टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025: टैरो वार्षिक भविष्यफल 2025

एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए “टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025” का यह विशेष लेख लेकर आया है जिसके माध्यम से आपको टैरो की रहस्यमयी दुनिया की झलक देखने को मिलेगी। ज्योतिष, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा सहित टैरो हमेशा से भविष्यवाणी करने वाली विद्याओं में से प्रमुख रहा है। टैरो का इतिहास 1400 वर्षों पुराना रहा है, इसके बारे में हम विस्तार से बात करेंगे। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के इस लेख में आपको राशि चक्र की सभी 12 राशियों के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और साथ ही, इन राशियों के जातकों के जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे प्रेम जीवन, शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के बारे में जानेंगे। टैरो रीडिंग 2025 आपको वर्ष 2025 में अपने जीवन की योजना बनाने के लिए सहायता करेगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं टैरो की रहस्यमयी दुनिया के बारे में।

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

हालांकि, टैरो की उत्पत्ति कैसे हुई? इस सवाल का जवाब आज भी किसी के पास नहीं है। ऐसा माना जाता है कि इसका जन्म 14वीं सदी में यूरोप में इटली के आसपास हुआ था। टैरो में 78 कार्ड होते हैं जिसमें आर्काना के 22 कार्ड होते हैं जबकि 56 अन्य कार्ड होते हैं जिन्हें सूट कार्ड के नाम से जाना जाता है। इन्हें 4 भागों में विभाजित किया जाता है और यह चार प्रमुख तत्वों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कि इस प्रकार हैं:वैंड्स (आग), कप्स (जल), स्वॉर्ड्स (हवा) और पेंटाकल्स (पृथ्वी) आदि। प्रत्येक कार्ड पर अलग-अलग तरह के चित्र बने होते हैं और हर चित्र का अपना अर्थ होता है।

Read here in English: Tarot Reading 2025

प्राचीनकाल में टैरो ने तेज़ी से रहस्यवादियों के बीच लोकप्रियता हासिल की थी जिन्होंने इसका इस्तेमाल भविष्यवाणी के लिए करना शुरू कर दिया था। लेकिन, मध्यकाल में टैरो कार्ड का संबंध जादू-टोने से जोड़ा गया जिसकी वजह से यह अपना मान-सम्मान और प्रतिष्ठा खो बैठा था इसलिए समाज ने टैरो कार्ड का त्याग कर दिया था। हालांकि, 21वीं शताब्दी में टैरो कार्ड ने अपने सम्मान को पुनः प्राप्त किया और पिछले कुछ दशकों से भारत समेत पूरी दुनिया में इसका इस्तेमाल भविष्य जानने के लिए तेज़ी से किया जाना लगा है।

अब हम टैरो और इसके इतिहास के बारे में थोड़ा जान गए हैं। चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 सभी 12 राशियों के लिए क्या भविष्यवाणी कर रहा है।

मेष राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 की शुरुआत मेष राशि के साथ करेंगे क्योंकि यह राशि चक्र की पहली राशि है। वैदिक ज्योतिष में राशि चक्र को एक शरीर के रूप में देखा जाता है जिसमें मेष राशि सिर का प्रतिनिधित्व करती है। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं इसलिए इस राशि के जातक साहसी और निडर होते हैं। तो आइए जानते हैं कि साल 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है।

प्रेम जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कह रही है कि मेष राशि के जातकों को मिलने वाले कार्ड्स के अनुसार साल 2025 आपके लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, इस राशि के लोगों के जीवनसाथी को समझना होगा कि यह जातक मज़बूत और आत्मविश्वासी होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर की आत्मनिर्भरता और ताकत बेहद पसंद होती है जबकि इन लोगों को किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं आता है। ऐसे में, मेष राशि वालों के जीवनसाथी के लिए अपने पार्टनर को आज़ादी देना जरूरी होता है जिससे आप दोनों का रिश्ता स्वास्थ्य और प्रेम से पूर्ण बना रहे। अगर आप सिंगल हैं, तो आप किसी ऐसे शख्स के साथ रिश्ते में आना चाहेंगे जिसके भीतर यह सारे गुण मौजूद हों और इस तरह का व्यक्ति मिलने पर आप उनके साथ रिश्ते में आ सकते हैं।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: साल 2025 आपके लिए शानदार रहेगा। आर्थिक जीवन की बात करें, तो यह कहता है कि आपका जुनून, अनुभव और उत्साह धन से जुड़े सभी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यह कार्ड दर्शा रहा है कि करियर या व्यापार के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आपके भीतर सबसे जरूरी नेतृत्व का गुण मौजूद होगा। इसके परिणामस्वरूप, यह साल व्यापार से संबंध रखने वाले लोगों के लिए उत्तम रहेगा। जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए यह अवधि वेतन वृद्धि या फिर आर्थिक स्थिति में सुधार के बेहतर अवसर लेकर आएगा। स्वास्थ्य के लिहाज़ से, यह वर्ष आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा, विशेष रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। इस दौरान आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।

शिक्षा: किंग ऑफ़ वैंड्स एक विद्वान और ज्ञानी व्यक्ति है और ऐसे में, टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कहता है कि मेष राशि के छात्र साल 2025 में पढ़ाई के प्रति गंभीर नज़र आएंगे। इस दौरान आप पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षा से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करेंगे। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, वह बिना किसी समस्या के ऐसा करने में सक्षम होंगे। वर्ष 2025 में इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलने के योग बनेंगे।

पेशेवर जीवन: मेष राशि के करियर के लिए साल 2025 अच्छा रहेगा। यह कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि व्यापार या करियर में सफलता पाने के लिए आवश्यक माने जाने वाला नेतृत्व का गुण आपके भीतर मौजूद होगा। किंग ऑफ वैंड्स करियर के क्षेत्र में सफलता की तरफ इशारा कर रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। इस साल यदि आप अपने पेशेवर जीवन के लक्ष्य हासिल करते हुए सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको मोटिवेट, ऊर्जावान और बिना देर किये कामों को करना होगा।

शुभ रंग: क्रिमसन

शुभ दिन: मंगलवार

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

वृषभ राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ के लिए भविष्यवाणी करेगा जिसके राशि स्वामी शुक्र ग्रह हैं। यह लोग जमीन से जुड़े रहते हैं और वास्तविकता पर विश्वास करने वाले होते हैं। यह बहुत ही विनम्र स्वभाव के होते हैं और एक बार जब कोई फैसला लेते हैं, तो उसे बदलना बहुत मुश्किल होता है। वर्ष 2025 के लिए वृषभ राशि वालों को टेम्परेंस कार्ड (मेजर आर्काना) मिला है। इस साल जीवन में मिलने वाले अनुभव आपको संतुलित और धैर्यवान बनाने का काम करेंगे।

प्रेम जीवन: वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टेम्परेंस को शुभ कार्ड माना जाएगा। साल 2025 में जो लोग रिश्ते में हैं, वह एक-दूसरे के बेहद करीब आ जाएंगे जिसके चलते आप दोनों अपने रिश्ते में आपसी तालमेल और संतुलन बनाए रखने में सफल होंगे। अगर आप गंभीर रिश्ते में हैं, तो आपका रिश्ता प्रेम और खुशियों से पूर्ण बना रहेगा जो कि जन्म-जन्मांतर का रिश्ता भी बन सकता है। इस राशि के सिंगल जातकों को यह कार्ड प्यार की तलाश करने के साथ-साथ खुद के लिए थोड़ा समय निकालने के लिए प्रेरित करेगा।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: आर्थिक जीवन के लिएटेम्परेंस को एक शानदार कार्ड कहा जाएगा क्योंकि यह आपको आय-व्यय के बीच संतुलन बनाने और आर्थिक मामलों में धैर्य रखने के लिए प्रेरित करता है। यह बता रहा है कि आप धन की बचत करने के लिए ख़ूब मेहनती कर रहे हैं। लेकिन, कभी-कभी आप खुद को ख़ुशी देने के लिए अपने पर भी थोड़े पैसे खर्च कर सकते हैं जिससे आप प्रसन्न हो सकेंगे।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में टेम्परेंस कार्ड का आना दर्शाता है कि आप अच्छे से जानते हैं कि आपको जीवन में क्या पाना है। यह अवधि उच्च शिक्षा की तरफ इशारा कर रही है और ऐसे में, इस समय को उन लोगों के लिए शुभ कहा जाएगा है जो एमबीए या रिसर्च की पढ़ाई करना चाहते हैं।

पेशेवर जीवन: साल 2025 में वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में धैर्य और संयम का पालन करना होगा क्योंकि इनकी सहायता से आप करियर के क्षेत्र में लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपना मनपसंद काम मिलने के योग बनेंगे। जब आपके काम की बात आती है तो आपको वह मिलने की संभावना है जो आप चाहते हैं, लेकिन यह आपके पास गुपचुप तरीके से आ सकता है क्योंकि आप इसके लिए मेहनत कर रहे है। कार्यस्थल में आप भावनात्मक परिस्थितियों को भी बहुत शांति के साथ संभालेंगे और यह बात आपको वरिष्ठों एवं सहकर्मियों की नज़रों में लाएगी। अगर आप इस साल करियर में किसी भी तरह का बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, तो टेम्परेंस कार्ड आपको धैर्यवान, स्थिर और समर्पित रहने की सलाह देता है। हालांकि, आपको याद रखना होगा कि परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ दिन: शुक्रवार

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के वर्ष 2025 लिए टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 क्या कुछ कह रहा है? आइए जानते हैं। इस राशि के जातक बहुत मिलनसार होते हैं और इन्हें अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों के साथ समय बिताना पसंद होता है। यह लोग चालाक, जिज्ञासु और बात करने में माहिर होते हैं। लेकिन, इनके अवगुणों की बात करें, तो इन जातकों में अनिश्चितता और अस्थिरता देखने को मिलती है इसलिए मिथुन राशि वालों को अपने रहस्य बताने से बचना चाहिए। वर्ष 2025 में मिथुन राशि के जातकों को द चैरियट कार्ड प्राप्त हुआ है।

प्रेम जीवन: मिथुन राशि वालों को अपने प्रेम जीवन की कमान अपने हाथों में लेनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि आपको अपने जीवन में कैसा पार्टनर चाहिए और आप किस तरह के रिश्ते में आना चाहते हैं। चैरियट कार्ड आपको अपना रास्ता निर्धारित करने के बाद आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। प्रेम जीवन की बागडोर अपने हाथों में लेने से आपको निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। जैसे कि हम सब जानते हैं कि साहस, जोश और आत्मविश्वास के बल पर सफलता को आसानी से हासिल किया जा सकता है। सामान्य शब्दों में कहें, तो जीवन में मिलने वाला अनुभव आपको विभिन्न दिशाओं में लेकर जा सकता है, लेकिन आपको एक सही रास्ते का चुनाव करके उस पर ही आगे बढ़ना होगा।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: आपके आर्थिक जीवन के लिए द चेरियट भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक पूरे साल मोटिवेशन से भरे रहेंगे और ऐसे में, आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास करते नज़र आएंगे। यह कार्ड संकेत दे रहा है कि आपके भीतर अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने की इच्छा प्रबल होगी और आप इस दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। इसके परिणामस्वरूप, आप धन का निवेश करेंगे और विभिन्न स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के लिए द चैरियट कहता है कि मिथुन राशि वालों को साल 2025 में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मज़बूत बनाने पर काम करना होगा, अन्यथा इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर दिखाई दे सकता है। इस वर्ष स्वयं को फिट एवं स्वस्थ रखने के लिए आपको नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा और संतुलित भोजन करना होगा।

शिक्षा: मिथुन राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आपके लिए द चैरियट कार्ड को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस अवधि में आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है और कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं। आपका ध्यान भौतिक वस्तुओं पर केंद्रित हो सकता है जिसका प्रभाव जीवन के दूसरे पहलुओं पर भी पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप, मिथुन राशि के छात्र पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने में असमर्थ रह सकते हैं जिसके चलते आपको नई-नई चीज़ें सीखने और पढ़े हुए को याद करने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पेशेवर जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, मिथुन राशि वालों को करियर में द चेरियट कार्ड मिला है जो दर्शाता है कि यह साल आपको पेशेवर जीवन में काफ़ी आगे लेकर जाएगा। जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि आप करियर के संबंध में अपने लक्ष्यों को और अपनी मंज़िल को अच्छे से जानते हैं इसलिए आपका सारा ध्यान वहां पहुँचने पर केंद्रित होगा। आप काम पर मोटिवेटेड महसूस करते हैं, जिससे आपको सफल होने के लिए आवश्यक अनुशासन, प्रेरणा और आत्म-नियंत्रण मिलता है। यदि आप करियर में अपना रोल बदलना चाहते हैं या फिर कोई सीनियर पद प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह कार्ड संकेत दे रहा है कि आपको बस इसके लिए आगे बढ़ना है।

शुभ रंग: पेस्टल ग्रीन

शुभ दिन: बुधवार

कर्क राशि

कर्क वालों वालों के जीवन में साल 2025 सकारात्मकता लेकर आएगा क्योंकिटैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 में आपको जो कार्ड मिला है वह एट ऑफ वैंड्स है। इस राशि के जातक बेहद भावुक, प्यारे, दयालु और दूसरों की देखभाल करने वाले होते हैं। आप प्रेम एवं सौहार्द से पूर्ण होते हैं इसलिए आपके दोस्तों के साथ आपकी दोस्ती लंबे समय तक चलती है। अगर किसी बात से आपको ठेस पहुंचती है, तो आप खुद के साथ समय बिताना पसंद करते हैं और सबसे दूरी बना लेते हैं। यह लोग दूसरों को जानने-समझने में समय लेते हैं और अपनी प्राइवेसी में दूसरों को दखलंदाज़ी नहीं करने देते हैं।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में कर्क राशि वालों को एट ऑफ वैंड्स मिला है जो कह रहा है कि इन जातकों का रिश्ता काफ़ी लंबा होने के कारण थोड़ा बोरिंग हो गया था, लेकिन अब आप दोनों के रिश्ते में नयापन और ताज़गी देखने को मिलेगी। एट ऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आप और पार्टनर अपने रिश्ते में खोये रहेंगे। ऐसे में, आपके रिश्ते में एक बार फिर से वह आकर्षण और प्यार मौजूद होगा जो आपके रिश्ते की शुरुआत में हुआ करता था। हालांकि, इस राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात साल 2025 में किसी ख़ास से हो सकती है।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: आर्थिक जीवन मेंएट ऑफ वैंड्स का आना दर्शाता है कि इस साल या तो आपके पास ख़ूब पैसा होगा या फिर आपके पास जितनी तेज़ी से धन आएगा उतनी ही तेज़ी से चला भी जाएगा। यह कार्ड व्यापार का भी प्रतिनिधित्व करता है। लेकिन, इस बात को भी आपको ध्यान में रखना होगा कि यह कार्ड आपको जल्दबाजी में काम करने से बचने के लिए सावधान कर रहा है इसलिए आपको ऐसी जगहों पर धन निवेश करने से बचना होगा जिसमें हानि होने की प्रबल संभावना है और साथ ही, बेकार के कार्यों में धन खर्च करने से बचें। हालांकि, आपको लग सकता है कि आपका पैसा खर्च हो रहा है, लेकिन फिर भी जल्दबाज़ी न करें। एट ऑफ वैंड्स आपके स्वास्थ्य के लिए भविष्यवाणी कर रहा है कि इन जातकों का स्वास्थ्य साल के अधिकांश समय अच्छा रहेगा। हालांकि, आपको बुखार या वायरल जैसे रोगों से सावधान रहना होगा और अपने खानपान का ध्यान रखना होगा।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में एट ऑफ वैंड्स बता रहा है कि कर्क राशि के छात्रों का सारा ध्यान नई-नई चीज़ों को सीखने और पढ़ाई में आगे बढ़ने पर होगा। साथ ही, आप सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय को प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने या उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की दृष्टि से श्रेष्ठ कहा जाएगा। बता दें कि यह कार्ड सफलता की तरफ संकेत कर रहा है।

पेशेवर जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, कर्क राशि वालों को करियर में एट ऑफ वैंड्स मिला है जो कि साल 2025 में व्यापार के सिलसिले में यात्राओं या फिर तेज़ी से आगे बढ़ने वाली चीज़ों की तरफ संकेत कर रहा है। संभावना है कि इस राशि के जातक करियर में तरक्की हासिल कर रहे होंगे या फिर विदेश में होने वाली मीटिंग या कांफ्रेंस में शामिल हो रहे होंगे। इस कार्ड का संबंध रफ़्तार और ऊर्जा से है इसलिए जब यह आपको प्राप्त होता है, तब आप एक व्यस्त ज़िन्दगी और तेज़ी से आगे बढ़ने वाले कार्यक्षेत्र का हिस्सा बन सकते हैं।

शुभ रंग: आइवरी

शुभ दिन: सोमवार

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए साल 2025 बहुत शुभ और अच्छा रहेगा। इस वर्ष के लिए आपको द एम्परर कार्ड मिला है। सिंह राशि वालों को साल 2025 में अपने भीतर कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे और इस दौरान आप अपने व्यक्तित्व में सुधार लाएंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता मज़बूत होगी और आप जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना डटकर करेंगे। हालांकि, आपको घमंडी होने से बचना होगा क्योंकि आपकी छवि ख़राब हो सकती है।

प्रेम जीवन: सिंह राशि के जातकों को प्रेम जीवन में मेजर आर्काना कार्ड प्राप्त हुआ है जो एक नए रिश्ते की शुरुआत या फिर मौजूदा रिश्ते के टूटने की तरफ संकेत कर रहा है। ऐसे में, आपको नए रिश्ते में आने या वर्तमान रिलेशनशिप को बनाए रखने के लिए अपने दृष्टिकोण और व्यवहार में बदलाव लेकर आना होगा। पार्टनर के साथ हद से ज्यादा कठोर या आलोचनात्मक होने से बचने की कोशिश करें। घर-परिवार के वातावरण को सुख-शांति एवं सौहार्द से पूर्ण बनाए रखने के लिए बेकार के मतभेद या विवाद से बचें।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: साल 2025 में सिंह राशि वाले आर्थिक रूप से स्थिर और मज़बूत होंगे। साथ ही, धन से जुड़े निर्णय और आय के विकल्पों का चुनाव बहुत समझदारी से करेंगे। इन जातकों के अनुशासन में रहने और अपने फैसलों का नियंत्रण अपने हाथ में होने से आप समृद्धि के साथ-साथ सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त करेंगे। हालांकि, आपको धन से जुड़े मामलों को लेकर एकाग्रचित रहना होगा। इस दौरान आपको प्रमोशन मिलने के भी योग बनेंगे। सिंह राशि वालों को निवेश और खर्चों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। साथ ही, बेकार के कार्यों में अपना धन बर्बाद न करें। साल 2025 के ज्यादातर भाग में आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और ऐसे में, बिना किसी समस्या के साल को गुज़ार लेंगे।

शिक्षा: सिंह राशि के छात्रों के लिए यह साल आशाजनक और प्रगतिशील रहेगा, विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जो सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या फिर पोलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। वह जातक अच्छे अंक के साथ परीक्षा को पास करने में सफल होंगे।

पेशेवर जीवन: इस राशि के जातक साल 2025 में किसी नए व्यापार, प्रोजेक्ट या फिर नई नौकरी की शुरुआत करेंगे और इसे लेकर आप काफ़ी भावुक रहेंगे। इसका इंतज़ार आप काफ़ी समय से कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर, पदोन्नति और काम के लिए सराहना मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: ऑरेंज

शुभ दिन: रविवार

कन्या राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कहता है कि कन्या राशि के जातकों को साल 2025 में चिंता, तनाव और असुरक्षा का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि इस वर्ष आपको अपने आसपास का वातावरण पसंद न आए। ऐसे में, आप अपने डर और असुरक्षा की भावना पर काबू पाने की कोशिश में दिखाई दे सकते हैं। कन्या राशि के जातकों को साल 2025 के लिए द डेविल कार्ड मिला है जो आपको गलत कामों में शामिल न होने के लिए चेतावनी दे रहा है। इसके साथ ही, द डेविल कार्ड मिलना आपके लिए यह साल कठिन रहने की तरफ संकेत कर रहा है।

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें तो, कन्या राशि के जातक एक दुखी और बुरे रिश्ते में हो सकते हैं। इस राशि के सिंगल जातकों के प्रति लोगों के इरादे गलत हो सकते हैं। जिन जातकों का विवाह या सगाई हो चुकी है, वह पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार करेंगे, परंतु आशंका है कि वह आपकी भावनाओं को समझ न सकें। दूसरी तरफ, आपको ऐसे लोगों से दूरी बनानी होगी जो आपका दिल जीतने के लिए झूठ बोलने से भी परहेज़ नहीं करते हैं। हालांकि, इन जातकों को हद से ज्यादा संवेदनशील और मूडी होने से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आप तनाव का शिकार हो सकते हैं।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: कन्या राशि वालों की बुरी आदतें आपकी आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से सफल होने के लिए आपको निर्धारित किये गए लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रचित होना होगा। ऐसे में, लापरवाही से धन निवेश करने और बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करने से बचना होगा। साथ ही, इन लोगों को अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होगा क्योंकि बुरी आदतों और अस्वस्थ दिनचर्या का आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको लीवर या किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिसका असर आपकी खुशियों पर दिखाई दे सकता है।

शिक्षा: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 बता रहा है किकन्या राशि के जो छात्र फाइनेंस की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। इसके विपरीत, अगर आप मास कम्युनिकेशन जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको अपने विचारों को दूसरे के सामने रखने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन में डेविल कार्ड का आना संकेत कर रहा है कि कन्या राशि वाले अपने मौजूदा करियर से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप दूसरे अवसरों की तलाश में रह सकते हैं। हालांकि, यह लोग चिंता और असुरक्षा की भावना से ग्रस्त हो सकते हैं जिसके चलते आप नौकरी छोड़ने के बारे में विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ दिन: बुधवार

तुला राशि

तुला राशि शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली वायु तत्व की राशि है और इस राशि के तहत जन्म लेने वाले जातक मिलनसार स्वभाव एवं सौहार्द से पूर्ण होते हैं। इन लोगों का संचार कौशल बहुत शानदार होते है जिसकी वजह से यह शांतिदूत होने के साथ-साथ कूटनीति में भी माहिर होते हैं। साल 2025 में पेज ऑफ कप्स तुला राशि वालों की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करेगा जो कि एक दूत का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में, इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार, महत्वपूर्ण जानकारी, अफवाह या फिर किसी समारोह का भी निमंत्रण मिल सकता है। साथ ही, आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिलने की संभावना है।

प्रेम जीवन: कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए पेज ऑफ कप्स को एक शुभ कार्ड माना जाएगा जो कि रोमांस, प्रेम प्रस्ताव, सगाई, गर्भधारण, शादी-विवाह या शिशु के जन्म आदि का प्रतिनिधित्व करता है। यह कार्ड आपको सलाह दे रहा है कि आपको रोमांटिक होने के साथ-साथ अपने दिल की बात को मानना होगा। वहीं, संभव है कि इस राशि के सिंगल जातकों को गुपचुप तरीके से कोई पसंद करता होगा। साथ ही, पेज ऑफ़ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक अपने से छोटे उम्र के व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हो सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो आपको अपनी भावनाएं उनके सामने रखनी होगी।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: पेज ऑफ कप्स आपके आर्थिक जीवन के लिए भविष्यवाणी कर रहा है कि आर्थिक रूप से यह साल आपके लिए पिछले साल की तुलना में बेहतर रहेगा। जब बात आती है निवेश या खरीदारी की, तो इन क्षेत्रों में बिना सोचे-समझे आगे न बढ़ें। इस दिशा में कदम बढ़ाने से पहले सुनिश्चित कर लें कि आपने अच्छे से जाँच-पड़ताल कर ली हो ताकि आपको नुकसान का सामना न करना पड़ें। स्वास्थ्य की दृष्टि से, मनचाहे परिणाम पाने के लिए यह अवधि आपकी परीक्षा ले सकती है। आपके द्वारा करवाया गया कोई टेस्ट सेहत को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है या फिर इस राशि की महिलाएं जो गर्भधारण करना चाहती हैं, उन्हें इसमें सफलता मिलने की संभावना है।

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में तुला राशि के जातक नई-नई चीज़ें सीखेंगे और आपका सारा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित होगा। आपका दाखिला कॉलेज में हो सकता है और ऐसे में, आप तेज़ी से पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे।

पेशेवर जीवन: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 आपके पेशेवर जीवन के लिए कहता है कि इन जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी और साथ ही, करियर में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अगर आप करियर बदलना चाहते हैं, तो ऐसा करने के लिए यह समय सर्वश्रेष्ठ रहेगा। अब आप खुद को मिलने वाले अवसरों के बारे में गंभीरता से सोच-विचार करेंगे।

शुभ रंग: सफ़ेद

शुभ दिन: शुक्रवार

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को साल 2025 के लिए सिक्स ऑफ कप्स मिला है। इन जातकों के व्यक्तित्व में चुंबकीय आकर्षण देखने को मिलता है जिसकी वजह से यह सबका ध्यान अपनी तरफ खींचने में सक्षम होते हैं। आपकी तेज़ बुद्धि और बेहतरीन संचार कौशल के दम पर दूसरे आसानी से इम्प्रेस हो जाते हैं। आपकी संगति दूसरों को बहुत पसंद आती है और सब आपकी कंपनी का आनंद लेते हैं। आप एक बेहतरीन प्रेमी हैं, क्योंकि आप भावुक और वफ़ादार हैं। यह लोग भावुक होने के साथ-साथ वफादार भी होते हैं जिसकी वजह से यह एक अच्छे प्रेमी बनते हैं। जब तक कोई आपकी भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं, तब तक आप लोगों की सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे।

प्रेम जीवन: वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कहता है कि इन जातकों का अपने पूर्व प्रेमी या पुराने प्यार के साथ पुनर्मिलन होगा। लेकिन, आपको यह बात ध्यान में रखनी होगी कि उनके साथ आपका रिश्ता हमेशा बना रहे, ऐसा जरूरी नहीं है। इस दौरान वृश्चिक राशि के सिंगल जातकों को जश्न मनाने के अनेक अवसर मिलेंगे इसलिए आगे बढ़ें और नए-नए लोगों से मिलें क्योंकि आपकी मुलाकात किसी ख़ास से हो सकती है।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: साल 2025 में धन आपके लिए एक बड़ी समस्या बना रहेगा। इस दौरान आप अच्छा ख़ासा पैसा कमाएंगे, लेकिन आशंका है कि आप इसकी बचत नहीं कर पाएंगे। इस वर्ष आपके सामने एक के बाद एक अचानक से खर्चें आ सकते हैं। इसके विपरीत, वृश्चिक राशि वालों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा क्योंकि आपको पाचन, पेट में संक्रमण, खांसी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

शिक्षा: साल 2025 में वृश्चिक राशि के छात्रों को अपना समय बेकार के कामों में बर्बाद करने से बचना होगा। साथ ही, अपनी शिक्षा और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इन जातकों को अपनी कड़ी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। इसके अलावा, योग और संतुलित जीवनशैली का पालन करना आपकी एकाग्रता के लिए अच्छा रहेगा।

पेशेवर जीवन: आपको पेशेवर जीवन में सिक्स ऑफ कप्स मिला है जो संकेत कर रहा है कि कार्यक्षेत्र में आपको कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, इस तरह के मौके आपके लिए उतार-चढाव भी लेकर आ सकते हैं। आपको ऑफिस पॉलिटिक्स झेलनी पड़ सकती है जिसके चलते कुछ गलतफ़हमियां पैदा होने की आशंका है। जब बात आती है कोई बड़ा फैसला लेने की, तो आप परेशान नज़र आ सकते हैं। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को हर कदम पर अपने बॉस एवं वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा और वह आपकी ऐसी परिस्थितियों से बाहर आने में सहायता करेंगे।

शुभ रंग: काला सफ़ेद

शुभ दिन: मंगलवार

धनु राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, धनु राशि वालों को अपने जीवन में साल 2025 में अचानक से कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं क्योंकि इस दौरान आपका स्वभाव उग्र रह सकता है। जीवन में होने वाले इन परिवर्तनों की वजह से आप तनाव में आ सकते हैं और शुरुआत में आपको उन्हें स्वीकार करने में परेशानी हो सकती है। लेकिन, जैसे-जैसे यह साल आगे बढ़ेगा, आप समझ जाएंगे कि यह सब आपकी तरक्की और बेहतरी के लिए था। इन लोगों को साल 2025 में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है और ऐसे में, आपको नौकरी या आर्थिक जीवन में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, दोस्ती भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। लेकिन, इन परिस्थितियों से आप निराश न हों, बल्कि आप इन हालातों को स्वयं को मज़बूत बनाने के अवसर के रूप में देखें।

प्रेम जीवन: साल 2025 में इन जातकों के पास प्रेम एवं रोमांस के लिए काफ़ी समय होगा क्योंकि आपके चाहने वालों की लिस्ट लंबी होगी। हालांकि, यह थोड़े समय के लिए हो सकता है। धनु राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात किसी ऐसे शख़्स से हो सकती है जिसकी पसंद-नापसंद आपसे मिलती हो और ऐसे में, आप एक-दूसरे के करीब आ सकते हैं। साथ ही, आप दोनों की आपसी समझ भी मज़बूत रह सकती है। जो जातक पहले से किसी रिश्ते में है, उन्हें अपने रिश्ते को किसी तीसरे इंसान की दखलंदाज़ी से बचना होगा क्योंकि इस बात की संभावना है कि आपकी उम्र से कोई छोटा शख़्स आपके प्रेम जीवन में दखल दे सकता है।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: आर्थिक जीवन की बात करें, तो इन जातकों के लिए साल 2025 काफ़ी अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको विभिन्न स्रोतों से धन कमाने के मौके मिलेंगे और ऐसे में, आपको इन अवसरों को पहचानकर उनका फायदा उठाना होगा। हालांकि, आपको बेकार की चीजों पर पैसा खर्च करने से बचना होगा। स्वास्थ्य को देखें, तो आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप फिट रहेंगे। अगर आप पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं, तो अब आप दोबारा स्वस्थ और ऊर्जावान हो सकेंगे। लेकिन, आपको आगे बढ़ने के लिए किसी भी तरह का शॉर्टकट न अपनाने की सलाह दी जाती है, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

शिक्षा: धनु राशि के जो छात्र मास्टर और उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो उनके लिए वर्ष 2025 आशाजनक रहेगा। लेकिन, इन जातकों को साल के पहले भाग यानी कि शुरुआती छह महीनों में पढ़ाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि एकाग्रता की कमी होने से आप अपने लक्ष्यों से भटक सकते हैं।

पेशेवर जीवन: धनु राशि के जातक अपने पेशेवर जीवन से असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। संभव है कि इस दौरान आप करियर में अपनी फील्ड या वह कंपनी जहां आप एक लंबे से काम कर रहे हैं, उसे छोड़कर अपना कुछ नया शुरू कर सकते हैं। ऐसे में, आप खुद के बॉस बन सकते हैं। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, यह साल आपके जीवन में कुछ इस तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। इस वर्ष के लिए कार्ड नए व्यापार, नई नौकरी, प्रोजेक्ट या निवेश आदि की तरफ इशारा कर रहा है। इसके फलस्वरूप, आप इस अवधि में एक नई शुरुआत के लिए बीज बोये और मेहनत के साथ उसको सींचें। सुनिश्चित रहें, आपकी मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा।

शुभ रंग: गोल्डन

शुभ दिन: गुरुवार

मकर राशि

मकर राशि वालों को साल 2025 के लिए सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड प्राप्त हुआ है। टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कह रहा है कि इन जातकों के जीवन में वर्ष 2025 कुछ बड़े परिवर्तन लेकर आ सकता है। बता दें कि मकर पृथ्वी तत्व की राशि है और इस राशि के जातक स्वभाव से व्यावहारिक, बुद्धिमान और तेज़ होते हैं। इन लोगों की रुचि भौतिक वस्तुओं जैसे कि धन-दौलत आदि में होती हैं और यह अपने विचारों में स्पष्ट होते हैं।

प्रेम जीवन: साल 2025 में मकर राशि वालों का प्रेम जीवन ज्यादा खास नहीं रहने की आशंका है। लेकिन, इस राशि के जातकों के जीवन में एक से अधिक लोग हो सकते हैं इसलिए आपको चुनाव करना होगा कि आप किसके साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं। अगर आप रिश्ते में जल्दबाज़ी करेंगे, तो आशंका है कि आपका रिश्ता ज्यादा समय न टिके। मकर राशि के शादीशुदा जातकों को अपनी पार्टनर की भावनाओं का ध्यान रखना होगा क्योंकि उनकी भावनाओं को अनदेखा करने से वह अकेला महसूस कर सकते हैं जिसका असर आपके रिश्ते पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: साल 2025 में मकर राशि के जातकों को आर्थिक जीवन को मज़बूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। इस दौरान निवेश आपको उम्मीद से कम रिटर्न दे सकता है जिससे आप तनाव में आ सकते हैं। ऐसे में, आपको आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने के लिए काफ़ी प्रयास करने होंगे। साथ ही, नौकरी में वेतन वृद्धि या व्यापार में मिलने वाला मुनाफा कम लग सकता है। जब बात आती है सेहत की, तो वर्ष 2025 में आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बरतने से बचना होगा। अपने खानपान का ध्यान रखें और जंक फ़ूड का सेवन कम से कम करें। अनुशासन में रहते हुए एक स्वस्थ जीवनशैली का पालन करें। लेकिन, छोटी-मोटी चोट-खरोंच आपको परेशान कर सकती है इसलिए यात्राओं की योजना बनाकर आगे बढ़ें और ऐसे खेल जिसमें जोखिम हो, उनसे दूर रहें।

शिक्षा: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, शिक्षा के क्षेत्र में मकर राशि के छात्रों को साल 2025 के दूसरे भाग में पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि ध्यान भटकने और लापरवाही की वजह से आप पढ़ाई में गलतियां कर सकते हैं। ऐसे में, यह आपकी मेहनत और परीक्षा में आपके अंकों को प्रभावित कर सकती है। जो छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह साल शानदार रहेगा।

पेशेवर जीवन: मकर राशि के जातकों के करियर में साल 2025 बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इन लोगों का नौकरी में या एक डिपार्टमेंट से दूसरे डिपार्टमेंट में ट्रांसफर हो सकता है या फिर आपको काम के सिलसिले में विदेश जाना पड़ सकता है। हालांकि, इन जातकों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि कोई आपको धोखा दे सकता है या फिर आपका आईडिया चोरी हो सकता है। इस साल आपसे जलने वाले लोग आपके आसपास काफ़ी तादाद में मौजूद होंगे।

शुभ रंग: वायलेट

शुभ दिन: शनिवार

कुंभ राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कहता है कि कुंभ राशि के जातकों को साल 2025 के लिए टेन ऑफ पेंटाकल्स मिला है। यह जातक बेहद बुद्धिमान और रचनात्मक होते हैं। इन लोगों को आज़ादी पसंद होती है इसलिए इन्हें किसी का बताना कि आपको क्या करना है या क्या नहीं, रास नहीं आता है। हालांकि, इन लोगों को समाज में मेलजोल बढ़ाना अच्छा लगता है, लेकिन यह सामाजिक गतिविधियों में भाग तब तक नहीं लेते हैं जब तक इनका मन नहीं हो। कुंभ राशि वायु तत्व की राशि है और इस राशि के जातक बेहद बुद्धिमान और जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं।

प्रेम जीवन: कुंभ राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए साल 2025 प्रेम और भावनात्मकता से पूर्ण रहेगा। इस राशि के जो लोग पहले से रिश्ते में हैं, वह बेहद भावुक रहेंगे। साल 2025 में कुंभ राशि के पुरुष एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपने रिश्ते की कमान हाथ में लेंगे और अपने पार्टनर पर प्रेम की बरसात करेंगे। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, वह परिवार और साथी के साथ कई खूबसूरत यादें बनाएंगे जबकि इस राशि के सिंगल जातकों की मुलाकात किसी ख़ास से हो सकती है।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, साल 2025 में कुंभ राशि के जातकों के लिए धन कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि इस दौरान आप आसानी से धन कमाएंगे और अपने आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। आप अच्छा खासा लाभ कमाने में सक्षम होंगे और साथ ही, आपकी वेतन में भी वृद्धि होगी। कुंभ राशि के कुछ जातक इस वर्ष ट्रेडिंग, बिज़नेस आदि के माध्यम से पैसा कमाने में सफल रहेंगे। वहीं, कुंभ राशि के लोगों का स्वास्थ्य इस साल के ज्यादातर भाग में काफ़ी अच्छा रहेगा, परंतु अगर आप थोड़ी समस्या का भी अनुभव करते हैं, तो आपको डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस बात की आशंका है कि आप किसी लंबे समय तक बनी रहने वाली बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

शिक्षा: साल 2025 में कुंभ राशि के छात्रों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये गए प्रयास आपको मनचाहे परिणाम दिलाने का काम करेंगे और यह भविष्य में आपको अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवधि को डेटा साइंस, अकाउंटेंसी, मास कम्युनिकेशन, थिएटर एक्टिंग या किसी भाषा आदि की पढ़ाई करने करने वाले छात्रों के लिए फलदायी कहा जाएगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने जा रहे हैं, उनका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है।

पेशेवर जीवन: कुंभ राशि वालों को धन के प्रवाह में होने वाले बदलावों की वजह से कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आप दूसरी फील्ड में करियर के नए अवसरों की तलाश में नज़र आ सकते हैं या फिर अपने मौजूदा पद का आनंद लेते हुए दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नए काम या असाइनमेंट दिए जा सकते हैं और यह आपके लिए आशा की एक नई किरण लेकर आएंगे। संभव है कि यह जातक वह पाने में भी सफल रह सकते हैं जिसे वह पाना चाहते हैं।

शुभ रंग: पर्पल

शुभ दिन: शनिवार

मीन राशि

टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 कह रहा है कि मीन राशि के जातकों के लिए साल 2025 शानदार रहेगा। इस अवधि में आपको जीवन के सभी क्षेत्रों में शुभ समाचार मिलने के साथ-साथ नए अवसर भी मिलेंगे। वर्ष 2025 के लिए मीन राशि वालों को ऐस ऑफ वैंड्स मिला है। इस राशि के जातक बेहद रचनात्मक, कल्पनाशील, दयालु और प्रेम से पूर्ण होते हैं। यह बहुत भावुक होते हैं और इसके परिणामस्वरूप, इन लोगों का तालमेल दूसरों के साथ अच्छा होता है। हालांकि, यह आलोचना झेल नहीं पाते हैं और इन्हें इस बात की बहुत चिंता रहती है कि इनके कार्यों का दूसरों पर कैसा असर पड़ेगा। इस साल मीन राशि वालों के स्वभाव की कोमलता का मिश्रण उत्साह और सकारात्मकता के साथ देखने को मिलेंगे।

प्रेम जीवन: साल 2025 मीन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए अनुकूल रहेगा और इस दौरान आपके रिश्ते सकारात्मक एवं प्रेम पूर्ण बने रहेंगे। जैसे-जैसे यह साल आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे आपके प्रेम में वृद्धि होगी। संभावना है कि मीन राशि के सिंगल जातकों के जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है। इस राशि के जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं, वह अगर अपने रिश्ते के प्रति वफादार रहेंगे, तो आपके लिए परिस्थितियां बेहतर बनी रहेंगी जिससे आपका रिश्ता अगले पड़ाव पर जा सकता है। विवाहित लोगों का जीवन प्यार से भरा रहेगा।

आर्थिक जीवन एवं स्वास्थ्य: टैरो कार्ड भविष्यवाणी 2025 के अनुसार, मीन राशि वाले साल 2025 में बिना किसी परेशानी के अपने आर्थिक जीवन के लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे। चाहे आप नौकरी करते हों या व्यापार, इस दौरान आप अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। ऐस ऑफ वैंड्स आय के नए स्रोतों की तरफ संकेत कर रहा है। जहां तक बात है आपके स्वास्थ्य की, तो मीन राशि वालों को भारी और तले-भूने खाने से बचना होगा क्योंकि आपको इस वर्ष पाचन संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें और खूब पानी पिएं।

शिक्षा: मीन राशि के छात्र इस वर्ष गहराई से विषयों की पढ़ाई करते हुए नज़र आएंगे और पूरे साल धैर्यवान रहेंगे। ऐसे में, इस राशि के जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं या रिसर्च कर रहे हैं या फिर किसी विषय में पीएचडी करने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। जो जातक ज्योतिष, गूढ़ विज्ञान आदि में रुचि रखते हैं, वह मन लगाकर इन विषयों की पढ़ाई करेंगे।

पेशेवर जीवन: मीन राशि वालों पर साल 2025 में करियर के क्षेत्र में काम का बोझ बढ़ सकता है या फिर काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन, ऐसा करके आप खुश रहेंगे। इस राशि के जो लोग प्रमोशन का इंतज़ार कर रहे हैं, उन्हें इस साल आपका शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही, यह वर्ष आपके लिए शक्ति, प्रगति और वरिष्ठों का साथ लेकर आ सकता है। लेकिन, आपको अपने व्यवहार पर नज़र बनाए रखनी होगी और घमंडी होने से बचना होगा क्योंकि आपका रवैया र दूसरों को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आपके लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नए व्यापार की शुरुआत करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ दिन: गुरुवार

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो और अंक ज्योतिष के बीच क्या अंतर है?

टैरो और अंक ज्योतिष,भविष्यवाणी करने के लिए यह दोनों ही तरीके अपनी-अपनी जगह सटीक और अनूठे माने गए हैं। लेकिन, जहां अंकशास्त्र अंकों पर आधारित है, तो वहीं टैरो में कार्ड्स के द्वारा भविष्य बताया जाता है।

2. टैरो में कितने कार्ड होते हैं?

78

3. मेजर और माइनर अर्काना कार्ड्स को कैसे बांटा जाता है?

टैरो में मेजर अर्काना के 22 और माइनर अर्काना के 56 कार्ड होते हैं।

Astrological services for accurate answers and better feature

33% off

Dhruv Astro Software - 1 Year

'Dhruv Astro Software' brings you the most advanced astrology software features, delivered from Cloud.

Brihat Horoscope
What will you get in 250+ pages Colored Brihat Horoscope.
Finance
Are money matters a reason for the dark-circles under your eyes?
Ask A Question
Is there any question or problem lingering.
Career / Job
Worried about your career? don't know what is.
AstroSage Year Book
AstroSage Yearbook is a channel to fulfill your dreams and destiny.
Career Counselling
The CogniAstro Career Counselling Report is the most comprehensive report available on this topic.

Astrological remedies to get rid of your problems

Red Coral / Moonga
(3 Carat)

Ward off evil spirits and strengthen Mars.

Gemstones
Buy Genuine Gemstones at Best Prices.
Yantras
Energised Yantras for You.
Rudraksha
Original Rudraksha to Bless Your Way.
Feng Shui
Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.
Mala
Praise the Lord with Divine Energies of Mala.
Jadi (Tree Roots)
Keep Your Place Holy with Jadi.

Buy Brihat Horoscope

250+ pages @ Rs. 599/-

Brihat Horoscope

AstroSage on MobileAll Mobile Apps

Buy Gemstones

Best quality gemstones with assurance of AstroSage.com

Buy Yantras

Take advantage of Yantra with assurance of AstroSage.com

Buy Feng Shui

Bring Good Luck to your Place with Feng Shui.from AstroSage.com

Buy Rudraksh

Best quality Rudraksh with assurance of AstroSage.com
Call NowTalk to
Astrologer
Chat NowChat with
Astrologer