सार्वजनिक अवकाश 2025

Author: Ruchi Sharma | Updated Thu, 25 Jul 2024 02:04 PM IST

सार्वजनिक अवकाश 2025 के माध्यम से हम आपकोवर्ष 2025 में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश की जानकारी प्रदान करेंगे। एस्ट्रोसेज द्वारा यह विशेष आर्टिकलप्रत्येक राज्य व शहर में पड़ने वाले अवकाश कोध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिसकी मदद से आप साल 2025 में आने वाली छुट्टियों की योजना बनाकर अपने घर-परिवार और प्रियजनों के साथ बेहतरीन पल व यादगार भरे लम्हे बिता सकें। तो आइये बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस लेख की। सभी जानकारी के लिए सार्वजनिक अवकाश 2025 को अंत तक जरूर पढ़ें।


भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

Read in English: Public Holidays 2025

सार्वजनिक अवकाश 2025 सूची

जनवरी 2025

दिन तारीख़ अवकाश
बुधवार 1 जनवरी नव वर्ष
सोमवार 13 जनवरी लोहड़ी
मंगलवार 14 जनवरी हजरत अली जयंती
मंगलवार 14 जनवरी मकर संक्रांति/पोंगल
सोमवार 20 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जयंती
रविवार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस

फरवरी 2025

दिन तारीख़ अवकाश
रविवार 02 फरवरी वसंत पंचमी
बुधवार 12 फरवरी गुरु रविदास जयंती
बुधवार 19 फरवरी शिवाजी जयंती
रविवार 23 फरवरी महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
बुधवार 26 फरवरी महाशिवरात्रि
शुक्रवार 28 फरवरी रमजान

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च 2025

दिन तारीख़ अवकाश
गुरुवार 13 मार्च होलिका दहन
शुक्रवार 14 मार्च होली/डोल्यात्रा
रविवार 30 मार्च चैत्र नवरात्रि/उगड़ी/गुड़ी पड़वा
सोमवार 31 मार्च ईद-उल-फितर

अप्रैल 2025

दिन तारीख़ अवकाश
सोमवार 7 अप्रैल रामनवमी
गुरुवार 10 अप्रैल महावीर जयंती
सोमवार 14 अप्रैल बैसाखी
रविवार 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती
शुक्रवार 18 अप्रैल गुड फ्राइडे
रविवार 20 अप्रैल ईस्टर डे

मई 2025

दिन तारीख़ अवकाश
गुरुवार 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस
बुधवार 7 मई रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती
रविवार 11 मई मदर्स डे
सोमवार 12 मई बुद्ध पूर्णिमा

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

जून 2025

दिन तारीख़ अवकाश
शनिवार 07 जून बकरीद/ईद उल-अज़हा
रविवार 15 जून फादर्स डे
रविवार 15 जून जून संक्रांति

जुलाई 2025

दिन तारीख़ अवकाश
रविवार 06 जुलाई मुहर्रम/आशूरा
गुरुवार 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा
शुक्रवार 27 जुलाई रथ यात्रा

अगस्त 2025

दिन तारीख़ अवकाश
रविवार 3 अगस्त मित्रता दिवस
शनिवार 09 अगस्त रक्षा बंधन (राखी)
शुक्रवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस
शनिवार 16 अगस्त जन्माष्टमी
मंगलवार 26 अगस्त ओणम
बुधवार 27 अगस्त गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सितंबर 2025

दिन तारीख़ अवकाश
शुक्रवार 05 सितंबर मिलाद उन-नबी/ईद-ए-मिलाद
सोमवार 22 सितंबर शरद नवरात्रि का पहला दिन

अक्टूबर 2025

दिन तारीख़ अवकाश
बुधवार 01 अक्टूबर महानवमी
गुरुवार 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती
गुरुवार 2 अक्टूबर विजय दशमी
मंगलवार 7 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती
शुक्रवार 10 अक्टूबर करवा चौथ
सोमवार 20 अक्टूबर हेलोवीन/नरक चतुर्थी
मंगलवार 21 अक्टूबर दिवाली
बुधवार 22 अक्टूबर दिवाली की छुट्टी
गुरुवार 23 अक्टूबर भाई दूज
शुक्रवार 31 अक्टूबर छठ पूजा

नवंबर 2025

दिन तारीख़ अवकाश
बुधवार 5 नवंबर गुरु नानक जयंती
सोमवार 24 नवंबर गुरु तेग बहादुर की शहादत दिवस

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

दिसंबर 2025

दिन तारीख़ अवकाश
बुधवार 24 दिसंबर क्रिसमस की पूर्व संध्या
गुरुवार 25 दिसंबर क्रिसमस
बुधवार 31 दिसंबर नव वर्ष की पूर्व संध्या

नोट: इन तिथियों की जांच करते रहें क्योंकि जैसे ही कोई भी औपचारिक परिवर्तन होता है तो सार्वजनिक अवकाश 2025 की सूची में बदलाव किया जा सकता है।

सार्वजनिक अवकाश 2025: भारत में अवकाश के प्रकार

भारत में अवकाश के प्रकार कुछ इस प्रकार है:

राष्ट्रीय अवकाश

सार्वजनिक अवकाश 2025 में सबसे पहला राष्ट्रीय अवकाश आता है। भारत के सभी राज्य और क्षेत्र राष्ट्रीय अवकाश मनाते हैं। इन अवकाश का सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बड़ा राजनीतिक महत्व होता है। भारत में तीन मुख्य राष्ट्रीय अवकाश मनाए जाते हैं और इस दिन सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालय बंद रहते हैं।

बता दें कि भारत हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। इस दिन 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभुता तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया था।

वहीं हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्ति पाने और भारत की स्वतंत्रता के जश्न के रूप में मनाया जाता है। जबकि गांधी जयंती मोहनदास करमचंद गांधी के जन्म के रूप में हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।

अखिल भारतीय सार्वजनिक अवकाश

सार्वजनिक अवकाश 2025 के अनुसार,भारत में कुल 14 सार्वजनिक अवकाश पड़ते हैं और इसके तहत साल में 14 दिन सभी सरकारी बैंक और सरकारी ऑफिस बंद रहते हैं। इन 14 सार्वजनिक अवकाशों में तीन राज्य स्तर पर तय किए जाते हैं और बाकी 11 राष्ट्रीय स्तर पर तय होते हैं। इन अवकाश में भारत में मनाए जाने वाले प्रमुख धर्मों के त्योहार शामिल हैं। अधिकांश चंद्रमा पंचांग पर आधारित हैं, जो हर साल अलग-अलग तारीखों पर पड़ते हैं। यह अवकाश इस प्रकार है :

राज्य स्तरीय सार्वजनिक अवकाश

भारत के सभी 28 राज्यों में कुछ राज्यों में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। वहीं पारसी नववर्ष में महाराष्ट्र में छुट्टी मनाई जाती है। पंजाब में सिख धर्म से संबंधित त्योहारों में छुट्टियां होती हैं। वहीं तमिलनाडु में साल में 24 सार्वजनिक अवकाशपड़ते हैं।

तदर्थ अवकाश

सार्वजनिक अवकाश 2025 के अनुसार,तदर्थ अवकाश वे अवकाश होते हैं, जब किसी सम्मानित राष्ट्रीय हस्ती के गुजरने या चुनाव के दिन पड़ने वाले अवकाश होते हैं। इसके अलावा हड़ताल, भारत बंद जैसी छुट्टियां भी इसमें शामिल होती हैं।

प्रतिबंधित अवकाश

प्रतिबंधित अवकाश वैकल्पिक अवकाश होते हैं। इस अवकाश के अंतर्गत वे छुट्टियां आती है जिनके लिए कर्मचारियों के पास छुट्टी लेने या न लेने का विकल्प मौजूद होता है। उदाहरण के लिए यदि कोई कंपनी ईद या लोहड़ी के लिए छुट्टियां नहीं देती है। ऐसे में, उनका एक कर्मचारी मुस्लिम या सिख समुदाय से है और उसे ईद या लोहड़ी पर छुट्टी लेनी है। ऐसी परिस्थितियों में, कर्मचारी प्रतिबंधित अवकाश के लिए आवेदन कर सकता है।

अनिवार्य अवकाश

अनिवार्य अवकाश को राजपत्रित अवकाश भी कहा जाता है, जिन्हें लेना ही होता है। यदि एक बार यह छुट्टी तय की जाती है तो यह अनिवार्य रूप से लागू भी की जाती है।

भारत में सार्वजनिक अवकाश का प्रावधान

केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन गृह मंत्रालय के पत्र संख्या 14046/27/83- जीपी-I दिनांक 15 फरवरी 1984 के आधार पर छुट्टियों की सूची तय करता है, जिसके द्वारा वे तीन राष्ट्रीय छुट्टियां गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस व गांधी जयंती सहित कुल 16 छुट्टियों का पालन करते हैं।

नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1981 के तहत मुख्य रूप से सरकारी एजेंसियों व बैंकों में पड़ने वाली छुट्टियों को लागू करता है, लेकिन वाणिज्यिक और सार्वजनिक क्षेत्रों के कारखाने और अन्य उद्यम इसे नहीं अपनाते हैं।

औद्योगिक रोजगार (स्थायी आदेश) अधिनियम 1946 के तहत, जब कर्मचारी को किसी औद्योगिक नियोजन के रूप में रखा जाता है और उस कर्मचारी की नियोजन की क्या-क्या शर्ते हैं व उन्हें किस प्रकार के नियोजन में रखा जाएगा, इस अधिनियम में ये प्रावधान शामिल हैं। कंपनी द्वारा कर्मचारियों को अलग-अलग दिनों में काम करने के प्रावधान को बताया गया है और कर्मचारी कितने दिन काम करेंगे व किस प्रकार से उनको सार्वजनिक अवकाश मिलेगा, इस अधिनियम के तहत जानकारी दी गई है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या होता है सार्वजनिक अवकाश?

भारत सरकार द्वारा दिए गए ऐसे अवकाश जब सभी सरकारी बैंक और सरकारी ऑफिस बंद रहते हैं।

2. क्या साल 2025 में दिवाली के दिन अवकाश है?

हाँ, भारत सरकार द्वारा 2025 में दिवाली के दिन सार्वजनिक अवकाश दिया गया है। 

3. दिसंबर 2025 में कितने पब्लिक हॉलिडे हैं?

सार्वजनिक अवकाश 2025 के अनुसार, दिसंबर के माह में कुछ 4 छुट्टियां हैं।

4. 2025 में क्या 02 अक्टूबर की छुट्टी है? 

हाँ, 02 अक्टूबर को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।

Talk to Astrologer Chat with Astrologer