलते नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके यहां पर सावधान रहने की सलाह दी जा रही है।

आर्थिक मोर्चे पर आपको अपने खर्च को पूरा करने में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। ऐसे में आपके जीवन में तनाव बढ़ने की संभावना है।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको वाद विवाद का सामना करना पड़ेगा जिससे खुशियां कम नजर आएंगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको अपनी आंखों का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस दौरान आपकी आंखों में दर्द होने की संभावना बनी हुई है।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ शिवाय नमः' मंत्र का जाप करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध पंचम और अष्टम भाव का स्वामी है और आपके सातवें घर में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के प्रभाव स्वरूप आपको दोस्तों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही इस अवधि में आप कोई नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

करियर के मोर्चे पर आपको पदोन्नति को लेकर अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

व्यावसायिक मोर्चे पर आपको लाभ और हानि दोनों ही प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धियों से खतरा बढ़ने की आशंका है।

आर्थिक मोर्चे पर आपको लाभ के बजाय खर्च ज्यादा उठाने पड़ेंगे। साथ ही बचत की गुंजाइश भी कम नजर आ रही है।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आपको अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और यह आपके लिए परेशानी की वजह बनेगा।

अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो रोग प्रतिरोधक क्षमता की कमी होने के चलते आपको पेट से संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ मांडाय नमः' मंत्र का जाप करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध चतुर्थ और सप्तम भाव का स्वामी है और आपके छठे घर में अस्त होने जा रहा है। बुध सिंह राशि में अस्त के दौरान आपको पारिवारिक जीवन में समस्याएं, स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें उठानी पड़ेगी। आपको सुख सुविधाओं की कमी भी महसूस होने वाली है।

करियर के मोर्चे पर काम के लिए आप उचित प्रशंसा नहीं प्राप्त कर पाएंगे जिससे आप चिंतित नजर आने वाले हैं।

व्यावसायिक मोर्चे पर व्यवसाय में आपका निर्णय आपके खिलाफ जा सकता है जिससे आप अच्छे मौके खो सकते हैं।

आर्थिक मोर्चे पर आपको अवांछित तरीके से खर्च करना पड़ेगा जो आपके लिए परेशानी की वजह बनेगा।

व्यक्तिगत मोर्चे पर आप अपने साथी के साथ आमने-सामने नजर आने वाले हैं जिससे आप दोनों के बीच बहस और लड़ाइयां होने की आशंका बनी हुई है।

अंत में बात करें स्वास्थ्य की तो इस दौरान आपके पाचन और पेट संबंधित दिक्कतें देखने को मिलने वाले हैं।

उपाय: रोजाना 19 बार 'ॐ गुरुवे नमः' मंत्र का जाप करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिक्ल ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1: बुध सिंह राशि में अस्त कब होने जा रहे हैं 2024?

बुध सिंह राशि में अस्त 12 अगस्त 2024 को 9:49 पर बुध अस्त हो जाएगा।

2: कुंडली में बुध अस्त होने से क्या होता है?

बुध ग्रह का अस्त होना व्यक्ति की सोचने समझने, बात करने की शैली को प्रभावित कर सकता है। साथ ही व्यक्ति को इस दौरान सेहत से संबंधित परेशानियां भी हो सकती है।

3: बुध कब उदय होगा 2024?

बुध 26 अगस्त 2024 को 18:14 पर उदय होने वाला है।

4: कौन से देवता बुध ग्रह को नियंत्रित करते हैं?

भगवान विष्णु बुध ग्रह या फिर मरकरी ग्रह पर शासन करते हैं।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer